RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 18 घर की बात

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 18 घर की बात Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 4 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 4 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 4 EVS Solutions Chapter 18 घर की बात

RBSE Class 4 EVS घर की बात Textbook Questions and Answers

पता कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 219

प्रश्न 1. 
आपका घर किसने बनाया?
उत्तर:
हमारा घर, घर बनाने के ठेकेदार तथा कुछ मजदूरों ने मिलकर बनाया। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 18 घर की बात  

प्रश्न 2. 
अपने बुजुर्गों से पूछिए कि आपके घर में क्या-क्या बदलाव किए गए? 
उत्तर:
हमारे घर में फर्श जो पहले खाली सीमेंट की थी, उसे हटाकर अब टाइल्स लगा दी गई हैं, छत पर फाल्श सीलिंग की गई है, रसोई घर को खुला किया गया है तथा उसे आधुनिक बनाया गया है। बाथरूम में टाइल्स लगाई गई हैं और देशी शौचालय को हटाकर यूरोपियन शौचालय लगाया गया है। 

पता कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 220 

प्रश्न 1. 
अपने आस-पास किसी भवन या घर को बनते हुए देखिए और पता कीजिए कि इसको बनाने में कौन-कौनसी सामग्री काम में ली जा रही है? 
उत्तर:
हमारे आस-पास बन रहे घरों में ईंट, सीमेंट, बजरी, सरिया, पत्थर, टाइल्स, लकड़ी आदि सामग्री काम में ली जा रही है। 

प्रश्न 2. 
यह सामग्री कहाँ से प्राप्त हो रही है? 
उत्तर:
यह सामग्री बिल्डिंग मैटेरियल वाली दुकानों से प्राप्त हो रही है।

प्रश्न 3.
घर बनाने वाले मजदूर से बातचीत कीजिए और पता लगाइए कि पहले और अब घर बनाने के तरीकों में क्या-क्या बदलाव आए?
उत्तर :
पहले घर बिना किसी योजना के आवश्यकतानुसार घर बनाने वाले मजदूरों की सलाह से बनते थे। अब घर आर्किटेक्ट द्वारा सुझाये गये मानचित्र व उसके द्वारा बताए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार बनाए जा रहे हैं। 

सोचिए और बताइए- पृष्ठ 221

प्रश्न 1. 
कच्ची बस्तियाँ क्यों विकसित होती हैं?
उत्तर:
नगरों में मकानों की कमी तथा किराये की | अधिकता के कारण गाँवों से रोजगार की तलाश में आए लोग रेल की पटरियों के पास, पहाड़ों की तलहटी में झोंपड़े डालकर रहने लगते हैं। इस प्रकार कच्ची बस्तियाँ पनपती हैं। 

प्रश्न 2. 
वहाँ रहने वालों को क्या-क्या समस्याएँ होती होंगी? 
उत्तर:
वहाँ रहने वालों को पानी, बिजली, शौचालय, गंदे जल की निकासी, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी आदि की समस्यायें होती होंगी। 

प्रश्न 3. 
जिनके पास घर नहीं होते, वे कहाँ रहते हैं? 
उत्तर:
जिनके अपने स्वयं के घर नहीं होते, वे किराये पर घर लेकर रहते हैं। जिन्हें पक्की बस्ती में किराये पर घर लेने की क्षमता नहीं होती, वह कच्ची बस्ती में किराये पर घर लेकर रहता है। जिनके पास यह क्षमता भी नहीं होती, वह फुटपाथ, पुल के नीचे रहकर अपना जीवनयापन करते हैं। 

प्रश्न 4. 
हमें रहने के लिए घर क्यों चाहिए? 
उत्तर:
हमें दैनिक नित्य कर्म करने, खाना बनाने, रात्रि विश्राम करने तथा अपने सामान की सुरक्षा हेतु घर चाहिए। इसके अतिरिक्त सर्दी, गर्मी तथा बरसात से बचने के लिए भी हमें घर चाहिए। 

पता कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 221 

प्रश्न 1. 
कौन कहाँ रहता है? घोड़ा, गाय, शेर, चिड़िया, चूहा। 
उत्तर:

  1. घोड़ा अस्तबल में रहता है। 
  2. गाय गौशाला में रहती है। 
  3. शेर मांद में रहता है। 
  4. चिड़िया घोंसले में रहती है। 
  5. चूहा बिल में रहता है। 

जाना-समझा, अब बताइए- पृष्ठ 222 

प्रश्न 1.
घुमक्कड़ मानव के घर कैसे हुआ करते थे?
उत्तर:
घुमक्कड़ मानव के घर पहाड़ों की गुफाएँ होती थीं। 

प्रश्न 2. 
घर कितनी तरह के होते हैं? अलगअलग प्रकार बताइए। 
उत्तर:
घर मोटे रूप से दो प्रकार के होते हैं

  1. कच्चे घर और 
  2. पक्के घर । यथा

(1) कच्चे घर-कच्चे घर वे हैं जो घास-फूस, तिरपाल, खपरैल, मिट्टी, गारे से बनाए जाते हैं। 

(2) पक्के घर-पक्के घर वे होते हैं, जो ईंट, पत्थर, सीमेंट, लोहे की सरिया इत्यादि से बनाए जाते हैं। इनको दो प्रकारों में विभाजित किया जा सकता है-

