RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 13 चॉकलेट खाऊँ या दाँत बचाऊँ

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 13 चॉकलेट खाऊँ या दाँत बचाऊँ Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 4 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 4 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 4 EVS Solutions Chapter 13 चॉकलेट खाऊँ या दाँत बचाऊँ

RBSE Class 4 EVS चॉकलेट खाऊँ या दाँत बचाऊँ Textbook Questions and Answers

सोचिए और लिखिए- पृष्ठ 193

प्रश्न 1. 
अगर चॉकलेट भी खानी है और दाँत भी बचाने हैं तो क्या करना चाहिए? 
उत्तर:
अगर चॉकलेट खानी है और दाँत भी बचाने हैं तो चॉकलेट खाने के तुरन्त बाद दाँतों को ब्रश कर साफ करना चाहिए। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 13 चॉकलेट खाऊँ या दाँत बचाऊँ  

प्रश्न 2. 
प्रतिदिन सुबह उठकर और रात को सोने से पहले ब्रश क्यों करना चाहिए? 
उत्तर:
दाँतों की सुरक्षा और उनको पीले पड़ने से बचाने के लिए प्रतिदिन सुबह उठकर और रात को सोने से पहले ब्रश करना चाहिए। 
प्रश्न 3. 
अगर दाँत खराब हो जाएँ तो क्या-क्या परेशानी हो सकती है? 
उत्तर:
दाँत खराब हो जाने पर दाँतों में दर्द होने लग जाता है, मसूड़ों से खून आने लगता है, मुँह से दुर्गन्ध आने लगती है। 

प्रश्न 4. 
जीभ साफ करना क्यों जरूरी है? 
उत्तर:
हमारी स्वाद ग्रंथियाँ जीभ पर ही हैं। यदि जीभ को साफ नहीं करेंगे तो हमारे स्वाद लेने की क्षमता क्षीण हो जाएगी।

पता कीजिए और लिखिए-पृष्ठ 195 

प्रश्न 1. 
किसके मुँह में 32 दाँत हैं? ये दाँत किस उम्र में निकले? 
उत्तर:
हमारी माताजी के मुँह में 32 दाँत हैं। ये दाँत 12 साल की उम्र से लेकर 25 साल की उम्र में निकले। 

प्रश्न 2.
70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के मुँह में कितने दाँत हैं? 
उत्तर:
70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में अलगअलग लोगों में भिन्न-भिन्न संख्या में दाँत हैं। किसी के 20 दाँत हैं तो किसी के 24 और किसी-किसी के तो इनसे भी कम हैं। 

प्रश्न 3. 
अगर मुँह में एक भी दाँत न हो तो क्याक्या परेशानी होंगी? 
उत्तर:
अगर मुँह में एक भी दाँत न हो तो खाना काटने, चीरने तथा चबाने की सुविधा खत्म हो जाती

सोचिए और लिखिए- पृष्ठ 196

प्रश्न 1. 
किस काम के लिए कौनसे दाँत हैं?  

  1. अमरूद काटने के लिए, 
  2. गन्ना छीलने के लिए, 
  3. आँवला काटने के लिए, 
  4. ककड़ी चबाने के लिए, 
  5. वेफर का पाउच खोलने के लिए, 
  6. चने चबाने के लिए।

उत्तर:

  1. अमरूद काटने के लिए-कृतनक दाँत 
  2. गन्ना छीलने के लिए-रदनक दाँत
  3. आँवला काटने के लिए-कृतनक दाँत 
  4. ककड़ी चबाने के लिए-चर्वणक दाँत । 
  5. वेफर का पाउच खोलने के लिए-रदनक दाँत 
  6. चने चबाने के लिए-चर्वणक 

दाँत देखिए और लिखिए- पृष्ठ 197 

प्रश्न 1. 
गुटखे के पाउच पर क्या चेतावनी लिखी
उत्तर:
गुटखे के पाउच पर यह चेतावनी लिखी है कि "तम्बाकू चबाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

प्रश्न 2. 
आप भी ऐसी बुरी चीजों से दूर रहेंगे। इस हेतु एक शपथ लिखिए और निभाने का प्रण कीजिए। 
उत्तर:
मैं शपथ लेता हूँ कि तम्बाकू, गुटखा तथा पान मसाला का सेवन नहीं करूँगा और प्रण करता हूँ कि जीवनभर इस शपथ को निभाऊँगा। 

जाना-समझा, अब बताइए- पृष्ठ 198 

प्रश्न 1. 
हमें अपने दाँत की सुरक्षा के लिए क्याक्या करना चाहिए? 
उत्तर:

