RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 12 चोंच और पंजे

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 12 चोंच और पंजे Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 4 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 4 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 4 EVS Solutions Chapter 12 चोंच और पंजे

RBSE Class 4 EVS चोंच और पंजे Textbook Questions and Answers

देखिए और लिखिए- पृष्ठ 186 

प्रश्न 1. 
चित्र में तुम्हें कौन-कौन से पक्षी दिखाई दे रहे हैं? 
उत्तर:
चित्र में हमें कठफोड़वा, बया, कबूतर, मोर, तोता, कौआ और बगुला आदि पक्षी दिखाई दे रहे हैं। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 12 चोंच और पंजे  

प्रश्न 2. 
चित्र में गाय, बकरी भी दिखाई दे रहे हैं। तुमने उन्हें पक्षी क्यों नहीं माना? 
उत्तर:
गाय, बकरी को हमने पक्षी नहीं माना है क्योंकि उनके पंख नहीं हैं तथा वे उड़ नहीं सकते। 

प्रश्न 3. 
इनमें से कौन-सा पक्षी तुम्हें सबसे सुंदर लग रहा है और क्यों? 
उत्तर:
इनमें से हमें मोर सबसे सुंदर लग रहा है क्योंकि उसके सिर पर मुकुट है, उसकी गर्दन नीली है और पंख नीले, हरे सुनहरे हैं। ये सब मिलकर बहुत अच्छे लगते हैं। 

सोचिए और बताइए-पृष्ठ 188 

प्रश्न 1. 
बया ज्यादातर खेतों के पास वाले पेड़ों पर ही घोंसले क्यों बनाती है?
उत्तर:
बया को घोंसले बनाने के लिए मोटे पत्तों वाली घास की जरूरत होती है जिसको चीरकर वह पतले धागेनुमा तंतु निकालकर घोंसले बनाती है। यह घास उसे खेतों से ही मिलती है। इसलिए बया ज्यादातर खेतों के पास वाले पेड़ों पर ही घोंसले बनाती है।

प्रश्न 2. 
हुद-हुद खेतों के लिए लाभदायक क्यों है? 
उत्तर:
हुद-हुद लम्बी-घुमावदार चोंच की सहायता से जमीन के अन्दर मिलने वाले कीड़े-मकोड़ों को खाती है। इससे खेतों के कीड़े-मकोड़े खत्म होते हैं जो फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। दूसरे, खेत की मिट्टी की कठोरता कम होती है। यह दोनों ही स्थितियाँ खेती के लिए लाभदायक हैं। 

प्रश्न 3. 
गोडावण हमारा राज्य पक्षी क्यों है?
उत्तर:
राजस्थान के थार के मरुस्थल में गोडावण पक्षी की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। इसे शर्मीले पक्षी और सोन चिड़िया के नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान में इसकी संख्या कम होती जा रही | है। इस प्रजाति को बचाने के लिए सन् 1981 में इसे | राजस्थान का राज्य पक्षी घोषित किया गया है।

प्रश्न 4. 
आपने कई पक्षियों को पेड़ की टहनियों एवं तारों पर बैठे देखा होगा। ये पक्षी नीचे क्यों नहीं गिरते हैं? 
उत्तर:
कई पक्षियों के पंजे ऐसे होते हैं जिनके आगे फैली तीन अंगुलियाँ और पीछे एक अंगुली होती है, ये टहनियों पर बैठने में मदद करते हैं, जैसे-गोरैया का। इनकी पीछे की अंगुली शाखा पर अच्छी पकड़ बनाए रखती है। पक्षी जब पेड़ की टहनियों या तारों पर बैठता है तो उसके शरीर का बोझ उनके पंजों पर आ जाता है। इस बोझ के कारण उनके पंजे अपने आप मुड़कर टहनी पर मजबूत पकड़ बना लेते हैं। इस कारण पक्षी सोते हुए भी डाल से गिरते नहीं हैं। 

पता कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 188

प्रश्न 1. 
हमारा राज्य पक्षी गोडावण है। हमारा राष्ट्रीय पक्षी कौनसा है? 
उत्तर:
हमारा राष्ट्रीय पक्षी मोर है। 

पता कीजिए और लिखिए- पृष्ठ 190 

प्रश्न 1. 
इन पक्षियों के पंजे और चोंच देखिए और कुछ अनुमान लगाइए। जैसे-कहाँ दिखते होंगे? क्या खाते होंगे?
RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 12 चोंच और पंजे 1
उत्तर:

