RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 14 खाने से पचने तक

 Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 14 खाने से पचने तक Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 EVS Solutions Chapter 14 खाने से पचने तक

RBSE Class 5 EVS खाने से पचने तक Textbook Questions and Answers


सोचिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 149)

प्रश्न 1. 
हमें भोजन करते समय रोटी के कौर छोटे-छोटे ही क्यों लेने चाहिए?
उत्तर:
हमें भोजन करते समय रोटी के कौर छोटे-छोटे लेने चाहिए जिससे कि रोटी को आसानी से चबा-चबाकर खा सकें। यदि रोटी का टुकड़ा बड़ा होगा तो हम उसे ठीक प्रकार से चबा नहीं सकेंगे।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 14 खाने से पचने तक  

प्रश्न 2. 
जन को चबाना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
भोजन को चबाने से वह आसानी से गले में उतर जाता है तथा उसमें एक विशेष प्रकार की लार मिल जाती है जिससे भोजन आसानी से पच जाता है। 

देखिए और बताइए (पृष्ठ सं. 150) 

प्रश्न 1. 
पाचन तंत्र के प्रमुख अंग कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
मुँह, ग्रसिका, आमाशय तथा आँते पाचन तन्त्र के प्रमुख अंग हैं।

प्रश्न 2. 
मुँह में रखा भोजन आमाशय तक पहुँचते-पहुँचते कैसा हो जाता है?
उत्तर:
चिकना व पेस्ट की तरह लसलसा हो जाता

सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 150)

प्रश्न 1. 
क्या आपने किसी को यह कहते हुए ..सुना है, "मेरे पेट में चूहे कूद रहे हैं।" इस कथन का क्या आशय है?
उत्तर:
इस कथन का आशय है कि भूख बहुत अधिक लग रही है। 

प्रश्न-2 
अपको भूख का अहसास कब-कब
उत्तर:
जब खाया हुआ भोजन पच जाता है तथा उससे क्रेजों मिलना बन्द हो जाती है तब हमें भूख का अहसास होने लगता है।

प्रश्न 3.
अगर आपको एक दिन खाना नहीं मिले तो क्या होगा?
उत्तर:
अगर हमें एक दिन खाना न मिले तो कमजोरी महसूस होने लगेगी।

प्रश्न 4. 
कमजोरी महसूस होने के क्या कारण होते हैं?
उत्तर:
कमजोरी महसूस होने का प्रमुख कारण भोजन के अभाव में पोषक तत्वों की कमी होना है।

प्रश्न 6. 
खाना खाने के बाद भी कमजोरी लगे तो क्या करना चाहिए?
उत्तर:
खाना खाने के बाद भी कमजोरी लगे तो हमें ग्लूकोज आदि पीना चाहिए तथा चिकित्सक से भी परामर्श करना चाहिए। ।

प्रश्न 7. 
स्वस्थ खान-पान किसे कहेंगे? इसमें क्या-क्या होता है?
उत्तर:
शरीर के सभी अंगों को सम्पूर्ण पोषक पदार्थ प्राप्त हों, ऐसे संतुलित भोजन को स्वस्थ खान-पान कहेंगे। इसमें कार्बोहाइड्रेट, वसा, लवण, प्रोटीन तथा विटामिन आदि होती हैं।

सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 152) 

प्रश्न 1. 
मीरा को कमजोरी क्यों महसूस हो रही थी?
उत्तर क्योंकि मीरा को एनिमिया नामक बीमारी हो गयी थी।

प्रश्न 2. 
मीरा के जैसे लक्षण आप अपने किस-किस साथी में देखते हैं?
उत्तर:
मीरा जैसे बीमारी के लक्षण मैंने दीपक, नेहा तथा दीप्ति में भी देखे हैं।

प्रश्न 3. 
शरीर में एनीमिया न हो इसके लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर:
इसके लिए हमें आयरन की गोली के साथ-साथ खाने पर भी ध्यान देना चाहिए। खाने में अनाज, दालें, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, तिल, अखरोट, बादाम, अमरूद, खजूर, मछली आदि का प्रयोग करना चाहिए।

