RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 9 कहाँ-कहाँ से पानी

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 9 कहाँ-कहाँ से पानी Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 EVS Solutions Chapter 9 कहाँ-कहाँ से पानी

RBSE Class 5 EVS कहाँ-कहाँ से पानी Textbook Questions and Answers


सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 199) 

प्रश्न 1.
पीने के लिए कैसा पानी काम में लेना चाहिए?
उत्तर:
पीने के लिए शुद्ध व स्वच्छ पानी काम में लेना चाहिए।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 9 कहाँ-कहाँ से पानी  

पता कीजिए और बताइए (पृष्ठ सं. 199)

प्रश्न 1. 
आपके गाँव और आस-पास पानी के कौन-कौन से स्रोत हैं ?
उत्तर:
कुएँ, तालाब, हैण्डपम्प, जलदाय विभाग की टंकियाँ, ट्यूबवेल आदि। 

प्रश्न 2. 
आपके गाँव/शहर के आस-पास कोई तालाब, झील या बाँध हो तो उसके बारे में निम्नलिखित जानकारियाँ एकत्र कीजिए
(क) इसका नाम क्या है ? 
उत्तर:
कोटा बैराज। 

(ख) यह कितना पुराना है ? 
उत्तर:
यह कई वर्ष पुराना है। 

(ग) इसे किसने बनवाया है ? 
उत्तर:
इसे सरकार ने बनवाया है।

(घ) इसमें पानी कहाँ से आता है?
उत्तर:
यह बाँध चम्बल नदी पर बना है। अतः पानी नदी से हो आता है। 

(ङ) इसके पानी का उपयोग किन-किन कामों
में होता है ? 
उत्तर:
इसके पानी का उपयोग विद्युत उत्पादन, सिंचाई तथा पेयजल के रूप में होता है।

(च) इसके पास कौन-कौन से मेले, त्योहार आयोजित किए जाते हैं?
उत्तर:
दशहरा मेला। 

पता कीजिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 47)

प्रश्न 1. 
वर्षा जल के प्रवाह क्षेत्र में आए नालों, नहरों को रोकने से क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर:
वर्षा जल के प्रवाह क्षेत्र में आए नालों, नहरों को रोकने से पीछे से आ रहा जल निचले स्थानों में भर जायेगा तथा धन, जन की हानि पहुँचेगी।

प्रश्न 2.
क्या आपके आस-पास कोई बड़ा तालाब या बाँध है ?
उत्तर:
हाँ, एक तालाब है। 

प्रश्न 3. 
इसमें कितने तालाब/नाड़ी जुड़े हैं ?
उत्तर:
इसमें एक नाड़ी जुड़ी है।

प्रश्न 4. 
इन तालाबों में किस महीने में पानी - अधिक रहता है ?
उत्तर:
जुलाई तथा अगस्त के महीने में।

प्रश्न 5. 
क्या अलग-अलग तालाबों के पानी का उपयोग भी अलग-अलग किया जाता है ?
उत्तर:
लगभग सभी तालाबों के पानी का उपयोग सिंचाई तथा पीने आदि के लिए किया जाता है।

सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 201) 

प्रश्न 1. 
झील/तालाब के पानी को फिल्टर क्यों करते हैं ?
उत्तर:
झील/तालाब का पानी दूषित होता है इसलिए उसे फिल्टर करते हैं। 

प्रश्न 2. 
झीलों/तालाबों का पानी किन-किन कारणों से दूषित होता है ?
उत्तर:
झीलों/तालाबों का पानी जानवरों को नहलाने, कपड़े धोने, मृत जानवरों के शव पानी में डालने आदि कारणों से दूषित होता है। 

प्रश्न 3. 
आपके घर में जल का शुद्धीकरण किस प्रकार किया जाता है ?
उत्तर:
हमारे घर में जल का शुद्धीकरण आर. ओ. से किया जाता है। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 9 कहाँ-कहाँ से पानी

देखिए और चर्चा कीजिए (पृष्ठ सं. 201)  

प्रश्न 1.
बावड़ियों में सीढ़ियाँ क्यों बनाई जाती
उत्तर:
बावड़ियों में सीढ़ियों पानी तक पहुँचने के लिए बनाई जाती हैं।

प्रश्न 2. 
अपने आस-पास किसी बावड़ी के बारे में पता कीजिए और लिखिए। इसे कब व किसने बनवाया? इसका पानी कितना व कैसा है?
उत्तर:
हमारे आस-पास मेडतनी बावड़ी है। इसे 1783 ई. में बनवाया गया था। इसमें अब पानी कम है तथा गंदा रहता है।