  1. यह बगुला है। यह तालाबों, झीलों आदि के किनारे दिखता तथा पानी में छोटी-छोटी मछलियों को खाता है। 
  2. यह ब्ल्युरोबिन है। यह पेड़ों पर दिखती है। अनाज व बीज खाती है। 
  3. यह कठफोड़वा है। यह पेड़ों पर दिखता है। इसकी मजबूत चोंच लकड़ी को तोड़कर कीड़ेमकोड़े तक पहुँचने व उन्हें खाने में मदद करती है। 
  4. यह बाज है। यह पेड़ों पर रहता है तथा पशुपक्षियों का मांस खाता है। 
  5. यह शक्करखोरा है। यह पेड़ों पर रहता है तथा फूलों का रस चूसता है। 
  6. यह बया है। यह खेतीहर जमीन के आसपास झण्डों में रहती है और अनाज की फसलों को चट कर जाती है। 
  7. यह सेण्डपाइपर है। यह पानी में रहता है। इसकी लम्बी चोंच कीचड़ में से कीड़े-मकोड़े निकालकर खाने में मदद करती है।
  8. यह उल्लू है। लकड़ी के खोखलों में रहता है तथा कीड़े-मकोड़े खाता है। 

जाना-समझा, अब बताइए- पृष्ठ 191 

प्रश्न 1. 
अपने आस-पास के पक्षियों का अवलोकन कर उनकी जानकारी लिखिए। 
उत्तर:
(अ) 

  1. क्षी का नाम-तोता 
  2. पक्षी का रंग-हरा 
  3. पक्षी के पंजे-आगे फैली तीन अंगुलियाँ और पीछे एक अंगुली 
  4. क्या खाता है-यह हरी मिर्च, अनार के बीज, आदि खाता है 
  5. कहाँ रहता है-यह पेड़ों पर रहता है 
  6. इसकी चोंच कैसी है-इसकी चोंच नुकीली, मोटी, छोटी तथा मजबूत है। 

(ब) पक्षी का नाम-हुदहुद पक्षी का रंग-बादामी रंग पक्षी के पंजे-आगे फैली तीन अंगुलियाँ और पीछे एक अंगुली क्या खाता है-जमीन के अन्दर मिलने वाले कीड़ेमकोड़े कहाँ रहता है-पेड़ों प इसकी चोंच कैसी है-इसकी चोंच लम्बी तथा घुमावदार है।

RBSE Class 4 EVS चोंच और पंजे Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

प्रश्न 1
1. अपने खूबसूरत तुंबीनुमा घोंसले बनाने की कारीगरी के लिए प्रसिद्ध है
(अ) तोता 
(ब) मैना
(स) बया 
(द) हुदहुद 
उत्तर:
(स) बया 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 12 चोंच और पंजे

2. राजस्थान के थार के मरुस्थल में किसकी संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है
(अ) बया की
(ब) गोडावण की
(स) हुदहुद की 
(द) बतख की। 
उत्तर:
(ब) गोडावण की

3. पेड़ के तने में बिल खोदकर घोंसला बनाता है
(अ) बाज 
(ब) चील
(स) कठफोड़वा 
(द) शक्करखोरा 
उत्तर:
(स) कठफोड़वा 

4. बादामी रंग का वह पक्षी जिसकी पूंछ और पंखों पर काली धारियाँ और सिर पर कलंगी होती है, वह है
(अ) तोता 
(ब) बया
(स) गोडावण 
(द) हुदहुद 
उत्तर:
(द) हुदहुद 

5. शर्मीले पक्षी और सोन चिड़िया के नाम से जाना जाता है
(अ) कोयल 
(ब) हुदहुद
(स) गोडावण 
(द) शक्करखोरा 
उत्तर:
(स) गोडावण 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. हुदहुद के सिर पर ............ होती है। 
2. हमारा राज्य पक्षी ............. है। 
3. पक्षी अलग-अलग ............. के होते हैं। 
4. .............. वजनी पक्षियों में से एक पक्षी है। 
5. ............. मोटी पत्तों वाली घास को चीर-चीर कर पतले धागेनुमा तंतु निकालती है। 
उत्तर;
1. कलंगी 
2. गोडावण 
3. तरह 
4. गोडावण 
5. बया। 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
कठफोड़वा अपना भोजन किस प्रकार प्राप्त करता है?
उत्तर:
कठफोड़वा पेड़ों के तनों और शाखाओं को अपनी चोंच से खोद-खोद कर कीड़े खाता है।

