RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 18 तरह-तरह के घर

 Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 18 तरह-तरह के घर Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 EVS Solutions Chapter 18 तरह-तरह के घर

RBSE Class 5 EVS तरह-तरह के घर Textbook Questions and Answers


सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 171) 

प्रश्न 1. 
अपने आस-पास के मकानों को देखिए और बताइए कि इन मकानों को बनाने में किस-किस सामग्री का उपयोग हुआ है?
उत्तर:
इन मकानों को बनाने में इंट, पत्थर, चूना, सीमेंट, लोहे की सरियों आदि का उपयोग हुआ है।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 18 तरह-तरह के घर  

प्रश्न 2. 
ये सामग्री आपके यहाँ कहाँ-कहाँ मिलती है?
उत्तर:
ये सामग्री बाजार में बिलिडंग मैटेरियल की दुकान पर मिलती हैं कुछ सामग्री ऐसी हैं जो स्वयं ही जंगलों या अन्य स्थानों से जुटानी होती हैं। 

प्रश्न 3.
इन मकानों की छतें किस प्रकार की
उत्तर:
इनमें से कुछ मकानों की छतें सीमेंट, कंकरीट व लोहे की सरिया से बनी हैं जबकि कुछ मकानों की छते खपरेल की बनी हैं।

प्रश्न 4. 
आपके मकान को बनाने में कौन-सी सामग्री का उपयोग किया गया है? 
उत्तर:
हमारे मकान को बनाने में ईंट, पत्थर, कंकरीट, लकड़ी, सीमेंट, सरिया आदि का उपयोग किया गया है।

प्रश्न 5. 
आपका मकान आपको सर्दी, गर्मी व बरसात से कैसे बचाता है?
उत्तर:
हम सर्दी, गर्मी व बरसात में अपने मकान के अन्दर रहते हैं। ऐसे में मकान की छत व दीवारें इनके प्रभाव को हम तक नहीं पहुँचने देती हैं।

प्रश्न 6. 
आपके मकान में शुद्ध हवा व रोशनी की क्या सुविधाएँ हैं? 
उत्तर:
हमारे मकान में शुद्ध हवा व रोशनी की व्यवस्था के लिए खिड़कियाँ व दरवाजे बनाये गये हैं तथा मकान के बीच में आँगन है जिससे प्रकाश व हवा आसानी से आती रहती है। । 

सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 172)

प्रश्न 1. 
कुछ मकानों की छतें कवेलू (खपरैल) और बाँस की बनी होती हैं। इन मकानों में रहने वालों को क्या सुविधा रहती हैं?
उत्तर:
कवेलू (खपरेल) और बाँस की बनी छतों वाले मकानों में रहने वाले लोग सर्दी, गर्मी व बारसात से आसानी से बचाव कर सकते हैं। खपरेल से बनी छतें ढालू बनी होती हैं, जिन पर रेगिस्तानी इलाकों में धूल भी नहीं जमती है।

प्रश्न 2. 
रेगिस्तानी इलाकों में धूल भरी आँधियाँ चलती हैं, ऐसे में ढालू छतें किस प्रकार मदद करती
उत्तर:
ढालू छतों पर धूल नहीं जमती है। इससे इस प्रकार के मकानों में रहने वाले लोगों को रेगिस्तानी इलाकों में धूलभरी आँधियों से बचाव में मदद मिलती है।

प्रश्न 3. 
मकान बनाने के लिए कौन-कौन-सी सामग्री आपके क्षेत्र में मिलती हैव कौन-सी सामग्री -दूसरे क्षेत्रों से आपके यहाँ आती है?
उत्तर:
मकान बनाने के लिए ईंट, मिट्टी, बाँस, खपरैल, लकड़ी आदि हमारे क्षेत्र में मिल जाते हैं लेकिन हमें सीमेन्ट, कंकरीट, सरिया, पत्थर आदि दूसरे क्षेत्रों |से मँगाना पड़ता है।

सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 173) 