प्रश्न 3. 
बावड़ियों का पानी गंदा न हो, इसके लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर:
बावड़ियों का पानी गंदा न हो इसके लिए बावड़ियों की समय-समय पर साफ-सफाई करते रहनी चाहिए।

सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 202)
RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 9 कहाँ-कहाँ से पानी 1

प्रश्न 1. 
कुएँ और बावड़ी में क्या अन्तर है ?
उत्तर:
कुएँ में सीढ़ियाँ नहीं होती हैं जबकि बावड़ी में पानी तक पहुँचने के लिए चारों ओर से सीढ़ियाँ बनीं होती हैं।

प्रश्न 2. 
कुएं में पानी कहाँ से आता है ?
उत्तर:
कुएँ में पानी जमीन के अन्दर जलस्रोतों से आता है।

प्रश्न 3. 
चित्र में जो तालाब दिखाया गया है, क्या उसका पानी पीने योग्य है ?
उत्तर:
नहीं।

प्रश्न 4. 
पेयजल स्रोत किन-किन कारणों से प्रदूषित हो रहे हैं?
उत्तर;
पेयजल स्रोत जानवरों को नहलाने, कपड़े धोने, गंदगी फेंकने, मृत जानवरों को जल में डालने, आसपास सफाई न रखने आदि के कारण गन्दे हो रहे

प्रश्न 5. 
पेयजल स्रोतों का पानी साफ रहे, इसके लिए हमें क्या-क्या करना चाहिए ? 
उत्तर:
पेयजल स्रोतों में गंदगी नहीं डालनी चाहिए, उनकी समय-समय पर सफाई करते रहना चाहिए। जल स्रोतों में जानवरों को नहीं घुसने देना चाहिए। 

जाना-समझा अब बताइए (पृष्ठ सं. 203)

प्रश्न 1. 
पेयजल के स्रोत कुआँ, बावड़ी और
उत्तर:
पेयजल स्रोत कुआँ, बावड़ी और हैण्डपम्प हैं।

प्रश्न 2. 
घर में पानी नल से और .......... से आता है।
उत्तर:
घर में पानी नल से और हैण्डपम्प से आता है।

प्रश्न 3. कुआँ
गोल होता है और बावड़ी होती है।
उत्तर:
कुऔं गोल होता है और बावड़ी चौकोर होती है।

प्रश्न 4. 
पानी छानकर, उबालकर और . से साफ करते हैं। 
उत्तर:
पानी छानकर, उबालकर और मशीनों से | साफ करते हैं। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 9 कहाँ-कहाँ से पानी

RBSE Class 5 EVS कहाँ-कहाँ से पानी Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. 
रिक्त स्थान भरिए
(क) पहले घर में कुएँ, बावड़ी, तालाब, नदी, ............ आदि से पानी लाते थे।
(ख) गाँवों में जलदाय विभाग की ........... बनी हैं।
(ग) शुद्ध व स्वच्छ पानी-पीने से अनेक ........... से बचा जा सकता है।
(घ) बावड़ी में पानी तक पहुँचने के लिए चारों तरफ ............ बनाई जाती हैं।
उत्तर:
(क) झील 
(ख) टंकियाँ 
(ग) बीमारियों 
(घ) सीढ़ियाँ।

प्रश्न 2.
सही विकल्प का चयन कीजिए
(i) मेड़तनी बावड़ी स्थित है
(अ) जयपुर में
(ब) अलवर में 
(स) झंझुनूं में 
(द) दौसा में। 
उत्तर:
(स) झंझुनूं में 

(ii) कोटा बैराज बना है
(अ) चम्बल नदी पर 
(ब) माही नदी पर 
(स) गंगा नदी पर
(द) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(अ) चम्बल नदी पर 

प्रश्न 3. 
सारणी'ख'को सारणी 'क' से सुमेलित कीजिए

सारणी 'क'

सारणी 'ख'

कुआँ

चौकोर

बावड़ी

गोल

बाँसवाड़ा

चम्बल नदी

कोटा

माही नदी

उत्तर:

सारणी 'क'

सारणी 'ख'

कुआँ

गोल

बावड़ी

चौकोर

बाँसवाड़ा

माही नदी

कोटा

चम्बल नदी


प्रश्न 4. 
सत्य/असत्य बताइए
(i) कुएँ, बावड़ियाँ हमारे जलस्रोत हैं।
(ii) बाँध सिंचाई, विद्युत उत्पादन व जलस्रोत के रूप में काम आते हैं।
(iii) कुएँ और बावड़ियों में कोई अन्तर नहीं होता है।
(iv) परचाबावड़ी रामदेवरा में स्थित है।
(v) खुले तालाबों का पानी पीने योग्य होता है।
उत्तर:
(i) सत्य 
(ii) सत्य 
(iii) असत्य 
(iv) सत्य 
(v) असत्य। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 9 कहाँ-कहाँ से पानी

