RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 17 चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 17 चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 Hindi Solutions Chapter 17 चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे

RBSE Class 5 Hindi चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे Textbook Questions and Answers

उच्चारण के लिए - 

निर्वाचन, प्रतिनिधि, प्रतिनिधित्व, लोकतंत्र, मताधिकार
नोट - छात्र-छात्रा उच्चारण करें।

सोचें और बताएँ - 

प्रश्न 1. 
दीपक ने दौड़ते हुए आकार दादा जी से क्या पूछा?
उत्तर : 
दीपक ने दादाजी से उनसे मिलने वाले लोगों और चुनाव के बारे में पूछा। 

प्रश्न 2. 
दादाजी ने चुनाव के बारे में क्या बताया? 
उत्तर : 
यह बताया कि जनता अपना मत देकर अपने प्रतिनिधि चुनती है। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 17 चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे

प्रश्न 3.
मतदान कौन कर सकते हैं?
उत्तर : 
18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नागरिक मतदान कर सकते हैं।

लिखें  - 

प्रश्न 1. 
सही उत्तर का क्रमाक्षर कोष्ठक में लिखें - 
(अ) वयस्क मताधिकार की न्यूनतम आयु है - 
(क) 21 वर्ष 
(ख) 18 वर्ष
(ग) 23 वर्ष 
(घ) 25 वर्ष 
उत्तर :
(ख) 18 वर्ष

(ब) लोकतांत्रिक सरकार कहते हैं - 
(क) राजा द्वारा चुनी हुई। 
(ख) राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त 
(ग) व्यक्ति द्वारा नामित
(घ) जनता द्वारा चुनी हुई 
उत्तर :  
(घ) जनता द्वारा चुनी हुई  

प्रश्न 2. 
जनता अपना प्रतिनिधि कैसे चुनती है? 
उत्तर :  
जनता अपना प्रतिनिधि चुनाव में अपने मत देकर चुनती है।

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 17 चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे

प्रश्न 3. 
वयस्क मताधिकार किसे कहा जाता है? 
उत्तर : 
18 वर्ष या इससे अधिक आयु के सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के मत देने का अधिकार वयस्क मताधिकार कहलाता है। 

प्रश्न 4.
लोकतंत्र किसे कहते हैं? 
उत्तर : 
जनता का, जनता के लिए, जनता द्वारा चुनी गई सरकार को लोकतंत्र कहते हैं। 

प्रश्न 5. 
मतदाता सूची में अपना नाम कैसे दर्ज कराते हैं? 
उत्तर : 
18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर प्रत्येक नागरिक को एक निर्धारित प्रपत्र भरना पड़ता है। यह प्रपत्र बूथ लेवल अधिकारी (बी. एल. ओ.) के पास जमा होता है। जाँच के बाद उस व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज कर लिया जाता है। 

भाषा की बात - 

अभी आप जाओ आपके स्कूल का समय हो गया है। रेखांकित शब्द "आप',"आपके" संज्ञा के स्थान पर उपयोग में लाए गये हैं, इन्हें सर्वनाम कहते हैं। पाठ में आए हुए ऐसे ही सर्वनाम शब्दों को छौंट कर लिखिए। 
उत्तर :  
ये, आपसे, अपना, मुझे, अपने, मैं, उसकी, यह आदि। 

"प्र" उपसर्ग लगाकर 'प्रपत्र' शब्द बना है। आप भी 'प्र' उपसर्ग लगाकर चार नए शब्द बनाइए। 
उत्तर : 
(i) प्रसन्न 
(ii) प्रचार 
(iii) प्रसिद्ध 
(iv) प्रमाण। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 17 चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे

'राजनीतिक' शब्द 'राजनीति + इक' से मिलकर बना है। आप भी इक प्रत्यय लगाकर नए शब्द बनाइए। 
उत्तर : 
(i) समाज + इक = सामाजिक, 
(ii) लोक + इक = लौकिक 
(iii) भूगोल + इक = भौगोलिक, 
(iv) नीति + इक = नैतिक। 

यह भी करें -  

प्रश्न 1. 
आपके जिले की विधानसभा प्रतिनिधियों की सूची तैयार करें। 
उत्तर : 
संकेत-शिक्षक महोदय की सहायता से छात्र-छात्रा स्वयं करें। 

