RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 1 रिश्तों की समझ

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 1 रिश्तों की समझ Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 EVS Solutions Chapter 1 रिश्तों की समझ

RBSE Class 5 EVS रिश्तों की समझ Textbook Questions and Answers

(पृष्ठ सं. 154)

प्रश्न 1. 
आपके पड़ोस में कौन-कौन रहते हैं? 
1. निम्नलिखित सारणी को कॉपी में बनाकर पुर्ण कीजिए 

परिवार के सदस्य

आपके साथ रहते हैं या कहीं और (स्थान का नाम लिखिए)

दादाजी

 

दादीजी

 

ताऊजी

 

ताईजी

 

पिताजी

 

माताजी

 

चाचाजी

 

चाचीजी

 

उत्तर:

परिवार के सदस्य

आपके साथ रहते हैं या कहीं और (स्थान का नाम लिखिए)

दादाजी

हमारे साथ नहीं रहते वे गाँव में रहते हैं।

दादीजी

हमारे साथ नहीं रहतीं वे गाँव में रहती हैं।

ताऊजी

हमारे साथ नहीं रहते वे जयपुर में रहते हैं।

ताईजी

हमारे साथ नहीं रही वे जयपुर में रहती हैं।

पिताजी

हमारे साथ उदयपुर में ही रहते हैं।

माताजी

हमारे साथ उदयपुर में ही रहती हैं।

चाचाजी

हमारे साथ नहीं रहते वे गाँव में रहते हैं।

चाचीजी

हमारे साथ नहीं रहतीं वे गाँव में रहती हैं।


पता कीजिए और लिखिए (पृष्ठ सं. 154) 

प्रश्न 1. 
आपके पड़ोस में कौन-कौन रहते हैं?
उत्तर:
हमारे पड़ोस में मोहम्मद रामप्रसाद शर्मा, पूर्ण कीजिए श्री हाकिम सिंह, मोहम्मद अयूबखान, श्री देवेश गुप्ता  परिवार के आपके साथ रहते हैं या कहीं अपने परिवार के साथ रहते हैं। और (स्थान का नाम लिखिए)

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 1 रिश्तों की समझ

प्रश्न 2. 
इनमें एकल परिवार कितने हैं?
उत्तर:
इनमें तीन एकल परिवार हैं। दादाजी दादीजी .

प्रश्न 3. 
उनके घर में कितने-कितने सदस्य रहते ताऊजी हैं? उनके बीच काम का बँटवारा किस प्रकार का ताईजी पिताजी
उत्तर:
उन सभी घरों में 11 सदस्य हैं। इनमें पिताजी माताजी नौकरी या व्यवसाय करके रुपये लाते हैं तथा माँ घर का काम-काज करती हैं एवं बच्चे पढ़ने जाते हैं। 

प्रश्न 4. 
इनमें संयुक्त परिवार कितने हैं? परिवार के
उत्तर:
इनमें संयुक्त परिवार केवल एक है। आपके साथ रहते हैं या कहीं और

प्रश्न 5. 
उनमें कितने-कितने सदस्य रहते हैं? सदस्य (स्थान का नाम लिखिए) उनके बीच काम का बँटवारा किस प्रकार का है? दादाजी हमारे साथ नहीं रहते वे गाँव में रहते हैं।
उत्तर;
उस परिवार में 15 सदस्य हैं, सबसे बड़े दादीजी हमारे साथ नहीं रही वे गाँव में रहती हैं। ताऊजी हमारे साथ नहीं रहते वे जयपुर में रहते हैं। वृद्ध दादा-दादी बच्चों की देख-रेख करते हैं। उनके ताईजी हमारे साथ नहीं रहतीं वे जयपुर में रहती हैं। तीन बेटे हैं। उनमें से दो नौकरी करते हैं तथा एक मिठाई पिताजी हमारे साथ उदयपुर में ही रहते हैं। की दुकान करते हैं। परिवार की महिलाएँ घर के कामों माताजी हमारे साथ उदयपुर में ही रहती हैं। को आपस में बाँटकर करती हैं। बच्चे पढ़ने जाते हैं। चाचाजी । हमारे साथ नहीं रहते वे गाँव में रहते हैं।