प्रश्न 1. 
कुछ लोग गाँव से शहर में आकर क्यों रहते होंगे? ।
उत्तर:
कुछ लोग गाँव से शहर रोजगार की तलाश में तथा कुछ उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आकर रहते होंगे।

प्रश्न 2. 
शहर में बहुमंजिला मकान क्यों बनाये जाते हैं? 
उत्तर:
शहर में जमीन कम होती है तथा रहने वाले लोग अधिक होते हैं। अतः सभी को मकान उपलब्ध कराने के लिए बहुमंजिला मकान बनाये जाते हैं।

प्रश्न 3. 
शहर में जमीन की कमी का भवनों के आकार और विस्तार पर क्या प्रभाव दिखाई देता है?
उत्तर:
शहर में जमीन की कमी के कारण भवनों का आकार छोटा तथा विस्तार सीमित हो जाता है

प्रश्न 4. 
बहुमंजिला मकान में रहने वाले लोगों को क्या सुविधा रहती होगी?
उत्तर:
बहुमंजिला मकान में एक साथ कई परिवार रहते हैं, वे एक-दूसरे की सहायता करते हैं तथा सभी लोगों को एक साथ पानी, बिजली आदि की सुविधा सरलता से उपलब्ध कराई जा सकती है।

प्रश्न 5. 
बहुमंजिला मकान में सभी मकानों की एक ही छत होती है, वे सभी एक छत का उपयोग किस प्रकार करते होंगे?
उत्तर:
बहुमंजिला मकानों में रहने वाले सभी लोगों के लिए एक ही छत होती है इसलिए वे सभी लोग उसका उपयोग मिलकर करते होंगे।

सोचिए और चर्चा कीजिए (पृष्ठ सं. 173)

प्रश्न 1.
घर हमारी मूलभूत आवश्यकता है, जिसके पास खुद का घर नहीं होता है, वे क्या करते हैं?
उत्तर:
जिनके पास खुद का घर नहीं होता सरकार उनके लिए सामूहिक घर (रैन बसेरा) की व्यवस्था करती है। ऐसे घर बस अड्डे, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर बनाये जाते हैं।

पता कीजिए और बताइए (पृष्ठ सं. 173)

प्रश्न 1. 
आपके आस-पास कहीं रैन बसेरा हो तो पता करो क्या लोग उसका उपयोग कर रहे हैं?
उत्तर:
हमारे पास बस अड्डे पर बने रैन बसेरा में लोग ठहरे हुए हैं।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 18 तरह-तरह के घर

प्रश्न 2. 
वहाँ क्या-क्या सुविधाएँ हैं?
उत्तर:
वहाँ पीने का साफ पानी, ओढ़ने-बिछाने के कपड़े, चारपाई, शौचालय, आलमारी, प्राथमिक उपचार, टेलीविजन आदि की सुविधा निशुल्क उपलब्ध है।

प्रश्न 3. 
आपके क्षेत्र में कौन-कौन सी जगह या भवन हैं, जिसका उपयोग सभी करते हैं?
उत्तर:
हमारे क्षेत्र में बस अड्डा , रेलवे स्टेशन, पार्क, स्कूल, बारात घर आदि ऐसी जगह हैं जिन्हें सभी लोग मिलकर उपयोग में लेते हैं।

देखिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 174)

प्रश्न 1. 
यहाँ (समुद्र तटीय) मकान की दीवारें मिट्टी की बनी हों तो क्या होगा?
उत्तर:
यहाँ की दीवारें मिट्टी की बनी होंगी तो वे समुद्री तूफान तथा तेज बारिश में गिर जायेंगी।

प्रश्न 2. 
इन (समुद्र तटीय) मकानों को बनाने में लकड़ी का प्रयोग अधिक क्यों हुआ है?
उत्तर:
इन मकानों को बनाने में लकड़ी का प्रयोग अधिक इसलिए हुआ है क्योंकि वह हल्की होती है तथा आसानी से प्राप्त हो जाती है। इसके अतिरिक्त समुद्री तूफान आदि से बचाव में भी सहायक होती हैं।

