RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 13 पानी से खेलें

 Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 13 पानी से खेलें Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 EVS Solutions Chapter 13 पानी से खेलें

RBSE Class 5 EVS पानी से खेलें Textbook Questions and Answers


प्रश्नोत्तर करके देखिए (पृष्ठ सं. 141) 

प्रश्न 1.
नीचे दी गई तालिका में रिक्तस्थान भरि-

सामग्री

नमक

पानी में घुल जाता है

हॉं

नहीं

चीनी

 

 

चॉक का बुरादा

 

 

सामग्री

 

 

उत्तर:

सामग्री

नमक

पानी में घुल जाता है

हॉं

नहीं

चीनी

हॉं

-

चॉक का बुरादा

हॉं

-

सामग्री

-

नहीं


जल्दी घुलना, देर से चुलना (पृष्ठ सं. 65)

प्रश्न 1. 
दूध पीते हुए कई बार आपने देखा होगा कि चीनी नीचे ही रह जाती है। ऐसा क्यों होता होगा?
उत्तर:
क्योंकि चीनी देर से घुलने के कारण पूरी तरह से घुल नहीं पाती है। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 13 पानी से खेलें  

पद देखिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 142)

प्रश्न 1. 
किस गिलास में चीनी कम या नहीं दिख रही है?
उत्तर:
जिस गिलास को चम्मच से हिलाया गया है। उसमें चीनी मिल जाने के कारण दिख नहीं रही है।

प्रश्न 2. 
एक गिलास में चीनी कम क्यों घुली?
उत्तर:
क्योंकि उसे चम्मच से हिलाकर मिलाया नहीं गया।

प्रश्न 3. 
दूसरे गिलास में चीनी ज्यादा या जल्दी क्यों घुली होगी?
उत्तर:
चम्मच से हिलाकर मिलाने के कारण दूसरे गिलास में चीनी ज्यादा घुली होगी। 

देखिए और बताइए (पृष्ठ सं. 142)

प्रश्न 1. 
किस गिलास में चीनी जल्दी घुलती है। और किस में देर से?
उत्तर:
जिस गिलास में गर्म पानी है उसमें चीनी जल्दी घुलती है तथा जिस गिलास में ठण्डा पानी है उसमें चीनी देर से घुलती है।

सोचिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 143)

प्रश्न 1. 
ऊपर की गयी गतिविधियों से चीजों के घुलने के बारे में आपने क्या समझा? अपनी कॉपी मैं लिखिए।
उत्तर:
ऊपर की गई गतिविधियों से चीजों के घुलने के बारे में हमने यह समझा कि पानी में चीनी चम्मच के हिलाने पर तथा पानी के गरम होने पर शीघ्र मिल जाती है जबकि ठण्डे पानी में तथा चम्मच से न हिलाने पर चीनी देर से पानी में घुलती है।

करके देखिए (पृष्ठ सं. 143) 

प्रश्न 1. 
अपनी कक्षा में आधी बाल्टी पानी भरकर लाइए। सभी मिलकर कुछ चीजें इकट्ठा करें। जैसे-चॉक का टुकड़ा, पेन, रबड़, कागज का टुकड़ा, माचिस की तीली, स्पंज, चाबी, सिक्का, प्लास्टिक की पानी से भरी बोतल आदि। इन चीजों को एक-एक कर बाल्टी में डालकर देखिए कौन-सी डूबती है और कौन सी तैरती है? अपनी कॉपी में तालिका बनाकर लिखिए।
उत्तर:

वस्तुएँ जो पानी में डालते ही डूब जाती हैं

पानी पर तैरने वाली वस्तुएँ

वस्तुएँ जो पहले तैरती है फिर डूबती हैं

चाबी

पेन

चौक का टुकड़ा

सिक्का

माचिस की तीली

स्पंज

प्लक्टिक की पानी से भरी बोतल

रबड़

कागज का टुकड़ा


चर्चा कीजिए (पृष्ठ सं. 144) 

प्रश्न 1. 
क्या पहली बार में पेन डूब जाता है? 
उत्तर:
नहीं।नहीं।

प्रश्न 2. 
खाली पेन, ढक्कन व रिफिल को अलग-अलग कर पानी में डालने पर क्या डूबा व क्या तैरा?
उत्तर:
खाली पेन तथा ढक्कन तैरे तथा रिफिल डूब गई।

प्रश्न 3. 
खाली पेन किस स्थिति में डूबता है? पता करने की कोशिश कीजिए, ऐसा क्यों हुआ?
उत्तर:
खाली पेन में जब अन्दर पानी चला जाता है तो वह डूब जाता है। 

