RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 21 जीवन है अनमोल

 Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 21 जीवन है अनमोल Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 EVS Solutions Chapter 21 जीवन है अनमोल

RBSE Class 5 EVS जीवन है अनमोल Textbook Questions and Answers

चित्र देखकर चर्चा कीजिए (पृष्ठ सं. 189)

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 21 जीवन है अनमोल 1

प्रश्न 1. 
चौराहे पर लाल लाइट होने पर हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर:
चौराहे पर लाल लाइट होने पर हमें रुक जाना चाहिए।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 21 जीवन है अनमोल  

प्रश्न 2. 
गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) पर गाड़ी चलाते हुए क्या करना चाहिए?
उत्तर:
गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) पर गाड़ी धीमी गति से निकालनी चाहिए।

प्रश्न 3. 
हॉर्न के चित्र पर क्रॉस दिखाई देने पर क्या नहीं करना चाहिए ?
उत्तर:
हॉर्न के चित्र पर क्रॉस दिखाई दे वहाँ हॉर्न नहीं बजाना चाहिए।

प्रश्न 4. 
सड़क पर किस ओर चलना चाहिए ? 
उत्तर:
सड़क पर हमेशा बायीं ओर चलना चाहिए।

प्रश्न 5.
नशा करके गाड़ी क्यों नहीं चलानी चाहिए?
उत्तर:
नशा करने से हमारा मस्तिष्क ठीक प्रकार कार्य नहीं कर पाता है, इससे दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है इसलिए नशा करके गाड़ी नहीं चलानी चाहिए।

प्रश्न 6. 
सड़क सुरक्षा के जो चिह्न आप सड़क के किनारे देखते हैं। उन्हें अपनी उत्तर-पुस्तिका में बनाओ और उसका अर्थ भी लिखिए।
उत्तर
RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 21 जीवन है अनमोल 2

सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 191) 

प्रश्न 1. 
रेलवे स्टेशन पर प्रवेश करने से पूर्व टिकिट लेना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
क्योंकि रेलवे स्टेशन पर बिना टिकिट के प्रवेश करना मना है। इसलिए यदि बिना टिकिट पकड़े गये तो जुर्माना देना होगा।

प्रश्न 2.
पटरी पार करने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर:
पटरी हमेशा पुल या निर्धारित स्थान से ही पार करनी चाहिए। प्लेटफार्म पर सीधे पटरी पार नहीं करनी चाहिए।

प्रश्न 3. 
रेलवे स्टेशन पर कौन-कौन सी चेतावनी लिखी होती है और दी जाती है?
उत्तर:
रेलवे स्टेशन पर लिखी एवं दी जाने वाली प्रमुख चेतावनियाँ निम्नलिखित हैं-

  1. निर्धारित टिकिट लेकर ही यात्रा करें। 
  2. रेल में धूम्रपान करना दण्डनीय अपराध है। 
  3. रेल में ज्वलनशील पदार्थों का परिवहन वर्जित है। 
  4. जेबकतरों से सावधान रहें। 
  5. सीधे पटरी पार न करें, दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए पुल का प्रयोग करें। 
  6. किसी लावारिस वस्तु या सामान को न छुएँ ऐसी वस्तु या सामान के बारे में तत्काल रेलवे पुलिस को सूचित करें। 
  7. खाद्य सामग्री अधिकृत वेन्डरों से ही खरीदें।

प्रश्न 4. 
रेलवे स्टेशन पर लोग क्या-क्या बेचते
उत्तर:
रेलवे स्टेशन पर लोग समाचार-पत्र, पत्रिकाएँ, किताबें, चाय, मूंगफली, समौसा, पानी की बोतल, पूड़ी-सब्जी आदि सामान बेचते हैं। 3

पढ़ो व समझो (पृष्ठ 191)

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 21 जीवन है अनमोल 3

प्रश्न 1. 
यह टिकिट कहाँ से कहाँ का है?
उत्तर:
यह टिकिट अजमेर जंक्शन से जबलपुर तक का है।

प्रश्न 2. 
यह टिकिट कब का और कितने का है?
उत्तर:
यह टिकिट 28 दिसम्बर 2015 का है तथा 505 रुपये का है।

प्रश्न 3. 
इस टिकिट से हमें और क्या-क्या जानकारी मिलती है?
उत्तर:
इस टिकिट से यात्रा कहाँ से कहाँ तक करनी है, किराया कितना है। गाड़ी नम्बर, डिब्बा का नाम व
नम्बर, बर्थ नम्बर, कितने किलोमीटर की यात्रा करनी है, आदि बातों की जानकारी मिलती है। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 21 जीवन है अनमोल

चर्चा कीजिए. (पृष्ठ सं. 192)