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. 
पेयजल के दो स्रोत बताइए। 
उत्तर:

  1. हैण्डपम्प 
  2. कुएँ।

प्रश्न 2. 
गाँव में पानी की टंकियाँ किस विभाग ने बनवायी हैं?
उत्तर:
जलदाय विभाग ने।

प्रश्न 3. 
राजस्थान में समृद्ध जलतंत्र किसने विकसित किया ? 
उत्तर:
राजा-महाराजाओं और सामान्य नागरिकों ने मिलकर।

प्रश्न 4. 
पानी को शुद्ध व स्वच्छ बनाने के दो तरीके बताइए।
उत्तर:

  1. उबालकर 
  2. रासायनिक पदार्थों से। 

प्रश्न 5. 
आर. ओ. मशीन क्या है? 
उत्तर:
पानी को शुद्ध व स्वच्छ बनाने की मशीन 

प्रश्न 6. 
खिन्नी बावड़ी कहाँ स्थित है? 
उत्तर:
जालोर में। 

प्रश्न 7. 
झुंझुनूं की मेडतनी बावड़ी कितनी गहरी
उत्तर:
150 फीट गहरी है। 

प्रश्न 8. 
चाँदबावड़ी कहाँ स्थित है? 
उत्तर:
आभानेरी में। 

प्रश्न 9.
बाँधों के दो उपयोग बताइए। 
उत्तर:

  1. सिंचाई करना 
  2. बिजली बनाना।

प्रश्न 10. 
राजस्थान की दो नदियों के नाम बताइए।
उत्तर:

  1. चम्बल नदी 
  2. माही नदी। 

लघु/दीर्य उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
चार-चार पुराने एवं नये पेयजल स्रोतों के नाम लिखिए।
उत्तर:
पुराने जलस्रोत

  1. कुआँ
  2. बावड़ी 
  3. नदी 
  4. झील। 

नये जलस्रोत-

  1. नल 
  2. टंकी 
  3. हैण्डपम्
  4. ट्यूबवेल।     

प्रश्न 2. 
जमीन के नीचे जमा पानी को निकालने के लिए प्रयुक्त साधनों के नाम लिखिए।
उत्तर:
जमीन के नीचे जमा पानी को निकालने के लिए हैण्डपम्प, मोटरपम्प, ट्यूबवेल आदि साधन काम में लाए जाते हैं। प्राचीन समय में लोग कुआँ, बावड़ियों से पानी निकालते थे।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 9 कहाँ-कहाँ से पानी

प्रश्न 3. 
पानी को फिल्टर करके क्यों पीना चाहिए?
उत्तर:
फिल्टर किए हुए पानी से गंदगी व अशुद्धियाँ दूर हो जाती हैं। इससे उल्टी, दस्त तथा अन्य जलजनित बीमारियाँ नहीं होती हैं।

प्रश्न 4. 
राजस्थान में पाई जाने वाली बावड़ियों की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
बावड़ियों की विशेषताएँ

  1. बावड़ी चौकोर बनी होती है। 
  2. बावड़ी में चारों तरफ सीढ़ी बनी होती हैं।
  3. बावड़ी लोगों की धार्मिक व सामाजिक जरूरत को पूरा करती है।
  4. कुछ बावड़ियों में झरोखे व बरामदे भी बने होते

प्रश्न 5. 
राजस्थान की चार बावड़ियों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. रामदेवरा की परचाबावड़ी। 
  2. जालोर की खिन्नी बावड़ी 
  3. आभानेरी की चाँदबावड़ी 
  4. झुंझुंनू की मेड़तनी बावड़ी।

प्रश्न 6. 
रामदेवरा की परचाबावड़ी के बारे में बताइए।
उत्तर:
रामदेवरा की परचाबावड़ी बहुत ही कलात्मक तथा सुन्दर बनी है। तीर्थयात्री इसके जल को पवित्र मानते हैं तथा अपने साथ ले जाते हैं।

प्रश्न 7. 
झुंझुनूं की मेड़तनी बावड़ी के बारे में लिखिए।
उत्तर:
झुंझुनूं की मेडतनी बावड़ी प्राचीन, सुन्दर और कलात्मक है। इसे 1783 ई. में बनाया गया था। यह 150 फीट गहरी है। इसमें झरोखे व बरामदे भी बने हुए हैं।