प्रश्न 1
दिये गये समूह में इन चीजों को बाँटिए-

सब्जियाँ

दूध एवं इसके उत्पाद

फ्ल

अनाज एवं दालें

माँस अण्डे आदि

 

 

 

 

 

उत्तर:

हरी सब्जियाँ

दूध एवं इसके उत्पाद

फ्ल

अनाज एवं दालें

माँस अण्डे आदि

बैंगन, मटर की फलियाँ, गाजर पालक, भिण्डी करेला, लौकी

दूध, दही, पनीर, छाछ, मावा

आम, पपीता, सेब

मक्की, चने की दाल मूँग की दाल, चावल दलिया, पोहा, रोटी ब्रेड

अण्डे माँस, मछली


सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 154) 

प्रश्न 1. 
बच्चे बीमार कब होते हैं?
उत्तर:
साफ-सफाई पर ध्यान न देने, उचित खाना न मिलने, सब्जियों एवं फलों का धोकर उपयोग न करने, शौच जाने के बाद एवं खाना खाने के पहले साबुन से हाथ न धोने आदि कारणों से बच्चे बीमार हो जाते हैं।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 14 खाने से पचने तक

प्रश्न 2. 
किस कारण से बच्चों का विकास रुक जाता है?
उत्तर:
बीमार होने तथा बच्चों के पेट में कृमि होने से बच्चों का विकास रुक जाता है।

प्रश्न 3.
बच्चों का पढ़ाई में मन क्यों नहीं लगता
उत्तर:
बीमार होने तथा बच्चों के पेट में कृमि होने के कारण बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है।

प्रश्न 4. 
कृमि नियंत्रण से बच्चों को क्या-क्या लाभ होते हैं?
उत्तर:
कृमि नियंत्रण से बच्चों को निम्नलिखित लाभ होते हैं

  1. बच्चे कम बीमार होते हैं।
  2. बच्चों का विकास तेजी से होने में सहायता मिलती है।
  3. बच्चों को शारीरिक और मानसिक शक्ति मिलती है।
  4. बच्चों का मन पढ़ाई में लगता है। 

जाना-समझा, अब बताइए (पृष्ठ सं. 154) 

प्रश्न 1. 
एनिमिया के लक्षण बताइए।
उत्तर:
नींद कम आना, थकान होना, काम में मन न लगना एनिमिया के लक्षण हैं।

प्रश्न 2. 
कृमि नियंत्रण के लिए कौन-सी गोली लेंगे?
उत्तर:
एल्बेंडाजोल। 

प्रश्न 3. 
खून की कमी को पूरा करने के लिए भोजन में क्या-क्या लेना चाहिए?
उत्तर:
खून की कमी को पूरा करने के लिए भोजन में अनाज, दालें, तिल, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, अखरोट, बादाम, अमरूद, मौसमी फल, खजूर, दाख, मछली आदि लेने चाहिए।

प्रश्न 4.
पाचन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए। 
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 14 खाने से पचने तक 1

प्रश्न 5. 
भोजन के पाचन को क्रमवार विस्तार से लिखिए।
उत्तर:
मुँह में भोजन दांतों से चबाया जाता है। मुँह में मौजूद लार में पाचक रस होते हैं, जो मुँह में ही भोजन को उसके अवयवों में तोड़ना शुरू कर देते हैं। इसी कारण हमें अच्छी तरह से चबाने पर भोजन का स्वाद आने लगता है। मुँह से भोजन ग्रसिका (भोजन नली) द्वारा आमाशय में जाता है। इसमें भोजन करीब 3-4 घंटे तक रहता है। यहाँ भोजन में आमाशय से रस स्राव होता है। इसके बाद यह भोजन छोटी आंत में आता है। छोटी आंत में यकृत और अग्नाशय ग्रंथियों से पाचक रस भोजन में मिलते हैं जिससे भोजन से पोषक तत्त्वों का अवशोषण होता है। ये तत्व रक्त द्वारा शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुँचाए जाते हैं। आमाशय से भोजन निकल जाने के बाद ही हमें फिर से भख लगने लगती है। छोटी आंत से होता हुआ पचा हुआ भोजन बड़ी आँत में जाता है, यहाँ पानी और पोषक तत्त्वों का अवशोषण किया होता है। इसके बाद शेष बचा अपशिष्ट मलाशय में इकट्ठा होता है। यहाँ से मलद्वार द्वारा बाहर निकाल दिया जाता है।

