RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 23 हमारी विरासत

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 23 हमारी विरासत Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 EVS Solutions Chapter 23 हमारी विरासत

RBSE Class 5 EVS हमारी विरासत Textbook Questions and Answers

सोचिए और बताइए (पृष्ठ 81)

प्रश्न 1. 
किले के दरवाजे पर छोटे-छोटे नुकीले भाले क्यों लगाए जाते थे? 
उत्तर:
किले के दरवाजे पर सुरक्षा हेतु छोटे-छोटे नुकीले भाले लगाये जाते थे। - 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 23 हमारी विरासत  

प्रश्न 2. 
किले के दरवाजे बड़े बनाए जाने के क्या कारण थे?
उत्तर;
पुराने समय में राजा की सेना में हाथी भी होते थे, उनके किले से बाहर आने-जाने हेतु दरवाजे बड़े बनाये जाते थे। 

प्रश्न 3. 
दीवारों के ऊपर की तरफ बुर्ज क्यों रखे जाते हैं ?
उत्तर:
आक्रमणकारी सेना को देखकर उस पर गोलियाँ चलाने तथा अपना बचाव करने के लिए किले की दीवारों के ऊपर की तरफ बुर्ज रखे जाते हैं। 

प्रश्न 4. 
किले ऊँची जगह पर क्यों बनाये जाते थे?
उत्तर:
किले ऊँचाई पर इसलिए बनाए जाते थे ताकि वहाँ से चारों तरफ नजर रखी जा सके तथा आक्रमणकारी सेना को वहाँ तक पहुँचने में कठिनाई हो।

पता कीजिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 82) 

प्रश्न 1
दिखाए गए किलों के चित्रों को देखकर शिक्षक से इनके बारे में जानकारी इकट्ठी कीजिए।
RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 23 हमारी विरासत 1
उत्तर:
1. लोहागढ़ का किला भरतपुर-इस | किले का निर्माण महाराजा सूरजमल ने 1733 ई. में प्रारंभ करवाया। इस किले के चारों ओर एक गहरी खाई है जिसमें मोती झील में सुजान गंगा नहर द्वारा पानी लाया गया था। यह दुर्ग अपनी विशिष्ट स्थापत्य शैली और अजेयता के कारण देशभर में विख्यात है।

2. जयगढ़ किला, जयपुर-इस किले का निर्माण महाराजा मानसिंह प्रथम ने लगभग 1600 ई. में बनवाया था तत्पश्चात उनके उत्तराधिकारी मिर्जा राजा जयसिंह और सवाई जयसिंह द्वारा इसमें उत्तरोत्तर परिवर्द्धन किया जाता रहा। इस दुर्ग का नाम मिर्जा राजा जयसिंह के नाम पर जयगढ़ रखा गया। आपातकाल में इस किले में गुप्त खजाने की खोज की गई।

3. कुंभलगढ़, राजसमंद-इस किले का निर्माण महाराणा कुम्भा ने 1458 ई. में करवाया था। इस किले में एक ओर दुर्ग है, जिसे कटार गढ़ कहा जाता है। इसी किले में मेवाड़ के महाराणा के रूप में उदयसिंह का राज्याभिषेक तथा महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था। 

4. सोनार किला, जैसलमेर-इस किले की नींव | महाराव जैसल ने 1155 ई. में रखी थी। यह बिना चूने के सिर्फ पत्थर पर पत्थर रखकर बनाया गया है, जो इसके स्थापत्य की अनूठी विशेषता है। यह गहरे पीले | रंग के पत्थरों से निर्मित है।

पता कीजिए और बताइए (पृष्ठ सं. 83)

प्रश्न 1
निम्न पद्धतियों में पुराने समय से अब . तक क्या-क्या परिवर्तन आए हैं

  1. खेती के तरीकों में 
  2. त्यौहार और उत्सव मनाने के तरीकों में 
  3. रहन-सहन के तरीकों में 
  4. यातायात के साधनों में । 
  5. काम-धन्धों में

उत्तर:
1. खेती के तरीकों में पुराने समय में खेती पारंपरिक पद्धति से तथा बैल-हल व मानव-श्रम के द्वारा होती थी। वर्तमान में खेती अच्छे बीज, उर्वरक, सिंचाई के उन्नत साधन, वैज्ञानिक विधियों तथा उन्नत कृषि यंत्रों-उपकरणों के माध्यम से होती है।

2. त्यौहार और उत्सव मनाने के तरीकों मेंपुराने समय में त्यौहार व उत्सव परिवार-समाज के सभी लोग मिलकर सौहार्दपूर्ण व आत्मीयतापूर्ण माहौल में मनाते थे। वर्तमान में एकाकी प्रवृत्ति के चलते सभी त्यौहार व उत्सव मात्र दिखावा होकर रह गए हैं। हाँ पहले से चमक-दमक अधिक दिखती है। लेकिन आपसी मेल-मिलाप का अभाव रहता है।