प्रश्न 2. 
कठफोड़वा अपना घोंसला कहाँ बनाता है? 
उत्तर:
कठफोड़वा पेड़ के तने में बिल खोदकर अपना घोंसला बनाता है। 

प्रश्न 3. 
चील और बाज की चोंच किस प्रकार की होती है? 
उत्तर:
चील और बाज की चोंच मुड़ी हुई होती है। 

प्रश्न 4. 
मुड़ी हुई चोंच का चील और बाज को क्या लाभ है? 
उत्तर:
उनकी मुड़ी हुई नुकीली चोंच पक्षियों के मांस को चीरने-फाड़ने में मदद करती है। 

प्रश्न 5. 
गिद्ध का पंजा कैसा होता है? 
उत्तर:
गिद्ध का पंजा मजबूत, थोड़ा मुड़ा हुआ और तीखे नाखूनों वाला होता है। 

प्रश्न 6. 
शक्करखोरे की चोंच कैसी होती है? 
उत्तर:
शक्करखोरे की चोंच पतली, लम्बी तथा मुड़ी हुई होती है। 

प्रश्न 7. 
लम्बी, पतली और थोड़ी मुड़ी हुई चोंच से शक्करखोरा को क्या लाभ है? 
उत्तर:
यह चोंच उसे रस चूसने में मदद करती है। 

प्रश्न 8. 
सेण्डपाइपर की लम्बी चोंच से उसे क्या लाभ है? 
उत्तर:
सेण्डपाइपर की लम्बी चोंच कीचड़ में से कीडे-मकोड़े निकालकर खाने में मदद करती है। 

प्रश्न 9. 
बतख के पंजे तैरने में क्यों मदद करते हैं? 
उत्तर:
बतख के पंजों के बीच में झिल्ली होती है, जो तैरने में मदद करती है। 

प्रश्न 10. 
यूरोन का पंजा नरम सतह में चलने में क्यों मदद करता है? 
उत्तर:
यूरोन के पैर के आगे की ओर फैला पंजा उसे नरम सतह पर चलने में मदद करता है। 

RBSE Solutions for Class 4 EVS Chapter 12 चोंच और पंजे

लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
हुदहुद की चार विशेषताएँ बताइए। 
उत्तर:
हुदहुद की चार विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

  1. हुदहुद बादामी रंग का होता है। 
  2. इसकी पूँछ और पंखों पर काली धारियाँ होती हैं। 
  3. इसके सिर पर कलंगी होती है। 
  4. उड़ान शुरू करते समय और उतरते समय कलंगी फूल की तरह खुल जाती है। परम 

2. बया की चार विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
बया की चार विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

  1. बया दिखने में घरेलू चिड़िया जैसी होती है। 
  2. इसकी चोंच मोटी और पूँछ छोटी होती है। 
  3. यह खेतीहर जमीन के आसपास झुण्डों में रहती है और खूब शोर करती है। 
  4. यह एक बुद्धिमान चिड़िया है।

प्रश्न 3.
बया घोंसले किस प्रकार बनाती है? 
उत्तर:
बया खूबसूरत तुंबीनुमा घोंसले बनाती है। यह मोटी पत्तों वाली घास को चीर-चीर कर पतले धागेनुमा तंतु निकालती है। इस तार से यह अपना घोंसला तैयार करती है जो खेतों के आसपास के पेड़ों पर लटकते देखे जा सकते हैं।

प्रश्न 4. 
गोडावण पक्षी की विशेषताएँ लिखिए। 
उत्तर:
गोडावण पक्षी-गोडावण पक्षी की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

  1. यह वजनी पक्षियों में से एक पक्षी है। 
  2. यह अपने बड़े आकार के कारण शुतुर्मुर्ग के जैसा दिखाई देता है। 
  3. इसके सिर पर काला रंग होता है। 
  4. यह घास में रहना पसंद करता है। 
  5. यह अत्यन्त शर्मीले स्वभाव का होता है। इसे शर्मीले पक्षी और सोनचिड़िया के नाम से जाना जाता है। 
  6. यह राजस्थान का राज्य पक्षी है।
Prasanna
Last Updated on Oct. 1, 2022, 5:51 p.m.
Published Oct. 1, 2022