RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 12 मजेदार कबड्डी

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 12 मजेदार कबड्डी Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 Hindi Solutions Chapter 12 मजेदार कबड्डी

RBSE Class 5 Hindi मजेदार कबड्डी Textbook Questions and Answers

उच्चारण के लिए - 

कबड्डी, आउट, रेफरी, इशारा, निर्णायक, राष्ट्रीयता, अनुशासन, सुगठित, प्रसन्न, शाबाश, विद्यार्थी, अंतर्गत, महादवीप, चैम्पियन, प्रोत्साहन।

नोट - छात्र स्वयं उच्चारण करें। 

सोचें और बताएँ - 

प्रश्न 1. 
कबड्डी के खेल की मजेदार जानकारी कौन दे रहे थे? 
उत्तर : 
कबड्डी के खेल की मजेदार जानकारी शारीरिक शिक्षक दे रहे थे। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 12 मजेदार कबड्डी

प्रश्न 2. 
कबड्डी खेलने के मैदान को हम किस नाम से जानते
उत्तर : 
कबड्डी खेलने वाले मैदान को हम कबड्डी कोर्ट के नाम से जानते हैं। 

प्रश्न 3. 
लेखक ने कबड्डी के खेल में कौन-से गुणबताए हैं? 
उत्तर : 
लेखक के अनुसार कबड्डी का खेल प्यार, शिष्टाचार, राष्ट्रीयता, अनुशासन, एकता, समानता आदि गुणों से भरा होता है। 

लिखें -

प्रश्न 1. 
सही उत्तर-का क्रमाक्षर छाँटकर कोष्ठक में लिखें - 
(अ) भारत कबड्डी में कौनसे महाद्वीप का चैम्पियन -
(अ) अफ्रीका 
(ब) एशिया
(स) ऑस्ट्रेलिया 
(द) यूरोप 
उत्तर : 
(ब) एशिया

(ब) कबड्डी से लाभ होते हैं -
(अ) उत्तम स्वास्थ्य 
(ब) सुगठित शरीर
(स) मानवीय गुण 
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर : 
(द) उपर्युक्त सभी 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 12 मजेदार कबड्डी

प्रश्न 2. 
सही व गलत का निशान लगाइए - 
(अ) कबड्डी में पकड़ने वाले को केचर कहते हैं। ( ) 
(ब) कबड्डी देने वाले को रेडर कहा जाता है। ( ) 
(स) खेलते समय एक दल में आठ खिलाड़ी होते हैं। ( ) 
(द) भारत कबड्डी में एशियन चैम्पियन है। ( ) 
उत्तर : 
(अ) ✓
(ब) ✓
(स) ✗
(द) ✓

प्रश्न 3. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें - 
(अ) नियमों के साथ खेलने से आनंद...........जाएगा। (बढ़/घट) 
(ब) खेलो तो इतना खेलो कि खेल...........बन जाए। (लड़ाई/पढ़ाई) 
(स) प्रतियोगिता में मैच कराने वाले को..............कहा जाता है। (निर्णायक/वकील) 
उत्तर : 
(अ) बढ़ 
(ब) पढ़ाई 
(स) निर्णायक।

प्रश्न 4. 
कबड्डी कोर्ट की लंबाई एवं चौड़ाई कितनी होती
उत्तर : 
कबड्डी के कोर्ट की लम्बाई 11 मीटर व चौड़ाई 8 मीटर होती है। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 12 मजेदार कबड्डी

प्रश्न 5. 
कबड्डी खेल के मुख्य लाभ लिखिए। 
उत्तर : 
कबड्डी के खेल से शरीर स्वस्थ व सुगठित, दिमाग तेज व मन प्रसन्न रहता है तथा देश के लिए खेलने की भावना जागती है। 

प्रश्न 6.
खेल को कैसे खेलना चाहिए? 
उत्तर : 
खेलों को पढ़ाई की तरह पूरी मेहनत, लगन व एकाग्रता से खेलना चाहिए। 