3. रहन-सहन के तरीकों में पुराने जमाने में सादा जीवन उच्च विचार की भावना रहती थी। लोग पौष्टिक, शुद्ध, सादा व ताजा भोजन करते थे। हाथ से बने वस्त्रों का प्रयोग करते थे। वर्तमान खान-पान में फास्ट फड का बोलवाला है। अशुद्ध भोजन व असंतुलित जीवनचर्या लोगों में दिखाई देती है। 

4. यातायात के साधनों में पुराने जमाने में इक्का गाड़ी, ताँगा या पैदल चलकर लोग अपने गंतव्य तक पहुँचते थे। वर्तमान में वैज्ञानिक उन्नति के साथ-साथ यातायात के साधनों में भी बस, कार, रेल, हवाई जहाज आदि साधन आ गए हैं। जिनसे लम्बी दूरी की यात्रा कुछ ही समय में पूरी हो जाती है। 

5. काम-धन्धों में पुराने जमाने में पारंपरिक काम-धंधे होते थे जैसे कृषि कार्य, बढ़ईगीरी, लोहारगीरी, चमड़े का कार्य, राजगीरी, मिस्त्रीगीरी आदि। वर्तमान में ज्ञान-विज्ञान के बढ़ते दायरे के साथ काम-धन्धों का

स्वरूप भी बदल गया है। आज कम्प्यूटर कार्य, बिजली से चलने वाले यंत्रों के रखरखाव का कार्य, वित्त-प्रबन्धन
व निर्माण सम्बन्धी काम-धन्धों का विस्तार हुआ है।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 23 हमारी विरासत 

जाना-समझा, अब बताइए (पृष्ठ 84) 

प्रश्न 1. 
लोहागढ़ का किला, कुंभलगढ़ दुर्ग, सोनार किला, जयगढ़ दुर्ग के बारे में अपने विद्यालय के पुस्तकालय या पत्र-पत्रिकाओं से जानकारियाँ प्राप्त कर लिखिए।
उत्तर:
उक्त प्रश्न का उत्तर ऊपर ही लिखा है, छात्र पढ़ लें।

प्रश्न 2. 
हमें ऐतिहासिक इमारतों का संरक्षण क्यों करना चाहिए? 
उत्तर:
क्योंकि ऐतिहासिक इमारत हमारी राष्ट्रीय धरोहर हैं।

प्रश्न 3. 
आपके आस-पास कोई किला, दुर्ग या महल है, तो उसका फोटो अपनी कॉपी में लगाइए व उसके बारे में कुछ जानकारियाँ एकत्र कर लिखिए।
उत्तर:
छात्र अपने आस-पास के किसी दुर्ग, किला या महल के बारे में लिखें।

RBSE Class 5 EVS हमारी विरासत Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) कल सुबह हमें अपनी कक्षा के साथ..........भ्रमण पर जाना था। 
(ख) किले पर पहुँचकर देखा वहाँ खब सारे.. आए हुए थे। 
(ग) हमने घमने के लिए एक................किया।
(घ) रानी पद्मिनी राजा................की पत्नी थी। 
(ङ) किले के दरवाजे पर सुरक्षा हेतु................लगाए गए थे। 
उत्तर:
(क) चितौड़गढ़ 
(ख)' सैलानी
(ग) गाइड
(घ) रतनसिंह
(ङ) भाले। 

प्रश्न 2.
सही विकल्प चुनिए
(i) 'विजयस्तम्भ' का निर्माण कराया था
(अ) महाराणा कुंभा ने 
(ब) महाराणा उदय सिंह ने
(स) महाराणा प्रताप ने 
(द) महाराजा जयसिंह ने। 
उत्तर:
(अ) महाराणा कुंभा ने 

(ii) 'चित्तौड़गढ़' के कीर्तिस्तम्भ की ऊँचाई है
(अ) 22 मीटर 
(ब) 80 मीटर
(स) 75 मीटर 
(द) 90 मीटर। 
उत्तर:
(स) 75 मीटर 

(iii) लोहागढ़ का किला स्थित है
(अ) भरतपुर में 
(ब) जयपुर में
(स) राजसमन्द में 
(द) जैसलमेर में।
उत्तर:
(अ) भरतपुर में 

(iv) 'विजय स्तम्भ' की ऊँचाई है.
(अ) 132 फीट 
(ब) 122 फीट
(स) 130 फीट 
(द) 75 फीट। 
उत्तर:
(ब) 122 फीट

