RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 3 कुछ खास हैं हम

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 3 कुछ खास हैं हम Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 EVS Solutions Chapter 3 कुछ खास हैं हम

RBSE Class 5 EVS कुछ खास हैं हम Textbook Questions and Answers

चर्चा कीजिए  (पृष्ठ सं. 165) 

प्रश्न 1. 
जो लोग देख नहीं पाते वे किताबों को कैसे पढ़ते होंगे ?
उत्तर:
जो लोग देख नहीं पाते उनको पढ़ने के लिए ब्रेल लिपि में विशेष प्रकार से किताबें तैयार की जाती हैं। वे उन्हें हाथों की उँगलियों से छूकर पढ़ते हैं।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 3 कुछ खास हैं हम 

प्रश्न 2. 
आपने उन चीजों को कैसे-कैसे पहचाना?
उत्तर:
हमने उन चीजों को हाथ से छूकर पहचाना। पर यह भी लिखिए 

(पृष्ठ सं. 166)

प्रश्न 1
नीचे ब्रेल लिपि में INDIA लिखा गया है। आप भी ब्रेल लिपि चार्ट की मदद से अपना नाम ब्रेल लिपि में लिखिए।
RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 3 कुछ खास हैं हम 1

सोचिए और बताइए  (पृष्ठ सं. 168)

प्रश्न 1
यदि आपकी कक्षा में इस तरह के कोई साथी हों जो देख, बोल नहीं सकते या चल-फिर नहीं सकते तो आप उनकी किस-किस प्रकार से मदद करेंगे?
उत्तर:
ऐसे साथी जो देख नहीं सकते उन्हें हम पाठ को पढ़कर सुना देंगे। न बोल सकने वाले साथियों के इशारों को समझकर उनकी मदद करेंगे हैं तथा चल-फिर नहीं सकने वाले साथियों की मदद हम एक स्थान से दूसरे स्थान पर आने-जाने में करेंगे। 8 

यह भी कीजिए (पृष्ठ सं. 168) 

प्रश्न 1
आपके आस-पास ऐसे कौन लोग हैं, जिन्होंने शारीरिक अक्षमता के बावजूद सफलता अर्जित की?
उत्तर:
हमारे आस-पास शारीरिक रूप से अक्षम दो व्यक्ति हैं शर्मा अंकल तथा दीप्ती मैडम। शर्मा अंकल कानों से अक्षम हैं फिर भी वे रेलवे में सर्विस करते हैं। दीप्ती मैडम पैरों से अक्षम हैं उन्हें लकवा हो गया था वे स्कूल में पढ़ाती हैं।

जाना-समझा, अब बताइए  (पृष्ठ सं. 169) 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

प्रश्न 1.
ब्रेल लिपि का विकास .............. ने किया था। यह .............. बिंदुओं पर आधारित उभरे हुए संकेत होते हैं।
उत्तर:
लुई ब्रेल,61

प्रश्न 2. 
ब्रेल लिपि लिखने में नुकीली ............... काम आती है। नुकीली कलम को ............. कहते
उत्तर:
कलम, स्टाइलस!

RBSE Class 5 EVS कुछ खास हैं हम Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. 
रिक्त स्थान पूर्ण कीजिए-
(क) हेलन केलर एक ........... के रूप में जानी जाती हैं। - 
(ख) ब्रेल लिपि में हर अक्षर के लिए विशेष उभरे हुए ........... होते हैं। 
(ग) ब्रेल लिपि में ............. बिन्दुओं से सभी वर्गों की आकृतियाँ बनायी जाती हैं। 
(घ) लुई ब्रेल ............. के रहने वाले थे। 
उत्तर:
(क) लेखिका 
(ख) संकेत 
(ग) 6
(घ) फ्रांस। 

प्रश्न 2.
सही विकल्प चुनिए
(i) नीचे दिए गए चित्र का अवलोकन कर बताइए कि बेल लिपि में I है-

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 3 कुछ खास हैं हम 2

(ii) नीचे दिए गए चित्र का अवलोकन कर बताइए कि ब्रेल लिपि में M है-
RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 3 कुछ खास हैं हम 3

(iii) नीचे दिए गए चित्र का अवलोकन कर बताइए कि सांकेतिक भाषा में Y है-
RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 3 कुछ खास हैं हम 4

उत्तर:
(i) (ब)
(ii) (द)
(iii) (ब)।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 3 कुछ खास हैं हम

प्रश्न 3. 
सारणी (क) से सारणी (ख) को समेलित कीजिए-

सारणी (क)

सारणी (ख)

(i) अन्धे लोग

सांकेतिक भाषा

(ii) गूँगे, बहरे लोग

ब्रेल लिपि

(iii) सेरेब्रल पॉल्सी

फ्रांस

(iv) ब्रेल लिपि

बीमारी

उत्तर:

सारणी (क)

सारणी (ख)

