RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 4 मिलकर करें सफाई

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 4 मिलकर करें सफाई Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 EVS Solutions Chapter 4 मिलकर करें सफाई

RBSE Class 5 EVS मिलकर करें सफाई Textbook Questions and Answers

सोचिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 170)

प्रश्न 1. 
आपके विद्यालय में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया होगा। आपने उस समय क्या-क्या कार्य किए, उन कार्यों की सूची बनाइए।
उत्तर;
विद्यालय में स्वच्छता अभियान के समय किए गये कार्यों की सूची

  1. दीवारों एवं छत से जाले हटाना। 
  2. झाडू लगाना। 
  3. पेड़ों की सूखी पत्तियों को इकट्ठा कर जलाना।
  4. पॉलीथिन एवं अन्य पाउचों को इकट्ठा कर जलाना।
  5. हैण्डपम्प के पास टूटी हुई नाली को ठीक करना तथा उसके आसपास साफ-सफाई करना।
  6. ईंटों तथा सूखी लकड़ियों को व्यवस्थित कर एक कोने में एकत्रित करना आदि।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 4 मिलकर करें सफाई  

प्रश्न 2. 
आपने इस अभियान में भाग लेकर क्या अनुभव किया ?
उत्तर:
मुझे इस अभियान में भाग लेकर अच्छा लगा तथा मैंने स्वच्छता का महत्व भी समझा।

प्रश्न 3. 
आपने स्वच्छता अभियान के बाद अपनी आदतों में क्या-क्या परिवर्तन किया ?
उत्तर:
स्वच्छता अभियान के बाद अब मैं कूड़े को उसके लिए नियत स्थान पर ही डालता हूँ तथा साफसफाई में बड़ों की मदद भी करता हूँ। 

चर्चा कीजिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 171)

प्रश्न 1. 
क्या गली-मोहल्ले की साफ-सफाई की हमारी भी कोई जिम्मेदारी है या नहीं?
उत्तर:
हाँ, अपने गली-मोहल्ले की साफ-सफाई की जिम्मेदारी हमारी भी है।

प्रश्न 2. 
गली-मोहल्ले में कचरा और गंदगी का क्या कारण है ?
उत्तर:
गली-मोहल्ले के लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक नहीं हैं। इसलिए वे कचरा एवं गंदगी इधरउधर फैला देते हैं।

प्रश्न 3. 
हमारे गली-मोहल्ले साफ रहें, इसके लिए हम क्या-क्या कर सकते हैं ?
उत्तर:
गली-मोहल्ले को साफ रखने के लिए हमें वहाँ रहने वाले सभी लोगों को स्वच्छता के बारे में बताना होगा, जिससे कि वे अपने कूड़े-कचरे को निश्चित स्थान पर ही डालें। साथ ही सभी को गली-मोहल्ले की सफाई करनी होगी। 

पता कीजिए और बताइए (पृष्ठ सं. 171)

प्रश्न 1. 
आपके गली-मोहल्ले की सफाई कौन करता है ?
उत्तर:
हमारे गली-मोहल्ले की सफाई नगरपालिका के सफाई कर्मचारी करते हैं। 

प्रश्न 2.
वे इकट्ठे किए हुए कूड़े का क्या करते हैं ? और कहाँ ले जाते हैं ?
उत्तर:
वे इकट्ठे किए हुए कूड़े को बोरे में भरकर शहर से बाहर ले जाते हैं तथा वहीं उसका निस्तारण कर दिया जाता है।

प्रश्न 3. 
इस कार्य में उन्हें क्या कठिनाइयाँ आती
उत्तर:
इस कार्य में उन्हें यन्त्रों एवं वाहनों की कमी का सामना करना पड़ता है तथा कभी-कभी कूड़े को सिर पर ढोना पड़ता है। इसके अतिरिक्त उन्हें विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ होने का भी भय बना रहता है।

सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 171)

प्रश्न 1.
यदि एक सप्ताह तक आपके विद्यालय या घर के आस-पास फैला कूड़ा-कचरा साफ न किया जाये तो क्या होगा? .
उत्तर:
यदि एक सप्ताह तक हमारे विद्यालय या घर के आस-पास कूड़े-कचरे को साफ न किया जाये तो कूड़े-कचरे का ढेर लग जायेगा। उसमें से बदबू आयेगी तथा विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ फैलेंगी। 
 
करके जानिए (पृष्ठ सं. 171) 

प्रश्न 1.
घर से निकले कचरे में से उन चीजों की सूची बनाइए जिनका उपयोग पुनः किया जा सकता
उत्तर:

  1. प्लास्टिक के डिब्बे 
  2. गत्ते के बने पैकिंग के डिब्बे 
  3. चॉकलेट के रैपर
  4. पुराने कपड़े
  5. काँच का बना सामान तथा बोतल आदि। 

