RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 24 पहाड़ों की सैर

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 24 पहाड़ों की सैर Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 EVS Solutions Chapter 24 पहाड़ों की सैर

RBSE Class 5 EVS पहाड़ों की सैर Textbook Questions and Answers

सोचिए औट बताइए (पृष्ठ सं. 85)

प्रश्न 1. 
क्या आपने कभी किसी पहाड़ पर चढ़ने की कोशिश की है?
उत्तर:
हाँ।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 24 पहाड़ों की सैर  

प्रश्न 2. 
पहाड़ पर चढ़ने और सड़क पर चलने में क्या अन्तर है?
उत्तर:
पहाड़ पर खड़ी चढ़ाई होती है व गिरने का डर रहता है तथा चढ़ने में अधिक ताकत लगानी पड़ती है जबकि सड़क समतल होती है जिस पर कदम आगे बढ़ाकर कम ताकत में ही आगे चल सकते हैं।

चर्चा कीजिए (पृष्ठ सं. 85) 

प्रश्न 1. 
आपने अपने आस-पास के किसी पहाड़ी पर बने मंदिर पर चढ़ने का प्रयास किया होगा। उस समय आपके साथ कौन-कौन थे? उनके द्वारा आपको क्या-क्या निर्देश दिये गए? इस आधार पर अपने अनुभव बताइए।
उत्तर:
हाँ, हमने पहाड़ी पर बने मंदिर पर चढ़ने का प्रयास किया है। उस समय मेरे साथ मेरे परिवार के सदस्य थे। निर्देश-हमें पहाड़ी पर धीरे-धीरे चढ़ना चाहिए अन्यथा हमारी साँसें फूल जाती हैं। पहाड़ी रास्ता ऊबड़-खाबड़ होता है इसलिए सावधानी से चलना चाहिए। पहाड़ी चढ़ने से शरीर का तापमान अधिक हो जाता है इसलिए कुछ देर बाद ही पानी पीना चाहिए। 

सोचिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 85)

प्रश्न 1. 
पहाड़ों पर चढ़ते हुए साँसें क्यों फूलती
उत्तर:
पहाड़ों की ऊँचाई पर वायुदाब कम होने के कारण साँसें फूलती हैं।

प्रश्न 2. 
आपने कभी किसी पहाड़ की यात्रा की है। यदि हाँ, तो चर्चा कीजिए और फिर उनके अनुभवों को अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
हाँ, मैं एक बार माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गया था तब पहाड़ की यात्रा की थी। जब हमने पहाई पर पैदल चढ़ाई शुरू की तो पता चला कि चढ़ने में अधिक ताकत लगानी पड़ रही थी। मेरी बूढ़ी दादी तो बार-बार थककर बैठ जाती थीं। वहाँ का मौसम काफी ठंडा था तथा पूरा पहाड़ पेड़-पौधों से हरा-भरा दिखाई दे रहा था। कहीं-कहीं छोटे-छोटे झरने भी बह रहे थे। वहाँ का प्राकृतिक वातावरण बहुत अच्छा था।  

सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 86)

प्रश्न 1. 
पर्वतारोहियों को किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है?
उत्तर:
पर्वतारोहियों को निम्नलिखित कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है

  1. पर्वतारोहियों को ऊँचाई पर साँस लेने में कठिनाई होने लगती है। 
  2. खड़ी चढ़ाई, तेज ठंड, बर्फीली हवाओं के कारण कठिनाई होती है।
  3. कभी-कभी भूस्खलन का जोखिम भी बना रहता है।
  4. इन लोगों को खाने-पीने की चीजों की भी समस्या रहती है। 

प्रश्न 2. 
इन लोगों के भोजन की व्यवस्था कैसे होती होगी?
उत्तर:
पर्वतारोही अपने साथ कुछ सूखा और शीघ्र | खराब न होने वाला भोजन ले जाते हैं, फिर भी दो महीने तक इन्होंने जीवन-निर्वाह लायक भोजन अपने आप बनाकर ही किया होगा। 

पता कीजिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 86)

प्रश्न 1. 
पहाड़ पर चढ़ते समय आँखों पर काला चश्मा क्यों लगाया जाता है?
उत्तर:
पहाड़ पर चढ़ते समय बर्फ की चमक से आँखों की सुरक्षा हेतु काला चश्मा लगाया जाता है।

