RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 14 स्वर्ण नगरी की सैर

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 14 स्वर्ण नगरी की सैर Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 Hindi Solutions Chapter 14 स्वर्ण नगरी की सैर

RBSE Class 5 Hindi स्वर्ण नगरी की सैर Textbook Questions and Answers

उच्चारण के लिए -

पश्चिमी, स्वर्णनगरी, अंगूठे, कलात्मक, झरोखों। 
नोट - छात्र स्वयं उच्चारण करें।

सोचें और बताएँ - 

प्रश्न 1. 
किला किस पहाड़ी पर बना हुआ है? 
उत्तर : 
किला त्रिकूट पहाड़ी पर बना हुआ है। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 14 स्वर्ण नगरी की सैर

प्रश्न 2. 
जैसलमेर दुर्ग का निर्माण किसने करवाया? 
उत्तर : 
जैसलमेर दुर्ग का निर्माण महारावल राव जैसल ने करवाया। 

प्रश्न 3. 
गड़ीसर पाल पर बने मंदिर का क्या नाम है? 
उत्तर : 
गड़ीसर पाल पर बने मंदिर का नाम मुक्तेश्वर मंदिर

लिखें - 

प्रश्न 1. 
सही उत्तर का क्रमाक्षर छाँटकर कोष्ठक में लिखें - 
(अ) दुर्ग के प्रथम द्वार का नाम है -
(क) गणेश पोल 
(ख) अखै पोल 
(ग) सूरज पोल
(घ) हवा पोल 
उत्तर :
(ख) अखै पोल 

(ब) दुर्ग के चारों ओर बुर्ज हैं -
(क) नौ
(ग) निन्यानवे 
(ख) उन्नीस 
(घ) नवासी
उत्तर :
(ग) निन्यानवे 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 14 स्वर्ण नगरी की सैर

(स) शक्तिस्थल स्थित है -
(क) पोकरण में 
(ग) स्वर्ण नगरी में
(ख) बीकानेर में 
(घ) सम में 
उत्तर :
(क) पोकरण में 

प्रश्न 2. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें - 
(अ) .............विश्व के किसी भी शहर से मेल नहीं खाती। 
(ब) किले की सड़क भी ............. की बनी है। 
(स) वहाँ ऊँट की सवारी ने बहुत ............. किया। 
(द) सेलवी गाँव स्थित ............. के दर्शन किए। 
उत्तर : 
(अ) स्वर्ण नगरी
(ब) पत्थरों 
(स) रोमांचित 
(द) कदलीवन।

प्रश्न 3. 
जैसलमेर में रेत का अथाह समंदर कहाँ स्थित है? 
उत्तर : 
जैसलमेर में रेत का अथाह समंदर सम में स्थित है। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 14 स्वर्ण नगरी की सैर

प्रश्न 4. 
जैसलमेर दुर्ग का नाम लिखें। 
उत्तर : 
जैसलमेर दुर्ग का नाम त्रिकूटगढ़ है। 

प्रश्न 5. 
जैसलमेर किले में स्थित दर्शनीय स्थलों के नाम लिखें। 
उत्तर : 
जैसलमेर किले में रंगमहल, मोतीमहल और जैनमंदिर दर्शनीय स्थल हैं। 

प्रश्न 6. 
"इसे हवेलियों व झरोखों की नगरी भी कहते हैं।" क्यों ? 
उत्तर : 
पटवों की हवेली, नथमल की हवेली, सालम सिंह की हवेली इत्यादि दर्शनीय हवेलियों व नक्काशीयुक्त सुंदर झरोखों के कारण जैसलमेर को हवेलियों व झरोखों की नगरी भी कहते हैं। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 14 स्वर्ण नगरी की सैर

प्रश्न 7. 
स्वर्णनगरी में दर्शनीय स्थलों की क्या-क्या विशेषताएँ हैं? 
उत्तर : 
स्वर्ण-नगरी के दर्शनीय स्थलों में त्रिकटगढ़ के पत्थरों पर कलात्मक खुदाई वाली देवी-देवताओं की प्रतिमाएँ, दुर्ग के चारों ओर निन्यानवे बुर्ज, नगर की सुंदर हवेलियाँ व झरोखों पर की गई नक्काशी अतुलनीय है। आस-पास अनेक मदिर व सम पर स्थित रेतीले धोरों का आनंद अभूतपूर्व है। 