प्रश्न 6. 
संजना का परिवार, एकल परिवार चाचीजी हमारे साथ नहीं रहतीं वे गाँव में रहती हैं। होता तो उसकी माँ की देखभाल कौन-कौन करता?
उत्तर:
संजना का परिवार एकल परिवार होता तो उसकी माँ की देखभाल संजना तथा उसके पिताजी को करनी पड़ती। 

परिवार का वंशवृक्ष (पृष्ठ सं. 155)

प्रश्न 1.
अब आप भी अपने परिवार के पिता व | माता दोनों ओर के सदस्यों की सहायता से वंश-वृक्ष बनाइए। 
RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 1 रिश्तों की समझ 1

सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 155) 

प्रश्न 1.
सलमा घर आकर पिताजी से पूछती है कि हमारे दादा, दादी, चाचा, चाची हमारे साथ क्यों नहीं रहते हैं? पिताजी अपना परिवार इतना दूर शहर में क्यों आ गया? क्या हम अपने गाँव में रहकर साथ-साथ कार्य नहीं कर सकते हैं? सलमा के पिताजी ने उसे क्या उत्तर दिया होगा?
उत्तर:
सलमा के पिताजी ने उत्तर दिया होगा कि, क्योंकि तुम्हारे दादा-दादी, चाचा-चाची खेती का कार्य करते हैं। यहाँ शहर में खेत नहीं हैं इसलिए वे हमारे साथ नहीं रह सकते हैं। हम शहर में तुम्हारी पढ़ाई अच्छी प्रकार कराने तथा नौकरी करने आये हैं। गाँव में पढाई. स्वास्थ्य तथा रोजगार के साधन कम हैं इसलिए हमें शहर में आना पड़ा है। गाँव में नौकरी नहीं मिलेगी इसलिए हमें शहर में ही रहना पड़ेगा।

चर्चा कीजिए और बताइए (पृष्ठ सं. 155)

प्रश्न 1. 
एकल परिवार बनने के क्या-क्या कारण हैं?
उत्तर:
मकानों का छोटा होना, परिवार के सदस्यों की आदतों में भिन्नता होना, सदस्यों के बीच आपसी तालमेल का अभाव होना, रोजगार की तलाश में या उच्च शिक्षा हेतु अन्यत्र जाना, अधिक स्वतन्त्रता एवं आधुनिकता की इच्छा आदि के कारण एकल परिवार बन रहे हैं।

प्रश्न 2. 
संयुक्त परिवार एवं एकल परिवार में क्या अन्तर है?
उत्तर:
संयुक्त परिवार में सदस्यों की संख्या अधिक होती है तथा कई छोटे परिवार मिलकर एक साथ रहते हैं जबकि एकल परिवार में सदस्यों की संख्या कम होती है जिसमें केवल माता-पिता तथा बच्चे ही रहते हैं।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 1 रिश्तों की समझ

प्रश्न 3. 
समय के साथ त्योहार मनाने के तरीकों में क्या-क्या बदलाव आए हैं?
उत्तर:
समय के साथ त्योहार मनाने के तरीकों में काफी बदलाव आये हैं। जैसे-दीपावली पर लोग पहले घी एवं तेल के दीपक जलाते थे अब झालरें एवं मोमबत्तियाँ लगाते हैं। पहले होली का त्योहार पूरे उत्साह के साथ महीनों पहले से मनाया जाता था अब वह कुछ दिनों में समाप्त हो जाता है। अब समाज में पहले जैसी एकता दिखाई नहीं देती है। 

सारणी बनाकर लिखिए (पृष्ठ सं. 156)

आप अपने रिश्तेदारों के यहाँ कब-कब जाते हैं? जैसे आवश्यक कार्य होने पर, त्योहारों पर या कभी नहीं आदि।

रिश्तेदारी

क्या आप इनके साथ रहते है

कब-कब जाते हैं

नानाजी-नानीजी

 

 

दादाजी-दादीजी

 

 

चाचाजी-चाचीजी

 

 

बुआजी-फूफाजी

 

 

मौसाजी-मौसीजी

 

 

उत्तर:

रिश्तेदारी

क्या आप इनके साथ रहते है

कब-कब जाते हैं

नानाजी-नानीजी

नही

त्योहार, ग्रीष्मावकाश या आवश्यक कार्य होने पर

दादाजी-दादीजी

हाँ

साथ रहते हैं

चाचाजी-चाचीजी

नहीं

आवश्यक कार्य होने पर

बुआजी-फूफाजी

नही

आवश्यक कार्य होने पर

मौसाजी-मौसीजी

नही

आवश्यक कार्य होने पर


सोचिए और बताइए (पृष्ठ सं. 156)

प्रश्न 1. 
यदि आप एकल परिवार में रह रहे हैं और आपकी माँ 2-3 दिन के लिए बाहर जाती हैं तब आप कैसा महसूस करते हैं?
उत्तर:
माँ के बाहर जाने पर हमें अच्छा महसूस नहीं होता है। घर खाली-खाली सा लगता है तथा माँ की कमी महसूस होती है।

प्रश्न 2. 
जिन बच्चों के माता-पिता नहीं होते हैं, उनकी देखभाल के लिए सरकार द्वारा संचालित विद्यालय/आश्रम /छात्रावास के बारे में शिक्षक से चर्चा कीजिए।
उत्तर:
ऐसे बच्चों की देखभाल के लिए सरकार विद्यालय, बालाश्रम तथा छात्रावास संचालित करती है। साथ ही साथ ऐसे बच्चों के लिए कार्य करने वाले गैर-सरकारी संगठनों को आर्थिक सहायता देती है। 

पता कीजिए व लिखिए (पृष्ठ सं. 157)

प्रश्न 1. 
आपके कौन-कौन से शारीरिक लक्षण आपके परिवार के किस सदस्य से मिलते हैं? अपनी कॉपी में लिखिए।

आदतें

परिवार में किससे मिलती हैं

लिखनां

 

खाना-खाना

 

बात करना

 

चलना

 

उठना-बैठना

 

उत्तर:

परिवार में किससे मिलती हैं

आदतें

पिताजी. से

लिखनां

भाई से

खाना-खाना

माँ से

बात करना

पिता जी से

चलना

दादा जी से

उठना-बैठना


बहनजी जैसा पता कीजिए व लिखिए (पृष्ठ सं. 158)

प्रश्न 1.
आपकी कौन-कौन सी आदतें आपके परिवार के किस सदस्य से मिलती हैं? अपनी कॉपी में लिखिए
उत्तर:

आदतें

परिवार में किससे मिलती हैं

लिखनाँ

पिताजी.से

खाना-खाना

भाई से

बात करना

माँ से

चलना

पिता जी से

उठना-बैठना

दादा जी से


चर्चा कीजिए और बताइए (पृष्ठ सं. 159)

प्रश्न 1. 
गाय अपने बछड़े को कैसे पहचानती है?
उत्तर:
गाय अपने बछडे को सूंघकर तर्थ चाटकर पहचानती है। 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 1 रिश्तों की समझ

प्रश्न 2. 
आपकी माँ भीड़ में आपको कैसे पहचानती हैं?
उत्तर:
देखकर पहचानती हैं। 

जाना-समझा अब बताइए (पृष्ठ सं. 160) 

प्रश्न 1. 
एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में गुणों का जाना.........कहलाता है।
उत्तर:
वंशानुगमन। 

प्रश्न 2. 
आनुवंशिकता के क्षेत्र में कार्य करने वाले किन्हीं दो वैज्ञानिकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
(1) ग्रेगर जॉन मेण्डल तथा 
(2) डा. हरगोविन्द खुराना

प्रश्न 3. 
वंशानुगत लक्षण कहाँ-कहाँ से प्राप्त होते हैं
(अ) दादा-दादी 
(ब) नाना-नानी
(स) माता-पिता 
(द) इन सभी से। 
उत्तर:
(द) इन सभी से।

प्रश्न 4. 
आपकी माताजी की बहन के साथ आपका क्या रिश्ता है?
उत्तर:
मौसी का।

प्रश्न 5. 
संयुक्त परिवार व एकल परिवार में क्या अंतर है? 
उत्तर:
संयुक्त परिवार में कई छोटे परिवार एक साथ मिलकर रहते हैं। इससे उसकी सदस्य संख्या अधिक हो जाती है। एकल परिवार में एक ही परिवार रहता है जिसकी सदस्य संख्या चार-पाँच तक सीमित होती है।