प्रश्न 2. 
पहाड़ पर चढ़ते समय नुकीली छड़ी साथ में क्यों ले जाते हैं?
उत्तर:
नुकीली छड़ी बर्फ पर चलने में सहायक होती है तथा उसकी सहायता से फिसलने से बचा जा सकता है इसलिए पहाड़ पर चढ़ने वाले अपने साथ नुकीली छड़ी ले जाते हैं।

प्रश्न 3. 
पर्वतारोही बर्फ के पहाड़ों पर चढ़ते समय हाथ में क्या पहनते हैं? क्यों?
उत्तर:
पर्वतारोही बर्फ के पहाड़ों पर चढ़ते समय हाथ में दस्ताने पहनते हैं।

प्रश्न 4. 
पर्वतारोही के जूतों में नुकीले कीलों का क्या उपयोग है? 
उत्तर:
पर्वतारोहियों के जूतों में लगे नुकीली कीलें बर्फ पर फिसलने से इनका बचाव करती हैं, इससे बर्फीले पहाड़ों पर चढ़ने में कठिनाई कम होती है।

पता कीजिए और बताइए (पृष्ठ सं. 88)

प्रश्न 1. 
पर्वतारोहण अभियान में जुड़ने वाली अधिक उम्र की महिला कौन थी?
उत्तर:
प्रेमलता अग्रवाल (48 वर्ष)।

प्रश्न 2. 
सबसे कम उम्र में एवरेस्ट पर फतह करने वाली महिला कौन थी? .
उत्तर:
संतोष यादव (20 वर्ष)।

पता कीजिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 89) 

प्रश्न 1. 
भूस्खलन क्या होता है?
उत्तर:
पहाड़ों पर जमीन खिसककर पत्थर आदि का लुढ़कना, जमीन फटना आदि को भूस्खलन कहा जाता है।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 24 पहाड़ों की सैर

प्रश्न 2. 
आपने या आपके आस-पास किसी ने कोई साहसिक कार्य किया हो तो उसे लिखते हुए अपनी कक्षा में सुनाइए।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें 

सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 89)

प्रश्न 1. 
पहाड़ों पर कचरा बढ़ने से क्या-क्या नुकसान हैं?
उत्तर:
पहाड़ों पर कचरा बढ़ने से वहाँ का पर्यावरण प्रदूषित होता है।

प्रश्न 2. 
पर्वतारोही अपने साथ क्या-क्या सामान ले जाते होंगे?
उत्तर:
पर्वतारोही अपने साथ सूखा भोजन, रस्सी, हुक, छड़ियाँ, कीलें, हथौड़ा, बैल्ट, चैन, टॉर्च, सीटी, स्लीपिंग बैग, ऑक्सीजन सिलण्डर आदि सामान ले जाते होंगे।

प्रश्न 3. 
पर्वतारोही को किन-किन संकटों और खतरों को झेलना पड़ता होगा?
उत्तर:
पर्वतारोही को अनेक संकटों और खतरों से जूझना पड़ता होगा, जैसे—तेज ठंड एवं बर्फीली हवा में बीमार होने का खतरा, वायुदाब कम होने पर साँस न ले पाने का खतरा, पहाड़ी जीव-जन्तुओं से खतरा, अपने भोजन के समाप्त होने का खतरा, भूस्खलन होने का खतरा आदि।

चर्चा कीजिए (पृष्ठ सं. 89)

प्रश्न 1. 
माना आपको पर्वतारोहण के लिए चुन लिया गया है, आप उसके लिए क्या-क्या तैयारी करेंगे, जैसे-सामग्री, अभ्यास आदि।
उत्तर:
हम पर्वतारोहण के लिए आवश्यक सामग्री जैसे विशेष प्रकार की ड्रेस, दस्ताने, छड़ी, नुकीले जूता, सूखा भोजन, रस्सी, हथौड़ा, कीलें, टॉर्च आदि को जुटाएँगे तथा साथ ही कुछ दिनों पहले से अपने ब्लड-प्रैशर आदि की जाँच कराएँगे, पैदल चलने का अभ्यास करेंगे, पर्वतारोहण से सम्बन्धित अन्य आवश्यक जानकारियाँ जुटाएँगे।