प्रश्न 3. 
हमारे आस-पास जंगल कम हो रहे हैं। अतः मकान बनाने में लकड़ी के स्थान पर क्या-क्या सामग्री काम में ली जा सकती है?
उत्तर:
लकड़ी के स्थान पर कंकरीट, सीमेन्ट, बालू, के सरिया, ईंट, पत्थर आदि का प्रयोग किया जा सकता

देखिए और बताइए (पृष्ठ सं. 175) 

प्रश्न 1. 
यहाँ (पहाड़ी क्षेत्रों) घर की छतें ढलव क्यों बनाई गई हैं?
उत्तर:
पहाड़ी क्षेत्रों में तूफान, तेज बरसात तथ बर्फवारी के प्रभाव से बचने के लिए घरों की छतें ढलव बनाई गई हैं।

प्रश्न 2. 
ये मकान (पहाड़ी क्षेत्र के) हमें सर्दी से | कैसे बचाते हैं? 
उत्तर:
लकड़ी कुचालक होती है, इसलिए इस पर गर्मी या सर्दी का प्रभाव कम पड़ता है। इस प्रकार यह सर्दी से बचाव में सहायक होती है।

प्रश्न 3. 
भारत के मानचित्र में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु राज्य को ढूँढ़ो।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 18 तरह-तरह के घर 1

पता कीजिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 176)

भू-क्षेत्र

जलवायु

जीवनयापन के तरीके

गर्म मरुस्थल

गर्म

गर्मी से बचने हेतु आवश्यक प्रबंध करते हैं। घरों की बनावट इसी प्रकार की होती है।

ठण्डा मरुस्थल

शीत

सर्दी से बचने हेतु आवश्यक इंतजाम करते हैं। घरों की बनावट इसी प्रकार की करते हैं।

समुद्र तटीय क्षेत्र

सम

अधिकतर मकान लकड़ियों के बने तथा बाढ़ आदि से बचाव के आवश्यक प्रबन्ध करते हैं।

पहाड़ी क्षेत्र

शीत

ढलान युक्त छतें व शीत जलवायु से बचने के लिए आवश्यक प्रबंध करते हैं।


जाना-समझा, अब बताइए (पृष्ठ सं. 177)

प्रश्न 1. 
आपके मकान में दीवारें बनाने में कौन-कौन सी सामग्री का उपयोग हुआ है?
उत्तर:
हमारे मकान में दीवारें बनाने में ईंट, सीमेन्ट, कंकरीट, सरिया, बालू आदि का उपयोग हुआ है।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 18 तरह-तरह के घर

प्रश्न 2. 
हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहे, इसके लिए। मकान में क्या-क्या सुविधाएँ होनी चाहिए?
उत्तर:
हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहे, इसके लिए मकान में शुद्ध हवा, रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।

प्रश्न 3. 
आपके आस-पास के क्षेत्र में किसी को मकान बनाना है तो उसे किस प्रकार की सामग्री का उपयोग करना चाहिए और क्यों?
उत्तर:
मकान बनाने के लिए अच्छी गुणवत्ता तथा उच्चस्तरीय सामग्री का प्रयोग करना चाहिए। हम मैदानी इलाके में रहते हैं। अत: यहाँ मकान बनाने के लिए ईंट, पत्थर, सीमेन्ट, कंकरीट, सरिया आदि का उपयोग करना चाहिए।

प्रश्न 4. 
अपने सपनों के घर का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
अपने सपनों के घर में निम्नलिखित विशेषताएँ | होनी चाहिए
1. उसमें एक बड़ी रसोई होगी तथा बाथरूम आदि की उचित व्यवस्था होगी।
2. उसमें मेरे सहित घर के सभी सदस्यों के लिए | अलग-अलग कमरा होगा।
3. एक बड़ा आँगन होगा, जहाँ धूप तथा हवा आती
4. उसमें वाहन खड़ा करने के लिए एक गैराज होगी।
5. उसमें मेहमानों के बैठने के लिए एक अलग से बैठक का कमरा होगा।