प्रश्न 1. 
पत्ती को कागज पर रगड़ने से कागज काला/भूरा क्यों हुआ?
उत्तर:
क्योंकि पत्ती पर वाहनों से धुएँ के साथ निकले कार्बन के कण तथा धूल लगी हुई थी। 

प्रश्न 2. 
क्या सड़क से दूर के पेड़ों के पत्तों में भी ऐसी कालिख लगी होगी, नहीं तो क्यों नहीं ?
उत्तर:
नहीं, क्योंकि वहाँ तक वाहनों से निकला धुआँ व कार्बन नहीं पहुंच पाता है। 

चर्चा कीजिए व बताइए (पृष्ठ 192)

प्रश्न 1. 
किस-किस जगह वायु में प्रदूषण अधिक होगा?
उत्तर:
जहाँ वाहन अधिक चलते होंगे, जहाँ फैक्ट्रियाँ | अधिक होंगी तथा जहाँ वस्तुओं को जलाया जाता होगा वहाँ वायु में प्रदूषण अधिक होगा। .

प्रश्न 2. 
वायु में प्रदूषण को कैसे कम कर सकते हैं?
उत्तर:
डीजल, पेट्रोल के स्थान पर सी.एन.जी. से चालित वाहनों का प्रयोग करके, फैक्ट्रियों पर प्रदूषण नियंत्रण के यन्त्र लगाकर तथा पेड़-पौधे लगाकर वायु में प्रदूषण को कम किया जा सकता है।

प्रश्न 3. 
हम क्या-क्या करें कि हवा में धुआँ और विषैली गैसें कम हो जायें। .
उत्तर:
हवा में धुआँ और विषैली गैसें कम करने के लिए प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों तथा फैक्ट्रियों पर रोक लगानी होगी तथा बड़ी मात्रा में पेड़-पौधे लगाने होंगे। IF जाना-समझा, अब बताइए (पृष्ठ सं. 193)

प्रश्न 1. 
सड़क पर चलते समय किन-किन | बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर:
सड़क पर चलते समय निम्नलिखित बातों | का ध्यान रखना चाहिए 

  1. सड़क पर हमेशा बायीं ओर चलना चाहिए। 
  2. सड़क पर नशा करके वाहन नहीं चलाना चाहिए।
  3. दोपहिया वाहन हेलमेट पहनकर ही चलाना चाहिए। 
  4. कार चलते समय सीट बेल्ट जरूर बाँधनी चाहिए। 
  5. ओवरटेक हमेशा आगे वाले के दायीं तरफ से करना चाहिए। 
  6. मोड़ आने पर इण्डिकेटर का प्रयोग करना चाहिए।

प्रश्न 2. 
विद्यालय के सामने से निकलने पर क्या सावधानी रखनी चाहिए ?
उत्तर:
विद्यालय के सामने से निकलने पर वाहन की गति कम कर लेनी चाहिए तथा अनावश्यक तेज हॉर्न नहीं बजाना चाहिए। यदि बच्चे रोड पार कर रहे हों तो रुककर उनके निकलने का इन्तजार करना चाहिए, जिससे कि कोई दुर्घटना न हो।

प्रश्न 3. 
वायु प्रदूषण के क्या-क्या कारण हैं ?
उत्तर:
वायु प्रदूषण के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं 

  1. वाहनों से निकलने वाला धुआँ, 
  2. कारखानों से निकलने वाला धुआँ तथा जहरीली गैसें, 
  3. वस्तुओं को जलाने से निकलने वाला धुआँ तथा जहरीली गैसें आदि।

RBSE Class 5 EVS जीवन है अनमोल Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) ................. ट्रैफिक पुलिस में कार्य करता है। 
(ख) कुछ ................. बिना सीट बेल्ट लगाए कार चला रहे थे। 
(ग) दो चालक ................. में गाड़ी चला रहे थे। 
(घ) टिकिट चेकर बिना टिकिट यात्रा करने वाले यात्रियों से ................. वसूल रहा था। 

उत्तर:
(क) रमेश 
(ख) कार चालक 
(ग) नशे 
(घ) जुर्माना।

प्रश्न 2. 
(i) सही विकल्प का चयन कीजिएॐ वायु प्रदूषण का कारण है। 
(अ) गाड़ियों से निकलने वाला धुआँ 
(ब) फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआँ 
(स) वस्तुओं के जलाने से निकलने वाला धुआँ | 
(द) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी।

(ii) विश्व में सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में दिल्ली का स्थान है
(अ) दूसरा 
(ब) चौथा 
(स) पाँचवाँ 
(द) सातवाँ।
उत्तर:
(ब) चौथा 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 21 जीवन है अनमोल

