RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 9 मैं सड़क हूँ

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 9 मैं सड़क हूँ Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 3 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 3 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 3 Hindi Solutions Chapter 9 मैं सड़क हूँ

RBSE Class 3 Hindi मैं सड़क हूँ Textbook Questions and Answers

सोचें और बताएँ - 

प्रश्न 1. 
सड़क कैसी दिखाई देती है? 
उत्तर : 
सड़क एक बड़े अजगर की तरह दिखाई देती

प्रश्न 2. 
सड़क पर केले के छिलके फेंकने से क्या हो सकता है? 
उत्तर : 
सड़क पर केले के छिलके फेंकने से कोई भी व्यक्ति फिसल सकता है। 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 9 मैं सड़क हूँ

प्रश्न 3. 
आपने सड़क के किनारे कौन-कौन से पेड़ देखे हैं? 
उत्तर : 
हमने सड़क के किनारे आम-जामुन, नीम, इमली, पीपल, बरगद, कनेर जैसे फलदार एवं फूलदार पेड़ देखे हैं। 

प्रश्न 4. 
सड़क के किनारे रौनक कब-कब बढ़ जाती हैं? 
उत्तर
त्योहारों और मेलों के अवसर पर जब सड़क की सफाई हो जाती है, सड़क के किनारे रोशनी होती है और दुकानें सज जाती हैं, तो सड़क के किनारे रौनक बढ़ जाती है। 

लिखें -

प्रश्न 1. 
कोष्ठक में सही गलत का निशान लगाएँ - 
उत्तर :
सड़क पर हमेशा - 
बायीं ओर चलना चाहिए (✓) 
वाहन तेज गति से चलाना चाहिए (✗)
कचरा फेंक देना चाहिए (✗)
संकेतों को ध्यान में रखकर वाहन चलाना चाहिए (✓)
सड़क पार करते समय पहले बायीं फिर दायीं ओर देखना चाहिए। (✗)

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 9 मैं सड़क हूँ

प्रश्न 2. 
यदि सड़क बोल सकती तो वह इनसे क्या कहती? 
- अपने ऊपर कूड़ा फेंकने वालों से। 
उत्तर :  
कूड़ा कचरा-पात्र में डालो, मुझ पर नहीं। 

गर्मी में शीतल छाया देने वालों से।। 
उत्तर :  
धन्यवाद कहती और कहती कि मेरे किनारे और छायादार पेड़ लगाओ।

अपने ऊपर नाली का पानी छोड़ने वालों से। 
उत्तर :  
नाली का पानी बड़ी नाली में छोड़ो, मुझ पर कीचड़ मत करो। 

अपने ऊपर बने गड्ढों को मिट्टी-गिट्टी से। भरने वालों को।
उत्तर :  
सड़क धन्यवाद कहती और भविष्य में कोई गड्ढा नहीं करे यह सुनिश्चित करने को कहती। 

प्रश्न 3. 
सड़क का जन्म क्यों हुआ होगा? 
उत्तर : 
लोगों के एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए सड़क का जन्म हुआ होगा। 

प्रश्न 4. 
हम सड़क से होकर कहाँ-कहाँ जाते हैं? 
उत्तर : 
हम सड़क से होकर गाँव, शहर, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, मन्दिर, झोंपड़ी, बाग-बगीचे, हाट-बाजार सभी जगह जाते हैं।

प्रश्न 5. 
सड़क को कौन-कौन सी बातें बुरी लगती हैं और क्यों? 
उत्तर : 
सड़क को बुरा लगता है जब कोई उस पर कचरा डालता है, थूकता है, गंदगी फैलाता है या गड्ढा करता है। क्योंकि ऐसा करने से सभी लोगों को परेशानी होती है। 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 9 मैं सड़क हूँ

प्रश्न 6. 
सड़क के किनारों पर रोशनी कब की जाती है? 
उत्तर : 
त्योहार और मेलों के अवसर पर सड़क के किनारों पर रोशनी की जाती है। 

भाषा की बात - 

→ मेरे आस-पास सफाई हो जाती है। 
→ दोनों किनारों पर रोशनी की जाती है।
ऊपर दो बातें कही गई हैं। हर बात के पूरी होने पर एक चिन्ह। लगाया गया है। इसे 'पूर्ण विराम' कहते हैं। 

