RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 20 खेती से खुशहाली

 Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 20 खेती से खुशहाली Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 EVS Solutions Chapter 20 खेती से खुशहाली

RBSE Class 5 EVS खेती से खुशहाली Textbook Questions and Answers


पता कीजिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 183)

प्रश्न 1. 
छगनाराम के खेत में मोंठ, मूंग, तिल, बाजरा आदि बोया है, आपके आस-पास कौन-कौन सी फसलें बोई जाती हैं ?
उत्तर:
हमारे आस-पास गेहूँ, चना, सरसों, बाजरा, तिल, ज्वार, ग्वार आदि फसलें बोई जाती हैं। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 20 खेती से खुशहाली  

प्रश्न 2.
फसल बोने के लिए बीज कहाँ-कहाँ से लाया जाता है ?
उत्तर:
फसल बोने के लिए बीज बाजार अथवा सहकारी समिति से लाया जाता है। 

पता कीजिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 184)

प्रश्न 1. 
खेती में पशुओं का क्या उपयोग है? 
उत्तर:
पशुओं से खेतों में जुताई की जाती है।

प्रश्न 2. 
खेती के काम आने वाले औजार कौन कौन से हैं?
उत्तर:
हल, फावड़ा, खुरपी आदि।

प्रश्न 3. 
आजकल खेती के तरीकों और उपकरणों में क्या परिवर्तन आ रहे हैं?
उत्तर:
आजकल खेती पशुओं के स्थान पर ट्रेक्टर से होने लगी है तथा कल्टीवेटर हैरो, थ्रेसर आदि नवीन उपकरणों का प्रयोग कृषि में होने लगा है। 

पता कीजिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 185) 

प्रश्न 1. 
जैविक खाद से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
पशुओं के गोबर के सड़ने से निर्मित खाद को जैविक खाद कहते हैं।

प्रश्न 2. 
आपके आस-पास के खेतों में कौन-कौन सी खाद उपयोग में ली जाती है ?
उत्तर:
हमारे आस-पास के खेतों में गोबर की खाद, कम्पोस्ट खाद, जैविक खाद, यूरिया, डी.ए.पी., एन.पी. | ए. आदि खादें उपयोग में ली जाती हैं।

प्रश्न 3. 
किसान रासायनिक खाद की जगह कौन-सी खाद का उपयोग कर सकते हैं?
उत्तर:
गोबर की खाद, देशी खाद एवं जैविक खाद का उपयोग कर सकते हैं। 

पता कीजिए (पृष्ठ सं. 185) 

प्रश्न 1.
आपके घर में अनाज को वर्षभर सुरक्षित रखने के लिए क्या-क्या उपाय किये जाते हैं ?
उत्तर:
हमारे घर में अनाज को वर्षभर सुरक्षित रखने | के लिए उसे लोहे की चादर से बनी बड़ी-बड़ी टंकियों में भरकर तथा उसमें नीम के पत्ते या दवा डालकर सीलबन्द करके रखा जाता है। 

पता कीजिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 186)

प्रश्न 1. 
फसलों को बीमारी से बचाने के लिए कौन-कौन सी दवाइयों को काम में लेते हैं?
उत्तर:
फसलों को बीमारी से बचाने के लिए गैमिक्सिन, डी.डी.टी. आदि दवाओं को काम में लेते हैं।

प्रश्न 2. 
किसी किसान के परिवार में कभी उत्पादन कम हुआ तो उसके कारणों का पता कीजिए।
उत्तर:
किसान के परिवार में कम उत्पादन के बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे वर्षा न होना, वर्षा कम होना, अत्यधिक वर्षा होना, खड़ी फसलों में बीमारी लगना, फसलों को समय से न बोना, फसलों को जानवरों द्वारा नुकसान पहुंचाना, ओले पड़ना, पाला पड़ना, उन्नत बीजों का प्रयोग न होना आदि। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 20 खेती से खुशहाली

पता कीजिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 186)

प्रश्न 1. 
वर्तमान समय में लोग विभिन्न पशुओं को पालते हैं, जैसे-गाय, भैंस, बकरी, भेड़, ऊँट, घोड़ा आदि। नीचे दी गयी तालिका कॉपी में बनाकर भरिए-

पशुु का नाम

पशु से प्राप्त लाभ एवं उपयोग

गाय

दूध, दही, गोबर

भैस

 

बकरी

 

भेड़

 

ऊँट

 

घोड़ा

 

उत्तर:

पशुु का नाम

पशु से प्राप्त लाभ एवं उपयोग

गाय

दूध, दही, गोबर

भैस

दूध, दही, मट्ठा, घी, गोबर

बकरी

दूध, मांस

भेड़

मांस, ऊन

ऊँट

सवारी, बाल, माल ढोना

घोड़ा

सवारी, घुड़दौड़


चर्चा कीजिए और बताइए (पृष्ठ सं. 186)

प्रश्न 1. 
आपके आस-पास कौन-कौन से पशुओं को पाला जाता है ? 
उत्तर:
हमारे आस-पास, गाय, भैंस, बकरी, भेड़, ऊँट, घोड़ा आदि पशुओं को पाला जाता है।

प्रश्न 2. 
प्राचीनकाल में पशुओं को पालने का क्या कारण रहा होगा?
उत्तर:
प्राचीनकाल में पशुओं को पालने का कारण मांस प्राप्त करना, खेती में सहायक होना, माल ढोने में सहायक होना तथा दूध प्राप्त करना आदि रहा होगा। 

पता कीजिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 187)

प्रश्न 1. 
अपने आस-पास की गौशाला में जाकर देखिए कि गौधन के लिए किस-किस तरह की व्यवस्थाएं की गयी हैं? .
उत्तर:
हमारे पास की गौशाला में सैकड़ों गायों के लिए एक साथ चारा खाने तथा रहने की उचित व्यवस्था की गयी है। उसमें साफ-सफाई की भी उचित व्यवस्था की गयी है। पानी पीने के लिए इंजन से टंकियाँ भर दी जाती हैं। दूध निकालने के लिए भी मशीनें लगी हैं। गायों को हरा चारा, चोकर तथा भूसा उचित मात्रा में खिलाया जाता है तथा उन्हें रोज चारागाह में चरने ले जाया जाता है। गार्यों के बच्चों के रहने एवं देखभाल के लिए भी अलग से व्यवस्था की गयी है। गौशाला में एक पशु चिकित्सक भी उनकी देखभाल हेतु हर समय रहता

प्रश्न 2. 
पशुओं को रोग होने पर पशुपालक क्या करते हैं ?
उत्तर:
पशुओं को रोग होने पर पशुपालक उन्हें तुरन्त पशु-चिकित्सक को दिखाते हैं। यदि आवश्यक हो तो वे उस पशु को पशु-चिकित्सालय भी ले जाते हैं, जहाँ पंशुओं का उचित प्रकार से इलाज किया जाता है।

सोचिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 188)

प्रश्न 1.
आपके आस-पास पशुपालन द्वारा कौन-कौन से व्यवसाय किये जाते हैं ?
उत्तर:
हमारे आस-पास पशपालन द्वारा कृषि, डेयरी व्यवसाय, घुड़दौड़, ऊन-उत्पादन, मांस-उत्पादन, माल हुलाई, सवारी ढुलाई आदि व्यवसाय किये जाते हैं। 

जाना-समझा अब बताइए (पृष्ठ सं. 188)

प्रश्न 1. 
फसल बोने के लिए बीज कहाँ से प्राप्त करते हैं ?
उत्तर:
फसल बोने के लिए बीज सहकारी समिति अथवा बाजार से प्राप्त करते हैं। कुछ लोग पिछली वर्ष की फसल से बचे हुए बीजों का भी प्रयोग करते हैं।

प्रश्न 2.
आप अपने घरों में कौन-कौन से पशु पालते हैं ?
उत्तर:
हम अपने घरों में बकरी, भेड़, ऊँट, गाय, भैंस, घोड़ा आदि पशु पालते हैं।

प्रश्न 3. 
खेतों की मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए कौन-कौन से रासायनिक खाद का उपयोग किया जाता है?
उत्तर:
खेतों की मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए यूरिया, डी.ए.पी., जिंक फॉस्फेट, एन.पी.ए. आदि खादों का प्रयोग किया जाता है।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 20 खेती से खुशहाली

प्रश्न 4. 
प्लास्टिक थैलियों का उपयोग क्यों नहीं किया जाना चाहिए?
उत्तर:
प्लास्टिक थैलियों का उपयोग निम्नलिखित कारणों से नहीं किया जाना चाहिए

  1. प्लास्टिक की थैलियों से जमीन का उपजाऊपन समाप्त हो जाता है।
  2. ये नालियों को रोक कर चोंक कर देती हैं जिससे नालियों में गंदगी आगे नहीं जा पाती है।
  3. इधर-उधर पड़ी थैलियों को पशु खा जाते हैं जिससे वे बीमार हो जाते हैं या मर जाते हैं।
  4. पॉलीथिन की थैली में रखी वस्तु खाने से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  5. प्लास्टिक की थैलियाँ इधर-उधर उड़कर प्रदूषण में वृद्धि करती हैं।