प्रश्न 2. 
आपके मोहल्ले में 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं की सूची तैयार कर बी. एल. ओ. से मतदाता सूची में उनके नाम की जानकारी प्राप्त करें। 
उत्तर : 
मैं भरतपुर जिले के रंजीत नगर मोहल्ले का रहने वाला हूँ। मेरे मोहल्ले में 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं की सूची निम्नलिखित है - 
(i) अखिलेश कुमार मीणा
(ii) जगदीश विश्नोई 
(iii) जीवन सिंह चुंडावत 
(iv) प्रभुलाल मेघवाल 
(v) रामचंद्र सारंग 
(vi) लालवंती आमेठा 
(vii) मीनू साल्वी 
(viii) स्नेहलता पानेरी।

बी. एल. ओ. से पूछने पर ज्ञात हुआ कि इन सबके नाम मतदाता सूची में हैं। नोट-उपर्युक्त की भाँति छात्र-छात्रा अपने-अपने मोहल्ले की सूची बनाएँ।

RBSE Class 5 Hindi चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न -

प्रश्न 1. 
सही विकल्प का चयन कीजिए - 
(i) दादाजी से मिलने कौन आ रहे थे -
(क) रिश्तेदार 
(ख) पड़ोसी 
(ग) चुनाव से जुड़े लोग 
(घ) मंत्री 
उत्तर :
(ग) चुनाव से जुड़े लोग 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 17 चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे

(ii) जनता प्रतिनिधि चुनती है - 
(क) मतदान करके 
(ख) मनोनयन करके
(ग) हाथ खड़े करके 
(घ) इसमें से कोई नहीं 
उत्तर :
(क) मतदान करके 

(iii) दीपक ने गुरुजी से जानकारी चाही - 
(क) गणित के बारे में 
(ख) विज्ञान के बारे में 
(ग) चुनाव के बारे में
(घ) पर्यावरण के बारे में 
उत्तर :
(ग) चुनाव के बारे में

(iv) लोकतंत्र में सरकार बनाने के लिए निम्नलिखित में कौन-सी प्रक्रिया अपनाई जाती है? 
(क) मनोनयन 
(ख) चुनाव
(ग) प्रतिस्थापन 
(घ) ये सभी। 
उत्तर :
(ख) चुनाव

(v) प्रतिनिधि का कार्य है - 
(क) सूचनाओं का आदान-प्रदान करना 
(ख) नयी-नयी जानकारियाँ देना 
(ग) लोकतंत्र में जनता का प्रतिनिधित्व करना 
(घ) वैज्ञानिक आँकड़ों का विश्लेषण करना।
उत्तर :
(ग) लोकतंत्र में जनता का प्रतिनिधित्व करना 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 17 चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे

रिक्त स्थान पूर्ति - 

प्रश्न 2. 
दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए - 
(i) चुनाव ................ के माध्यम से या स्वयं निर्दलीय प्रतिनिधि के रूप में लड़ सकते हैं। 
(ii) वोट देने की न्यूनतम आयु ........... निर्धारित है। 
(iii) बिना किसी भेदभाव के मत देने का अधिकार ................ कहलाता है।
(iv) जिस सूची में मतदाताओं के नाम होते हैं। उसे ............ सूची कहते हैं। 
उत्तर :  
(i) राजनीतिक दल 
(ii) 18 वर्ष 
(iii) वयस्क मताधिकार 
(iv) मतदाता।

सत्य-असत्य - 

प्रश्न 3. 
नीचे दिए गए वाक्यों के सामने सही होने पर (✓) तथा गलत होने पर (✗) का निशान लगाएँ - 
(i) बी. एल. ओ. का पूरा नाम बूथ लेवल अधिकारी है। 
(ii) मतदान करने की आयु 17 वर्ष है। 
(iii) मतदाता सूची में महिलाओं का नाम दर्ज किया जाता
(iv) राष्ट्रहित में मतदान करना आवश्यक है। 
उत्तर : 
(i) ✓ (ii) ✗ (iii) ✗ (iv) ✓

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 17 चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे

सुमेलित कीजिए - 

प्रश्न 4. 
निम्नलिखित में सही का सही से मिलान कीजिए - 
(i) लोकतंत्र (अ) मतदाता सूची 
(ii) मतदाता (ब) स्वतंत्र 
(iii) निर्दलीय (स) मतदान करना
(iv) वयस्क (द) चुनाव 
उत्तर :
(i) (द) (ii) (अ) (iii) (ब) (iv) (स)

