RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 10 कूड़ेदान की कहानी, अपनी जुबानी

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 10 कूड़ेदान की कहानी, अपनी जुबानी Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 4 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 4 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 4 Hindi Solutions Chapter 10 कूड़ेदान की कहानी, अपनी जुबानी

RBSE Class 4 Hindi कूड़ेदान की कहानी, अपनी जुबानी Textbook Questions and Answers

सोचें और बताएँ - 

प्रश्न 1. 
कूड़ेदान किसे कहते हैं? 
उत्तर :
कचरा डालने के पात्र को कूड़ेदान कहते हैं।

प्रश्न 2. 
कूड़ेदान कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर :
कूड़ेदान तीन प्रकार के होते हैं। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 10 कूड़ेदान की कहानी, अपनी जुबानी

प्रश्न 3. 
कूड़ेदान के जुड़वाँ भाइयों के नाम बताइए। 
उत्तर :
कूड़ेदान के जुड़वाँ भाई हैं - काला कूड़ेदान और नीला कूड़ेदान। 

प्रश्न 4. 
रोगी व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है? 
उत्तर : 
रोगी व्यक्ति का स्वभाव चिड़चिड़ा होता है। 

लिखें - 

प्रश्न 1.
सही उत्तर का क्रमाक्षर कोष्ठक में लिखें। 
(अ) कूड़ेदान के शरीर पर क्या लिखा होना चाहिए? 
(क) मेरा प्रयोग करें 
(ख) मुझसे दूर रहें। 
(ग) मेरा प्रयोग न करें 
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
उत्तर :
(क) मेरा प्रयोग करें। 
(ब) कूड़ेदान को प्रसन्नता होती है - 
(क) उसका प्रयोग करने पर 
(ख) उसको तोड़ने पर। 
(ग) उसका प्रयोग न करने पर 
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं। 
उत्तर :
(क) उसका प्रयोग करने पर। 

प्रश्न 2. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें - 
(अ) गंदगी से ............ बीमारियों के फैलने का डर रहता है। 
(ब) मैं बहुत ............. की चीज हूँ। 
(स) मैं कई ............... में मिलता हूँ। 
(द) कूड़ा डालने के लिए .............. का भी प्रयोग करते थे। 
उत्तर : 
(अ) हैजा, पेचिश और डेंगू जैसी भयंकर 
(ब) काम 
(स) रंगों 
(द) पुरानी बाल्टी या डिब्बे। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 10 कूड़ेदान की कहानी, अपनी जुबानी

प्रश्न 3. 
पूर्व में लोग कचरा डालने के लिए किनकिन साधनों का प्रयोग करते थे?
उत्तर : 
पूर्व में लोग कचरा डालने के लिए पुरानी बाल्टी, डिब्बा या किसी टूटी हुई चीज का प्रयोग करते थे। 

प्रश्न 4. 
काले रंग के कूड़ेदान में कैसा कचरा डाला जाता है? 
उत्तर : 
काले रंग के कूड़ेदान में जीवाणु फैलाने वाली वस्तुओं जैसे रक्त से सनी सूई या पट्टी आदि डाले जाते हैं। 

प्रश्न 5. 
गंदगी फैलाने के क्या परिणाम होते हैं? 
उत्तर : 
गंदगी फैलाने से कई प्रकार के रोग, जैसे हैजा, पेचिश, डेंगू आदि फैलने का भय रहता है। स्वास्थ्य खराब हो जाता है। 

भाषा की बात - 

पाठ में आए 'हरा कूड़ेदान' वाक्यांश में 'हरा' शब्द कूड़ेदान की विशेषता बता रहा है, जिन शब्दों. से किसी संज्ञा व सर्वनाम की विशेषता का बोध हो, उसे विशेषण कहते हैं।

इसी प्रकार नीचे बनी सारणी में दिए गए वाक्यांशों में से विशेषण शब्द छाँटकर लिखें - 
RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 10 कूड़ेदान की कहानी, अपनी जुबानी 1
उत्तर : 
1. पुरानी 
2. काला 
3. सूखा 
4. मीठा। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 10 कूड़ेदान की कहानी, अपनी जुबानी