प्रश्न 2. 
आप किसी पर्यटन स्थल पर गये हों तो वहाँ पर फैले कचरे के बारे में अपने अनुभवों को लिखिए? कचरे को रोकने के लिए आप क्या सुझाव देंगे?
उत्तर:
पर्यटन स्थल और पहाड़ सबसे शान्त, मनमोहक व शुद्ध पर्यावरण से युक्त होते हैं। आवागमन के साधनों के विकास और उन्नत तकनीक के चलते हर दुर्गम स्थल पर भी मनुष्य की पहुँच हो गई है। एक बार ऐसे ही पर्यटन स्थल पर परिवार के साथ जाने का मौका मिला। वहाँ की सुन्दरता, हरियाली, पेड़-पौधे, फूलों की घाटियाँ देखकर बहुत अच्छा लगा। लेकिन सबसे दुखद और कष्टदायक बात यह थी कि वहाँ सैलानियों द्वारा कुड़ा-कचरा फैलाया गया था। जगह-जगह खाली डिब्बे, प्लास्टिक की बोतल, रैपर, पॉलिथीन, कागज, टूटे जूते-चप्पल, दौने-पत्तल आदि का कूड़ा-कचरा फैला हुआ था। इस कूड़े-कचरे से वहाँ के पर्यावरण को बहुत हानि हो रही है। पर्यटन स्थलों पर कचरे को रोकने के लिए निम्नलिखित सुझाव दिए जा सकते हैं

  1. पर्यटन स्थल पर जगह-जगह कचरा-पात्र रखवाए जाएँ
  2. खाने-पीने का सामान कागज की मैकिंग में हो जो शीघ्र ही नष्ट हो जाए। 
  3. कम से कम आवश्यक सामान ही ले जाने की अनुमति देनी चाहिए। 
  4. जन-जागरूकता पैदा करनी चाहिए। कूड़े-कचरे फैलने से पर्यावरण प्रदूषण के हानिकारक दुष्प्रभावों को बताकर इस दिशा में अच्छा कार्य किया जा सकता है। 
  5. पॉलिथीन की थैलियों के प्रयोग को पूर्ण प्रतिबन्धित कर देना चाहिए।

जाना-समझा, अब बताइए (पृष्ठ सं. 90)

प्रश्न 1. 
पर्वतारोहण में किन-किन कठिनाइयों | का सामना करना पड़ता है?
उत्तर:
पर्वतारोहण अत्यन्त मुश्किल व जोखिम भरा | कार्य है। इसमें खड़ी चढ़ाई, तेज ठंड, बर्फीली हवाओं को सहन करना पड़ता है। ऊँचाई पर वायुदाब कम होने से साँस लेने में भी कठिनाई होती है इसके अतिरिक्त भूस्खलन आदि का खतरा बना रहता है।

प्रश्न 2. 
पर्वतारोही में क्या-क्या गुण होने चाहिए?
उत्तर:
एक पर्वतारोही में अनुशासन में रहना, जोखिम | उठाने की क्षमता धैर्य व सहनशीलता आदि गुण होने चाहिए।

प्रश्न 3. 
विश्व की कुछ पर्वत चोटियों के नाम
लिखिए
उत्तर:

  1. माउण्ट एवरेस्ट 
  2. के-2 (गाडविन आस्टिन) 
  3. अन्नापूर्णा
  4. एकांकागुआ 
  5. माउण्ट
  6. एलबुश 
  7. माउण्ट मैकेनले 
  8. माउण्ट रेनियर आदि।

प्रश्न 4. 
पर्वतारोही को ऑक्सीजन सिलेण्डर की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर:
क्योंकि ऊँचाई पर वायुदाब कम होने के कारण साँस लेने में कठिनाई से बचने के लिए पर्वतारोही को ऑक्सीजन सिलेण्डर की आवश्यकता होती है।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 24 पहाड़ों की सैर

RBSE Class 5 EVS पहाड़ों की सैर Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) संसार की सबसे ऊँची पर्वत चोटी..........है। 
(ख) माउण्ट एवरेस्ट का नाम.............के नाम पर रखा गया है। 
(ग) ऊँचाई पर वायुदाब कम होने से............लेने में कठिनाई होती है। 
(घ) पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल का जन्म सन् ............में हुआ था।
(ङ) संतोष यादव का जन्म हरियाणा के..........जिले में हुआ था।
उत्तर:
(क) माउण्ट एवरेस्ट 
(ख) सर जार्ज एवरेस्ट 
(ग) सौंस 
(घ) जुगतलाई 
(ङ) रेवाड़ी।