सार्थक शब्द निर्माण -  

प्रश्न 5. 
सार्थक शब्दों के समूह से शब्द बनते हैं। आप निम्नांकित वर्ग पहेली में से अक्षरों का प्रयोग करते हुए सार्थक शब्द बनाइए - 
RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 17 चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे 1
उत्तर :  
(i) भारत 
(ii) तलवार 
(iii) आहार 
(iv) कलावा 
(v) रसीला 
(vi) दासी।

अतिलघूत्तरीय प्रश्न - 

प्रश्न 6. 
किसके स्कूल का समय हो गया था? 
उत्तर :
दीपक के स्कूल का समय हो गया था।

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 17 चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे 

प्रश्न 7.
वयस्क मताधिकार हेतु क्या करना होता है? 
उत्तर : 
वयस्क मताधिकार हेतु मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना होता है। 

प्रश्न 8. 
बूथ लेवल अधिकारी (बी. एल. ओ.) कौन है? 
उत्तर : 
यह स्थानीय सरकारी कर्मचारी है जो चुनाव आयोग का प्रतिनिधि होता है। 

प्रश्न 9. 
अंत में सभी बालक/बालिकाओं ने क्या संकल्प लिया? 
उत्तर : 
यह संकल्प लिया कि वे मतदाता बनकर मतदान
करेंगे।

लघु/दीर्य उत्तरीय प्रश्न - 

प्रश्न 10. 
चुनाव क्या हैं? और ये कैसे होते हैं? 
उत्तर : 
लोकतंत्र में सरकार बनाने के लिए चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसमें जनता मतदान द्वारा अपने प्रतिनिधि को चुनती है। चुनाव प्रक्रिया द्वारा चुने गए सदस्य लोकतंत्र में जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। चुनाव में वोट देने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 17 चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे

प्रश्न 11. 
मतदाता बनने की प्रक्रिया समझाइए। 
उत्तर : 
देश का प्रत्येक नागरिक 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद बी. एल. ओ. (बूथ लेवल अधिकारी) के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाता है। इसके बाद वह मतदान करने योग्य हो जाता है। 

प्रश्न 12. 
मतदाता सूची में नाम कौन दर्ज करता है? वयस्क मताधिकार को समझाइए। 
उत्तर : 
मतदाता सूची में नाम बूथ लेवल अधिकारी (बी. एल. ओ.) दर्ज करता है। यह स्थानीय सरकारी कर्मचारी होता है जो चुनाव आयोग का प्रतिनिधि होता है। 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के मत देने का अधिकार वयस्क मताधिकार कहलाता है। वयस्क मताधिकार उसी को प्राप्त होता है जिसका नाम मतदाता सूची में दर्ज होता है।

प्रश्न 13. 
लोकतंत्र को समझाते हुए चुनाव में भाग लेने की प्रक्रिया समझाइए। 
उत्तर : 
हमारे देश में एक निश्चित प्रक्रिया अथवा चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से सरकार जनता द्वारा चुनी जाती है। इसे लोकतंत्र कहते हैं। लोकतंत्र में जनता मतदान द्वारा अपने प्रतिनिधि को चुनती है। यही प्रतिनिधि जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। चुनाव राजनीतिक दल के माध्यम से या. स्वयं निर्दलीय प्रतिनिधि के रूप में लड़ा जा सकता है। इसके लिए एक निश्चित आयु निर्धारित होती है। निर्धारित नियमों के अन्तर्गत आने वाला प्रत्येक नागरिक चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकता है।

चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे Summary in Hindi

पाठ सार - प्रस्तुत पाठ में चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। दीपक दादाजी से पूछता है कि चुनाव क्या होते हैं? दादाजी दीपक को बताते हैं कि चुनाव में जनता अपना मत देकर अपने प्रतिनिधि चुनती है। विद्यालय में गुरुजी ने बताया कि हमारे देश में एक निश्चित प्रक्रिया के तहत सरकार जनता द्वारा चुनी जाती है। इस व्यवस्था को लोकतंत्र कहते हैं। गुरुजी ने यह भी बताया कि चुनाव राजनीतिक दल के माध्यम से या स्वयं निर्दलीय प्रतिनिधि के रूप में लड़ा जा सकता है। चुनाव लड़ने की एक निश्चित आय निर्धारित होती है। वोट देने की न्यूनतम आय 18 वर्ष निर्धारित है।

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 17 चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे

गुरुजी ने आगे यह बताया कि वयस्क मताधिकार हेतु मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना होगा। 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के मत देने का अधिकार वयस्क मताधिकार कहलाता है। जिस सची में मतदाताओं के नाम होते हैं उसे मतदाता सूची कहते हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज करने का कार्य बूथ लेवल अधिकारी (बी. एल.ओ.) करता है। यह स्थानीय सरकारी कर्मचारी होता है जो चुनाव आयोग का प्रतिनिधि होता है। गुरुजी द्वारा चुनाव प्रक्रिया के संबन्ध में ढेर सारी जानकारी प्राप्त करने के बाद सभी बच्चे 18 वर्ष के होने पर राष्ट्रहित में मतदान करने का संकल्प लेते हैं।

चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे महत्वपूर्ण गद्यांशों पर आधारित प्रश्नोत्तर :

(अ) बालकनी में दादाजी मुड्डे पर बैठे हैं। अखबार पढ़ रहे हैं। दीपक बाहर खेल रहा है। कुछ लोग फाटक खोल कर बंगले में प्रवेश करते हैं, तभी - 
दीपक - (दौड़ता हुआ आता है) देखो! दादाजी ये इतने सारे लोग आपसे मिलने क्यों आ रहे हैं? 
दादाजी - बेटा अगले माह विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, ना ! इसलिए चर्चा करने आ रहे हैं। 
दीपक - दादाजी, ये चुनाव क्या होते हैं? 
दादाजी - बेटा चुनाव में जनता अपना मत देकर अपने प्रतिनिधि चुनती है। 
दोपक - प्रतिनिधि! अच्छा प्रतिनिधि कैसे चुनते हैं? 

प्रश्न 1. 
दादाजी कहाँ बैठकर क्या पढ़ रहे थे? 
उत्तर : 
दादाजी बालकनी के मुड्डे पर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे।

प्रश्न 2. 
अगले माह किसके चुनाव होने वाले थे? 
उत्तर : 
दादाजी बालकनी में मुड्डे पर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 17 चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे

प्रश्न 3. 
चुनाव में क्या होता है? 
उत्तर : 
चुनाव में जनता अपना मत देकर अपने प्रतिनिधि चुनती है। 

प्रश्न 4. 
उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए। 
उत्तर : 
चुनाव प्रक्रिया। 

(ब) दादाजी - बेटा, आप अभी छोटे हो, जब आप 18 वर्ष के हो जाओगे तब आपको जानने
की जरूरत है, अभी आप स्कूल जाओ। 
दीपक - बताओ ना, दादाजी? 
दादाजी - अभी आप जाओ, आपके स्कूल का समय हो गया है। (इस बीच सभी लोग दादाजी के पास आ जाते हैं तथा दीपक स्कूल के लिए रवाना हो जाता है।) 
दीपक - (विद्यालय में अपने गुरुजी से) गुरुजी मुझे बताइये ना कि चुनाव क्या है? और ये कैसे होते हैं? 
गुरुजी - हाँ आज दीपक ने बहुत ही महत्त्वपूर्ण प्रश्न पूछा है, मैं आप सभी को चुनाव प्रक्रिया के बारे में बताता हूँ। लोकतंत्र में सरकार बनाने के लिये चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जाती है। 

प्रश्न 1. 
दादाजी ने दीपक को कहाँ जाने के लिए कहा? 
उत्तर : 
दादाजी ने दीपक को विद्यालय जाने के लिए कहा। 

प्रश्न 2.
दादाजी के अनुसार दीपक को चुनाव के बारे में जानने की अभी जरूरत क्यों नहीं थी?
उत्तर : 
दादाजी की दृष्टि में अभी जरूरत इसलिए नहीं थी क्योंकि उसकी आयु 18 वर्ष की नहीं हुई थी।

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 17 चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे

प्रश्न 3. 
लोकतंत्र में सरकार बनाने के लिए कौन-सी प्रक्रिया अपनाई जाती है? 
उत्तर : 
लोकतंत्र में सरकार बनाने के लिए चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जाती है। 

प्रश्न 4. 
उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए। 
उत्तर : 
दीपक की चुनाव सम्बन्धी जिज्ञासा। 

(स) नेहा - गुरुजी, लोकतंत्र क्या होता है? ये भी बताइए। 
गुरुजी - हाँ, हाँ आपको सब बताता हूँ। हमारे देश में एक निश्चित प्रक्रिया के तहत सरकार जनता द्वारा चुनी जाती है उसे लोकतंत्र कहते हैं। 
शालू - ये निश्चित प्रक्रिया क्या होती है? 
गुरुजी - इस निश्चित प्रक्रिया को चुनाव कहते हैं जिसमें जनता मतदान द्वारा अपने प्रतिनिधि को चुनती है। 
नेहा - ये प्रतिनिधि कौन होते हैं?
गुरुजी - ये चुनाव प्रक्रिया द्वारा चुने हुए सदस्य होते हैं जो लोकतंत्र में जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