(v) महारानी पद्मिनी ने जौहर किया था
(अ) सन् 1304 में 
(ब) सन् 1203 में 
(स) सन् 1302 में 
(द) सन् 1303 में। 
उत्तर:
(द) सन् 1303 में। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 23 हमारी विरासत

प्रश्न 3. 
सारणी 'ख' को सारणी 'क' के साथ सुमेलित कीजिए

सारणी 'क'

सारणी 'ख'

रानी पद्मिनी का जौहर

चित्तौड़गढ़

कीर्ति स्तम्भ

भरतपुर

लोहागढ़ का किला

सन् राजसमंद

कुम्भलगढ़

सन् 1303

उत्तर:

सारणी 'क'

सारणी 'ख'

रानी पद्मिनी का जौहर

सन् 1303

कीर्ति स्तम्भ

चित्तौड़गढ़

लोहागढ़ का किला

भरतपुर

कुम्भलगढ़

राजसमंद


प्रश्न 4. 
सत्य/असत्य का निर्देश कीजिए
(i) रानी पद्मिनी राजा जयसिंह की पत्नी थी। 
(ii) विजय स्तम्भ सात मंजिला इमारत है। 
(iii) कीर्ति स्तम्भ के भीतरी भाग में प्रकाश रहता है।
(iv) प्राचीनकाल में सुरक्षा के लिए किले बनाए जाते थे। 
(v) राजा, महाराजा विजय के रूप में स्मारक भी बनाते थे।
उत्तर:
(i) असत्य
(ii) असत्य
(iii) सत्य
(iv) सत्य
(v) सत्य। 

अतिलयु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
छात्र भ्रमण के लिए कहाँ गये? 
उत्तर:
चित्तौड़गढ़। 

प्रश्न 2. 
रानी पद्मिनी किसकी पत्नी थी ? 
उत्तर:
राजा रतनसिंह की।

प्रश्न 3. 
किले ऊँचाई पर बनाने के लिए पत्थर कैसे पहुँचाये जाते थे ?
उत्तर:
हाथियों के द्वारा। 

प्रश्न 4. 
किन्हीं दो गिरि दुर्गों के नाम बताइए। 
उत्तर:

  1. रणथंभौर दुर्ग, सवाई माधोपुर 
  2. मेहरानगढ़ दुर्ग, जोधपुर।

प्रश्न 5. 
राजस्थान के किस किले को चिड़िया-क के नाम से जाना जाता है ?
उत्तर:
मेहरानगढ़ दुर्ग जोधपुर

प्रश्न 6. 
राजसमंद में स्थित दुर्ग का नामबताइए?
उत्तर:
कुम्भलगढ़ दुर्ग।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 23 हमारी विरासत

प्रश्न 7. 
राजस्थान का प्रथम साका किस दुर्ग में हुआ था?
उत्तर:
रणथम्भौर के दुर्ग में।

प्रश्न 8. 
मेवाड़ की आँख' उपनाम से किस दुर्ग को जाना जाता है ?
उत्तर:
कुम्भलगढ़ दुर्ग (राजसमंद) को। प्रश्न 9. कुम्भलगढ़ दुर्ग किसने बनवाया था ? उत्तर महाराणा कुम्भा ने।

प्रश्न 10. 
राजस्थान का प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश | मन्दिर किस दुर्ग में है?
उत्तर:
रणथंभौर के दुर्ग में (सवाई माधोपुर)। 

लघु/दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
गाइड ने चित्तौड़गढ़ किले के बारे में क्या-क्या बताया ? 
उत्तर:
गाइड ने बताया कि चित्तौड़गढ़ का किला राजस्थान के शिल्प एवं स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना है। इस किले के दरवाजे पर सुरक्षा हेतु कीलें लगी हैं। राजा रतनसिंह की पत्नी रानी पद्मिनी के जौहर के कारण यह किला इतिहास में प्रसिद्ध है।

प्रश्न 2. 
किले और महल में क्या अन्तर है?
उत्तर:
किले सुरक्षा की दृष्टि से बनाए जाते थे | जबकि महल राजा और उनकी रानियों के निवास के लिए बनाए जाते थे।

प्रश्न 3. 
विजय स्तम्भ का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर:
विजय स्तम्भ चित्तौड़गढ़ के किले में स्थित है। इसे महाराणा कुंभा ने बनवाया था। इसकी दीवारों | पर बारीक और खूबसूरत कलाकारी की गई है। यह नौमंजिला है। इसमें ऊपर जाने के लिए सीढ़ियाँ हैं।