प्रश्न 7. 
इनके बारे में क्या समझे? लिखें। 
(अ) रेडर 
(ब) केचर 
(स) निर्णायक 
(द) कबड्डी कोर्ट 
उत्तर : 
(अ) रेडर-कबड्डी देने वाले को रेडर कहा जाता
(ब) केचर-कबड्डी में पकड़ने वाले को केचर कहा जाता है। 
(स) निर्णायक-मैच खिलाने व निर्णय देने वाले को निर्णायक कहते हैं। 
(द) कबड्डी कोर्ट-जिस मैदान पर कबड्डी खेली जाती है, उसे कबड्डी कोर्ट कहते हैं। 

भाषा की बात - 

नीचे लिखे शब्दों के विलोम शब्द लिखें - 
(अ) ज्यादा 
(ब) सरल 
(स) दंड 
उत्तर : 
(अ) ज्यादा-कम 
(ब) सरल-जटिल 
(स) दंड-पुरस्कार 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 12 मजेदार कबड्डी

सुगठित मिलकर सुगठित बना। यहाँ पर 'सु' शब्दांश का प्रयोग हुआ है। आप भी 'सु' शब्दांश जोड़कर नए शब्द बनाएँ। 
उत्तर : 
सु + रम्य = सुरम्य
सुशील = सुशील 
सु + काल = सुकाल
सु + मार्ग = सुमार्ग आदि।

यह भी करें - 

आपके आस-पास खेले जाने वाले खेलों की सूची बनाएँ। 
उत्तर : 
हमारे आस-पास सितोलिया, छुअम-छाई, कोड़ा है. मार खाई, किक्रेट, बॉलीबाल, फुटबाल, खो-खो, टेनिस, हाकी आदि खेल खेले जाते हैं। 

साथियों के साथ कबड्डी के नियमों को जानें। दूरदर्शन पर अथवा खेल प्रतियोगिता को देखकर कबड्डी जानने, समझने का प्रयास करें।
उत्तर : 
कबड्डी में 15-15 मिनट की दो पारियाँ होती है। बीच में 5 मिनट का अंतराल होता है। प्रत्येक टीम में 7-7 खिलाड़ी होते हैं। रेडर जितने खिलाड़ियों को छूकर, सुरक्षित वापस अपने कोर्ट में चला जाय उतने अंक रेडर को मिलते हैं। यदि रेडर पकड़ा गया तो विपक्षी दल को एक अंक मिलता है। अंत में समय पूरा होने पर ज्यादा अंक प्राप्त करने वाली टीम को विजयी घोषित किया जाता है। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 12 मजेदार कबड्डी

भारत के विभिन्न खिलाड़ियों के चित्रों को एकत्र कर 'मेरा संकलन' में चिपकाएँ।
RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 12 मजेदार कबड्डी 4

आप और कौनसे खेल पसंद करते हैं?
RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 12 मजेदार कबड्डी 2

नोट - विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार हाँ या नहीं लिखें। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 12 मजेदार कबड्डी

निम्न सारणी की पूर्ति अपनी पुस्तिका में करें
RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 12 मजेदार कबड्डी 3
उत्तर :

खेल का नाम खेलने में काम आने वाली सामग्री
क्रिकेट स्टंप, बैट, बॉल, हेल्मेट, ग्लब्ज, पैड आदि।
फुटबॉल बाल, नेट आदि।

ड्रॉईंग शीट पर कबड्डी कोर्ट का नामांकित चित्र बनाओ। 
नोट - विद्यार्थी स्वयं पर बनाएँ।

RBSE Class 5 Hindi मजेदार कबड्डी Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न - 

प्रश्न 1. 
सही विकल्प का चयन कीजिए
(i) खेल प्रतियोगिता हेतु छात्र-छात्राओं को अभ्यास करवा रहे थे -
(क) प्रधानाध्यापक 
(ख) हिंदी शिक्षक
(ग) शारीरिक शिक्षक 
(घ) संगीत शिक्षक 
उत्तर :
(ग) शारीरिक शिक्षक 

(ii) खेल अथवा नियम टूटने पर रेफरी इशारा करता है - 
(क) आउट 
(ख) फाउल 
(ग) बोनस 
(घ) विजय 
उत्तर :
(घ) विजय 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 12 मजेदार कबड्डी

(iii) कबड्डी के खेल में गुण होता है - 
(क) प्यार व एकता
(ख) शिष्टाचार
(ग) राष्ट्रीयता 
(घ) उपर्युक्त सभी 
उत्तर :
(घ) उपर्युक्त सभी 