  1. हमें चॉकलेट या मीठी चीजें खाने के तुरन्त बाद दाँतों को ब्रश से साफ जरूर करना चाहिए। 
  2. खाना खाकर दाँतों और जीभ को साफ कर कुल्ला करना चाहिए। 
  3. प्रतिदिन सुबह उठकर और रात को सोने से पहले ब्रश करना चाहिए। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 13 चॉकलेट खाऊँ या दाँत बचाऊँ

प्रश्न 2. 
जीभ और दाँत एक-दूसरे की सहायता कैसे करते हैं? 
उत्तर:
जीभ और दाँत मिलकर हमें बोलने में सह्ययता करते हैं।

प्रश्न 3. 
जीभ का क्या महत्त्व है? 
उत्तर:

  1. जीभ दाँतों के साथ मिलकर हमें बोलने में सहायता करती है। 
  2. ज्यादातर स्वाद ग्रंथियाँ हमारी जीभ पर हैं। इसलिए जीभ स्वाद पहचानने में हमारी मदद करती

RBSE Class 4 EVS चॉकलेट खाऊँ या दाँत बचाऊँ Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. पहली बार निकले दाँत कहलाते हैं
(अ) स्थायी दाँत 
(ब) दूध के दाँत
(स) दाढ़
(द) चाय के दाँत 
उत्तर:
(ब) दूध के दाँत

2. दूध के दाँत होते हैं
(अ) 4 
(ब) 28
(स) 32 
(द) 20 
उत्तर:
(द) 20 

3. निम्न में से काटने वाले दाँत हैं
(अ) आगे के चौड़े दाँत 
(ब) बीच के तीखे दाँत 
(स) पीछे के चपटे दाँत
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं 
उत्तर:
(अ) आगे के चौड़े दाँत 

4. कुल स्थायी दाँत होते हैं
(अ) 20 
(ब) 25
(स) 32 
(द) 15 
उत्तर:
(स) 32 

5. तीखे तथा चीरने-फाड़ने वाले दाँत कहलाते हैं
(अ) कृतनक 
(ब) रदनक
(स) अग्रचर्वणक
(द) पश्चचर्वणक 
उत्तर:
(ब) रदनक

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 13 चॉकलेट खाऊँ या दाँत बचाऊँ

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. .............. वर्ष की उम्र तक पूरे 20 दाँत निकल आते हैं। 
2. 32 दाँतों में से आखिरी .............. दाँत 18-25 साल . की उम्र में निकलते हैं। 
3.  .............. वर्ष की उम्र तक सभी 20 दूध के दाँत गिर जाते हैं। 
4.  .............. दाँत चौड़े और चपटे दाँत हैं जिन्हें हम दाढ़ कहते हैं। 
5.  .............. हमें स्वाद पहचानने और बोलने में मदद करती है।

उत्तर:
1, तीन 
2. चार 
3. 12-13 
4. चर्वणक 
5. जीभ। 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
पहली बार दाँत कब निकलते हैं? 
उत्तर:
पहली बार दाँत 6 से 12 माह की आयु के बीच निकलते हैं। 

प्रश्न 2. 
दूध के दाँत कितने होते हैं? उत्तर-दूध के दाँत 20 होते हैं। 

प्रश्न 3. 
दूध के दाँत किस उम्र से गिरने लगते हैं? 
उत्तर:
दूध के दाँत 5-6 वर्ष की उम्र से गिरने लगते

प्रश्न 4. 
हमारे वयस्क होने पर दाँतों की संख्या कितनी हो जाती है? 
उत्तर:
हमारे वयस्क होने पर दाँतों की संख्या 32 तक हो जाती है। 

प्रश्न 5. 
दाढ़ कौनसे दाँतों को कहते हैं? 
उत्तर:
दोनों जबड़ों के पीछे सभी चबाने वाले (चर्वणक) दाँतों को दाढ़ कहते हैं। 

प्रश्न 6. 
दाँत कितने प्रकार के होते हैं? उनके नाम लिखो। उत्तर-दाँत तीन प्रकार के होते हैं। ये हैं-

  1. कृतनक 
  2. रदनक 
  3. चर्वणक। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 13 चॉकलेट खाऊँ या दाँत बचाऊँ

प्रश्न 7. 
जीभ हमें क्या मदद करती है? 
उत्तर:
जीभ हमें स्वाद पहचानने में और बोलने में मदद करती है। 

प्रश्न 8. 
खाना खाने के बाद हमें क्या करना चाहिए? 
उत्तर:
खाना खाने के बाद हमें दाँतों और जीभ को साफ कर कुल्ला करना चाहिए। 

प्रश्न 9. 
अगर दाँतों और मसूड़ों में कोई भी समस्या हो तो क्या करना चाहिए? 
उत्तर:
अगर दाँतों और मसूड़ों में कोई भी समस्या हो तो तुरन्त डॉक्टर को दिखाना चाहिए। 