चर्चा कीजिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 172)

प्रश्न 1. 
गंगा की भाभी का कहना है कि जब हम घर एवं बाहर घूघट निकालते हैं तो खुले में शौच कैसे जाएँ ? यह बात कितनी उचित है ?
उत्तर:
गंगा की भाभी की यह बात पूर्णतया उचित है।

प्रश्न 2. 
खुले में शौच जाने के क्या बुरे परिणाम हो सकते हैं?
उत्तर:
खुले में शौच जाने से गंदगी फैलती है तथा वातावरण दूषित होता है।

प्रश्न 3. 
आपके क्षेत्र में क्या लोग खुले में शौच करते हैं ? ऐसे लोगों को आप क्या राय देंगे?
उत्तर:
हाँ, हमारे क्षेत्र में भी कुछ लोग खुले में शौच करते हैं। हम उन्हें घर में शौचालय बनवाने की राय देंगे।

प्रश्न 4. 
जिनके पास घर नहीं हैं, जो तम्बुओं में रहते हैं, उनके लिए शौच की क्या व्यवस्था होनी चाहिए?
उत्तर:
ऐसे लोगों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय बनाये जाने चाहिए।

प्रश्न 5. 
शौच जाने के बाद साबुन से हाथ धोना क्यों जरूरी है ?
उत्तर:
शौच जाने के बाद साबुन से हाथ धोना बहुत जरूरी है। इससे हम गंदगी को साफ करते हैं तथा बीमारियों को फैलने से रोक सकते हैं। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 4 मिलकर करें सफाई

चित्रों को देखिए और चर्चा कीजिए। पृष्ठ सं. 172)

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 4 मिलकर करें सफाई 1

प्रश्न 1. 
चित्र में सफाईकर्मी के पास क्या उपकरण हैं?
उत्तर:
सफाई मशीन व आधुनिक पौंछा।

प्रश्न 2. 
सफाई के उपयुक्त उपकरण न हों तो सफाई कार्य पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?
उत्तर:
सफाई के उपयुक्त उपकरण न हों तो शौचालय और घर की सफाई अच्छी तरह नहीं हो पायेगी।

सोचिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 173)

प्रश्न 1. 
सफाई हमारी आदत का हिस्सा होनी चाहिए। इस बारे में आपके क्या विचार हैं?
उत्तर:
हाँ, देश के प्रत्येक नागरिक के लिए सफाई उसकी आदत का हिस्सा होनी चाहिए। इससे हम सबको तथा देश को सफाई के लाभ प्राप्त होंगे।

प्रश्न 2. 
सफाई का कार्य करने वाले लोगों के साथ हमारा व्यवहार कैसा होना चाहिए?
उत्तर:
सफाई का कार्य करने वाले लोगों के साथ हमारा व्यवहार अच्छा तथा सम्मानजनक होना चाहिए। 

प्रश्न 3.
अगर हमारे गाँव/शहर साफ नहीं होंगे तो हमारे देश की छवि कैसी होगी?
उत्तर:
अगर हमारे गाँव/शहर साफ नहीं होंगे तो हमारे देश की छवि खराब होगी।

प्रश्न 4. 
अगर हमारे घर की साफ-सफाई नहीं होगी तो हमारे जीवन पर क्या प्रभाव होगा? - 
उत्तर:
अगर हमारे घर की साफ-सफाई नहीं होगी तो बीमारियाँ फैलेगी तथा हमारे सभी कार्यों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

जाना-समझा, अब बताइए (पृष्ठ सं. 174)

प्रश्न 1. 
आपने अपने विद्यालय में स्वच्छता अभियान कैसे चलाया ? वर्णन कीजिए।
उत्तर:
कक्षा-कक्ष को उसी कक्षा के छात्रों ने साफ किया था। शेष कार्यों को जितनी कक्षाएँ थीं उतने भागों में बाँट दिया था। इस प्रकार पूरे विद्यालय की सफाई हो गयी।

प्रश्न 2.
"सफाई हमारी आदत बन जाए" इस हेतु हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर:
"सफाई हमारी आदत बन जाएं" इस हेतु हमें निम्नलिखित संकल्प लेने चाहिए

  1. हम अपने आस-पास कूड़ा कचरा नहीं फेंकेंगे। 
  2. हम दीवारों, फर्नीचर आदि को गंदा नहीं करेंगे। 
  3. हम नियत स्थान पर ही थूकेंगे। 
  4. हम रोज नहायेंगे तथा साफ कपड़े पहनेंगे।
  5. हम घर, स्कूल तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सफाई में सहयोग करेंगे।
  6. हम बाजार से सामान लाने के लिए कपड़े का थैला लेकर निकलेंगे।
  7. हम प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग नहीं करेंगे।