नीचे दिए वाक्यों में आए सर्वनाम शब्दों पर घेरा [ ] लगाएँ।
(अ) उसका स्वभाव भी चिड़चिड़ा होता है।
(ब) यदि आप कूड़ा इधर-उधर फेंकेंगे तो गंदगी फैलेगी।
(स) स्वास्थ्य हमारे लिए अनमोल खजाना है। 
(द) मैं कई रंगों में मिलता हूँ।
उत्तर : 
RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 10 कूड़ेदान की कहानी, अपनी जुबानी 8

निम्नलिखित शब्दों में से पर्यायवाची शब्द छाँटकर घेरा लगाएँ। 
RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 10 कूड़ेदान की कहानी, अपनी जुबानी 2
उत्तर :
RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 10 कूड़ेदान की कहानी, अपनी जुबानी 7

यह भी करें - 

फल-फूल के छिलके, सूखा कचरा, इंजेक्शन, सब्जियों के छिलके, काँच के टुकड़े, लोहे के टुकड़े। उक्त कचरे को नीचे दी गई सारणी में उचित स्थान पर लिखो।
RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 10 कूड़ेदान की कहानी, अपनी जुबानी 3
उत्तर :
RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 10 कूड़ेदान की कहानी, अपनी जुबानी 9

चित्र को देखकर साथियों से परस्पर चर्चा करें एवं पाँच-पाँच वाक्य लिखें - 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 10 कूड़ेदान की कहानी, अपनी जुबानी 4

RBSE Class 4 Hindi कूड़ेदान की कहानी, अपनी जुबानी Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 

प्रश्न 1. 
खून से सनी इंजेक्शन की सूई को किस रंग के कूड़ेदान में डालना चाहिए? 
(अ) लाल 
(ब) नीला
(स) हरा
(द) काला। 
उत्तर :
(द) काला। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 10 कूड़ेदान की कहानी, अपनी जुबानी

प्रश्न 2. 
हरे रंग के कूड़ेदान में डालना चाहिए - 
(अ) काँच के टुकड़े 
(ब) प्रयोग के बाद की पट्टी 
(स) सब्जी के छिलके 
(द) लोहे के टुकड़े। 
उत्तर :
(स) सब्जी के छिलके 

प्रश्न 3. 
कूड़ेदान का प्रयोग किया जाना चाहिए - 
(अ) विद्यालय में 
(ब) घर में 
(स) अस्पताल में 
(द) उक्त सभी जगह 
उत्तर :
(द) उक्त सभी जगह 

प्रश्न 4. 
हमें कचरा कहाँ डालना चाहिए? 
(अ) कचरे के ढेर में 
(ब) कूड़ेदान में 
(स) सड़क पर 
(द) कहीं पर भी।
उत्तर :
(ब) कूड़ेदान में 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 10 कूड़ेदान की कहानी, अपनी जुबानी

रिक्त स्थान भरो - 

1. मेरे कई .......... हैं। (उपयोग/आकार) 
2. मेरा नाम .......... है। (डिब्बा/कूड़ेदान) 
3. मैं भी नित्य प्रति .......... कर रहा हूँ। (बदलाव/परिवर्तन) 
4. यह सच है कि स्वास्थ्य हमारे लिए .......... खजाना है। (कीमती/अनमोल) 
उत्तर :
1. आकार 
2. कूड़ेदान 
3. परिवर्तन 
4. अनमोल। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 10 कूड़ेदान की कहानी, अपनी जुबानी

सत्य/असत्य -

1. यदि आप कूड़ा इधर-उधर फेंकेंगे, तो गंदगी फैलेगी। (सत्य/असत्य) 
2. प्लास्टिक, लोहा आदि पीले कूड़ेदान में डालना चाहिए। (सत्य/असत्य) 
3. स्वास्थ्य हमारे लिए अनमोल खजाना है। (सत्य/असत्य) 
4. कूड़ादान के ज्यादा प्रयोग से नुकसान होता है। (सत्य/असत्य) 
5. स्वच्छता का कार्य महान् कार्य है। (सत्य/असत्य) 
उत्तर : 
1. सत्य 
2. असत्य 
3. सत्य 
4. असत्य 
5. सत्य। 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न - 