(iv) 'कबड्डी कोर्ट' है - 
(क) खो-खो का मैदान 
(ख) फुटबॉल का मैदान
(स) क्रिकेट का मैदान 
(घ) कबड्डी का मैदान 
उत्तर :
(घ) कबड्डी का मैदान 

(v) अच्छे विद्यार्थी में गुण होता है - 
(क) अधिक सीखने की लालसा 
(ख) अनुशासिक होना।
(ग) मेहनती होना
(घ) उपर्युक्त सभी 
उत्तर :
(घ) उपर्युक्त सभी 

(vi) कबड्डी में पकड़ने वाला' कहलाता है - 
(क) केचर 
(ख) रेडर
(ग) रेफरी 
(घ) पाला 
उत्तर :
(क) केचर

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 12 मजेदार कबड्डी

रिक्तस्थान पूर्ति -

प्रश्न 2. 
दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए - 
(i) कबड्डी का उच्चारण बिना..............तोड़े होता है। 
(ii) थप्पड़, चूसा आदि..............होता है। 
(iii) ..............आदि के नियमानुसार कबड्डी का मैदान होता है।
(iv) हमारा देश भारत पूरे...........महाद्वीप का कबड्डी चैम्पियन है। 
उत्तर : 
(i) साँस 
(ii) गंभीर फाउल 
(iii) आयु वर्ग 
(iv) एशिया

सत्य-असत्य - 

प्रश्न 3. 
नीचे दिए गए वाक्यों के सामने सही होने पर (✓) व तथा गलत होने पर (✗) का निशान लगाएँ - 
(i) खेल और पढ़ाई एक दूसरे के पूरक हैं। 
(ii) कबड्डी की टीम में 7-7 खिलाड़ी होते हैं। 
(iii) नियमों के साथ खेलने में आनंद घट जाता है। 
(iv) रेफरी के गले में विशल होती है। 
उत्तर : 
(i) सत्य 
(ii) सत्य 
(iii) असत्य 
(iv) सत्य

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 12 मजेदार कबड्डी

सुमेलित कीजिए - 

प्रश्न 4. 
सही शब्दों के साथ मेल कीजिए - 
(i) मैच खिलाने वाला (क) पाला 
(ii) कबड्डी देने वाला (ख) फाउल 
(iii) कबड्डी का मैदान (ग) रेडर 
(iv) खेल का नियम टूटना (घ) रेफरी 
उत्तर : 
(i) - घ (ii) - ग (iii) - क (iv) - ख 

सार्थक शब्द निर्माण - 

प्रश्न 5. 
सार्थक शब्दों के समूह से शब्द बनते हैं। आप निम्नांकित वर्ग पहेली में से अक्षरों का प्रयोग करते हुए सार्थक शब्द बनाइए -
RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 12 मजेदार कबड्डी 5
उत्तर : 
(i) खेलना 
(ii) फाउल 
(iii) नियम 
(iv) खेल 
(v) लय 
(vi) नाम।

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 12 मजेदार कबड्डी

अति लघुत्तरीय प्रश्न - 

प्रश्न 6. 
'फाउल' से क्या आशय है? 
उत्तर : 
मैच के दौरान गलत खेल अथवा नियम टूटने पर 'फाउल' होता है। 

प्रश्न 7. 
'निर्णायक' कौन होता है? 
उत्तर : 
मैच खिलाने वाले को रेफरी, अंपायर या निर्णायक कहते हैं। 

प्रश्न 8. 
'रेडर' और 'केचर' में अंतर बताइए। 
उत्तर : 
कबड्डी देने वाला 'रेडर' तथा पकड़ने वाला 'केचर' कहलाता है। 

प्रश्न 9. 
कबड्डी का मैदान कितना लंबा व चौड़ा होता है? 
उत्तर : 
कबड्डी का मैदान 11 मीटर लंबा व 8 मीटर चौड़ा होता है। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 12 मजेदार कबड्डी

प्रश्न 10. 
विजेता टीम कौन होती है? 
उत्तर :
जो टीम ज्यादा अंक प्राप्त करती है, वह विजेता होती है। 

प्रश्न 11. 
एशिया महाद्वीप का कबड्डी चैम्पियन कौन है? 
उत्तर : 
एशिया महाद्वीप का कबड्डी चैम्पियन भारत है।