प्रश्न 4. 
प्राचीन स्मारक से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर:
पुराने समय की वे सभी इमारतें जो हमें बीते हुए समय की याद दिलाती हैं, प्राचीन स्मारक कहलाती हैं। महल, किले, पुरानी हवेलियाँ आदि प्राचीन स्मारक हैं।

प्रश्न 5. 
कीर्ति स्तम्भ के बारे में आप क्या-क्या जानते हैं?
उत्तर:
कीर्ति स्तम्भ महाराणा कुम्भा ने सन् 1448 ई. में बनवाया था। इसे उन्होंने अपने इष्टदेव विष्णु के निमित्त बनवाया था। इसके भीतरी भाग में प्रकाश रहता है। यह लगभग 22 मीटर ऊँचा और सात मंजिला है।

प्रश्न 6. 
रणथंभौर के दुर्ग का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर:
रणथम्भौर का दुर्ग सवाई माधोपुर जिले में स्थित गिरि दुर्ग है। इस दुर्ग में प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मन्दिर है। यहाँ गणेश चतुर्थी पर मेला लगता है। इस दुर्ग की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें सन् 1301 ई. में राजस्थान का प्रथम साका हुआ था।

प्रश्न 7.
कुंभलगढ़दुर्ग का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर:
कुंभलगढ़ दुर्ग को 'मेवाड़ की आँख' के नाम से भी जाना जाता है। यह राजसमन्द जिले में स्थित है। इसी दुर्ग में उदयसिंह का मेवाड़ के महाराणा के रूप में राज्याभिषेक हुआ था। वीर सिरोमणि महाराणा प्रताप का जन्म भी यहीं हुआ था।

प्रश्न 8.
गिरि दुर्ग किसे कहा जाता है?
उत्तर:
जो दुर्ग पहाड़ी पर बने होते हैं उन्हें गिरि दुर्ग कहा जाता है।

प्रश्न 9. 
चित्तौड़गढ़ के किले का विस्तृत वर्णन कीजिए।
उत्तर:
चित्तौड़गढ़ का किला एक पहाड़ी पर बना गिरि दुर्ग है। यह काफी ऊँचाई पर स्थित एक बड़ा किला है। किले का मुख्य दरवाजा बहुत बड़ा है और इस पर नुकीली कीलें लगी हैं। इसमें एक छोटा दरवाजा भी है। किले की दीवारें काफी मोटी हैं और ये पत्थर की बनी हैं। दीवारों में ऊपर की ओर छेद हैं। किले के अन्दर कई महल हैं। ये महल राजा एवं रानियों के रहने के लिए थे। किले में तालाब के पास रानी पद्मिनी का महल तथा सामने तालाब में बना हुआ जनाना महल है। ये बहुत सुन्दर हैं। किले में दो स्तम्भ हैं विजय स्तम्भ तथा कीर्ति स्तम्भ। ये दोनों स्तम्भ महाराणा कुंभा ने बनवाए थे। विजय स्तम्भ नौमंजिला है, जिसमें ऊपर तक गोल-गोल सीढ़ियाँ हैं। कीर्तिस्तम्भ सात मंजिला है। इसमें सुन्दर मूर्तियाँ लगी हैं। नौलखा भण्डार एक गुम्बदनुमा इमारत है। जिस पर नौलखा भण्डार लिखा हुआ है। संभवतः यह तोपखाना है। किले में बर्ज भी बनाए गए हैं। किले के पास ही एक अन्य महल कुंभा महल भी है जो अब काफी टूट-फूट गया है। यह महाराणा कुंभा का महल है। किले में कुछ दर्शनीय स्थल भी हैं। जैसे| कालका माता का मंदिर, फतह प्रकाश महल तथा मीरा मंदिर आदि

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 23 हमारी विरासत

प्रश्न 10. 
आपके विद्यालय द्वारा चित्तौड़ किले के भ्रमण का कार्यक्रम बनाया गया है। आप किले की जानकारी प्राप्त करने के लिए गाइड से कौन-कौन से प्रश्न करेंगे? कोई पाँच प्रश्न लिखिए।
उत्तर:
मैं गाइड से प्रश्न करूँगा-

  1. इस किले का निर्माण किसने तथा कब कराया था? 
  2. रानी पद्मिनी कौन थी? उन्होंने क्या किया? 
  3. विजय स्तम्भ व कीर्ति स्तम्भ का निर्माण किसने और क्यों कराया? 
  4. विजय स्तम्भ व कीर्ति स्तम्भ की ऊँचाई | कितनी है? 
  5. चित्तौड़गढ़ के किले में अन्य किले कौन-कौन से हैं?
Prasanna
Last Updated on Sept. 29, 2022, 10:15 a.m.
Published Sept. 28, 2022