भाषा की बात -

इस पाठ में 'किले' को दुर्ग भी कहा गया है आप भी निम्न शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखें -
उत्तर :
पाषाण - पत्थर
तालाब - सरोवर
बगीचा - उपवन
मंदिर - पूजा-स्थल 

पाठ में आए मुहावरों की सूची बनाइए - 
उत्तर : 
(i) दाँतों तले अंगुली दबाना
(ii) मेल नहीं खाना
(iii) सीना गर्व से फूलना। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 14 स्वर्ण नगरी की सैर

यह भी करें - 

पाठ में जैसलमेर यात्रा का वर्णन है। आपने भी अपने आस-पास के दर्शनीय स्थलों की यात्रा की होगी। आप द्वारा की गई यात्रा के बारे में अपनी कक्षा में सुनाइए। 
उत्तर : 
छात्रों ने अपने आस-पास के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया होगा। उसी भ्रमण का सरल भाषा में चित्रण लिखें जैसे-कैसे गये, क्या देखा, क्या अच्छा लगा। आदि बातों का विवरण दें। 

स्वर्णनगरी के संबंध में मुख्य बातें बालसभा में सुनाएँ। 
उत्तर : 
प्रस्तुत पाठ में जैसलमेर (स्वर्ण नगरी) के बारे में अनेक जानकारियाँ दी गई हैं, छात्र इन्हीं प्राप्त जानकारियों के आधार पर अपने विचार बाल सभा में बोलें।

स्वर्णनगरी के मुख्य दर्शनीय स्थलों के चित्रों का संग्रह कर एलबम बनाएँ। 
उत्तर :
RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 14 स्वर्ण नगरी की सैर 4

RBSE Class 5 Hindi स्वर्ण नगरी की सैर Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न - 

प्रश्न 1. 
सही विकल्प का चयन कीजिए - 
(i) भारत की किस सीमा पर जैसलमेर स्थित है - 
(क) उत्तरी 
(ख) पश्चिमी
(ग) दक्षिणी 
(घ) पूर्वी। 
उत्तर : 
(ख) पश्चिमी

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 14 स्वर्ण नगरी की सैर

(ii) जैसलमेर दुर्ग में स्थित पोल का नाम है -
(क) अखै पोल 
(ख) राम पोल
(ग) पाडन पोल 
(घ) मोती पोल। 
उत्तर : 
(क) अखै पोल 

(iii) दुर्ग के बुर्ज की उपयोगिता है - 
(क) ये दुर्ग की सुंदरता बढ़ाते हैं। 
(ख) ये दुर्ग की सेना का निवास हैं। 
(ग) ये दुर्ग को मजबूती प्रदान करते हैं।
(घ) ये दुर्ग से शहर को देखने का माध्यम हैं। 
उत्तर : 
(ग) ये दुर्ग को मजबूती प्रदान करते हैं।

(iv) जैसलमेर में स्थित हवेली है - 
(क) पटवों की हवेली 
(ख) नथमल की हवेली
(ग) सालम सिंह की हवेली
(घ) उपर्युक्त सभी। 
उत्तर : 
(घ) उपर्युक्त सभी। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 14 स्वर्ण नगरी की सैर

(v) जैसलमेर के निवासियों की प्यास बुझाने वाला तालाब है - 
(क) गड़ीसर तालाब 
(ख) पिछोला तालाब
(ग) सालासर तालाब 
(घ) गंगेश्वर तालाब। 
उत्तर : 
(क) गड़ीसर तालाब 

(vi) रेगिस्तान में किसकी सवारी रोमांचित करती है?
(क) हाथी की 
(ख) घोड़े की
(ग) ऊँट की 
(घ) रथ की। 
उत्तर : 
(ग) ऊँट की 

(vii) सेवली गाँव में स्थित है - 
(क) करणीमाता का मंदिर 
(ख) कदलीवन धाम
(ग) बुडफोसिल पार्क
(घ) बड़ा बाग की छतरियाँ। 
उत्तर : 
(ग) बुडफोसिल पार्क