प्रश्न 2. 
(i) सही विकल्प का चयन कीजिए6 माउण्ट एवरेस्ट की ऊँचाई है
(अ) 1841 मीटर 
(ब) 8500 मीटर 
(स) 8848 मीटर 
(द) 13,125 मीटर।
उत्तर:
(स) 8848 मीटर 

(ii) माउण्ट मैकेनले को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला है
(अ) संतोष यादव 
(ब) बछेन्द्रीपाल 
(स) तेनजिंग 
(द) प्रेमलता अग्रवाल।
उत्तर:
(द) प्रेमलता अग्रवाल।

(iii) विश्व की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही बनने का गौरव प्राप्त है
(अ) संतोष यादव
(ब) बछेन्द्रीपाल 
(स) सुनीता विलियम्स
(द) प्रेमलता अग्रवाल।
उत्तर:
(अ) संतोष यादव

(iv) एवरेस्ट पर कदम रखने वाली प्रथम महिला थी
(अ) संतोष यादव 
(ब) बछेन्द्रीपाल 
(स) अंजली 
(द) प्रेमलता अग्रवाल। 
उत्तर:
(ब) बछेन्द्रीपाल 

प्रश्न 3. 
सारणी'ख'को सारणी'क' से सुमेलित कीजिए

सारणी 'के'

सारणी 'ख'

माउण्ट एवरेस्ट

प्रेमलता अग्रवाल

माउण्ट मैकेनले

सबसे ऊँची चोटी

संतोष यादव

उत्तराखण्ड

बछेन्द्रीपाल

हरियाणा

उत्तर:

सारणी 'के'

सारणी 'ख'

माउण्ट एवरेस्ट

सबसे ऊँची चोटी

माउण्ट मैकेनले

प्रेमलता अग्रवाल

संतोष यादव

हरियाणा

बछेन्द्रीपाल

उत्तराखण्ड


प्रश्न 4. 
सत्य/असत्य कथन बताइए
(i) सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता हमारा कर्तव्य है। 
(ii) पर्वतारोही को अनुशासन में रहना चाहिए। 
(iii) प्रेमलता अग्रवाल ने महारानी कॉलेज, जयपुर से शिक्षा प्राप्त की। 
(iv) पर्वतारोहण मुश्किल व जोखिम भरा कार्य है। 
(v) बछेन्द्री का जन्म राजस्थान में हुआ था।
उत्तर:
(i) सत्य 
(ii) सत्य 
(iii) असत्य 
(iv) सत्य 
(v) असत्य।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 24 पहाड़ों की सैर

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
माउण्ट एवरेस्ट कहाँ स्थित है? 
उत्तर:
नेपाल और तिब्बत की सीमा पर।

प्रश्न 2. 
एडमण्ड हिलेरी और तेनजिंग शेरपा माउण्ट एवरेस्ट पर किस सन् में पहुंचे थे?
उत्तर:
सन् 1953 में। 

प्रश्न 3. 
एडमण्ड हिलेरी कहाँ के निवासी थे ? 
उत्तर:
न्यूजीलैण्ड के। 

प्रश्न 4. 
तेनजिंग शेरपा किस देश के निवासी थे? 
उत्तर:
नेपाल के।

प्रश्न 5. 
किसने पता लगाया कि माउण्ट एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है? 
उत्तर:
सर जार्ज एवरेस्ट ने।

प्रश्न 6. 
पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर:
जुगतलाई, जमशेदपुर (झारखण्ड में)

प्रश्न 7.
प्रेमलता अग्रवाल ने माउण्ट एवरेस्ट के शिखर को कब छुआ?
उत्तर:
20 मई 2011 को सुबह 9.35 बजे।

प्रश्न 8.
प्रेमलता अग्रवाल पर्वतारोहण से कितने वर्ष की उम्र में जुड़ीं?
उत्तर:
35 वर्ष की उम्र में।

प्रश्न 9. 
कांगसुग की तरफ से माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली विश्व की प्रथम महिला कौन थी?
उत्तर:
संतोष यादव।

प्रश्न 10. 
सन्तोष यादव ने किस कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की?
उत्तर:
महारानी कॉलेज, जयपुर से।