प्रश्न 1. 
कूड़ेदान क्या काम करता है? 
उत्तर : 
कूड़ेदान गंदगी को अपने पास इकट्ठा कर लोगों को बीमारियों से बचाने का काम करता है। 

प्रश्न 2. 
कूड़ेदान कहाँ-कहाँ प्रयोग में लाया जाता है?
उत्तर : 
कूड़ेदान का प्रयोग घर, स्कूल, दफ्तर, अस्पताल, सड़क, पार्क इत्यादि सब जगह किया जाता है। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 10 कूड़ेदान की कहानी, अपनी जुबानी

प्रश्न 3.
अब किन चीजों से बने कूड़ेदान मिलने लगे
उत्तर :
अब प्लास्टिक, टिन, गत्ते, लोहे व स्टील से बने कूड़ेदान मिलने लगे हैं। 

प्रश्न 4. 
कूड़ेदान किसका संदेश देता है? 
उत्तर :
कूड़ेदान स्वच्छता का संदेश देता है। 

प्रश्न 5. 
स्वच्छता कैसा कार्य है? 
उत्तर : 
स्वच्छता बड़ा महान् कार्य है। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न -

प्रश्न 1. 
कूड़ेदान नित्य प्रति क्या परिवर्तन कर रहा - 
उत्तर :
कूड़ेदान नित्य प्रति अपने स्वरूप में परिवर्तन कर रहा है। पहले जहाँ कूड़ा डालने के लिए पुरानी बाल्टी, टूटी चीजें या डिब्बा काम में लिया जाता था, वहीं अब प्लास्टिक, टिन, स्टील, लोहे व गत्ते के कूड़ेदान भी आने लगे हैं। अब कूड़ेदान ढक्कनदार भी मिलने लगे हैं। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 10 कूड़ेदान की कहानी, अपनी जुबानी

प्रश्न 2. 
यदि कूड़ेदान का उपयोग नहीं किया जाए, तो क्या होगा?
उत्तर : 
यदि कूड़ेदान का उपयोग नहीं किया जाएगा तो सब जगह गंदगी फैल जाएगी। इससे हैजा, पेचिश व डेंग जैसे भयंकर रोगों के फैलने का भय रहेगा। सभी अस्वस्थ हो जाएंगे। 

प्रश्न 3. 
कूड़ेदान ने अपने उपयोग को लेकर क्या कहा? 
उत्तर :
कूड़ेदान ने अपने उपयोग को लेकर कहा कि जब लोग मेरा प्रयोग करते हैं, तो मुझे बहुत खुशी मिलती है, परन्तु जब कोई कूड़ा इधर-उधर फेंकते हैं, तो मुझे दुःख होता है। मेरा प्रयोग न करने से तरहतरह की बीमारियाँ फैलती हैं। 

प्रश्न 4. 
कूड़ेदान ने अपना परिचय किस गीत से दिया? 
उत्तर : 
कूड़ेदान ने अपना परिचय इस गीत से दियाचीज हूँ मैं बड़े काम की, सोचो मेरा नाम, ज्यादा नहीं है मेरा दाम, आता हूँ मैं सबके काम।

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 10 कूड़ेदान की कहानी, अपनी जुबानी

प्रश्न 5. 
"स्वास्थ्य हमारे लिए अनमोल खजाना है।" इसका आशय लिखिए।
उत्तर : 
कूड़ादान कहता है कि चाहे कोई व्यक्ति कितना ही धनवान क्यों न हो, यदि उसका स्वास्थ्य खराब रहता है तो उसके लिए सभी सुख बेकार हैं। गन्दगी इधर-उधर न फैले, तो रोग-बीमारी भी नहीं होगी और लोग स्वस्थ भी रहेंगे। कूड़ेदान का उपयोग इसी कारण महत्त्वपूर्ण माना जाता है।

प्रश्न 6. 
कूड़ेदान अपने शरीर पर क्या लिखकर चलता है? 
उत्तर : 
कूड़ेदान अपने शरीर पर लिखकर चलता है'मेरा प्रयोग करें' (Use Me)। 