(i) अन्धे लोग

ब्रेल लिपि

(ii) गूँगे, बहरे लोग

सांकेतिक भाषा

(iii) सेरेब्रल पॉल्सी

बीमारी

(iv) ब्रेल लिपि

फ्रांस


प्रश्न 4. 
सत्य/असत्य बताइए-
(1) हेलन केलर आँखों से नहीं देख सकती थीं।
(ii) ब्रेल लिपि का प्रयोग बहरे लोगों के लिए किया जाता है।
(iii) ब्रेल लिपि में साधारण कलम का प्रयोग करते
(iv) ब्रेल लिपि में कागज पर छेद किये जाते हैं।
(v) वे लोग जो सुन बोल नहीं सकते वे सांकेतिक | भाषा में बात करते हैं।
उत्तर:
(i) सत्य 
(ii) असत्य 
(iii) असत्य 
(iv) सत्य 
(v) सत्य। 

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. 
हेलन केलर कौन थी? 
उत्तर:
हेलन केलर एक लेखिका थी।

प्रश्न 2. 
हेलन केलर किस शारीरिक अक्षमता से ग्रस्त थी? - 
उत्तर:
हेलन केलर आँखों से नहीं देख सकती थीं।

प्रश्न 3. 
जो लोग देख नहीं पाते वे चीजों को कैसे पहचानते हैं ?
उत्तर:
छूकर। 

प्रश्न 4. 
जो लोग देख नहीं पाते वे वर्णों को कैसे पहचानते हैं ?
उत्तर:
ऐसे लोग वर्गों को छूकर पहचानते हैं।

प्रश्न 5. 
जो लोग देख नहीं सकते ऐसे लोगों के | लिए किस लिपि का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर:
ब्रेल लिपि का।।

प्रश्न 6. 
बेल लिपि का विकास किसने किया ?
उत्तर:
लुई ब्रेल ने। 

प्रश्न 7. 
लई ब्रेल किस देश के रहने वाले थे? 
उत्तर:
फ्रांस के।

प्रश्न 8.
ब्रेल लिपि में कितने बिन्दुओं की सहायता से वर्ण बनाये जाते हैं?
उत्तर:
6 बिन्दुओं की सहायता से। 

प्रश्न 9. 
सेरेब्रल पॉल्सी क्या है ?
उत्तर:
बीमारी।

प्रश्न 10. 
जो लोग बोल व सुन नहीं सकते उनके लिए किस भाषा का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर:
सांकेतिक भाषा का। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 3 कुछ खास हैं हम

लयु/दीर्य उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
ब्रेल लिपि क्या है?
उत्तर:
ब्रेल लिपि आँखों से न देख सकने वाले | लोगों के पढ़ने के लिए तैयार की गयी एक विशेष लिपि है। इसमें एक नुकीली कलम जिसे 'स्टाइलस' कहते हैं, उससे कागज पर छेद करके लिखा जाता है। कागज | को उल्टा करके उभरे हुऐ बिन्दुओं को छूकर अन्धे लोग | पढ़ लेते हैं।

प्रश्न 2. 
ब्रेल लिपि की सहायता से अपना नाम लिखिए।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 3 कुछ खास हैं हम 5

प्रश्न 3. 
ब्रेल लिपि का विकास कैसे हुआ?
उत्तर:
लुई ब्रेल एक मेधावी छात्र थे। एक बार पिता के कारखाने में काम करते समय उनकी आँखों में चोट लग गई तथा उनकी आँखों की रोशनी चली गई। उन्हें विशेष तरीके से अध्ययन कराया जा रहा था तभी सेना के कप्तान ने उनके स्कूल का दौरा किया और उन्होंने अपने द्वारा तैयार 12 बिन्दुओं पर आधारित एक लिपि को छात्रों व शिक्षकों को दिखाया। लुई ब्रेल इस लिपि से बहुत प्रभावित हुए तथा उन्होंने इसे 6 बिन्दुओं वाले तरीके में बदल दिया। इसी लिपि को ब्रेल लिपि नाम दिया गया।

प्रश्न 4. 
सांकेतिक भाषा क्या है ?
उत्तर;
सांकेतिक भाषा में हाथों के इशारों का प्रयोग किया जाता है। यह न बोलने न सुनने वाले लोगों के लिए तैयार की गयी एक विशेष भाषा है।

प्रश्न 5. 
सेरेब्रल पॉल्सी के बारे में आप क्या जानते हैं? 
उत्तर:
सेरेब्रल पॉल्सी एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज के हाथ-पाँव व सभी अंग ठीक होते हैं परन्तु वे ठीक से काम नहीं कर सकते। क्योंकि उनके अंगों पर मस्तिष्क का नियंत्रण नहीं होता है। इस बीमारी पर विशेष प्रकार का व्यायाम करके कुछ हद तक नियन्त्रण किया जा सकता है लेकिन मरीज पूरी तरह से पहले जैसा नहीं हो पाता है।

Prasanna
Last Updated on Sept. 24, 2022, 9:28 a.m.
Published Sept. 23, 2022