RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 19 स्वच्छ घर – स्वच्छ गाँव

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 19 स्वच्छ घर – स्वच्छ गाँव Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 4 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 4 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 4 EVS Solutions Chapter 19 स्वच्छ घर – स्वच्छ गाँव

RBSE Class 4 EVS स्वच्छ घर – स्वच्छ गाँव Textbook Questions and Answers

सोचिए और बताइए- पृष्ठ 223

प्रश्न 1. 
आपका सामान कौन व्यवस्थित रखता है? 
उत्तर:
हमारा सामान हम स्वयं तथा हमारी माता व्यवस्थित रखते हैं। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 19 स्वच्छ घर – स्वच्छ गाँव  

प्रश्न 2. 
आपका घर गंदा रहता है या साफ? 
उत्तर:
साफ। 

प्रश्न 3. 
आपके घर की सफाई में आप क्या योगदान देते हैं?
उत्तर:
हम घर के कचरे को कचरादान में डालते

पता कीजिए और बताइए- पृष्ठ 224 

प्रश्न 1. 
क्या आपके मौहल्ले में सभी घरों में शौचालय हैं? 
उत्तर:
हाँ, हमारे मौहल्ले में सभी घरों में शौचालय

प्रश्न 2. 
जिनके घर में शौचालय नहीं है, उनको क्या कठिनाई होती है? 
उत्तर:
जिनके घरों में शौचालय नहीं है, उन्हें शौच के लिए काफी दूर जंगल में अपने साथ पानी के पात्र ले जाते हुए जाना पड़ता है। 

सोचिए और लिखिए- पृष्ठ 225 

प्रश्न 1. 
आप और आपका परिवार आपके मौहल्ले और गाँव की साफ-सफाई रखने में क्या-क्या योगदान कर रहे हैं? 
उत्तर:
मैं और मेरा परिवार मौहल्ले के लोगों के साथ मिलकर प्रत्येक रविवार को मौहल्ले और सड़क की सफाई कर कचरे को गली के कचरापात्र में डालने की व्यवस्था करता है। 

चर्चा कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 226-227 

प्रश्न 1. 
हम प्लास्टिक का कहाँ-कहाँ उपयोग करते हैं? 
उत्तर:
हम प्लास्टिक का उपयोग थैलियों, प्लेटों, गिलासों, चम्मचों, बोतलों, बाल्टियों, कुर्सियों, सामान लाने-ले जाने वाले थैलों, किवाड़ों, गमलों आदि अनेक रूपों में करते हैं।

प्रश्न 2.
अगर प्लास्टिक का उपयोग बंद कर दें तो बताइए कि अलग-अलग परिस्थितियों में हम प्लास्टिक के स्थान पर क्या उपयोग कर सकते
उत्तर:
अलग-अलग परिस्थितियों में हम प्लास्टिक के स्थान पर निम्न वस्तुओं का उपयोग कर सकते

  1. प्लास्टिक की प्लेट के स्थान पर-पत्तल का उपयोग। 
  2. प्लास्टिक के गिलास के स्थान पर-स्टील व काँच के गिलास का उपयोग। 
  3. प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर-जूट की थैलियों का उपयोग। 
  4. प्लास्टिक की चम्मचों के स्थान पर स्टील की चम्मचों का उपयोग। 

प्रश्न 3. 
आप 'स्वच्छ भारत मिशन' में क्या योगदान करेंगे? 
उत्तर:
हम 'स्वच्छ भारत मिशन' में आस-पास के लोगों को अपना घर स्वच्छ रखने, कचरे को कचरादान में डालने तथा अपनी गली की सड़कों, नालियों आदि को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करेंगे। 

जाना-समझा, अब बताइए- पृष्ठ 227 

प्रश्न 1. 
आप प्लास्टिक की थैली का उपयोग बंद करने के लिए क्या-क्या उपाय करेंगे? 
उत्तर:
हम प्लास्टिक की थैली का उपयोग बंद करने के लिए जूट की थैलियों व जूट के थैलों, कागज की थैलियों का प्रयोग करेंगे। 

प्रश्न 2. 
अनुपयोगी सामग्री में से कौन-कौनसी वस्तुओं का पुनः उपयोग किया जा सकता है? 
उत्तर:
खाली बोतल, अखबार, पुराने कपड़े आदि का पुन: उपयोग किया जा सकता है। 

RBSE Class 4 EVS स्वच्छ घर – स्वच्छ गाँव Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. कचरे में जानवरों के खाने लायक चीज हैं
(अ) गत्ते
(ब) सब्जी के छिलके
(स) पुराने कपड़े 
(द) अखबार 
उत्तर:
(ब) सब्जी के छिलके

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 19 स्वच्छ घर – स्वच्छ गाँव

2. कबाड़ी द्वारा खरीदी जाने वाली वस्तु है- 
(अ) टूटे नल 
(ब) पाइप ।
(स) गत्ते 
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी 