निबन्धात्मक प्रश्न - 

प्रश्न 1. 
विभिन्न रंगों के कूड़ेदानों के उपयोग लिखिए। 
उत्तर :
मुख्य रूप से तीन रंग के कूड़ेदान उपयोग में लाए जाते हैं -
1. काला कूड़ेदान - इसमें जीवाणु या संक्रमण फैलाने वाला कचरा डाला जाता है, जैसे-काम में ली गई पट्टी, खून से सने इंजेक्शन की सूई व अन्य ऐसी ही चीजें। 
2. नीला कूड़ेदान - इसमें नष्ट नहीं होने वाला कचरा डाला जाता है, जैसे - प्लास्टिक, लोहे के टुकड़े, काँच के टुकड़े इत्यादि। 
3. हरा कूड़ेदान - इसमें साधारण कचरा व सूखा कचरा डाला जाता है, जैसे-सब्जी व फलों के छिलके, कागज व अन्य सूखा कचरा।' 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 10 कूड़ेदान की कहानी, अपनी जुबानी

प्रश्न 2. 
कूड़ेदान से क्या सन्देश दिया गया है?
बताइये। 
उत्तर :
इससे सन्देश दिया गया है कि स्वच्छता रखनी चाहिए। घरों में और आसपास स्वच्छता रखना महान् कार्य है। गन्दगी से बीमारी फैलती है। बीमारियों को भगाने के लिए स्वच्छता रखना जरूरी है। इसलिए गन्दगी को इधर-उधर न डालकर कूड़ेदान में ही डालना चाहिए। नुकसान से बचने के लिए कूड़ेदान का प्रयोग करना जरूरी है। गन्दगी मत फैलाओ, बीमारियाँ भगाओ और सदा स्वस्थ रहो, यही प्रदूषण निवारण का कारगर मन्त्र है।

कूड़ेदान की कहानी, अपनी जुबानी Summary in Hindi

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 10 कूड़ेदान की कहानी, अपनी जुबानी 5

पाठ परिचय - प्रस्तुत पाठ में कूड़ेदान की उपयोगिता और उसके प्रयोग में लाने के तरीकों के बारे में बताया गया है। कूड़ेदान का प्रयोग प्राचीन समय से ही होता आया है। पहले लोग पुरानी बाल्टी, डिब्बे या किसी टूटी हुई चीज में कूड़ा डाला करते थे। पर अब समय के साथ-साथ कूड़ादान भी बदल गया है।

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 10 कूड़ेदान की कहानी, अपनी जुबानी 6

अब प्लास्टिक, टिन, गत्ते, लोहे आदि से बने ढक्कनदार कूड़ेदान प्रयोग में आने लगे हैं। अलग अलग तरह का कचरा डालने के लिए अलग-अलग प्रकार के कूड़ेदान काम में लिए जाते हैं। जो कचरा नष्ट नहीं होता है, जैसे प्लास्टिक, लोहा इत्यादि के लिए नीला, संक्रमित कचरे के लिए काला और साधारण कचरे के लिए हरा कूड़ादान काम लिया जाता है। कूड़ा इधर-उधर डालने से गन्दगी के साथ कई रोग भी फैलते हैं। हमें कूड़ा डालने के लिए कूड़ेदान का प्रयोग करना चाहिए।

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 10 कूड़ेदान की कहानी, अपनी जुबानी

कठिन शब्दार्थ :

  • कूड़ादान = कचरा डालने का पात्र। 
  • आवश्यकता = जरूरत। 
  • नित्य प्रति = रोजाना। 
  • परिवर्तन = बदलाव।
  • इस्तेमाल = प्रयोग/उपयोग। 
  • नष्ट = समाप्त। 
  • जीवाणु = रोग फैलाने वाले अत्यन्त छोटे-छोटे कीटाणु। 
  • आमंत्रित = बुलाया गया। 
  • अनमोल = कीमती/जिसका मोल न आँका जा सके।
  • स्वास्थ्य = सेहत। 
  • आनन्द = मजा। 
  • भय = डर। 
  • स्वच्छता = साफ-सफाई। 
  • निरोग = बिना किसी रोग के/स्वस्थ।
Prasanna
Last Updated on Sept. 8, 2022, 3:22 p.m.
Published Sept. 8, 2022