प्रश्न :
निम्न वाक्यों के अंत में पूर्ण विराम लगाएँ
(क) मैं सड़क हूँ मिट्टी और पत्थर से बनी हूँ 
(ख) उत्सवों के समय मैं तरह-तरह की दुकानों से सज जाती हूँ मुझ पर काफी चहल-पहल होती है 
उत्तर :
(क) मैं सड़क हूँ। मिट्टी और पत्थर से बनी हूँ। 
(ख) उत्सवों के समय मैं तरह-तरह की दुकानों से सज जाती हूँ। मुझ पर काफी चहल-पहल होती है। 

प्रश्न :
काली सड़कें, बड़े गड्ढे इनमें 'काली' और 'बड़े' शब्द सड़क और गड्ढे की विशेषता बता रहे हैं। विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं। विशेषण लगाकर तुम भी नये शब्द लिखो। 
उत्तर :  
मीठा गुड़ 
सुन्दर गुड़िया
ठंडा पानी 
लाल मिर्ची 
पीला आम 
हरी दूब 
काली रात 
बड़ा मकान

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 9 मैं सड़क हूँ

RBSE Class 3 Hindi मैं सड़क हूँ Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 

प्रश्न 1. 
सड़क किससे बनी हुई होती है? 
(अ) मिट्टी 
(ब) पत्थर 
(स) डामर
(द) उक्त सभी।
उत्तर : 
(द) उक्त सभी।

प्रश्न 2. 
गाँवों तक सड़क बनने से उनका -
(अ) विकास हुआ है 
(ब) काम बंद हुए हैं 
(स) तरक्की बंद हो गई है। 
(द) विकास रुका है। 
उत्तर : 
(अ) विकास हुआ है 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 9 मैं सड़क हूँ

प्रश्न 3. 
गाय-बैल-भैंस के झुंड गुजरने से सड़क को -
(अ) दर्द बढ़ जाता है 
(ब) दर्द भूल जाती है। 
(स) पीड़ा होती है 
(द) कुछ नहीं होता। 
उत्तर : 
(ब) दर्द भूल जाती है। 

प्रश्न 4. 
हमें सड़क पर - 
(अ) थूकना चाहिए
(ब) कचरा फेंकना चाहिए 
(स) सफाई रखनी चाहिए 
(द) गड्ढे बनाने चाहिए 
उत्तर :
(स) सफाई रखनी चाहिए  

रिक्त स्थान भरो - 

प्रश्न 1. 
मैं कहीं कच्ची हूँ, तो कहीं .........। (सपाट/पक्की) 
उत्तर : 
पक्की

प्रश्न 2. 
लोग कहते हैं कि गाँव के पास से गुजरते समय मैं उसके .......... का हिस्सा बन जाती हूँ। (विनाश/विकास) 
उत्तर : 
विकास

प्रश्न 3. 
दोनों किनारों पर .......... की जाती है। (रोशनी/गन्दगी) 
उत्तर : 
रोशनी

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 9 मैं सड़क हूँ

प्रश्न 4. 
मैं कोशिश करती हूँ कि सब लोगों को उनकी .......... तक पहुँचा सकूँ। (दुकान/मंजिल) 
उत्तर : 
मंजिल

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न - 

प्रश्न 1. 
सड़क को दुःख कब होता है?
उत्तर : 
जब सड़क के ऊपर कूड़ा-करकट फेंका जाता है तथा थूका जाता है, तब सड़क को दुःख होता है। 

प्रश्न 2. 
सड़क को अच्छा कब लगता है? 
उत्तर : 
अपने नजदीक रौनक देखकर सड़क को अच्छा लगता है। 

प्रश्न 3. 
सड़क की हमेशा क्या कोशिश रहती है? 
उत्तर : 
लोगों को अपनी मंजिल तक पहुँचाने की सड़क की हमेशा कोशिश रहती है।

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 9 मैं सड़क हूँ

प्रश्न 4. 
सड़क लोगों से क्या कहना चाहती है? 
उत्तर : 
'चलते रहो-चलते रहो' सड़क लोगों से यही कहना चाहती है। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न - 