RBSE Class 5 EVS खाने से पचने तक Important Questions and Answers 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. 
रिक्त स्थान भरिए
(क) नेहल आराम से ............ कर खाना खा रही थी।
(ख) शिक्षक ने बताया कि भोजन को धीरे-धीरे अच्छी तरह चबाने पर .......... बनती है। 
(ग) लार भोजन में मौजूद रसायन स्टार्च को .........में बदल देती है। 
(घ) ग्लूकोज से .............. मीठा लगने लगता है। 
(ङ) अपचित भोजन .........में एकत्र होता है।
उत्तर:
(क) चबा-चबा 
(ख) लार 
(ग) ग्लूकोज
(घ) भोजन 
(ड) मलाशय।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 14 खाने से पचने तक

प्रश्न 2. 
सही विकल्प चुनिए
(i) भोजन मीठा लगने लगता है 
(अ) ग्लूकोज के कारण 
(ब) लार के कारण 
(स) लसलसा होने के कारण 
(द) चिकना होने के कारण। 
उत्तर:
(अ) ग्लूकोज के कारण 

(ii) 
ग्रासनाल से होता हुआ भोजन पहुँचता है
(अ) छोटी आँन में 
(ब) आमाशय में
(स) बड़ी आंत में 
(द) मलाशय में। 
उत्तर:
(ब) आमाशय में

(iii) कम खाना चाहिए
(अ) घी एवं तेल 
(ब) दलिया 
(स) रोटी 
(द) सब्जी 
उत्तर:
(अ) घी एवं तेल 

प्रश्न 3. 
सारणी (ख) को सारणी (क) के साथ सुमेलित कीजिए

सारणी (क)

सारणी (ख)

अपचित भोजन

आमाशय में

ग्रास नाल से

मलाशय

खून की कमी

एल्बेंडाजोल की गोली

कृमि नियन्त्रण

आयरन की गोली

उत्तर:

सारणी (क)

सारणी (ख)

अपचित भोजन

आमाशय

ग्रास नाल से

मलाशय

खून की कमी

आयरन की गोली

कृमि नियन्त्रण

एल्बेंडाजोल की गोली

प्रश्न 4. 
सत्य/असत्य बताइए
(i) भोजन को चबाकर खाने से उसका पाचन ठीक से होता है।
(ii) पाचन तंत्र के अंग मिलकर भोजन का पाचन करते हैं। 
(iii) जूते-चप्पल नहीं पहनने चाहिए।
(iv) सब्जियों व फलों को साफ व शुद्ध पानी से धोकर उपयोग करना चाहिए।
(v) कृमि होने से शारीरिक विकास कम नहीं होता
उत्तर:
(i) सत्य 
(ii) सत्य 
(iii) असत्य 
(iv) सत्य 
(v) असत्य। 

अतिलयु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
मध्याह्न भोजन के दौरान रजत कैसे भोजन निगल रहा था?
उत्तर:
जल्दी-जल्दी बिना चबाए। 

प्रश्न 2. 
नेहल कैसे भोजन कर रही थी? 
उत्तर:
आराम से चबा-चबा कर।

प्रश्न 3. 
मुँह में बनने वाली लार किसे ग्लूकोज में बदलती है?
उत्तर:
स्टार्च को।

प्रश्न 4. 
भोजन को अच्छी तरह धीरे-धीरे चबाने | पर क्या बनता है?
उत्तर:
लार। 

प्रश्न 5. 
ग्लूकोज से भोजन कैसा लगने लगता
उत्तर:
मीठा। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 14 खाने से पचने तक

