RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 13 किताबें

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 13 किताबें Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 Hindi Solutions Chapter 13 किताबें

RBSE Class 5 Hindi किताबें Textbook Questions and Answers

सोचें और बताएँ - 

प्रश्न 1. 
किताबें क्या करती हैं? 
उत्तर :
किताबें बातें करती हैं। अर्थात वे ज्ञान की बातें बताती हैं। 

प्रश्न 2. 
किताबें किन-किन की बातें करती हैं? 
उत्तर : 
किताबें बीते जमाने की, मानव-जीवन की, आज और कल के एक-एक पल की बातें करती हैं। वे खुशीगम, फूल-बम, जीत-हार, प्यार-मार से संबंधित सभी बातें बताती हैं।

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 13 किताबें

प्रश्न 3. 
किताबें क्या करना चाहती हैं? 
उत्तर : 
किताबें कुछ बताते हुए सदैव हमारे पास रहना चाहती हैं। 

लिखें - 

प्रश्न 1. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें - 
(अ) किताबें...................चाहती हैं। 
(ब) किताबों में...............की आवाज है। 
(स) किताबों में..............की भरमार है। 
उत्तर : 
(अ) कुछ कहना 
(ब) साइंस 
(स) ज्ञान। 

प्रश्न 2.
किताबों में किसका राज़ है? 
उत्तर : 
किताबों में रॉकेट का राज़ है। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 13 किताबें

प्रश्न 3. 
किताबों से तुम्हें किन-किन बातों की जानकारी मिलती है? 
उत्तर : 
किताबों में हमें बीते हुए कल, आज के समय, विज्ञान की प्रगति, खुशी-गम, प्रकृति की सुंदरता, मानव के क्रिया-कलाप, इतिहास की घटनाओं आदि की जानकारी मिलती है। 

प्रश्न 4. 
किताबें जमाने की व इंसानों की बातें कैसे करती हैं? 
उत्तर : 
किताबों में बीते हुए समय का लेखा होता है। उस समय के इंसानों के क्रिया-कलापों व अन्य गतिविधियों का वर्णन होता है। इनको पढ़कर हम उस समय की बातों से अवगत हो सकते हैं। 

प्रश्न 5. 
यदि किताबें नहीं होती तो क्या होता? अपने विचार लिखें। 
उत्तर : 
यदि किताबें नहीं होती तो अतीत में घटित मानव जीवन की गतिविधियों, इतिहास, विज्ञान, साहित्य का पता नहीं चलता। हम नित-नयी समस्याओं का सामना करते और उनका हल करने में ही लगे रहते। हमारे जीवन का पहिया रुक जाता और हम वहीं के वहीं खड़े रह जाते।

भाषा की बात -

इनकी आवाज को नाम दो - 
(अ) चिड़िया के बोलने की - चहचहाट 
(ब) पत्तों के हिलने की - ........
(स) बादल के गरजने की - .........
(द) नदी के बहने की - ..........
उत्तर : 
(अ) चहचहाट 
(ब) मर्मर 
(स) गड़गड़ाहट 
(द) कलकल 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 13 किताबें

पाठ में फूल शब्द आया है - फूल को सुमन, कुसुम, प्रसून आदि भी कहते हैं। इन शब्दों को समानार्थी कहते हैं। इसी प्रकार निम्न शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए - 

  • ससार - जगत, जग, लोक, विश्व। 
  • हवा - समीर, वायु, अनिल।
  • पानी - जल, वारि, तोय। 
  • आकाश - नभ, व्योम, अंबर। 
  • किताबें - पुस्तकें, ग्रंथ।
  • मनुष्य - मानव, नर, मनुज 
  • बादल - जलद, वारिद, अंबुद। 

यह भी करें -

इस कविता को मौखिक रूप से याद कर कक्षा में सुनाएँ। 
उत्तर : 
विद्यार्थी स्वयं करें।

RBSE Class 5 Hindi किताबें Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न - 

प्रश्न 1. 
सही विकल्प का चयन कीजिए - 
(i) किताबें बातें करती हैं - 
(क) बीते जमाने की 
(ख) इंसानों की
(ग) आज व कल की 
(घ) उपर्युक्त सभी की 
उत्तर : 
(घ) उपर्युक्त सभी की 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 13 किताबें

(ii) खुशी का विलोम है - 
(क) हार
(ख) गम 
(ग) हानि 
(घ) अखुशी 
उत्तर : 
(ख) गम

(iii) किताबों में गुनगुनाते हैं - 
(क) बम 
(ख) खेत 
(ग) झरने
(घ) चिड़ियाँ 
उत्तर : 
(ग) झरने

(iv) कवि ने किसकी बातों को सुनने को कहा है?
(क) किताबों की बातों को 
(ख) रॉकेट की आवाजों को 
(ग) दोस्तों की बातों को
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं 
उत्तर : 
(क) किताबों की बातों को 

(v) "किताबें' कविता की रचना किस कवि ने की है?
(क) सफदर हाशमी 
(ख) मिर्जा गालिब
(ग) मकबूल हुसैन 
(घ) इकबाल 
उत्तर : 
(क) सफदर हाशमी 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 13 किताबें