प्रश्न 1. 
सड़क के आने से गाँवों का विकास किस प्रकार हुआ है? 
उत्तर : 
गाँवों तक सड़क आने से गाँव सीधे बड़े शहरों से जुड़ गए। यहाँ स्कूल, अस्पताल और विकास के अन्य माध्यम शहरों से आने लगे और धीरे-धीरे गाँवों का विकास होने लगा।

प्रश्न 2. 
हम सड़क को साफ़ रखने में कैसे मदद कर सकते हैं? 
उत्तर : 
हमें सड़क पर कूड़ा-करकट नहीं डालना चाहिए। सड़क पर न थूकना चाहिए और न पानी फैलाना चाहिए। इस तरह से हम सड़क को साफ़ रखने में मदद कर सकते हैं। 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 9 मैं सड़क हूँ

प्रश्न 3. 
सड़क सबको अपनी मंजिल तक पहुँचाती है। कैसे? 
उत्तर : 
सड़क पर चलने वाले यात्री कहीं न कहीं पहुँचना चाहते हैं। वह स्थान चाहे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल हो या झोंपड़ी, बाग-बगीचे या हाट-बाजार या अन्य कोई स्थान। सड़क सबको अपनी मंजिल तक पहुँचाती है। 

प्रश्न 4. 
'मैं सड़क हूँ' आत्मकथा (पाठ) से क्या सन्देश दिया गया है? 
उत्तर : 
इस पाठ से सन्देश दिया गया है कि जीवन में सुख-दुःख आते-जाते रहते हैं, परन्तु हमें उनकी परवाह न करते हुए चलते रहना चाहिए। जीवन में सदा आगे बढ़ते रहना चाहिए।

मैं सड़क हूँ Summary in Hindi

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 9 मैं सड़क हूँ 1

पाठ का सार - प्रस्तुत पाठ में सड़क अर्थात् रास्तों के बारे में बताया गया है। सड़क जो कच्ची या मिट्टी, पत्थर या डामर की बनी होती है, लोगों को अपनी मंजिल तक पहुँचाती है। सड़क इस बात से खुश भी है कि उसके ऊपर से लोग और जानवर गुजरते हैं, सड़क के किनारे छायादार पेड़ लगाए जाते हैं और सड़क को साफ़-सुथरा रखा जाता है। जब लोग सड़क पर कचरा फेंकते हैं,थूक देते हैं या केला खाकर छिलका फेंक देते हैं या सड़क पर गड्ढा कर देते हैं, तो सड़क को दु:ख भी होता है। सड़क के किनारे लगे संकेत चिन्हों का भी पालन करना चाहिए। इससे दुर्घटनाओं से भी बचा जा सकता है। सड़क कहती है कि उसके सही व सुरक्षित इस्तेमाल से वह सब लोगों को अपनी मंजिल तक पहुँचा देती है।

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 9 मैं सड़क हूँ

कठिन-शब्दार्थ :

  • डामर = काला गाढ़ा पदार्थ जो सड़क बनाने के काम आता है/तारकोल। 
  • स्थान = जगह। 
  • घुमावदार = जिसमें बार-बार घुमाव आए। 
  • सपाट = सीधी। 
  • गुजरना = चले जाना। 
  • हिस्सा = भाग। 
  • ऋतुएँ = मौसम। 
  • झुंड = समूह।
  • बाजू में = बगल में/किनारे पर। 
  • फलदार = फलों से युक्त। 
  • शोभा = सुंदरता। 
  • रोशनी = उजाला/प्रकाश। 
  • चहलपहल = गहमा-गहमी/आवाजाही। 
  • नज़दीक = पास में। 
  • रौनक = खुशहाली। 
  • कूड़ा-करकट = कचरा।
  • कदम = पैर। 
  • आहट = आवाज।
  • उत्साहित = उत्साह से भरा हुआ। 
  • दुर्घटना = बुरी घटना/हादसा। 
  • चिह्न = निशान। 
  • शामिल होना = मिल जाना। 
  • निर्दोष = जिसका कोई दोष नहीं हो। 
  • इतिहास = पुरानी घटनाओं का विवरण। 
  • फलदार = फलों से युक्त/फलों वाले। 
  • परवाह = चिन्ता। 
  • कोशिश = प्रयास/जतन। 
  • धमक = भारी आवाज़।
Prasanna
Last Updated on Sept. 13, 2022, 10:53 a.m.
Published Sept. 13, 2022