प्रश्न 6. 
भोजन ग्रासनाल से होता हुआ कहाँ | पहुँचता है?
उत्तर:
आमाशय में।

प्रश्न 7. 
कमजोर व्यक्ति को तुरन्त ऊर्जा देने के लिए क्या चढ़ाया जाता है?
उत्तर:
ग्लूकोज की ड्रिप चढ़ाई जाती है।

प्रश्न 8. 
शरीर में खून की कमी होने को और | किस नाम से जानते हैं?
उत्तर:
एनिमिया के नाम से।

प्रश्न 9. 
एनिमिया होने पर किसकी गोली दी जाती है?
उत्तर:
आयरन की।

प्रश्न 10. 
आयरन की गोली का पूरा नाम क्या
उत्तर:
आयरन फोलिक एसिड (आई.एफ.ए.)

प्रश्न 11. 
कृमि नियंत्रण से बालकों को क्या मिलता है?
उत्तर:
शारीरिक और मानसिक शक्ति मिलती है।

प्रश्न 12. 
कृमि नियंत्रण के लिए कौन-सी गोली दी जाती है?
उत्तर:
एल्बेंडाजोल की गोली। 

प्रश्न 13. 
भोजन से हमें क्या मिलती है? उत्तर-ऊर्जा।

प्रश्न 14. 
हम पूरे दिन भोजन न करें तो क्या महसूस होता है?
उत्तर:
कमजोरी। 

प्रश्न 15. 
रजत बीमार होने पर कहाँ गया?
उत्तर:
अस्पताल। 

लघु/दीर्य उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
नेहल ने रजत को रोकते हुए क्या कहा?
उत्तर:
नेहल ने रजत को रोकते हुए भोजन धीरेभीरे से चबा-चबाकर खाने के लिए कहा।

प्रश्न 2. 
शिक्षक ने भोजन के बारे में क्या बताया?
उत्तर:
शिक्षक ने बताया कि भोजन को धीरे-धीरे अच्छी तरह चबाकर खाने पर लार बनती है जो भोजन में मौजूद रसायन स्टार्च को ग्लूकोज में बदल देती है। इसी ग्लूकोज से भोजन मीठा लगने लगता है और भोजन का पाचन शुरू हो जाता है।

प्रश्न 3. 
भोजन पचने की पूरी प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
मुंह में रखा भोजन दाँतों द्वारा चबाया जाता है फिर यह ग्रासनाल से होता हुआ आमाशय में पहुँचता है। इसके बाद आमाशय से छोटी आँत तथा छोटी आंत से बड़ी आँत में जाता है। इस प्रकार आमाशय व आंत में पाचक रसों की सहायता से भोजन पचाया जाता है।

प्रश्न 4. 
अपचित भोजन का क्या होता है?
उत्तर:
अपचित भोजन मलाशय में एकत्रित होता | रहता है जिसे बाहर त्याग दिया जाता है।

प्रश्न 5. 
खून की कमी होने का पता किन लक्षणों से लगाया जाता है?
उत्तर:
खून की कमी होने के निम्नलिखित लक्षण

  1. कमजोरी महसूस होना। 
  2. श्वास लेने में परेशानी होना। 
  3. बार-बार होंठ सूखना 
  4. खाना अच्छा नहीं लगना। 
  5. पद्माई में मन न लगना 
  6. नींद ठीक प्रकार न आना। 
  7. काम करने पर जल्दी थक जाना आदि।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 14 खाने से पचने तक