प्रश्न 11. 
सबसे कम उम्र की महिला पर्वतारोही कौन थी?
उत्तर:
सन्तोष यादव। 

प्रश्न 12. 
बछेन्द्रीपाल का जन्म कब हुआ था? 
उत्तर:
24 मई 1954 को 

प्रश्न 13. 
एवरेस्ट पर कदम रखने वाली प्रथम महिला कौन थी? 
उत्तर:
बछेन्द्रीपाल। 

लयु/दीर्य उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
माउण्ट एवरेस्ट के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर:
माउण्ट एवरेस्ट संसार की सबसे ऊँची चोटी है। इसकी ऊँचाई 8848 मीटर है। यह नेपाल और तिब्बत की सीमा पर स्थित है। सर जार्ज एवरेस्ट के नाम पर ही इसका नाम रखा गया है क्योंकि उन्होंने ही सबसे पहले यह बताया था कि यह दुनिया की सबसे ऊँची चोटी है।

प्रश्न 2. 
हिलेरी और तेनजिंग द्वारा एवरेस्ट पर पहुँचने का विवरण दीजिए।
उत्तर:
सन् 1953 में एडमण्ड हिलेरी और तेनजिंग शेरपा दुनिया की सबसे ऊँची पर्वत चोटी माउण्ट एवरेस्ट पर पहुंच गए। वहाँ तक पहुँचने में उन्हें दो महीने लगे। उन्होंने वहाँ पर अपने-अपने देश के झण्डे गाड़े। तेनजिंग ने वहाँ पूजा भी की। ये लोग वहाँ 15 मिनट तक रुके।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 24 पहाड़ों की सैर

प्रश्न 3. 
पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर:
प्रेमलता अग्रवाल का जन्म सन् 1963 में जुगतलाई, जमशेदपुर झारखण्ड में हुआ था। वे 35 वर्ष की उम्र में पर्वतारोहण से जुड़ी। इन्होंने 48 साल की उम्र में 20 मई 2011 को माउण्ट एवरेस्ट के शिखर को छुआ। इसके बाद 23 मई 2013 में इन्होंने उत्तरी अमेरिका के अलास्का के माउण्ट मैकेनले को फतह किया। उस समय इनकी उम्र 50 वर्ष थी।

प्रश्न 4. 
संतोष यादव के बारे में विस्तार से बताइए।
उत्तर:
संतोष यादव का जन्म जनवरी 1965 में हरियाणा के रेवाड़ी जिले में हुआ था। उन्होंने पहले मई
1992 में तथा इसके बाद मई 1993 में एवरेस्ट पर पहुँचने में सफलता प्राप्त की। वे एवरेस्ट पर चढ़ने वाली विश्व | की सबसे कम उम्र की महिला हैं।

प्रश्न 5. 
पर्वतारोहण के समय बछेन्द्रीपाल के साथ क्या घटना घटित हुई? 
उत्तर: 
एवरेस्ट की चढ़ाई के दौरान जब एक बार उनका दल 24000 फीट की ऊँचाई पर टैन्ट लगा विश्राम कर रहा था, तभी बाहर धमाका हुआ। बछेन्द्रीपाल अचानक ही भारी वजन के नीचे दब गई, भारी भू-स्खलन हुआ। जमीन खिसक गई थी। मृत्यु तो जैसे पास ही आ गई थी। उनके सिर के पीछे चोट लगी थी, उनके साथी भी घायल हो गये थे। उन्हें जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें छोड़कर शेष सभी सदस्य वापस लौट गये लेकिन बछेन्द्री ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने दूसरे समूह के साथ अपनी यात्रा जारी रखी।