RBSE Class 5 EVS खेती से खुशहाली Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

प्रश्न 1. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) ............. के बीज सहकारी समिति से लाए गए हैं। 
(ख) खेती के औजार गाँव में सुथार और ............. की मदद से बनाये जाते हैं। 
(ग) छगनाराम ने खेत में ............. से जुताई कर बीज बोए हैं। 
(घ) खेतों में अच्छी फसल प्राप्त करने के लिए ............. का उपयोग किया जाता है। 
(ङ) समय पर ............. होने से खेतों में उत्पादन अधिक होता है।
उत्तर:
(क) तिल 
(ख) लोहार 
(ग) ट्रैक्टर
(घ) खाद 
(ङ) वर्षा।

प्रश्न 2.
सही विकल्प चुनिए
(i) छगनाराम ने बाजरा व ग्वार के बीज कहाँ से लाकर बोए
(अ) बाजार से 
(ब) रामबाबू से 
(स) ब्लॉक केन्द्र से
(द) सहकारी समिति से 
उत्तर:
(अ) बाजार से 

(ii) रासायनिक खाद है
(अ) जैविक खाद 
(ब) देशी खाद 
(स) यूरिया 
(द) कम्पोस्ट खाद
उत्तर:
(स) यूरिया 

(iii) फसल पकने पर केरल में मनाया जाने वाला त्योहार है
(अ) मकर संक्रान्ति 
(ब) पोंगल
(स) ओणम 
(द) दीपावली।
उत्तर:
(स) ओणम 

(iv) मकर संक्रान्ति पर पॉगल का त्योहार कहाँ मनाया जाता है
(अ) केरल में 
(ब) राजस्थान में 
(स) उत्तर प्रदेश में 
(द) तमिलनाडु में 
उत्तर:
(द) तमिलनाडु में 

प्रश्न 3.
सारणी'ख' को सारणी'क'से सुमेलित कीजिएसारणी 'क' सारणी 'ख'

सारणी 'क'

सारणी 'ख'

केरल

थनैला

तमिलनाडु

कार्तिक पूर्णिमा

पुष्कर का पशु-मेला

पोंगल

पशुओं की बीमारी

ओणम

उत्तर:

सारणी 'क'

सारणी 'ख'

केरल

ओणम

तमिलनाडु

पोंगल

पुष्कर का पशु-मेला

कार्तिक पूर्णमा

पशुओं की बीमारी

थनैला


प्रश्न 4. 
सत्य/असत्य कथन बताइए | 
(i) पशुओं से विभिन्न प्रकार के उत्पाद प्राप्त होते हैं। 
(ii) खेती में रहट से सिंचाई, ट्रैक्टर से जुताई, थ्रेसर से अनाज निकालते हैं। | 
(iii) पशुओं का गोबर इकट्ठा करके रासायनिक खाद तैयार की जाती है। 
(iv) अनाज रखने के स्थान पर जमीन में नमी होनी चाहिए।
(v) पशुओं के गोबर को खाद के रूप में प्रयोग किया जाता है।
उत्तर:
(i) सत्य 
(ii) सत्य 
(iii) असत्य 
(iv) असत्य 
(v) सत्य।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 20 खेती से खुशहाली

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
छगनाराम ने किसको पत्र लिखा है ?
उत्तर:
अपने मामाजी को।

प्रश्न 2. 
छगनाराम ने पीपल वाले खेत में क्या-क्या बोया है ? 
उत्तर:
मोठ तथा मूंग।

प्रश्न 3. 
छगनाराम ने मोंठ व मूंग के बीज कहाँ से लिए?
उत्तर:
उसने पिछले साल की फसल से बचाकर रखे बीज से लिए।

प्रश्न 4. 
छगनाराम तिल के बीज कहाँ से लाया? 
उत्तर:
सहकारी समिति से।

प्रश्न 5. 
छगनाराम ने ग्वार व बाजरा के बीज कहाँ से लाकर बोए ?
उत्तर:
बाजार से।

प्रश्न 6. 
आजकल छगनाराम खेत में क्या बनाकर रह रहा है ?
उत्तर:
ढाणी बनाकर रह रहा है।

प्रश्न 7.
किसानों के उपयोग में आने वाले औजार गाँव में किसकी मदद से बनाये जाते हैं ?
उत्तर:
सुधार तथा लोहार की मदद से। 