लयु/दीर्घ उत्तरीय प्रश्न -

प्रश्न 12. 
कबड्डी व अन्य खेलों से क्या लाभ है? 
उत्तर : 
कबड्डी या अन्य खेल खेलने से शरीर स्वस्थ तथा सुगठित रहता है। दिमाग तेज चलता है, मन प्रसन्न रहता है तथा देश के लिए खेलने की इच्छा जागृत होती है। 

प्रश्न 13. 
कबड्डी के खेल का कितना समय निर्धारित है? 
उत्तर : 
नियमानुसार विद्यार्थी वर्ग के लिए कबड्डी में 14-15 मिनट की दो पारियों व बीच में 5 मिनट का अंतराल होता है। 

प्रश्न 14. 
कबड्डी देते समय किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है? 
उत्तर : 
कबड्डी-कबड्डी का उच्चारण करते हुए 'रेडर' विपक्षी पाले में जाता है। इस दौरान साँस नहीं टूटनी चाहिए। यदि साँस टूट गई तो वह 'आउट' हो जाता है। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 12 मजेदार कबड्डी

प्रश्न 15. 
गाँवों में लोकप्रिय खेल कौन-कौन से हैं? 
उत्तर :
हमारे देश के गाँवों में कई खेल लोकप्रिय हैं जैसे; कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, बालीबाल, गिल्ली-डंडा, सितोलिया, फुटबॉल आदि। 

प्रश्न 16. 
कबड्डी के खेल में अंक-निर्धारण किस तरह होता है? 
उत्तर : 
इस खेल में 'रेडर' जितने खिलाड़ियों को छूकर वापस सुरक्षित अपने पाले में आ जाए तो टीम को उतने ही अंक मिल जाते हैं। यदि 'रेडर' पकड़ा जाता है तो सामने वाली टीम को एक अंक मिल जाता है। जो टीम सबसे ज्यादा अंक प्राप्त कर लेती है वह विजेता होती है। 

मजेदार कबड्डी Summary in Hindi

पा-सार - कबड्डी हमारे देश का लोकप्रिय खेल है। इसके मैदान की लंबाई 11 मीटर व चौड़ाई 8 मीटर होती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए 15-15 मिनट की दो पारियाँ व बीच में 5 मिनट का अंतराल होता है। प्रत्येक टीम में 7-7 खिलाड़ी खेलते हैं। कबड्डी-कबड्डी का उच्चारण करते हुए विपक्षी पाले में जाने वाला खिलाड़ी 'रेडर' व पकड़ने वाला 'केचर' कहलाता है। 'रेडर' जितने खिलाड़यों को छूकर वापस सुरक्षित अपने कोर्ट में चला जाए उतने अंक या 'रेडर' पकड़ा जाए तो एक अंक। इस प्रकार टीमों को अंक प्राप्त होते हैं। अधिक अंक प्राप्त करने वाली टीम विजेता होती है। अनुशासन का उल्लंघन होने पर 'फाउल' होता है।

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 12 मजेदार कबड्डी 1

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 12 मजेदार कबड्डी

कठिन शब्दार्थ - 

  • अभ्यास = कसरत। 
  • विशल = सीटी। 
  • विश्राम = आराम। 
  • रेफरी = निर्णायक। 
  • उच्चारण = बोलना।
  • शिष्टाचार = सभ्य व्यवहार। 
  • अनुशासन = नियमों का पालन। 
  • रेडर = विपक्षी पाले में जाने वाला खिलाड़ी। 
  • केचर = पकड़ने वाला। 
  • अंतराल = खाली समय।
  • लालसा = इच्छा। 
  • गौरव = अभिमान, गर्व। 
  • लोकप्रिय = लोगों को प्रिय। 
  • प्रोत्साहन = बढ़ावा। 
  • निर्धारित = निश्चित किया गया। 
  • मदद = सहायता। 
  • चैम्पियन = प्रतियोगिता का विजेता। 
  • प्रोत्साहन = बढ़ावा। 
  • निर्धारित = निश्चित किया गया। 
  • मदद = सहायता।
Prasanna
Last Updated on Sept. 5, 2022, 2:55 p.m.
Published Sept. 3, 2022