प्रश्न 1.
लोकतंत्र क्या है?
उत्तर : 
हमारे देश में एक निश्चित प्रक्रिया के तहत सरकार जनता द्वारा चुनी जाती है। इसी को लोकतंत्र कहते हैं। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 17 चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे

प्रश्न 2. 
चुनाव क्या है? 
उत्तर : 
चुनाव वह प्रक्रिया है जिसमें जनता मतदान द्वारा अपने प्रतिनिधि को चुनती है। 

प्रश्न 3. 
प्रतिनिधि कौन होते हैं? 
उत्तर : 
प्रतिनिधि चुनाव प्रक्रिया द्वारा चुने हुए सदस्य होते हैं। ये लोकतंत्र में जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

प्रश्न 4.
राजतंत्र का विपरितार्थक शब्द गद्यांश से चुनकर लिखिए। 
उत्तर : 
लोकतंत्र। 

(द) दिशा - गुरुजी क्या मैं भी चुनाव लड़ सकती हूँ? 
गुरुजी - नहीं, चुनाव राजनीतिक दल के माध्यम से या स्वयं निर्दलीय प्रतिनिधि के रूप में लड़ सकते है। परन्तु उसकी एक निश्चित आयु निर्धारित होती है। आपको यह जानकारी तो होगी कि वोट देने की न्यूनतम आयु भी 18 वर्ष निर्धारित
दीपक - जब मैं 18 वर्ष का हो जाऊँगा तब क्या मैं भी वोट दे सकता हूँ?
गुरुजी - हाँ, आप वोट देने जा सकोगे परन्तु इससे पूर्व आपको वयस्क मताधिकार हेतु मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना होगा। 
दीपक - ये वयस्क मताधिकार और मतदाता सूची क्या

प्रश्न 1. 
दिशा ने गुरुजी से क्या पूछा? 
उत्तर : 
दिशा ने गुरुजी से स्वयं चुनाव लड़ने के बारे में पूछा। 

प्रश्न 2. 
वोट देने की न्यूनतम आयु कितनी निर्धारित है? 
उत्तर : 
वोट देने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निधारित है।

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 17 चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे

प्रश्न 3. 
वयस्क मताधिकार हेतु क्या करना होता है? 
उत्तर : 
वयस्क मताधिकार हेतु मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना होता है।

प्रश्न 4. 
अवयस्क का विलोम शब्द गद्यांश से चुनकर लिखिए। 
उत्तर : 
वयस्क। 

(इ) गुरुजी - 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के मत देने का अधिकार वयस्क मताधिकार कहलाता है। जिस सूची में मतदाताओं के नाम होते हैं उसे मतदाता सूची कहते हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए एक निर्धारित प्रपत्र भरना पड़ता है। 
दीपक - गुरुजी, मतदाता सूची में नाम कौन दर्ज करता
गुरुजी - यह कार्य बी. एल. ओ. (बूथ लेवल अधिकारी) द्वारा किया जाता है। यह स्थानीय सरकारी कर्मचारी होता है जो चुनाव आयोग का प्रतिनिधि होता है। 
दीपक - अच्छा है, तब तो मैं भी 18 वर्ष का होते ही मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा कर राष्ट्र हित में मतदान अवश्य करूंगा। सभी बालक-  हाँ हाँ, हम भी मतदान अवश्य करेंगे। 

प्रश्न 1. 
'वयस्क मताधिकार' से आप क्या समझते हैं? 
उत्तर : 
18 वर्ष या इससे अधिक आयु के सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के मत देने का अधिकार वयस्क मताधिकार कहलाता है। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 17 चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे

प्रश्न 2. 
मतदाता सूची किसे कहते हैं? 
उत्तर :
जिस सूची में मतदाताओं के नाम होते हैं उसे मतदाता सूची कहते हैं। 

प्रश्न 3. 
मतदाता सूची में नाम कौन दर्ज करता है? 
उत्तर : 
मतदाता सूची में नाम बी. एल. ओ. (बूथ लेवल अधिकारी) दर्ज करता है। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 17 चुनाव प्रक्रिया कब, क्या व कैसे

प्रश्न 4. 
उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए। 
उत्तर :
वयस्क मताधिकार।

Prasanna
Last Updated on Sept. 5, 2022, 4:12 p.m.
Published Sept. 5, 2022