प्रश्न 8. 
जमीन के अन्दर पानी कहाँ से आता
उत्तर:
वर्षा का पानी रिस-रिस कर जमीन के अन्दर एकत्रित हो जाता है।

प्रश्न 9. 
नदियों पर बाँध बनाकर सिंचाई कैसे सम्भव होती है?
उत्तर:
नदियों के पानी को बड़ी एवं मजबूत दीवारों द्वारा रोककर नहरों द्वारा खेतों तक पहुँचाया जाता है।

प्रश्न 10. 
कुओं का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर:
बावड़ियों की तरह कुएँ भी पेयजल व सिंचाई के मुख्य स्रोत हैं। कुएँ गोलाकार होते हैं, जिनमें चारों ओर पक्की दीवारें बनायी जाती हैं ताकि कोई पशु आदि इसमें नहीं गिर पाए। आज भी कई स्थानों पर बिना मुंडेर के कुएँ होते हैं, हमें इन कुओं के पास सावधानी से जाना चाहिए। कुओं में पानी जमीनी स्रोत से रिस-रिसकर आता है। कुओं से पानी कई तरह से निकाला जाता है। झुंझुनूं जिले के डूंडलोद में इस प्रकार का एक प्राचीन कुआँ है। इसके पास बने चौकोर चबूतरे पर कलात्मक छतरियाँ, आराम करने के लिए बारादरी व चार ऊँची मीनारें बनी हैं।

प्रयोग-
प्रश्न 1. 
दिए गए चित्र को देखकर वर्षा जल संग्रहण की प्रक्रिया के चरण लिखिए।
RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 9 कहाँ-कहाँ से पानी 2
उत्तर:
वर्षा जल संग्रहण की प्रक्रिया के चरण-

  1. वर्षा के जल का घर की छत पर गिरना। 
  2. छत पर बनी नालियों का पाइपों से जुड़ा होना।
  3. में लगे पाइपों के सहारे जल का नीचे आना तथा टैंक में जाना।
  4. पाइपों में लगे विशेष प्रकार के फिल्टरों से साफ होकर टैंक में पर्याप्त जल इकट्ठा होना।
  5. टैंक में एकत्रित जल का विभिन्न घरेलू एवं खेती के कार्यों में प्रयोग होना। 

प्रश्न 2. 
दिए गए चित्र को देखकर जल के शुद्धीकरण के तरीकों को लिखिए।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 9 कहाँ-कहाँ से पानी 3
सायनिक पदामों में उत्तर-जल शुद्धीकरण के तरीके

  1. उबालना, कपड़े से छानना। 
  2. रासायनिक पदार्थों से पानी को साफ करना। 
  3. मशीनों से पानी को फिल्टर करना (आर. ओ.प्लांट, इत्यादि)।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 9 कहाँ-कहाँ से पानी

प्रश्न करना 

प्रश्न 1. 
दिए गए माही बाँध के चित्र को देखकर उसके बारे में और जानकारी प्राप्त करने के लिए कोई तीन प्रश्न लिखिए।
RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 9 कहाँ-कहाँ से पानी 4

उत्तर:

  1. माही बाँध कहाँ पर स्थित है? 
  2. माही बाँध किस नदी पर बनाया गया है? 
  3. माही बाँध के दो लाभ बताइए।

प्रश्न 2. 
दिए गए बावड़ी के चित्र को देखकर उसके बारे में और जानकारी प्राप्त करने के लिए कोई तीन प्रश्न लिखिए।
RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 9 कहाँ-कहाँ से पानी 5

उत्तर:

  1. बावड़ी में पानी तक कैसे पहुँचा जाता
  2. बावड़ियों के दो लाभ बताइए।
  3. राजस्थान में स्थित किन्हीं दो प्राचीन बावड़ियों के नाम लिखिए। 

प्रश्न 3. 
दिए गए कुएँ के चित्र को देखकर उसके बारे में और जानकारी प्राप्त करने के लिए कोई तीन प्रश्न लिखिए।
RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 9 कहाँ-कहाँ से पानी 6
उत्तर:

  1. कुएँ किस आकार के होते हैं?
  2. कुएँ के पास बने चौकोर चबूतरे पर क्या बनाया जाता था?
  3. कुएँ के दो लाभ बताइए।
Prasanna
Last Updated on Sept. 24, 2022, 5:31 p.m.
Published Sept. 24, 2022