प्रश्न 8. 
छगनाराम ने खेत की जुताई किससे की? 
उत्तर:
ट्रैक्टर से। 

प्रश्न 9. 
आजकल मानव व पशुओं के स्थान पर खेती का कार्य कैसे किया जा रहा है ?
उत्तर:
मशीनों के द्वारा।

प्रश्न 10. 
खेतों में अच्छी फसल प्राप्त करने के लिए किसका उपयोग किया जाता है ?
उत्तर:
खाद का।

प्रश्न 11. 
रासायनिक खाद के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:

  1. यूरिया, 
  2. डी.ए.पी.।

प्रश्न 12.
पुष्कर में पशु मेला कब लगता है ? 
उत्तर;
कार्तिक पूर्णिमा को।

प्रश्न 13. 
ओणम का त्योहार किस राज्य में मनाया जाता है ?
उत्तर:
केरल राज्य में।

प्रश्न 14. 
तमिलनाडु में मकर संक्रान्ति पर कौन-सा त्योहार मनाया जाता है?
उत्तर:
पोंगल।

प्रश्न 16. 
पशुओं में होने वाले तीन रोगों के नाम बताइए?
उत्तर:

  1. मुँहपका
  2. खुरपका
  3. थनैला। 

लघु/दीर्य उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
छगनाराम ने पत्र में फसल के बारे में क्या लिखा है ?
उत्तर:
छानाराम ने लिखा है कि फसल अभी अच्छी दिख रही है। हमने निराई-गुड़ाई भी कर दी है।

प्रश्न 2. 
छगनाराम ने फसल की सुरक्षा के बारे | में क्या लिखा है ?
उत्तर:
छगनाराम ने पत्र में फसल की सुरक्षा के लिए लिखा है कि हम खेत में ढाणी बनाकर रह रहे हैं। खेत में एक बिजूका खड़ा कर दिया है जो दूर से आदमी जैसा लगता है, इसे देखकर जंगली जानवर भाग जाते है।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 20 खेती से खुशहाली

प्रश्न 3. 
असावधानीपूर्वक रासायनिक खाद का उपयोग करने से कौन-कौन से रोग हो सकते हैं ?
उत्तर:
असावधानीपूर्वक रासायनिक खाद का उपयोग करने से चर्म रोग, पेट सम्बन्धी बीमारी, सिरदर्द, | बेचैनी आदि रोग हो सकते हैं।

प्रश्न 4.
रासायनिक खाद का अधिक उपयोग |करने से क्या हानियाँ हो सकती हैं?
उत्तर:
रासायनिक खाद का अधिक उपयोग होने से कालान्तर में जमीन की उपजाऊ क्षमता में कमी आ सकती है, फसल सूख जाती है। अतः हमें इसके स्थान पर जैविक या देशी खाद के उपयोग पर बल देना चाहिए। 

प्रश्न 5. 
खाद बनाने की विधि का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
एक बड़ा गड्ढा खोद लें, उसमें पेड़ों की पत्तियाँ, टहनियाँ, सब्जियों के छिलके, फलों के छिलके तथा अन्य सड़ी-गली वस्तुएँ डालते रहें। समय-समय पर इसमें पानी भी डालते रहें। यदि आपको पशुओं का गोबर मिल जाए तो उसे भी डाल दें। कुछ समय बाद सभी वस्तुएँ सड़ जायेंगी। इस प्रकार खाद तैयार करते हैं। अब इसका उपयोग पेड़-पौधों एवं फसलों में कर सकते हैं।

प्रश्न 6. 
अनाज का भण्डारण किसान कैसे करते हैं?
उत्तर:
खेतों से अनाज को बोरियों में भरकर ट्रैक्टर या बैलगाड़ी या अन्य साधनों से सुरक्षित स्थान तक | लाया जाता है। यह घर का कमरा या शीत भंडार-गृह हो सकता है। अनाज रखने के स्थान पर जमीन में नमी नहीं होनी चाहिए तथा जीव-जन्तुओं का भी प्रकोप नहीं होना चाहिए।

प्रश्न 7. 
फसल पर वर्षा का क्या प्रभाव पड़ता
उत्तर:
समय पर वर्षा होने से फसल पर अच्छा प्रभाव पड़ता है तथा उत्पादन बढ़ जाता है। लेकिन कभी-कभी समय पर वर्षा नहीं होती या कम होती है या अत्यधिक होती है तो फसल पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है तथा उत्पादन घट जाता है।

प्रश्न 8. 
केरल में ओणम का त्योहार किस उपलक्ष्य में मनाया जाता है ?
उत्तर;
केरल में ओणम का त्योहार चाय, अदरक, इलायची, काली मिर्च और धान की फसल पकने की खुशी एवं सुहावनी ऋतु आने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