रिक्तस्थान पूर्ति - 

प्रश्न 2. 
दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए - 
(i) ये बुर्ज दुर्ग को ........... प्रदान करते हैं।
(ii) वहाँ .......... हमें बरबस ही अपनी ओर खींचता है। 
(iii) सूर्यास्त ने अपनी ........... बिखेरी। 
(iv) पोकरण का ........... देखकर सभी का सीना गर्व से
फूल गया। 
उत्तर : 
(i) मजबूती 
(ii) रेत का अथाह समंदर 
(iii) लालिमा 
(iv) शक्ति स्थल।

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 14 स्वर्ण नगरी की सैर

सत्य-असत्य - 

प्रश्न 3. 
नीचे दिए गए वाक्यों के सामने सही होने पर (✓) व तथा गलत होने पर (✗) का निशान लगाएँ
(i) जैसलमेर का दूसरा नाम सूर्य नगरी है। 
(ii) किला त्रिकूट पहाड़ी पर बना हुआ है। 
(iii) सम के धोरों की रेत मखमली है। 
(iv) कदलीवन धाम बायत् गाँव में है। 
उत्तर : 
(i) ✗ (ii) ✓ (iii) ✓ (iv) ✗

सुमेलित कीजिए - 

प्रश्न 4. 
सही शब्दों के साथ मेल कीजिए - 
(i) स्वर्णनगरी - (क) सेवली 
(ii) रेत का समंदर - (ख) पोकरण 
(iii) शक्तिस्थल - (ग) सम 
(iv) कदलीवन धाम - (घ) जैसलमेर 
उत्तर : 
(i)-(घ) (ii)-(ग) (iii)-(ख) (iv)-(क)

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 14 स्वर्ण नगरी की सैर

सार्थक शब्द निर्माण - 

प्रश्न 5. 
सार्थक शब्दों के समूह से शब्द बनते है। आप निम्नांकित वर्ग पहेली में से अक्षरों का प्रयोग करते हुए सार्थक शब्द बनाइए -
RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 14 स्वर्ण नगरी की सैर 5
उत्तर : 
(i) कदली 
(ii) सालम 
(iii) पोल 
(iv) सम 
(v) बसा 
(vi) कब।

अति लयूत्तरीय प्रश्न - 

प्रश्न 6. 
जैसलमेर को अन्य किन-किन नामों से जाना जाता है? 
उत्तर : 
जैसलमेर को स्वर्णनगरी, हेमनगर, भड़ किवाड़ आदि नामों से जाना जाता है। 

प्रश्न 7. 
दुर्ग के पत्थरों पर क्या बने हुए हैं? 
उत्तर :
दुर्ग के पत्थरों पर कलात्मक खुदाई वाली देवीदेवताओं की प्रतिमाएँ बनी हुई हैं। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 14 स्वर्ण नगरी की सैर

प्रश्न 8. 
राजस्थान का प्रिय भोजन क्या है? 
उत्तर : 
राजस्थान का प्रिय भोजन दाल-बाटी, चूरमा, कैरसांगरी और पंचकुटा की सब्जी है। 

प्रश्न 9. 
पोकरण क्यों प्रसिद्ध है? 
उत्तर : 
पोकरण में परमाणु-विस्फोट कर भारत विश्व की परमाणु ताकत बना, इसीलिए यह स्थल प्रसिद्ध है।

प्रश्न 10. 
गड़ीसर तालाब की क्या उपयोगिता है? 
उत्तर : 
गड़ीसर तालाब सदियों से जैसलमेर के निवासियों की प्यास बुझाता आया है। 

लयु/दीर्य उत्तरीय प्रश्न - 

प्रश्न 11. 
जैसलमेर की सुंदरता का वर्णन लेखक ने किस प्रकार किया है? 
उत्तर : 
लेखक ने बताया है कि रेतीले धोरों ने यद्यपि यहाँ का जीवन दुर्गम बना रखा है, किंतु यहाँ की सुंदरता देख लोग दाँतों तले अंगुली दवा लेते हैं। जिस प्रकार लाखों लोगों के अंगूठे पर बनी रेखाएँ, मेल नहीं खाती, वैसे ही यह नगर विश्व के किसी शहर से मेल नहीं खाता।