प्रश्न 5. 
अखबार में किसी बहुमंजिला मकान का विज्ञापन देखिए। इसका चित्र काटकर अपनी कॉपी में लगाइए। उसमें दी जा रही सुविधाएँ अपनी कॉपी में लिखिए।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 18 तरह-तरह के घर 2

सुविधाएँ इस इमारत में वाहनों के लिए पार्किंग बनी है। ऊपर-नीचे जाने के लिए लिफ्ट लगी है। मकान हवादार हैं व भूकंपरोधी हैं।

RBSE Class 5 EVS तरह-तरह के घर Important Questions and Answers 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) भवन में दरवाजे व खिड़कियाँ आमने-सामने होने पर रोशनी तथा..........का आवागमन होता
(ख) जहाँ पत्थर आसानी से मिल जाते हैं वहाँ मकानों की दीवारें .............की बनाई जाती हैं। 
(ग) लोहे के सरियों, कंकरीट व सीमेन्ट से बनी छत को..............की छत कहते हैं।
(घ) कुछ लोग..........के लिए गाँव से शहर की ओर पलायन करते हैं। 
(ङ) बहुमंजिला मकानों में सीढ़ियों व लिफ्ट का उपयोग........रूप से किया जाता है।
उत्तर:
(क) हवा 
(ख) पत्थर 
(ग) आर.सी.सी 
(घ) रोजगार 
(ङ) सामूहिक।

प्रश्न 2. 
सही विकल्प का चयन कीजिए
(i) बर्फ के घर को कहते हैं
(अ) इग्लू 
(ब) आर.सी.सी 
(स) खपरैल 
(द) कवेलू।
उत्तर:
(अ) इग्लू 

(ii) पहाड़ी इलाकों के मकानों की विशेषता होती है
(अ) छतें ढालू होती हैं 
(ब) मकानों में लकड़ी का प्रयोग होता है 
(स) उपरोक्त दोनों 
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर:
(स) उपरोक्त दोनों 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 18 तरह-तरह के घर

(iii) भारत समुद्र से घिरा है
(अ) दो तरफ से 
(ब) तीन ओर से 
(स) चारों ओर से 
(द) सभी सही। 
उत्तर:
(ब) तीन ओर से 

प्रश्न 3. 
सारणी 'ख' को सारणी 'क' के साथ सुमेलित कीजिए

भू-क्षेत्र

सारणी 'ख'

गर्म मरुस्थल

रोजगार

ठण्डा मरुस्थल

ढालू छतें

समुद्र तटीय क्षेत्र

इग्लू

पहाड़ी क्षेत्र

रैन बसेरा

उत्तर:

भू-क्षेत्र

सारणी 'ख'

गर्म मरुस्थल

रैन बसेरा

ठण्डा मरुस्थल

इग्लू

समुद्र तटीय क्षेत्र

रोजगार

पहाड़ी क्षेत्र

ढालू छतें


प्रश्न 4. 
सत्य/असत्य का उल्लेख कीजिए
(i) स्थान तथा जलवायु को ध्यान में रखकर मकान बनाये जाते हैं। 
(ii) पहाड़ी इलाकों में बने मकानों की छतें सपाट होती
(iii) रैन बसेरा बेघर लोगों के अस्थायी आवास हैं। 
(iv) दुनिया में कुछ जगह ऐसी भी हैं जहाँ बर्फ है। 
(v) जम्मू-कश्मीर मैदानी राज्य है।
उत्तर:
(i) सत्य
(ii) असत्य 
(iii) सत्य 
(iv) सत्य 
(v) असत्य। 

अतिलयु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
मैदानी इलाकों में जहाँ पत्थर नहीं मिलते वहाँ दीवारें किसकी बनाई जाती हैं? 
उत्तर:
मिट्टी व ईंटों की।