RBSE Class 5 EVS रिश्तों की समझ Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. रिक्त स्थान पूर्ण कीजिए

(क) मेरे पिता की बहन मेरी........लगती हैं। 
उत्तर:
बुआ जी 

(ख) एकल परिवार में बच्चों का पालन-पोषण .........करते हैं।' 
उत्तर:
माता-पिता 

(ग) शहरों में छोटे-छोटे..........होते हैं जिसमें कम लोग रह सकते हैं। 
उत्तर:
मकान 

(घ) बच्चों के.........अपने माता-पिता, दादा दादी, नाना-नानी के लक्षणों से मिलते हैं। 
उत्तर:
लक्षण। 

2. सही विकल्प चुनिए

(i) एकल परिवार में बच्चों का     पालन-पोषण करते हैं
(अ) माता-पिता 
(ब) दादा-दादी 
(स) नाना-नानी 
(द) उपरोक्त सभी। 
उत्तर:
(अ) माता-पिता 

(ii) संजना और उसकी बहन पिंकी अपनी माँ के साथ किसकी शादी में गई थी
(अ) बुआ की 
(ब) मामा की 
(स) मौसी की 
(द) चाचा की। 
उत्तर:
(ब) मामा की 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 1 रिश्तों की समझ

(iii) आपकी माताजी के भाई के साथ आपका रिश्ता है
(अ) भान्जा/भान्जी 
(ब) भतीजा/भतीजी 
(स) पोता/पोती 
(द) बेटा/बेटी। 
उत्तर:
(अ) भान्जा/भान्जी 

प्रश्न 3. 
सारणी (ख) से सारणी (क) सुमेलित कीजिए 

सारणी (क)

सारणी (ख)

(i) एकल परिवार 

अधिक सदस्य

(ii) संयुक्त परिवार

कम सदस्य

(iii) माँ की बहिन बुआ

बुआ

(iv) पिता की बहिन मौसी

मौसी

(v) माँ की माँ

दादी

(vi) पिता की माँ

नानी

उत्तर:

सारणी (क)

सारणी (ख)

(i) एकल परिवार 

कम सदस्य

(ii) संयुक्त परिवार

अधिक सदस्य

(iii) माँ की बहिन बुआ

मौसी

(iv) पिता की बहिन मौसी

बुआ

(v) माँ की माँ

नानी

(vi) पिता की माँ

दादी


प्रश्न 4. 
सत्य/असत्य बताइए
(i) संजना की माँ की देखभाल दादी जी व ताई जी कर रही हैं। 
उत्तर:
सत्य 

(ii) संजना एकल परिवार में रहती है। 
उत्तर:
असत्य

(iii) हमारे शारीरिक लक्षण परिवार के अन्य सदस्यों से मिलते हैं। 
उत्तर:
सत्य 

(iv) जुड़वाँ बच्चे सभी गुणों में एक समान होते हैं। 
उत्तर:
असत्य 
(v) प्रत्येक जीव में उसके माता-पिता या पूर्वजों के गुण होते हैं।
उत्तर:
सत्य

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. 
संजना उदास क्यों थी? 
उत्तर:
क्योंकि उसकी माँ बीमार थी।

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 1 रिश्तों की समझ

प्रश्न 2. 
संजना की माँ की देखभाल कौन कर रहा था?
उत्तर:
दादी जी व ताई जी। 

प्रश्न 3. 
संजना का परिवार संयुक्त है या एकल?.
उत्तर:
संजना का परिवार संयुक्त है। 

प्रश्न 4. 
सलमा के परिवार में कौन-कौन हैं? 
उत्तर:
सलमा के परिवार में माँ, पिताजी एवं एक छोटी बहन है।

प्रश्न 5. 
संयुक्त परिवार में कौन-कौन रहते हैं? 
उत्तर:
दादाजी, दादीजी, ताऊजी, ताईजी, चाचाजी, चाचीजी, बुआजी, पिताजी, माताजी तथा बच्चे।

प्रश्न 6. 
एकल परिवार में कौन-कौन रहते हैं? 
उत्तर:
पिता जी, माता जी, भाई तथा बहिन।

