RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 9 भोजन में विविधता

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 9 भोजन में विविधता Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 3 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 3 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 3 EVS Solutions Chapter 9 भोजन में विविधता

RBSE Class EVS भोजन में विविधता Textbook Questions and Answers

सोचिए और चर्चा कीजिए

प्रश्न 1. 
आपके क्षेत्र में भोजन में मुख्यतया क्याक्या खाते हैं? 
उत्तर:
हमारे क्षेत्र में मुख्यतया दाल, चावल, रोटी, हरी सब्जी खाते हैं। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 9 भोजन में विविधता  

प्रश्न 2. 
अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग प्रकार का भोजन क्यों खाया जाता है? 
उत्तर:
अलग-अलग स्थानों पर जलवायु भिन्न-भिन्न होने से वहाँ अलग-अलग प्रकार की फसलें होती हैं, वहाँ रहने वाले लोग अधिकतर वही भोजन खाते हैं। यही कारण है कि अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग प्रकार का भोजन खाया जाता है।। 

प्रश्न 3. 
नीचे तालिका में खाने की चीजों के नाम दिए गए हैं। यदि आपने इनको कहीं खाया है तो तालिका में लिखिए।

भोजन

कहाँ खाया जाता है?

डोसा

 

कैर-सांगरी

 

बड़ापाव

 

मक्की की रोटी

 

बाजरे की रोटी

 

मालपुआ

 

चावल

 

उत्तर:

भोजन

कहाँ खाया जाता है?

डोसा

साउथ इंडिया (दक्षिण भारत)

कैर-सांगरी

जालौर (राजस्थान)

बड़ापाव

मुम्बई

मक्की की रोटी

डूँगरपुर (राज.), पंजाब

बाजरे की रोटी

जालौर (राजस्थान)

मालपुआ

गोनेर (राजस्थान)

चावल

गंगानगर (राज.), आसाम


पता कीजिए और लिखिए

प्रश्न 4. 
हमारे राज्य में कौन-कौनसे स्थान पर कौन-कौनसी चीजें खाने के लिए प्रसिद्ध हैं? नीचे तालिका में लिखिए।

खाने की चीजें

कहाँ की प्रसिद्ध है?

उसका स्वाद कैसा है?

घेवर

 

 

मावे की कचोरी

 

 

तिलपद्टी

 

 

पापड़-भुजिया

 

 

अलवर पाक

 

 

पेठे

 

 

रबड़ी

 

 

बाजरे की खीच

 

 

उत्तर:

खाने की चीजें

कहाँ की प्रसिद्ध है?

उसका स्वाद कैसा है?

घेवर

जयपुर

मीठा

मावे की कचोरी

जोधपुर

मीठा

तिलपद्टी

ब्यावर

मीठा

पापड़-भुजिया

बीकानेर

नमकीन

अलवर पाक

अलवर

मीठा

पेठे

किशनगढ़

मीठा

रबड़ी

उदयपुर

मोठा

बाजरे की खीच

जोधपुर

नमकीन


देखिए और बताइए-

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 9 भोजन में विविधता

प्रश्न 5. 
चित्र में दी गई सामग्री से आपके घर में या बाहर क्या-क्या बनता है?
RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 9 भोजन में विविधता 1
उत्तर:
नीचे दी गई खाद्य सामग्री के समक्ष उससे बनने वाली वस्तुएँ दी गई हैं- आलू-समौसे, आलू के पराठे, वड़ापाव, आलू के पकौड़े। दूध-रबड़ी, मावा, पनीर, दही।चावल-पुलाव, बिरयानी, खिचड़ी, खीर। सूजी-इडली, हलवा। मक्का-मक्के की रोटी, मक्के के फूले। बाजरा-बाजरे की रोटी, बाजरे की खीच । गेहूँ गेहूँ की रोटी, बाटी, चूरमा। बेसन... बेसन के लड्डू, बेसन का चूरमा, बेसन के पकौड़े। 

प्रश्न 6. 
कुछ पौधों तथा उनसे मिलने वाली खानेपीने की चीजों के चित्र नीचे दिये गये हैं, उनका सही मिलान कीजिए
RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 9 भोजन में विविधता 2