  • एक मंजिला मकान और 
  • बहुमंजिला मकान। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 18 घर की बात

प्रश्न 3. 
पाठ के अंत में घर ने ऐसा क्यों कहा कि आजकल मेरे आस-पास बहुत साथी है? 
उत्तर:
पाठ के अन्त में घर ने कहा कि आजकल मेरे आस-पास बहुत साथी हैं । ऐसा इसलिए कहा क्योंकि पहले घर खुले में और दूर-दूर होते थे। आजकल बहमंजिला मकानों में फ्लैट के रूप में घर होते हैं जो पास-पास होते हैं।

RBSE Class 4 EVS घर की बात Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. घोड़ा रहता है
(अ) गुफा में 
(ब) अस्तबल में
(स) घोंसले में 
(द) बिल में 
उत्तर:
(ब) अस्तबल में

2. कच्चे घर बनाने की सामग्री है
(अ) ईंट 
(ब) सीमेंट
(स) बजरी
(द) गारा 
उत्तर:
(द) गारा 

3. पक्के घर बनाने की सामग्री है
(अ) खपरैल 
(ब) छप्पर
(स) सरिया 
(द) गारा 
उत्तर:
(स) सरिया 

4. प्रारम्भ में मानव घर के रूप में उपयोग करता था
(अ) गुफाओं को 
(ब) पुलों के नीचे के स्थान को 
(स) पक्के मकानों को
(द) बहुमंजिला मकानों को 
उत्तर:
(अ) गुफाओं को 

5. चूहे का घर है
(अ) घोंसला 
(ब) गुफा
(स) अस्तबल 
(द) बिल 
उत्तर:
(द) बिल 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. घर हमें ............. देता है। 
2. घर बनाने में कई प्रकार की ............. काम में आती है। 
3. कविता के पहले घर में बाँस और घास से ............. बनाई गई थी। 
4. जानवरों के भी ............. होते हैं। 
उत्तर:
1. सुरक्षा 
2. सामग्री 
3. छत 
4. घर। 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
कच्चे घर में दीवारें किससे बनाई जाती हैं?
उत्तर;
पत्थरों और गारे (मिट्टी) से अथवा केवल गारे (मिट्टी) से। 

प्रश्न 2. 
कच्चे घर का फर्श कैसा होता है? 
उत्तर;
फर्श पर मिट्टी और गोबर का लेप होता है। 

प्रश्न 3. 
कच्चे घर में छत किसकी बनाई जाती है? 
उत्तर:
कच्चे घर में छत बाँस और घास से बनाई जाती है? 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 18 घर की बात

प्रश्न 4. 
कच्चा घर बनाने में कौन-कौनसी सामग्री काम में ली जाती है? 
उत्तर:
कच्चा घर बनाने में रेत-गारा, मिट्टी की दीवारें, बाँस, घास, खपरैल, पत्थर, गोबर व मिट्टी आदि सामग्री काम में ली जाती है। 

प्रश्न 5. 
पक्का घर बनाने की सामग्री का उल्लेख कीजिए। उत्तर-पक्के घर के लिए ईंट, सीमेंट, पत्थर, बजरी, सरिया आदि सामग्री काम आती है। 

प्रश्न 6. 
आजकल घर में क्या-क्या सुविधाएँ बढ़ गई
उत्तर:
अब घर में शौचालय, स्नानघर, बैठने का कमरा, सोने का कमरा, पढ़ने का कमरा, रसोईघर सब अलग-अलग बनते हैं। 

प्रश्न 7. 
आजकल बड़े शहरों में कैसे मकान अधिक बनते हैं? उत्तर-बहुमंजिले मकान। 

प्रश्न 8. 
कच्ची बस्तियों के घर किससे बनाए जाते
उत्तर:
कच्ची बस्तियों के घर घास-फूंस, तिरपाल, खपरैल तथा मिट्टी, गारे से बनाए जाते हैं। 

लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
जानवरों के भी घर होते हैं। किन्हीं पाँच जानवरों के घरों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  1. घोड़ा-अस्तबल या घुड़साल 
  2. गायगौशाला 
  3. शेर-गुफा या मांद 
  4. चिड़ियाघोंसला 
  5. चूहा-बिल। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 18 घर की बात

प्रश्न 2. 
कविता के दादाजी के घर का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
कविता के दादाजी और उनके साथियों ने मिलकर दो कमरे का घर बनाया। उसमें एक रसोईघर था; शौचालय और स्नानघर नहीं थे। उसकी दीवारें पत्थरों और गारे (मिट्टी) से बनाई गई थीं। फर्श पर मिट्टी और गोबर का लेप था। बाँस और घास से छत बनाई गई थी। 

प्रश्न 3. 
कविता के पिताजी ने घर को पक्का कैसे बनाया? 
उत्तर:
कविता के पिताजी ने बड़े होने पर जैविक खेती को अपनाया। उन्होंने कड़ी मेहनत कर कृषिउत्पादन को बढ़ाया तथा अपनी छोटी-छोटी बचत को जमा कर बड़ी राशि इकट्ठा की। इसी राशि से उन्होंने घर को पक्का बनवाया।

Prasanna
Last Updated on Oct. 3, 2022, 4:44 p.m.
Published Oct. 3, 2022