प्रश्न 9. 
पशुपालन हेतु क्या व्यवस्था की जाती है? 
उत्तर:
पशुपालन हेतु पशु के लिए स्वच्छ हवादार आवास, उचित एवं पौष्टिक आहार, उसके स्वास्थ्य की जाँच की व्यवस्था आदि का ध्यान रखा जाता है। जिससे कि पशु की कार्यक्षमता तथा उत्पादकता पर कोई बुरा प्रभाव न पड़े।

प्रश्न 10. 
प्लास्टिक की थैलियों का पशुओं पर क्या प्रभाव पड़ता है ? 
उत्तर:
आजकल कुछ लोग खाने-पीने की वस्तुओं और उसके कचरे को प्लास्टिक की थैली में डालकर फेंक देते हैं। जिन्हें पशु खा लेते हैं। ये थैलियाँ पशुओं के पेट में जमा हो जाती हैं, जिससे उनकी आँतें काम करना बन्द कर देती हैं तथा वे मर जाते हैं।

प्रश्न 11. 
डेयरी व्यवसाय क्या है ? 
उत्तर:
दूध देने वाले पशुओं को पालकर उनसे दूध निकालकर दूध बेचने का व्यवसाय डेयरी व्यवसाय कहलाता है।

प्रश्न 12. 
घोड़े पालने वाले क्या-क्या व्यवसाय करते हैं?
उत्तर:
घोड़े पालने वाले अनेक व्यवसाय करते हैं जैसे-ताँगा चलाना, घुड़दौड़ में भाग लेना, खेलों के लिए घोड़े उपलब्ध करवाना, झाँकियों तथा जयंतियों पर घोड़े उपलब्ध करवाना, शादी में दूल्हे-दुल्हन के लिए घोड़े उपलब्ध करवाना आदि व्यवसाय करते हैं। 

सम्प्रेषण कौशल (अभिव्यक्ति/चर्चा)

प्रश्न 1. 
अपने आस-पास पाए जाने वाले तीन पशुओं के नाम लिखते हुए उनसे प्राप्त होने वाले उत्पादों के नाम लिखिए।
उत्तर:

पशु का नाम

उत्पाद

1. गाय

दूध, गोबर

2. भेड़

दूध, ऊन, मांस, मीगड़ी

3. बकरी

दूध, मांस, मीगड़ी।


प्रश्न 2. 
आपकी कक्षा के सभी विद्यार्थी गौशाला | देखने गए हैं। आप गौ पालक से क्या-क्या प्रश्न करेंगे? कोई पाँच प्रश्न लिखिए।
उत्तर:

  1. आपके यहाँ कितनी गायें हैं? 
  2. गायों को क्या खिलाते हैं? 
  3. चारा, घास कहाँ से लाते हैं? 
  4. कितना दूध उत्पादन हो जाता है? 
  5. दूध कहाँ बेचते हैं?

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 20 खेती से खुशहाली

प्रश्न 3. 
घोड़े पालने वाले व्यक्ति से घोड़े के रख-रखाव, खाने-पीने व उसके उपयोग लेने व व्यवसाय आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए कौन-कौन से प्रश्न करेंगे? कोई पाँच प्रश्न लिखिए।
उत्तर: 
आपके तबेले में कितने घोड़े हैं? 

  1. इनकी देखभाल में कितने व्यक्ति लगे हुए हैं? 
  2. इनकी देखभाल में क्या-क्या काम किया जाता है? 
  3. इन घोड़ों का उपयोग आप कब और कहाँ करते हैं? 
  4. इनके उपयोग से प्राप्त होने वाली आय कितनी होती है?

प्रश्न 4. 
ऊँट पालने वाले व्यक्ति से ऊँट के रख-रखाव, खाने-पीने व उसके उपयोग लेने व व्यवसाय आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए कौन-कौनसे प्रश्न करेंगे? कोई पाँच प्रश्न लिखिए।
उत्तर:

  1. आपके पास कितने ऊँट हैं? 
  2. इनकी देखभाल में कितने व्यक्ति लगे हुए हैं?
  3. इनकी देखभाल में क्या-क्या काम किया जाता है? 
  4. इनका उपयोग आप कब और कहाँ करते हैं? 
  5. इनके उपयोग से प्राप्त होने वाली आय कितनी होती है?
Prasanna
Last Updated on Sept. 28, 2022, 10:10 a.m.
Published Sept. 27, 2022