प्रश्न 7. 
एकल परिवार में बच्चों का पालनपोषण कौन करता है?
उत्तर:
माता-पिता।

प्रश्न 8. 
परिवार शहरों की ओर पलायन क्यों करने लगे हैं?
उत्तर:
आजीविका की तलाश में या उच्च शिक्षा पाने के लिए।

प्रश्न 9. 
पीढ़ी दर पीढ़ी लक्षणों का गमन क्या कहलाता है?
उत्तर:
वंशानुगमन।

प्रश्न 10. 
आनुवंशिकता का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर:
ग्रेगर जॉन मेण्डल को ।

प्रश्न 11.
वंशानुगत के नियम किसने प्रतिपादित किये?
उत्तर:
ग्रेगर जॉन मेण्डल ने।

प्रश्न 12. 
ग्रेगर जॉन मेण्डल ने किस पौधे पर प्रयोग किये?
उत्तर:
मटर के पौधे पर।

प्रश्न 13. 
डॉ हरगोविन्द खुराना को कौन-सा पुरस्कार दिया गया?
उत्तर:
नोबल पुरस्कार।

प्रश्न 14. 
डॉ. हरगोविन्द खुराना को नोबल पुरस्कार किस खोज के लिए प्राप्त हुआ?
उत्तर:
डॉ. हरगोविन्द खुराना को वंशानुगत नए गुणों के निर्धारण हेतु नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ।

लयु/दीर्य उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
अपने परिवार के सदस्यों की सहायता से वंशवृक्ष बनाइए। 
उत्तर:
गोकुल चन्द (पड़ दादाजी)

सुरेन्द्र (दादाजी)

जितेन्द्र (पिताजी)

दीपक (स्वयं) 

RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 1 रिश्तों की समझ

प्रश्न 2. 
एकल परिवार बनने के प्रमुख कारण क्या हैं?
उत्तर:
एकल परिवार बनने के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं

  1. मकानों का छोटा होना। 
  2. लोगों का व्यवसाय, नौकरी या उच्च शिक्षा के लिए शहरों की ओर पलायन करना। 
  3. परिवार की सदस्य संख्या अधिक होना 
  4. परिवार के सदस्यों की आदतों तथा व्यवहार में परिवर्तन आना। 
  5. परिवार की आर्थिक स्थिति। 
  6. सदस्यों में अधिक स्वतन्त्रता की इच्छा होना।

प्रश्न 3. 
गोद लेने से क्या आशय है?
उत्तर:
किसी रिश्तेदार या अन्य बच्चे को कानूनी संरक्षण प्रदान करना तथा उसका भरण-पोषण करना, गोद लेना कहलाता है। 

प्रश्न 4. 
छात्रावास क्या है?
उत्तर:
छात्रावास वह स्थान है जहाँ बहुत से छात्र एक साथ रहते हैं वहीं उनके सोने, रहने, खाने आदि की व्यवस्था होती है तथा पास में ही वे विद्यालय में पढ़ने जाते हैं।

प्रश्न 5. 
आनुवंशिक लक्षणों से क्या आशय है?
उत्तर:
बच्चों के ऐसे लक्षण जो उनके माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी के लक्षणों से मिलते हैं उन्हें आनुवंशिक या वंशानुगत लक्षण कहते हैं।

प्रश्न 6. 
डॉ. हरगोविन्द खुराना कौन थे?
उत्तर:
डॉ. हरगोविन्द खुराना एक भारतीय वैज्ञानिक थे, जिन्होंने वंशानुगत के नये गुणों के निर्धारण हेतु कई शोध पत्र लिखे। इस कार्य हेतु इन्हें नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अवलोकन एवं दर्ज करना 

1. नीचे दिए गए चित्र का अवलोकन कर बताइए कि यह चित्र किस वैज्ञानिक का है
RBSE Solutions for Class 5 EVS Chapter 1 रिश्तों की समझ 2
(अ) जॉन मेण्डल 
(ब) डॉ. हरगोविन्द खुराना 
(स) कल्पना चावला 
(द) राकेश शर्मा 
उत्तर:
(ब) डॉ. हरगोविन्द खुराना 

Prasanna
Last Updated on Sept. 23, 2022, 9:53 a.m.
Published Sept. 22, 2022