(iii) निम्नलिखित कथनों में से सही कथन है
(अ) सड़क पर बारों ओर चलना चाहिए।
(ब) चौराहे पर लाल लाइट जलने पर सड़क पार करनी चाहिए।
(स) स्पीड ब्रेकर पर गाड़ी धीमी गति से नहीं चलानी चाहिए।
(द) हॉर्न के चित्र पर क्रॉस का निशान दिखाई देने पर हॉर्न बजाना चाहिए।
उत्तर:
(अ) सड़क पर बारों ओर चलना चाहिए।

(iv) सड़क किनारे कोई व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त पड़ा है तब आप निम्नलिखित में से कौनसा कार्य करेंगे
(अ) वहाँ से निकल जाएँगे 
(ब) भीड़ के साथ वहीं खड़े रहेंगे. 
(स) एम्बुलेंस के लिए फोन करेंगे
(द) पुलिस को फोन नहीं करेंगे। 
उत्तर:
(स) एम्बुलेंस के लिए फोन करेंगे

प्रश्न 3. 
सारणी 'ख' को सारणी 'क' के साथ सुमेलित कीजिए- .

सारणी 'के'

सारणी 'ख'

दोपहिया वाहन

जाइए

कार

जाने के लिए तैयार

लाल बत्ती

रुकिए

पीली बत्ती

सीट बेल्ट

हरी बत्ती

हेलमेट

उत्तर:

सारणी 'के'

सारणी 'ख'

दोपहिया वाहन

हेलमेट

कार

सीट बेल्ट

लाल बत्ती

रुकिए

पीली बत्ती

जाने के लिए तैयार

हरी बत्ती

जाइए


प्रश्न 4. 
सत्य/असत्य कथन बताइए
(i) रेलवे प्लेटफार्म पर जाने के लिए टिकिट की - आवश्यकता नहीं होती है। 
(ii) रेल पटरी को हमेशा निर्धारित स्थान अथवा पुल से ही पार करना चाहिए। 
(iii) लावारिस वस्तुओं को यात्रा के दौरान नहीं दूना चाहिए।
(iv) वाहनों के संचालन से वायु प्रदूषण नहीं होता है। 
(v) हमें यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। 
उत्तर:
(i) असत्य 
(ii) सत्य 
(iii) सत्य 
(iv) असत्य
(v) सत्य। 

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
रमेश ने दिनभर में कितने चालान बनाए
उत्तर:
पच्चीस चालान। 

प्रश्न 2. 
विद्यालय की तरफ से बच्चों को भ्रमण पर कहाँ ले जाया गया?
उत्तर:
रेलवे स्टेशन पर।

प्रश्न 3. 
विश्व में सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में दिल्ली का कौन-सा स्थान है ?
उत्तर:
चौथा। 

प्रश्न 4. 
वायु प्रदूषण से क्या हानि है ?
उत्तर:
वायु प्रदूषण हमारी श्वास में जाकर हमें बीमार करता है।

प्रश्न 5. 
वाहनों के अधिक संचालन से क्या होता है।
उत्तर:
वायु प्रदूषण। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 21 जीवन है अनमोल

लयु/दीर्य उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
दूसरे प्लेटफार्म पर पटरी से जा रहे लोगों को देखकर पुलिस के कार्मिक ने क्या कहा ?
उत्तर:
रेलवे पुलिस के कार्मिक ने उन्हें रोका और चेतावनी दी कि हमेशा पटरी को निर्धारित स्थान अथवा पुल से ही पार करना चाहिए।

प्रश्न 2. 
टिकिट चेकर क्या कर रहा था ?
उत्तर:
टिकिट चेकर बिना टिकिट यात्रा करने वाले यात्रियों से जुर्माना वसूल रहा था।

प्रश्न 3. 
रेलवे स्टेशन पर बार-बार क्या घोषणा | हो रही थी?
उत्तर:
रेलवे स्टेशन पर बार-बार घोषणा हो रही थी कि यात्री कृपया ध्यान दें लावारिस सामान देखते ही उसकी सूचना रेलवे पुलिस को दें, उसे न छुएँ।

प्रश्न 4. 
वायु प्रदूषण से क्या आशय है ?
उत्तर:
गाड़ियों के चलने से, फैक्ट्रियों के चलने से व वस्तुओं को जलाने से वायु में धुऔं व विषैली गैसें | फैलती हैं, इसी को वायु प्रदूषण कहते हैं।

प्रश्न 6. 
दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति से निपटने के लिए क्या-क्या उपाय किये जा रहे हैं?
उत्तर:
दिल्ली में यातायात के साधनों को प्राकृतिक गैस से चलने वाले वाहनों में बदला गया है तथा अब सड़क या भवन के बीच यदि कोई पेड़ आ रहा है तो पेड़ नहीं काटा जा रहा है, वरन् सड़क, फुटपाथ व दीवार को घुमा दिया जा रहा है।

Prasanna
Last Updated on Sept. 29, 2022, 10:02 a.m.
Published Sept. 28, 2022