प्रश्न 3. 
गाँधीजी अपने आश्रम में आने वाले को सफाई के प्रति सजग करने के लिए क्या करते थे?
उत्तर:
गाँधीजी अपने आश्रम में आने वाले व्यक्ति को सफाई के प्रति सजग करने के लिए दैनिक कार्य में सबसे पहले शौचालय की सफाई का कार्य देते थे, जब वह उस कार्य को ठीक प्रकार से कर लेता था तभी वे उसे कोई अन्य कार्य देते थे।

प्रश्न 4. 
देश के "स्वच्छ भारत अभियान" पर अपने विचार लिखिए।
उत्तर:
"स्वच्छ भारत अभियान" भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ किया गया राष्ट्रीय स्तर का अभियान है। इसका उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा सार्वजनिक स्थलों को साफसुथरा करना है। यह अभियान महात्मा गाँधी जयंती 02 अक्टूबर, 2014 से प्रारम्भ किया गया।

RBSE Class 5 EVS मिलकर करें सफाई Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) विद्यालय में 2 अक्टूबर का दिन ........... जयंती के रूप में मनाया जाता है।
(ख) स्वच्छ भारत अभियान ........... स्तर का अभियान
(ग) भाभी ने पूछा कि ............ कहाँ है? 
(घ) गंगा के भाई-भाभी ........... में रहते हैं। 
उत्तर:
(क) गाँधी 
(ख) राष्ट्रीय 
(ग) शौचालय
(घ) शहर। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 4 मिलकर करें सफाई

प्रश्न 2. 
सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर-पुस्तिका पर लिखिए
(i) स्वच्छ भारत अभियान आरम्भ हुआ
(अ) सन् 2016 में 
(ब) सन् 2014 में 
(स) सन् 2013 में 
(द) सन् 2015 में। 
उत्तर:
(ब) सन् 2014 में 

(ii) प्रतिवर्ष गाँधी जयंती मनायी जाती है
(अ) 2 नवम्बर को 
(ब) 3 अक्टूबर को 
(स) 2 जनवरी को 
(द) 2 अक्टूबर को। 
उत्तर:
(द) 2 अक्टूबर को। 

प्रश्न 3. 
सारणी (ख) को सारणी (क) के साथ सुमेलित कीजिए

सारणी (क)

सारणी (ख)

(i) कचरे का निस्तारण

दरियाँ बनाना

(ii) गाँधी जयन्ती

सन् 2014

(iii) स्वच्छ भारत अभियान

2 अक्टूबर

(iv) पुराने कपड़े

पुर्चक्रण

उत्तर:

सारणी (क)

सारणी (ख)

(i) कचरे का निस्तारण

पुनर्चक्रण

(ii) गाँधी जयन्ती

2 अक्टूबर

(iii) स्वच्छ भारत अभियान

सन् 2014

(iv) पुराने कपड़े

दरियाँ बनाना,


प्रश्न 4. 
निम्नलिखित वाक्यों को अपनी कॉपी पर लिखकर सत्य/असत्य का उल्लेख कीजिए
(i) स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ किया गया है। 
(ii) गली-मोहल्ले की सफाई में हमें सहयोग नहीं करना चाहिए। 
(iii) शौचालय बनवाने के लिए सरकार आर्थिक सहायता देती है। 
(iv) शौच जाने के बाद हाथ साफ करना जरूरी नहीं है। 
(v) हमें प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग नहीं करना चाहिए।
उत्तर:
(i) सत्य
(ii) असत्य 
(iii) सत्य
(iv) असत्य 
(v) सत्य। 

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. 
गाँधी जयन्ती कब मनाई जाती है ? 
उत्तर:
2 अक्टूबर को।

प्रश्न 2. 
स्वच्छ भारत अभियान किसके द्वारा प्रारम्भ किया गया ?
उत्तर:
भारत सरकार द्वारा।

प्रश्न 3. 
स्वच्छ भारत अभियान किस स्तर का अभियान है?
उत्तर:
राष्ट्रीय स्तर का।

प्रश्न 4. 
स्वच्छ भारत अभियान कब प्रारम्भ हुआ?
उत्तर:
2 अक्टूबर सन् 2014 को।

प्रश्न 5.
भाई-भाभी गंगा के लिए क्या लाये थे ?
उत्तर:
उपहार

प्रश्न 6. 
कचरे का निस्तारण कैसे किया जा सकता है?
उत्तर:
पुनर्चक्रण द्वारा।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 4 मिलकर करें सफाई