देखिए और बताइए (पृष्ठ सं. 144)  

प्रश्न 1. 
क्या तेल पानी में घुल गया? 
उत्तर:
नहीं। 

प्रश्न 2.
तेल पानी में कहाँ दिख रहा है? 
उत्तर:
तेल पानी की ऊपरी सतह पर दिख रहा है।

प्रश्न 3.
आपने दाल-सब्जी में भी तेल ऊपर आते देखा होगा। ऐसा क्यों होता है?
उत्तर:
क्योंकि तेल पानी से हल्का होता है तथा वह अघुलनशील होता है इसलिए ऊपर दिखाई देता है। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 13 पानी से खेलें

चर्चा कीजिए (पृष्ठ सं. 144) 

प्रश्न 1. 
कहा जाता है-"मित्रता दूध और पानी जैसी होनी चाहिए।" ऐसा क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
मित्रता दूध और पानी जैसी होनी चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि जब दूध और पानी दोनों को मिलाया जाता है तो वे दोनों मिलकर एक ही रंग के दिखते हैं। अत: मित्रों को भी एक जैसा ही दिखना चाहिए तभी मित्रता लम्बे समय तक चलती है।

पता कीजिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 145) 

प्रश्न 1. 
आपके घर में कौन-कौन सी वस्तुएँ किलोग्राम में तोलकर लाई जाती हैं?
उत्तर:
चीनी, बूरा, गुड, मिठाई, सब्जी, मसाले, मूंगफली, आटा, नमक आदि।

प्रश्न 2. 
आपके घर में कौन-कौन सी वस्तुएँ लीटर में मापकर लाई जाती हैं?
उत्तर:
सरसों का तेल, रिफाइंड, सोयाबीन ऑयल, पेट्रोल, डीजल, दूध, पानी आदि।

यह भी कीजिए (पृष्ठ सं. 145)

प्रश्न 1. 
अलग-अलग तीन-चार प्रकार के खाली बर्तन लीजिए। उनमें एक लीटर की बोतल से पानी डालकर देखिए, किस बर्तन में कितने लीटर पानी आता है?
उत्तर:

बर्तन का नाम

कितने लीटर पानी आता है

जग

1.5 लीटर

लोटा

आधा लीटर

घड़ा

15 लीटर

बाल्टी

12 लीटर


प्रश्न 2. 
एक बाल्टी को पानी से आधी भरिए, उसमें आलपिन डालकर देखिए क्या होता है? अब उसी आलपिन को अखबार के कागज के एक टुकड़े पर रखकर धार से पानी की सतह पर रख दीजिए। थोड़ी देर तक देखते रहिए क्या होता है?
उत्तर:
खाली आलपिन तुरन्त डूब गई तथा अखबार के कागज पर रखने पर कुछ देर तक तैरती रही तथा कागज के गल जाने पर आलपिन डूब गई।

बह भी कीजिए-

प्रश्न 1 
निम्नांकित वस्तुओं को उनकी विशेषताओं के आधार पर दिए गए समूह में लिखिए-
शक्कर, नमक, करेला, नीबू, अंगूर, दूध, दही, बूंदी के लड्डू, जलेबी, मावे की बरफी, नीम की प्रत्याविलीन

स्वाद के आधार पर-

सीठा

खट्टा

कड़वा

शक्कर, म्नूध, बूंदी, के लड्डू, जलेबी, मावे की बरफी

नीबू, दही, अंगूर, औँवला

करेला, नीम की पत्ती


रंग के आधार पर-

सफेद

पीला

हरा

शक्कर, नमक, दूध, दही, मावे की बरफी

नीबू, अंगूर, बूँदी के लड्डू, जलेबी

करेला, नीम की पत्ती, आवला


प्रश्न 2. 
नीचे दी गई सारणी में एक परिवार द्वारा 20 वर्ष पूर्व तथा वर्तमान में विभिन्न कार्यों में पानी के उपयोग को दर्शाया गया है। इन्हीं अनुमानित आँकड़ों को बार ग्राफ एवं पाई चार्ट में भी व्यक्त किया गया है। जिन्हें आसानी से पढ़कर समझा जा सकता है।
उत्तर:

उपयोग

भोजन पकाने व खाने-पीने में

दैनिक कार्यों में

पशुओं के लिए

अन्य कार्यों में

योग पानी का उपभोग

20 वर्ष पूर्व

30 %

10 %

40 %

20 %

100 %

वर्तमान में

40 %

40 %

10 %

10 %

100 %


RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 13 पानी से खेलें 1

देखिए और बताइए

प्रश्न 1. 
बार ग्राफ के अनुसार दैनिक कार्यों में 20 वर्ष पूर्व कितने प्रतिशत पानी का उपभोग होता था? और वर्तमान में कितने प्रतिशत पानी का उपभोग होता है?
उत्तर:
दैनिक कार्यों में 20 वर्ष पूर्व 10 प्रतिशत पानी का उपभोग होता था। वर्तमान में 40 प्रतिशत पानी का उपभोग होता है।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 13 पानी से खेलें

प्रश्न 2. 
बार ग्राफ के अनुसार 20 वर्ष एवं वर्तमान में भोजन पकाने और खाने-पीने में पानी के उपभोग में कितने प्रतिशत की कमी या बढ़ोत्तरी हुई
उत्तर:
बार ग्राफ के अनुसार 20 वर्ष एवं वर्तमान में भोजन पकाने और खाने-पीने में पानी के उपभोग में वर्तमान में 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

प्रश्न 3. 
पाई चार्ट के अनुसार किसी परिवार द्वारा 20 वर्ष पूर्व एवं वर्तमान में पशुओं के लिए पानी के उपयोग में बढ़ोत्तरी हुई है या कमी हुई है?
उत्तर:
पाई चार्ट के अनुसार किसी परिवार द्वारा 20 वर्ष पूर्व एवं वर्तमान में पशुओं के लिए पानी के उपयोग में कमी हुई है। 

जाना-समझा अब बताइए (पृष्ठ सं. 148)

प्रश्न 1. 
नीचे लिखी तालिका में पानी में घुलने वाली, तैरने वाली व डूबने वाली 10-10 वस्तुओं के नाम लिखिए 

पानी में घुलने वाली वस्तुएँ

पानी में घुलने वाली वस्तुएँ

पानी में घुलने वाली वस्तुएँ

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर:

पानी में घुलने वाली वस्तुएँ

पानी में तैरने वाली वस्तुएँ

पानी मे डूबने वाली बस्तुएँ

1. चीनी

पेन

आलपिन

2. बूरा

लकड़ी

ताला

3. नमक

अखबार

चाबी

4. फिटकरी

फूल

ईंट

5. सोड़ा

प्लास्टिक की बोतल

पत्थर का टुकड़ा


RBSE Class 5 EVS पानी से खेलें Important Questions and Answers 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) पानी में चीनी डालने पर वह .......... हो जाता है। 
(ख) पानी में घुली हुई चीनी .......... नहीं देती है। 
(ग) चॉक का बुरादा पानी में नहीं .......... है। 
(घ) पानी में डाली गई चीनी को हिलाने पर .......... घुल जाती है। 
उत्तर:
(क) मीठा 
(ख) दिखाई 
(ग) घुलता 
(घ) जल्दी

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 13 पानी से खेलें

प्रश्न 2. 
सही विकल्प चुनिए
(i) पानी में घुलनशील है
(अ) मोम 
(ब) चॉक का बुरादा 
(स) नमक
(द) इनमें से कोई नहीं 
उत्तर:
(स) नमक

(ii) पानी में तैरती है
(अ) माचिस की तीली
(ब) चाबी 
(स) ताला 
(द) सिक्का। 
उत्तर:
(अ) माचिस की तीली

प्रश्न 3. 
सारणी'ख'को सारणी'क' से सुमेलित कीजिए

सारणी 'क'

सारणी 'ख'

पानी पर तैरना

मोम

पानी में घुलना

लकड़ी का टुकंड़ा

पानी में डूबना

चीनी

पानी में न घुलना

चाबी

उत्तर:

सारणी 'क'

सारणी 'ख'

पानी पर तैरना

लकडी का टुकड़ा चीनी

पानी में घुलना

चीनी

पानी में डूबना

चाबी

पानी में न घुलना

मोम


प्रश्न 4. 
सत्य/असत्य बताइए-
(i) ठंडे पानी की अपेक्षा गरम पानी में चीजें जल्दी घुल जाती हैं।
(ii) पानी को हिलाते रहने से चीजें देर से घुलती है। 
(iii) तेल पानी में नहीं घुलता है। 
(iv) पानी जैसी तरल चीजें लीटर में मापी जाती हैं। 
(v) सभी वस्तुएँ पानी पर तैरती हैं।
उत्तर:
(i) सत्य 
(ii) असत्य 
(iii) सत्य
(iv) सत्य 
(v) असत्य। 

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
क्या पानी में घुली हुई चीनी दिखाई देती है?
उत्तर:
नहीं। 