प्रश्न 2. 
जंगलों में आस-पास तथा पहाड़ी इलाकों में लकड़ियों का अधिक उपयोग क्यों होता है?
उत्तर:
क्योंकि पेड़-पौधे. अधिक होने के कारण यहाँ लकड़ियाँ सरलता से प्राप्त हो जाती हैं।

प्रश्न 3. 
हमारे राज्य में छोटी-छोटी किश्तों पर मकान उपलब्ध कराने का कार्य कौन करता है?
उत्तर:
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 18 तरह-तरह के घर

प्रश्न 4. 
रैन बसेरे कहाँ बनाये जाते हैं?
उत्तर:
सार्वजनिक स्थानों पर, जहाँ लोगों का आवागमन अधिक होता है। 

प्रश्न 5. 
देश के दो समुद्रतटीय राज्यों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. केरल 
  2. तमिलनाडु।

प्रश्न 6.
देश के दो पहाड़ी इलाके के राज्यों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. हिमाचल प्रदेश
  2. जम्मू-कश्मीर। 

लयु/दीर्य उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
मकानों में दरवाजे तथा खिड़कियाँ आमने-सामने क्यों बनाई जाती हैं?
उत्तर:
मकानों में दरवाजे तथा खिड़कियाँ आमने-सामने होने से शुद्ध हवा का आवागमन होता है तथा पर्याप्त मात्रा में रोशनी मिलती है। इससे हमारा स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।

प्रश्न 2. 
आर.सी.सी. की छत किसे कहते हैं?
उत्तर:
लोहे की सरिया, सीमेन्ट तथा कंकरीट से जो छत तैयार होती है उसे आर.सी.सी की छत कहते हैं।

प्रश्न 3. 
कुछ मकान छोटे-बड़े तथा कुछ कच्चे-पक्के होते हैं, ऐसा क्यों होता है?
उत्तर:
सभी सुविधाओं से युक्त मकान बनाने के लिए अधिक पैसा खर्च करना पड़ता है तथा लोग अपना मकान अपनी आवश्यकता व क्षमता के अनुसार बनाते हैं, इसलिए कुछ मकान छोटे-बड़े तथा कुछ मकान कच्चे-पक्के होते हैं।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 18 तरह-तरह के घर

प्रश्न 4. 
भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में मकान अलग-अलग तरह के पाये जाते हैं, ऐसा क्यों होता
उत्तर:
हमारे देश भारत में भौगोलिक विविधता पायी जाती है। जैसे कहीं बड़े-बड़े पहाड़ तो कहीं विशाल मैदान हैं, कहीं वर्षा अधिक होती है तो कहीं रेगिस्तान हैं तथा कहीं बर्फीले पहाड़ भी हैं। इसी कारण अलग-अलग क्षेत्रों में वहाँ के मौसम के अनुसार मकान भी अलग-अलग तरह के पाये जाते हैं।

प्रश्न 5. 
देश के समुद्रतटीय इलाकों की विशेषताएँ बताइए। 
उत्तर:
भारत तीन ओर से समुद्र से घिरा है। समुद्र तटीय इलाकों में समुद्री तूफान आते हैं। कभी-कभी | बरसात अधिक होने पर बाढ़ भी आ जाती है तथा समुद्र में ऊँची-ऊँची लहरें उठती रहती हैं।

प्रश्न 6. 
इग्लू किसे कहते हैं?
उत्तर:
ऐसे स्थान जहाँ चारों ओर बर्फ-ही-बर्फ दिखाई देती है तथा जहाँ मकान बनाने की अन्य सामग्री नहीं होती है वहाँ लोग बर्फ से ही अपने मकान बना लेते हैं। बर्फ से बने इन्ही मकानों को इग्ल कहा जाता है।

Prasanna
Last Updated on Sept. 27, 2022, 5:24 p.m.
Published Sept. 27, 2022