प्रश्न 10. 
हमारी ज्यादातर स्वाद ग्रंथियाँ कहाँ पर हैं? 
उत्तर:
हमारी ज्यादातर स्वाद ग्रंथियाँ हमारी जीभ पर लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
दूध के दाँत क्या होते हैं? ये कब तक - गिर जाते हैं?
उत्तर:
6-12 माह की उम्र के बीच बच्चे के पहली बार दाँत निकल आते हैं। तीन वर्ष की उम्र तक 20 दाँत निकल आते हैं। ये 20 दाँत 'दूध के दाँत' कहलाते हैं। दूध के दाँत 5-6 वर्ष की आयु से गिरने लगते हैं और 12-13 वर्ष की आयु तक सभी 20 दूध के दाँत गिर जाते हैं। 

प्रश्न 2. 
स्थायी दाँत कब निकलते हैं? ये कितने होते हैं? 
उत्तर:
दूध के दाँत गिरने पर उनके स्थान पर नए दाँत निकल आते हैं। ये नए दाँत स्थायी होते हैं। जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, इनकी संख्या 20 से बढ़कर 32 तक हो जाती है। इन 32 दाँतों में से आखिरी चार दाँत बड़ी उम्र (20-25 वर्ष की उम्र) में निकलते हैं। 

प्रश्न 3. 
जबड़े में दाँतों की जमावट को समझाइए। 
उत्तर:
दोनों जबड़ों में सामने की तरफ चौड़े काटने वाले दाँत होते हैं, जिन्हें कृतनक दाँत कहते हैं। बीच में तीखे चीरने-फाड़ने वाले दाँत होते हैं, जिन्हें रदनक दाँत कहते हैं और पीछे सभी चबाने वाले चपटे दाँत होते हैं, जिन्हें दाढ़ या चर्वणक दाँत कहते हैं। इसी तरह जबड़े के आधे भाग में जैसे दाँत होते हैं, वैसे ही दूसरे आधे भाग में भी होते हैं। 

प्रश्न 4. 
जीभ हमें स्वाद पहचानने में किस प्रकार मदद करती है? 
उत्तर:
ज्यादातर स्वाद ग्रंथियाँ हमारी जीभ पर हैं और कुछ मुँह के तालु में हैं। जीभ के अग्र भाग में मीठा पहचानने वाली स्वाद ग्रंथियाँ हैं तथा जीभ के दोनों किनारों पर खारा पहचानने वाली स्वाद ग्रंथियाँ हैं तथा जीभ के दोनों किनारे के मध्य में खट्टा पहचानने की स्वाद ग्रंथियाँ हैं और तालु में कड़वा पहचानने की स्वाद ग्रंथियाँ हैं। इस प्रकार जीभ हमें मीठा, खट्टा तथा खारे स्वाद को पहचानने में इन स्वाद ग्रंथियों के द्वारा हमारी मदद करती है।

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 13 चॉकलेट खाऊँ या दाँत बचाऊँ

निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
दाँत कितने प्रकार के होते हैं? समझाइए।
उत्तर:
दाँतों के प्रकार दाँत निम्नलिखित तीन प्रकार के होते हैं
(1) कृतनक दाँत-ये आगे के चौड़े-चपटे दाँत हैं जो काटने के काम आते हैं। चार नीचे वाले जबड़े में और चार ऊपर वाले जबड़े में होते हैं। इस प्रकार कुल 8 कृतनक दाँत होते हैं। 

(2) रदनक दाँत-ये तीखे तथा चीरने-फाड़ने वाले दाँत हैं। मुंह में इस प्रकार के कुल चार दाँत होते हैं। एक और एक कुल दो ऊपर वाले जबड़े में और 2 नीचे वाले जबड़े में। 

(3) चर्वणक दाँत-ये चौड़े और चपटे दाँत हैं जिन्हें हम दाढ़ भी कहते हैं। ये खाना चबाने के काम आते हैं। इनमें से रदनक के बाद वाली दो दाढ़ें थोड़ी छोटी होती हैं जो अग्र चर्वणक कहलाती हैं। ये चार नीचे के जबड़े में और चार ऊपर के जबड़े में कुल 8 होती हैं। पीछे वाली दाढ़ें बड़ी होती हैं जो पश्चचर्वणक कहलाती हैं। ये 6 ऊपर वाले जबड़े में तथा 6 नीचे | वाले जबड़े में होती हैं। इस तरह कुल 12 पश्चचर्वणक दाँत होते हैं। इनमें आखिरी ऊपर की दो और नीचे की दो दाढ़ अक्ल दाढ़ कहलाती हैं। इस तरह चर्वणक दाँत 20 होते हैं।

Prasanna
Last Updated on Oct. 1, 2022, 5:51 p.m.
Published Oct. 1, 2022