3. दोबारा उपयोग में आने वाली बेकार वस्तु है
(अ) खाली बोतल 
(ब) बचा हुआ खाना
(स) सब्जी के छिलके
(द) टूटे कप-प्लेट 
उत्तर:
(अ) खाली बोतल 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. अपने घर का कचरा गली में डालने से गली ............... होती है। 
2. ............... की थैलियों का उपयोग बंद कर देना चाहिए। 
3. पुन: उपयोग में आने वाली वस्तुओं का ............... करना चाहिए। 
4. ............... साफ-सुथरा एवं स्वच्छ रखना चाहिए। 
5. गली-मौहल्ले की स्वच्छता की जिम्मेदारी ............... 
उत्तर:
1. गन्दी 
2. प्लास्टिक 
3. उपयोग 
4. घर 
5. हमारी। 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
हमें अपना सामान कैसे रखना चाहिए?
उत्तर:
हमें अपना सामान स्वयं व्यवस्थित रखना चाहिए। 

प्रश्न 2. 
आजकल टी.वी., रेडियो, अखबार में किस अभियान को लेकर साफ-सफाई की बहुत चर्चा है? 
उत्तर:
'स्वच्छ भारत मिशन'। 

प्रश्न 3. 
हमें अपना घर कैसा रखना चहिए? 
उत्तर:
हमें अपना घर साफ-सुथरा एवं स्वच्छ रखना चाहिए। 

प्रश्न 4. 
गली-मौहल्ले की स्वच्छता की जिम्मेदारी किसकी है? 
उत्तर:
गली-मौहल्ले की स्वच्छता की जिम्मेदारी वहाँ रहने वाले निवासियों की है। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 19 स्वच्छ घर – स्वच्छ गाँव

प्रश्न 5. 
घर का कचरा कहाँ रखना चाहिए? 
उत्तर:
घर का कचरा कचरापात्र में रखना चाहिए।

प्रश्न 6. 
घर के कचरापात्र का कचरा कहाँ डालना चाहिए? 
उत्तर:
घर के कचरापात्र का कचरा मौहल्ले में नियत स्थान पर रखे बड़े कचरापात्र में डालना चाहिए। 

प्रश्न 7. 
खाने-पीने की चीजें प्लास्टिक की थैली में डालकर क्यों नहीं फेंकनी चाहिए? 
उत्तर:
खाने-पीने की चीजें प्लास्टिक की थैली में डालकर फेंकने से पशु प्लास्टिक की थैली को भी खा जाते हैं और बीमार हो जाते हैं। 

लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
प्लास्टिक की थैलियाँ किस प्रकार हानिकारक हैं? 
उत्तर:

  1. खाने की चीजों के साथ प्लास्टिक की थैलियाँ निगलने से गायें बीमार हो जाती हैं। 
  2. प्लास्टिक की थैलियों से नालियाँ अवरुद्ध हो जाती हैं। 
  3. प्लास्टिक की थैलियों को जलाने से उससे निकलने वाला धुआँ हानिकारक होता है। 

प्रश्न 2. 
अपना सामान स्वयं व्यवस्थित करने के क्या लाभ हैं? 
उत्तर:
अपना सामान स्वयं व्यवस्थित करने के अग्रलिखित लाभ हैं

  1. इससे चीजें ढूँढ़ने में समय खराब नहीं होता। 
  2. इससे मन खुश रहता है। 
  3. यह आदत बन जाए तो सफाई स्वतः ही हो जाती है। 

निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 19 स्वच्छ घर – स्वच्छ गाँव

प्रश्न 1. 
मालती, उसकी दीदी व उनके दोस्तों की टीम ने अपने मौहल्ले के लोगों को साफ-सफाई के लिए किस प्रकार प्रेरित किया?
उत्तर:
मालती, उसकी दीदी व उसके दोस्तों की टीम ने मौहल्ले में घर-घर जाकर लोगों को साफ सफाई रखने और शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सबको निम्न प्रकार समझाया

  1. घर में कचरापात्र रखें। उसमें ही कचरा डालें। कचरापात्र का कचरा नियत स्थान पर ही डालें। 
  2. घर का कचरा गली में डालने से गली गन्दी होती है। ऐसा करने से पूरा गाँव गन्दा होता है। गंदगी से बीमारियाँ फैलती हैं।
  3. खाने-पीने की चीजें प्लास्टिक थैली में डालकर फेंकने से पशु उस प्लास्टिक की थैली को भी खा जाते हैं और बीमार हो जाते हैं। अत: हमें खाने-पीने की चीजों को प्लास्टिक की थैलियों में नहीं फेंकना चाहिए। 
  4. साफ-सफाई से रहने पर मन भी प्रसन्न रहता

प्रश्न 2. 
मालती के मित्रों ने कचरे में फेंकी जाने वाली चीजों की सूची को किस प्रकार वर्गीकृत किया? 
उत्तर:
मालती के मित्रों ने कचरे में फेंकी जाने वाली चीजों की सूची को निम्न प्रकार वर्गीकृत किया

  1. जानवरों को खिलाने लायक चीजें-जैसेसब्जी के छिलके, बचा हुआ खाना आदि। 
  2. कबाड़ी द्वारा खरीदी जाने वाली चीजें-टूटे नल, पाइप, गत्ते आदि। 
  3. दोबारा उपयोग में आ सकने वाली चीजेंखाली बोतल, अखबार, पुराने कपड़े आदि । 
  4. बचा हुआ बेकार कचरा-प्लास्टिक की थैलियाँ, टूटे कप-प्लेट आदि।
Prasanna
Last Updated on Oct. 3, 2022, 4:44 p.m.
Published Oct. 3, 2022