प्रश्न 6. 
बछेन्द्रीपाल के पर्वतारोहण के साहसिक अभियानों का विवरण दीजिए। 
उत्तर:
बछेन्द्रीपाल का जन्म 24 मई 1954 को | उत्तराखण्ड के छोटे से गाँव नाकुरी में हुआ। उन्होंने 12 साल की उम्र में ही सबको अपने साहसिक इरादों से परिचय करा दिया। स्कूल की पिकनिक के दौरान वे खेल-खेल में पहाड़ पर 13,125 फीट ऊँचाई पर चढ़ गई।1982 ई. में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने गंगोत्री पर्वत पर 21,900 फीट और रूडूगेरा पर्वत पर 19091 फीट के आरोहण अभियानों में भाग लिया। साहस और उत्साह के कारण उन्हें एवरेस्ट 84 अभियान दल में चुना गया। इस दल ने मार्च 1984 में एवरेस्ट की चढ़ाई प्रारम्भ की। इस चढ़ाई के दौरान 24000 फीट की ऊँचाई पर जब यह दल कैम्प में विश्राम कर रहा था तो अचानक भारी भू-स्खलन हुआ। इसमें संभी लोग घायल हो गए इससे उनके दल के बाकी सदस्य वापस लौट गए। लेकिन बछेन्द्रीपाल ने हिम्मत नहीं हारी और उन्होंने दूसरे समूह के साथ मिलकर अपनी यात्रा जारी रखी। उनके इस साहस और दृढ़ निश्चय ने उन्हें 23 मई 1984 को एवरेस्ट पर कदम रखने वाली प्रथम महिला बना दिया।

प्रश्न 7. 
बर्फीले पहाड़ों पर पर्वतारोही द्वारा ले जाए जाने वाले तीन उपकरणों के नाम तथा उन्हें साथ में ले जाने का कारण लिखिए।
उत्तर:

  1. उपकरण का नाम-ऑक्सीजन गैस का सिलेण्डर साथ में ले जाने का कारण-साँस लेने की परेशानी से बचने के लिए। 
  2. उपकरण का नाम-नुकीली छड़ी साथ में ले जाने का कारण-पहाड़ों पर फिसलने से बचने के लिए। 
  3. उपकरण का नाम-नुकीली कीलों वाले जूते।

साथ में ले जाने का कारण-पहाड़ों पर चढ़ते समय पैरों को फिसलने से बचाने के लिए। 

प्रश्न 8. 
आपका मित्र जो कक्षा-5 में अध्ययनरत है, उनका एक दल शिमला पर भ्रमण हेतु जा रहा है। आप उसको कार्य-योजना निर्माण में क्या सलाह देंगे? (कोई6)
उत्तर:
कार्य योजना- 

  1. पहाड़ों पर चढ़ते समय काला चश्मा तथा हाथों में दस्ताने प्रयोग करना। 
  2. नुकीली छड़ों, रस्सी को ले जाना। 
  3. नुकीली कीलों से युक्त जूते पहनना।
  4. भोजन व प्राथमिक दवा की उचित व्यवस्था रखना। 
  5. सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनना। 
  6. अनुशासन में रहना।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 24 पहाड़ों की सैर

प्रश्न 9.
किसी पर्वतारोही से पहड़ पर चढ़ने के बारे में जानने के लिए आप क्या-क्या प्रश्न प्रश्न पूछेगे? (कोई 5)
उत्तर:

  1. पहाड़ पर चढ़ने में किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है? 
  2. पहाड़ पर चढ़ते समय | भोजन की क्या व्यवस्था होती है?
  3. पहाड़ पर चढ़ते समय क्या-क्या उपकरण साथ में रखते हैं? 
  4. पर्वतारोहण के समय वेश-भूषा कैसी रहती है? 
  5. पहाड़ों पर चढ़ते समय क्या-क्या सावधानियाँ रखनी पड़ती हैं?

प्रश्न 10. 
आपके विद्यालय द्वारा कक्षा 5 के विद्यार्थियों को पहाड़ की सैर हेतु ले जाया जाता है आपको दल का दलनायक बनाया जाता है। आप अपने साथियों से किस प्रकार सहयोग लेंगे इसकी एक कार्य-योजना लिखिए। 
उत्तर:
मैं अपने साथियों से पहाड़ की सैर पर जाने से पूर्व बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में चर्चा करूंगा। पहाड़ पर सैर करते समय झाड़ियों एवं संभावित छोटे-मोटे खतरों से बचाव हेतु सावधानी बरतने के लिए कहूँगा। चढ़ाई पर चढ़ते समय एक-दूसरे का हाथ पकड़कर सहयोग करने का निवेदन करूंगा। इस बात का विशेष ध्यान रखूगा कि कोई भी साथी समूह (दल) से दूर कदापि न जाने पाये।

Prasanna
Last Updated on Sept. 29, 2022, 10:14 a.m.
Published Sept. 28, 2022