प्रश्न 2. 
क्या चॉक का बुरादा पानी में घुलनशील
उत्तर:
नहीं।

प्रश्न 3. 
लीटर से मापने वाली दो वस्तुओं के नाम बताइए।
उत्तर:

  1. दूध 
  2. तेल।

प्रश्न 4. 
किलोग्राम से तुलने वाली दो वस्तुओं के नाम बताइए।
उत्तर:

  1. चीनी 
  2. गेहूँ।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 13 पानी से खेलें

प्रश्न 5. 
आधा भरे गिलास में एक नीबू डाला जाए तो क्या होगा?
उत्तर:
नीबू डूब जाएगा।

प्रश्न 6. 
मीना की माँ ने उसे पतीली देकर कहाँ भेजा?
उत्तर:
दूध लेने। 

प्रश्न 7.
मित्रता कैसी होनी चाहिए? 
उत्तर:
द्ध और पानी जैसी।

प्रश्न 8. 
पानी जैसी तरल चीजें किससे मापी जाती हैं?
उत्तर:
लीटर से। 

लयु/दीर्य उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
ठण्डे पानी की अपेक्षा गर्म पानी में चीनी जल्दी क्यों घुल जाती है?
उत्तर:
पानी में घुलने के लिए तापमान एक सहायक कारक है, जो पानी के सूक्ष्म अणुओं को गति देता है और गति करते हुए पानी के अणु चीनी के अणुओं के तापमान कम होता है अत: ठण्डे पानी की अपेक्षा गर्म पानी में चीनी जल्दी घुल जाती है। 

प्रश्न 2.
पानी में डूबे हुए नीबू को तैराने के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर:
पानी में डूबे हुए नीबू को तैराने के लिए पानी में धीरे-धीरे चुटकी से नमक डालते रहना चाहिए।

प्रश्न 3. 
तेल पानी में क्यों नहीं घुलता है?
उत्तर:
तेल, घी, मक्खन आदि सभी चिकने पदार्थ पानी में नहीं घुलते हैं क्योंकि ये पानी से. हल्के होते हैं। इसलिए पानी की सतह पर आ जाते हैं तथा पानी की सतह पर तैरते रहते हैं।

प्रश्न 4. 
पानी के गिलास में चीनी डालकर हिलाने पर वह जल्दी क्यों घुल जाती है?
उत्तर:
पानी के गिलास में चीनी डालकर हिलाने पर वह जल्दी घुल जाती है क्योंकि चीनी के कण आपस में टकराकर तथा पानी के अणुओं के साथ टकराकर घिसने लगते हैं।

प्रश्न 5. 
कुछ वस्तुएँ पानी में तैरती हैं और कुछ डूब जाती हैं, ऐसा क्यों होता है?
उत्तर:
जब किसी वस्तु को पानी में डुबोया जाता है तो यह अपने आयतन के बराबर पानी हटाती है। यदि वस्तु द्वारा हटाये गये पानी का भार वस्तु के भार से. अधिक होता है तो वह पानी में तैरती रहती है और यदि वस्तु द्वारा हटाए गए पानी का भार वस्तु के भार से कम होता है तो वह पानी में डूब जाती है। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 13 पानी से खेलें

प्रश्न 6. 
निम्नलिखित वस्तुओं में से पानी में तैरने व डूबने वाली कोई पाँच-पाँच वस्तुओं को अलग-अलग छाँटिए-
पत्थर, काँच का टुकड़ा, लकड़ी का टुकड़ा, पंख, कागज, सिक्का, चूड़ी, चौक, पैसिल, पत्ता। 
उत्तर:

तैरने वाली वस्तुएँ

डूबने वाली वस्तुएँ

लकड़ी का टुकड़ा

पत्थर

पंख

काँच का टुकड़ा

कागज

सिक्का

पेंसिल

चूड़ी

पत्ता

चॉक


प्रश्न 7. 
पानी में पदार्थों की घुलनशीलता को प्रदर्शित करने वाले प्रयोग का चित्र बनाते हुए चरण लिखिए। 
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 13 पानी से खेलें 2
सर्वप्रथम आधा गिलास पानी लेकर ब्डम एक चम्मच चीनी डालते हैं। उसके पश्चात् चम्मच की सहायता से चीनी को घोलते हैं। कुछ समय बाद हमें पानी में चीनी के दाने दिखाई नहीं देते हैं। इस प्रकार चीनी पानी में घुल जाती है।

Prasanna
Last Updated on Sept. 26, 2022, 5:37 p.m.
Published Sept. 26, 2022