प्रश्न 6. 
डॉक्टर ने मीरा से आयरन की कमी दूर करने के लिए क्या-क्या खाने को कहा?
उत्तर:
डॉक्टर ने मीरा को आयरन की कमी दूर करने के लिए आयरन की गोली के साथ-साथ अनाज, दालें, तिल, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, अखरोट, बादाम, अमरूद, मौसमी फल, खजूर, दाख, मछली, लीवर आदि को खाने को कहा।

प्रश्न 7. 
भोजन में खायी जाने वाली 10 चीजों की सूची बनाइए। 
उत्तर:

  • गेहूँ के आटे की रोटी 
  • चावल 
  • चना, मूंग उड़द आदि की दालें 
  • दलिया 
  • दूध
  • दही 
  • मटर की फलियाँ 
  • गाजर 
  • आम, केला, सेब आदि फल मांस।

प्रश्न 8. 
हमारे शरीर को भोजन से कौन-कौन |से पोषक तत्व प्राप्त होते हैं? 
उत्तर:
हमारे शरीर को भोजन से हमें निम्नलिखित पोषक तत्व प्राप्त होते हैं ।

  • कार्बोहाइड्रेट 
  • प्रोटीन 
  • वसा 
  • विटामिन 
  • खनिज।

प्रश्न 9. 
कृमि क्या है? कृमि नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा क्या-क्या प्रयास किये जा रहे
उत्तर:
पेट में पनपने वाले कीड़ों को कृमि कहते हैं। इसके नियंत्रण के लिए राज्य सरकार कृमि नियंत्रण कार्यक्रम चला रही है, जिसके अन्तर्गत बच्चों की एल्बेंडाजोल की गोली दी जाती है। 

प्रश्न 10. 
कृमि नियंत्रण से बच्चों को क्या लाभ प्राप्त होते हैं?
उत्तर:
कृमि नियंत्रण से बालकों को शक्ति मिलती है, वे बीमार कम पड़ते हैं जिससे उनका मन पढ़ाई में लगता है तथा बच्चों का विकास तेजी से होने में सहायता मिलती है। 

प्रश्न 11.
कृमि नियंत्रण हेतु हमें क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
उत्तर:
कृमि नियंत्रण हेतु हमें निम्नलिखित सावधानी बरतनी चाहिए

  1. स्वच्छ शौचालय का प्रयोग करना चाहिए।
  2. शौच जाने के बाद तथा खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोने चाहिए।
  3. हमेशा शुद्ध पानी का प्रयोग करना चाहिए।
  4. सब्जियों एवं फलों को साफ एवं शुद्ध पानी से धोकर उपयोग में लाना चाहिए।
  5. हमें नाखून काटकर साफ रखने चाहिए।

प्रश्न 12. 
आपके सहपाठी के शरीर में आयरन की कमी के कारण कमजोरी महसूस हो रही हो तो निम्नलिखित खाद्य सामग्री में से आप उन्हें क्या-क्या खाने की सलाह देंगे? चावल, घी, पालक, मछली, सेब, आलू 
उत्तर:
पालक, मछली, सेब।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 14 खाने से पचने तक

प्रश्न 13.
निम्नलिखितमेंसे भोजनमेंहमेंसर्वाधिक मात्रा में क्या-क्या खाद्य सामग्री लेनी चाहिए? रोटी, पालक, दूध, दालें, चावल, तेल 
उत्तर:
रोटी, दालें, चावल।

प्रश्न 14.
निम्नलिखित खाद्य सामग्री में से भोजन में हमें क्या-क्या कम मात्रा में खानी चाहिए? घी, दलिया, मीठा, केला, तेल, मछली। 
उत्तर:
घी, मीठा, तेल, मछली।

प्रश्न 15. 
निम्नलिखित सामग्री में से हमें सीमित मात्रा में क्या-क्या खाद्य सामग्री खानी चाहिए? दही, चावल, पनीर, मांस, टमाटर, घी। 
उत्तर:
दही, पनीर, मांस, घी।

Prasanna
Last Updated on Sept. 27, 2022, 9:39 a.m.
Published Sept. 26, 2022