प्रश्न 12. 
वुड फोसिल पार्क का परिचय दीजिए। 
उत्तर : 
जैसलमेर-बाड़मेर मार्ग पर 15 कि.मी. दूर आकल गाँव में दर्जनों पेड़ थे। हजारों वर्षों तक मौसम की मार सहते-सहते ये पेड़ पत्थर में बदल गए। उस पार्क को 'वुड फोसिल पार्क' के नाम से जाना जाता है। इसे राज्य सरकार द्वारा संरक्षित किया गया है। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 14 स्वर्ण नगरी की सैर

प्रश्न 13. 
गड़ीसर तालाब की तीन विशेषताएँ लिखिए। 
उत्तर : 
(i) यह तालाब जैसलमेर के निवासियों की सदियों से प्यास बुझाता आया है। 
(ii) यहाँ के प्रत्येक पत्थर सौंदर्य बिखेरता नज़र आता है। 
(iii) इसी की पाल पर मुक्तेश्वर मंदिर व बगीचियाँ विद्यमान है। 

प्रश्न 14. 
जैसलमेर दुर्ग की विशेषताएँ लिखिए। 
उत्तर : 
जैसलमेर दुर्ग त्रिकूट पहाड़ी पर बना हुआ है। इसे त्रिकूटगढ़ के नाम से भी जाना जाता है। महारावल राव जैसल ने इसका निर्माण करवाया था। इसकी प्रथम पोल अखैपोल से गुजरते हुए हम दुर्ग पर पहुँचते हैं। किले की सड़क पत्थरों की बनी है। इसमें रंगमहल, मोती महल, जैन मंदिर दर्शनीय हैं। किले के पत्थरों पर कलात्मक खुदाई वाली देवी-देवताओं की प्रतिमाएँ बनी हुई हैं। दुर्ग के चारों ओर निन्यानवे बुर्ज हैं। ये बुर्ज दुर्ग को मजबूती प्रदान करते

प्रश्न 15. 
निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ स्पष्ट करते हुए वाक्यों में प्रयोग कीजए - 
(अ) दाँतों तले अंगुली दबाना। 
(ब) गर्व से सीना फूलना। 
उत्तर : 
(अ) दाँतों तले अंगुली दबाना : आश्चर्यचकित रह जाना। 
वाक्य प्रयोग - जैसलमेर की सुंदरता देखकर पर्यटक दाँतों तले अँगुली दबा लेते हैं। 
(ब) गर्व से सीना फूलना : बहुत प्रसन्न होना। 
वाक्य प्रयोग - अपने बेटे का प्रदेश की मेरिट में प्रथम स्थान आने पर अशोक कुमार का सीना गर्व से फूल गया।

स्वर्ण नगरी की सैर Summary in Hindi

पाठ-परिचय - भारत की पश्चिमी सीमा पर स्थित जैसलमेर स्वर्ण नगरी के नाम से विख्यात है। रेतीले धोरों के बीच स्थित यह नगर अपनी सुंदरता से सभी को आकर्षित करता है। यहाँ महारावल राव जैसल द्वारा निर्मित त्रिकूटगढ़ प्रसिद्ध है। यहाँ निर्मित दुर्ग के चारों ओर निन्यानवे बुर्ज हैं। यहाँ पटवों की हवेली, नथमल की हवेली और सालम सिंह की हवेलियाँ प्रसिद्ध हैं। इनके झरोखों की नक्काशी लाजवाब है। अन्य दर्शनीय स्थलों में रंगमहल, मोतीमहल, जैन मंदिर, बादल विलास, जवाहर विलास, कुलधरा, अमरसागर के जैन मंदिर, गड़ीसर तालाब आदि प्रसिद्ध हैं। सम के धोरों पर ऊँट की सवारी, राजस्थानी भोजन में कैर-सांगरी, पंचकुटा की सब्जी व दाल-बाटी चूरमा का स्वाद कभी नहीं भुलाया जा सकता।

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 14 स्वर्ण नगरी की सैर 1

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 14 स्वर्ण नगरी की सैर

कठिन शब्दार्थ - प्रहरी-चौकीदार। स्वर्ण-नगरी-सोने जैसा शहर। दुर्गम-कठिन, मुश्किल। दाँतो तले अंगुली दबाना-आश्चर्य चकित होना। मेल खाना-समानता होना। दुर्ग-किला। पाषाण-पत्थर। पोल-बड़ा दरवाजा। प्रतिमाएँमूर्तियाँ। बुर्ज-दुर्ग को मजबूती प्रदान करने वाली इमारत। नक्काशी-कारीगरी। लाजवाब-बहुत सुंदर। वाशिंदेनिवासी। पाल-तट, किनारा। बरबस-अनायास ही। लालिमा-लाल रंग की छटा। आस्वादन-स्वाद। रुखमुँह, दिशा। रोमांचित-खुशी से रोम-रोम खिल उठना।