प्रश्न 7. 
गंगा जब स्कूल के लिए चली तो उसने क्या देखा?
उत्तर:
गंगा ने देखा कि गली-मोहल्ले में कचरे का ढेर लगा था।

प्रश्न 8. 
भाभी ने गंगा से क्या पूछा ? 
उत्तर:
भाभी ने गंगा से पूछा कि शौचालय कहाँ

लघु/दीर्य उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. 
घर जाकर गंगा ने अपनी माँ से क्या कहा ?
उत्तर:
घर जाकर गंगा ने अपनी माँ से कहा-"माँ घर की सफाई रखने में मैं भी आपकी मदद करूंगी।" 

प्रश्न 2. 
पुरानी चीजों से बनाई जाने वाली दो वस्तुएँ बताइए।
उत्तर:

  1. पैकिंग के खाली डिब्बों के गत्ते से कचरा पात्र बनाना।
  2. चॉकलेट के रेपर्स से सजावटी सामान बनाना।

प्रश्न 3. 
बहू की बात सुनकर दादा जी ने क्या कहा?
उत्तर:
बहू की बात सुनकर दादा जी ने कहा कि वह एकदम सही कह रही है। आज ही कारीगरों को | बुलवाओ और घर में शौचालय बनवाओ।

प्रश्न 4. 
गंगा के यहाँ शौचालय बनता देख गाँव के अन्य लोगों पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:
गंगा के यहाँ शौचालय बनता देख गाँव के अन्य सभी लोगों पर प्रभाव पड़ा। वे भी अपने यहाँ शौचालय बनवाने लगे।

प्रश्न 5. 
स्वच्छ भारत अभियान का क्या उद्देश्य
उत्तर:
स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य गलियों, सड़कों, रेलवे स्टेशनों तथा सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखना है।

प्रश्न 6.
स्वच्छता अभियान में किस बात पर जोर दिया जा रहा है ?
उत्तर:
स्वच्छता अभियान में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि सड़कें, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड आदि साफ-सुथरे रहें तथा घरों में कूड़ा पात्र अवश्य हो।

प्रश्न 7. 
भाभी के समझाने पर गंगा और उसकी सहेलियों ने सफाई की आदत बनाने के लिए क्या संकल्प लिए?
उत्तर:
भाभी के समझाने पर गंगा और उसकी सहेलियों ने सफाई को आदत बनाने के लिए निम्नलिखित संकल्प लिए

  1. अब हम अपनी कक्षा में कागज, पेन्सिल के छिलके, टॉफी के रेपर्स आदि नहीं फेंकेंगे।
  2. हम दीवारों, फर्श अथवा फर्नीचर पर नहीं लिखेंगे और उन्हें गंदा नहीं करेंगे।
  3. हम जगह-जगह नहीं थूकेंगे और कचरा भी नहीं फेंकेंगे।
  4. हम रोज नहायेंगे और साफ कपड़े पहनेंगे।
  5. हम प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग नहीं करेंगे। 
  6. हम अपने गली-मोहल्ले, घर, स्कूल और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई में पूरा योगदान करेंगे।
  7. अब हम बाजार में सब्जी, किराने का सामान आदि खरीदने जाते समय कपड़े का थैला जरूर साथ लेकर जायेंगे। 

प्रश्न 8. 
आपके घर से निकले कचरे में से उन तीन चीजों की सूची बनाइए, जिनका पुनः उपयोग किया जा सकता है।
उत्तर:

  1. पैकिंग के खाली डिब्बों के गत्ते। 
  2. प्लास्टिक के डिब्बे।
  3. चॉकलेट के रेपर्स 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 4 मिलकर करें सफाई

परियोजना कार्य

प्रश्न 1.
कक्षा 5 के विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। इस अभियान के लिए आप एक परियोजना तैयार कीजिए।
उत्तर:
विद्यालय में स्वच्छता अभियान हेतु कार्य योजना-

  1. विद्यार्थियों की एक निश्चित संख्या लेकर अलग-अलग दल बनाना। 
  2. प्रत्येक दल को अलग-अलग कार्य करने को सौंपना; जैसे- मैदान साफ करना, कक्षा में रंग करना, शौचालय साफ करना, विद्यालय में फैली गंदगी को साफ करना। 
  3. शिक्षकों को स्वच्छता अभियान का निरीक्षण करने का निवेदन करना।
  4. साफ-सफाई के दौरान एकत्रित कूड़े-कचरे को निर्धारित स्थान पर इकट्ठा कर उसका निस्तारण कराना। 
  5. नियमित अन्तराल पर उपर्युक्त कार्य की पुनरावृत्ति करना।
Prasanna
Last Updated on Sept. 23, 2022, 6:10 p.m.
Published Sept. 23, 2022