(vi) चिड़िया की आवाज है - 
(क) लहलहाना 
(ख) गुनगुनाना
(ग) चहचहाना 
(घ) खिलखिलाना 
उत्तर : 
(क) लहलहाना 

(vii) किताबों में भरमार है - 
(क) चित्रों की 
(ख) कविताओं की
(ग) रहस्यों की 
(घ) ज्ञान की 
उत्तर :
(घ) ज्ञान की 

रिक्तस्थान पूर्ति - 

प्रश्न 2. 
दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए - 
(i) .................. के किस्से सुनाते हैं। 
(ii) किताबों में ज्ञान की...............है।
(iii) आज की...............की, एक-एक...............की। 
(iv) किताबों में झरने...............हैं। 
उत्तर :
(i) परियों 
(ii) भरमार 
(iii) कल, पल
(iv) गुनगुनाते

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 13 किताबें

सत्य-असत्य - 

प्रश्न 3. 
नीचे दिए गए वाक्यों के सामने सही होने पर (✓) व तथा गलत होने पर (✗) का निशान लगाएँ - 
(i) किताबों में परियों के किस्से हैं।
(ii) किताबें केवल बीते जमाने की बातें कहती हैं। 
(iii) किताबें तुम्हारे पास रहना चाहती हैं। 
(iv) किताबों में साइंस की आवाज़ है। 
उत्तर : 
(i) ✓ (ii) ✗ (iii) ✓ (iv) ✓

सुमेलित कीजिए - 

प्रश्न 4. 
सही शब्दों के साथ मेल कीजिए - 
(i) चिड़ियों की आवाज - (क) कल 
(ii) जीत का विलोम - (ख) विज्ञान 
(iii) आज का विपरीत - (ग) हार 
(iv) साइंस का मतलब - (घ) चहचहाना 
उत्तर : 
(i) - घ (ii) - ग (iii) - क (iv) - ख।

सार्थक शब्द निर्माण - 

प्रश्न 5. 
सार्थक शब्दों के समूह से शब्द बनते हैं। आप निम्नांकित वर्ग पहेली में से अक्षरों का प्रयोग करते हुए सार्थक शब्द बनाइए -
RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 13 किताबें 1
उत्तर : 
(i) साइंस 
(ii) इंसान 
(iii) सकल
(iv) साथ 
(v) ज्ञान 
(vi) कल।

अति लयूत्तरीय प्रश्न - 

प्रश्न 6. 
बीते जमाने की दुनिया की बातें कौन करती हैं? 
उत्तर : 
बीते जमाने की दुनिया की बातें किताबें करती हैं। 

प्रश्न 7. 
किताबों में 'साइंस की आवाज़' से क्या आशय है?
उत्तर : 
'साइंस की आवाज़' से आशय विज्ञान की प्रगति से है, जो किताबों में वर्णित है। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 13 किताबें

प्रश्न 8. 
कवि ने किस संसार में जाने की बात कही है? 
उत्तर : 
कवि ने किताबों के संसार में जाने की बात कही है। 

प्रश्न 9. 
किताबों में किसके किस्से मौजूद हैं?
उत्तर : 
किताबों में परियों के किस्से मौजूद हैं। 

प्रश्न 10. 
किताबें कहाँ रहना चाहती हैं? 
उत्तर : 
किताबें हमारे पास रहना चाहती हैं। 

लयु/दीर्घ उत्तरीय - 

प्रश्न 11. 
'किताबों में ज्ञान की भरमार है।' कैसे? स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर : 
किताबों में ज्ञान का भंडार है। इनमें ज्ञान-विज्ञान की जानकारी मिलती है। दिन-प्रतिदिन की घटनाओं का वर्णन भी पुस्तकों में मिलता है। इसलिए कवि ने कहा है कि किताबों में ज्ञान की भरमार है। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 13 किताबें

प्रश्न 12. 
किताबों में प्रकृति का चित्र कवि ने किस प्रकार खींचा है? 
उत्तर : 
किताबों में प्रकृति का सचित्र वर्णन मिलता है। जैसे; चिड़िया का चहचहाना, खेतों का लहलहाना, झरनों का गुनगुनाना आदि का वर्णन इस तरह होता है, मानो वे हमारे सामने हैं। ऐसी स्थिति में ऐसा प्रतीत होता है कि हम प्रकृति में विचरण कर रहे हैं। 

प्रश्न 13.
'परियों के किस्से से क्या आशय है? किताबों में इन किस्सों का क्या महत्व है? 
उत्तर : 
'परियों के किस्से से आशय उन काल्पनिक कहानियों से है जो बच्चों को सपनों की दुनिया में ले जाती हैं। जहाँ रोमांच, कल्पना, जिज्ञासा आदि भाव जागृत होते हैं। बच्चों की कल्पना शक्ति को विकसित करने की दृष्टि से इनका बहुत महत्व है। 