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 14 स्वर्ण नगरी की सैर 2

स्वर्ण नगरी की सैर महत्त्वपूर्ण गद्यांशों पर आधारित प्रश्नोत्तर :

(अ) सुबह जैसलमेर के करीब पहुँचे तो देखा सूरज की किरणें जैसलमेर दुर्ग के पाषाण कणों को चमका रही हैं। जैसलमेर पहुँचे। होटल में ठहरे। तैयार होकर घूमने निकले। सबसे पहले किले को देखना तय हुआ। किला त्रिकूट पहाड़ी पर बना हुआ है। इसे त्रिकूटगढ़ नाम से भी जाना जाता है। महारावल राव जैसल ने इसका निर्माण करवाया। हम प्रथम पोल, अपोल से होते हुए दुर्ग के ऊपर पहुँचे। किले की सड़क भी पत्थरों की बनी हुई है। वहाँ हमने रंग महल, मोती महल, जैन मंदिर देखे। लक्ष्मीनाथजी के दर्शन भी किए। 

1. उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए। 
2. त्रिकूटगढ़ का निर्माण किसने कराया ? 
3. जैसलमेर किले के दर्शनीय स्थानों के नाम लिखिए। 
4. 'किला' का समानार्थक शब्द बताइए।
उत्तर :  
1. जैसलमेर की सैर। 
2. त्रिकूटगढ़ का निर्माण महाराजा राव जैसल ने कराया था। 
3. जैसलमेर किले में पोल, बुर्ज, रंगमहल, मोती महल व जैन मंदिर दर्शनीय हैं। 
4. किला-दुर्ग। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 14 स्वर्ण नगरी की सैर 3

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 14 स्वर्ण नगरी की सैर

(ब) हवेलियाँ देखने के बाद हम गड़ीसर गए। यह तालाब सदियों से यहाँ के वाशिंदों की प्यास बुझाता आया है। यहाँ का प्रत्येक पत्थर सौंदर्य बिखेरता नजर आता है। इसी की पाल पर मुक्तेश्वर मंदिर व बगीचियाँ बनी हुई हैं। दर्शन, मोहित, अनुराग को थकान महसूस होने लगी। हम होटल में जाकर आराम करने लगे। दूसरे दिवस हमने बादल विलास और जवाहर विलास देखे। अमर सागर के जैन मंदिर व कुलधरा देखकर हम सम पहुँचे। वहाँ रेत का अथाह समंदर हमें बरबस ही अपनी ओर खींचता है। हम सम के धोरों की मखमली रेत पर खूब नाचे गाए। वहाँ ऊँट की सवारी ने बहुत रोमांचित किया। सूर्यास्त ने अपनी लालिमा बिखेरी और हम जैसलमेर लौट आए। 

1. गड़ीसर तालाब का वर्णन कीजिए। 
2. दूसरे दिन छात्रों ने क्या-क्या देखा ? 
3. सम के धोरों पर छात्रों ने क्या किया ?
4. 'सूर्यास्त' का संधि-विच्छेद क्या होगा? 
उत्तर :  
1. गड़ीसर तालाब के पत्थरों की नक्काशी दर्शनीय है। इसकी पाल पर मुक्तेश्वर मंदिर व बगीचियाँ बनी हैं। सदियों से यह तालाब यहाँ के निवासियों की प्यास बुझा रहा
2. छात्रों ने दूसरे दिन बादल विलास, जवाहर विलास, अमर सागर के जैन मंदिर, कुलधरा व सम के धोरे देखे। 
3. सम के धोरों पर छात्र खूब नाचे - गाए, वहाँ ऊँट की सवारी का आनंद भी लिया। 
4. सूर्यास्त = सूर्य + अस्त।

Prasanna
Last Updated on Sept. 5, 2022, 9:23 a.m.
Published Sept. 3, 2022