प्रश्न 14. 
किताबों का हमारे जीवन में क्या महत्व है? लिखिए। 
उत्तर : 
किताबें हमारे जीवन की समस्याओं का समाधान करती हैं। इनमें अतीत की घटनाएँ, प्रगति, विकास, त्रासदी आदि का वर्णन होता है, जिससे हम सीख लेकर आगे बढ़ते हैं। पुरानी जानकारी से नवीन जानकारी प्राप्त करते हैं, जिससे मानव-जाति का विकास होता है। मानव-जीवन को सुखमय व प्रगतिशील बनाने में किताबों का ज्ञान ही सहायता करता है। ये हमारे जीवन के अनसुलझे प्रश्नों का समाधान भी करती हैं।

किताबें Summary in Hindi

पाठ-सार - प्रस्तुत कविता में कवि सफदर हाशमी ने किताबों के महत्व को उजागर किया है। किताबों में बीता हुआ कल होता है तो आज के मानव के क्रिया-कलापों का वर्णन भी होता है। इसमें खुशी-गम, फूल, बम, जीत-हार, प्यार-मार आदि सभी घटनाएं रहती हैं। किताबों में चिड़िया, खेत, झरने, परियों की कहानियाँ मौजूद हैं, साथ ही विज्ञान की प्रगति, धरती के रहस्य, रॉकेट का राज आदि बहुत कुछ ज्ञान भरा पड़ा है। हमें किताबों के संसार में जाना चाहिए। इससे ही हमें संसार का ज्ञान होगा।

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 13 किताबें 2

किताबें किताबें पद्यांशों के कठिन शब्दार्थ और सरलार्थ : 

1. किताबें करती हैं बातें 
बीते जमानों की दुनिया की,
इंसानों की आज की, 
कल की एक-एक पल की। 
खुशियों की, गमों की, 
फूलों की, बमों की 
जीत की, हार की, 
प्यार की, हार की
प्यार की, मार की। 

कठिन शब्दार्थ :

  • जमाना = समय। 
  • इंसान = मानव। 
  • पल = क्षण, समय। 
  • गम = उदासी, शोक। 
  • किताब = पुस्तक। 

सरलार्थ - कवि कहता है कि किताबें सदैव हमसे बातें करती हैं। उनके पास ज्ञान का खजाना है। कभी वह बीते समय की बातें बताती हैं तो कभी आज के मानव के कार्यों से अवगत कराती हैं। भाव यह है कि पुस्तकों में बीते हुए समय व आज के मानव की एक-एक उपलब्धियाँ, खुशियाँ भी हैं तो उदासी भी है। फूलों की खूबसूरती को दिखाया गया है तो बमों की भयावहता भी बताई गई है। इन पुस्तकों में किसी की जीत तो किसी की हार वर्णित है, इसी तरह प्रेम व मृत्यु दोनों पक्षों का वर्णन है। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 13 किताबें

2. क्या तुम नहीं सुनोगे
इन किताबों की बातें? 
किताबें, कुछ कहना चाहती हैं 
तुम्हारे पास रहना चाहती हैं। 
किताबों में चिड़ियाँ चहचहाती हैं। 
किताबों में खेतियाँ लहलहाती हैं 
किताबों में झरने गुनगुनाते हैं -
परियों के किस्से सुनाते हैं। 

कठिन शब्दार्थ :

खेतियाँ = खेत। 

सरलार्थ - कवि ने हमें संदेश दिया है कि हमें किताबों की बातों को सुनना चाहिए। आशय यह है कि किताबों में जो संदेश दिया गया है, वह हमारे जीवन के लिए है। किताबों में बताई गई बातें हमारे काम की हैं। इसमें चिड़ियों का चहचहाना, खेतों का लहलहाना और झरनों का गुनगुनाना, परियों का किस्सा सुनाना मौजूद है। भाव यह है कि प्रकति के मनमोहक वातावरण से परिचय भी किताबों से मिलता है और हम इसमें विचरण कर सकते हैं। 

3. किताबों में रॉकेट का राज़ है
किताबों में साइंस की आवाज़ है 
किताबों का कितना बड़ा संसार है 
किताबों में ज्ञान की भरमार है। 
क्या तुम इस संसार में 
नहीं जाना चाहोगे? 
किताबें, कुछ कहना चाहती हैं।
तुम्हारे पास रहना चाहती हैं। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 13 किताबें

कठिन शब्दार्थ -

  • राज = रहस्य। 
  • साइंस = विज्ञान। 
  • भरमार = भरा हुआ। 

सरलार्थ - कवि के अनुसार पुस्तकों में रॉकेट का रहस्य विद्यमान है अर्थात् रॉकेट के द्वारा चंद्रमा पर जाना, अंतरिक्ष की सैर करना आदि के साथ-साथ विज्ञान की प्रगति से अवगत कराया गया है। विज्ञान के नित-नए आविष्कारों की आवाज इनमें मौजूद है। भाव यह है कि इनमें दुनिया भर की महत्वपूर्ण जानकारियाँ हैं, वे हमारे पास रहना चाहती हैं। हमें भी उनका साथ चाहिए। इनके साथ से ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है।

Prasanna
Last Updated on Sept. 5, 2022, 9:23 a.m.
Published Sept. 3, 2022