उत्तर:
(अ) (iv) 
(ब) (i) 
(स) (ii)
(द) (iii)।

सोचिए और बताइए-

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 9 भोजन में विविधता

प्रश्न 7. 
आपके यहाँ भी मेले या हाट-बाजार लगते होंगे, उनमें कौनसी खाने की चीजें मिलती हैं? सूची बनाइए। उत्तर-हमारे यहाँ मेले या हाट-बाजार में सूखे मेवे, चायपत्ती, मसाले, शहद, अचार, पापड़ तथा नमकीन आदि खाने की चीजें मिलती हैं।

प्रश्न 8. 
आपके परिवार से हाट-बाजार में कौनसी चीजें बेचने हेतु भेजी जाती हैं अथवा आपके परिवार द्वारा हाट बाजार से कौनसी चीजें खरीदी जाती हैं? 
उत्तर:
हमारे परिवार से हाट-बाजार में पापड़, अचार, नमकीन, कचौरी-समौसे बेचने हेतु भेजे जाते हैं तथा हमारे परिवार द्वारा वहाँ से मसाले, चायपत्ती, काजू, आदाम तथा शहद आदि वस्तुएँ खरीदी जाती हैं। पता कीजिए और लिखिए

प्रश्न 9. 
निम्नांकित सारणी को पूर्ण कर बताइए

पौधों से प्राप्त होने वाली सामग्री

जन्तुओं से प्राप्त होने

 वाली सामग्री

चीनी

 

हल्दी

 

मूँगफली

 

दालें

 

उत्तर:

पौधों से प्राप्त होने वाली सामग्री

जन्तुओं से प्राप्त होने

 वाली सामग्री

चीनी

दूध

हल्दी

शहद

मूँगफली

ऊन

दालें

अण्डे


RBSE Class 3 EVS भोजन में विविधता Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

1. जालौर में सबसे अधिक किसकी खेती होती है? 
(अ) ज्वार
(ब) बाजरा 
(स) मक्का 
(द) गेहूँ। 
उत्तर:
(ब) बाजरा 

2. हलवा बनाने में उपयोग होता है
(अ) आटा 
(ब) घी 
(स) शक्कर 
(द) उपर्युक्त सभी। 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी। 

3. शहद हमें किससे प्राप्त होता है? 
(अ) मधुमक्खी से 
(ब) गाय से 
(स) मक्खी से 
(द) गधा से। 
उत्तर:
(अ) मधुमक्खी से 

4. अण्डे हमें किससे प्राप्त होते हैं? 
(अ) गाय से 
(ब) मुर्गी से 
(स) भैंस से 
(द) कुत्ते से। 
उत्तर:
(ब) मुर्गी से 

5. गंगानगर में सबसे अधिक किसकी खेती होती है?
(अ) मक्का की 
(ब) बाजरा की 
(स) ज्वार की 
(द) चावल की। 
उत्तर:
(द) चावल की। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 9 भोजन में विविधता

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. अलग-अलग जगहों पर लोग अलग-अलग प्रकार का ............ करते हैं। 
2. त्यौहारों पर हमारे घर में तरह-तरह के ............ बनते हैं। 
3. जालौर में ............ खूब उगता है। 
4. हमें ............ प्रकार की सब्जियाँ एवं फल खाने चाहिए। 
5. सभी प्रकार की दालें, फल, सब्जी, दूध आदि भोजन की ............ को बढ़ाते हैं। 
उत्तर:
1. भोजन 
2. पकवान 
3. बाजरा 
4. सभी 
5. पौष्टिकता।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
खीर बनाने में क्या-क्या उपयोग होता है? 
उत्तर:
खीर में दूध, चावल, शक्कर, सूखे मेवे आदि का उपयोग होता है। 

प्रश्न 2. 
चावल हमें पौधे से मिलता है या जानवर से? 
उत्तर:
पौधे से। 

प्रश्न 3. 
साउथ इंडिया (दक्षिण भारत) में क्या खाया जाता है? 
उत्तर:
इडली डोसा।। 

प्रश्न 4. 
वडापाव कहाँ अधिक खाया जाता है? 
उत्तर:
मुम्बई में। 

प्रश्न 5.
डूंगरपुर में बहुतायत से क्या उगता है? 
उत्तर:
डूंगरपुर में मक्का बहुतायत से उगाती है। 

प्रश्न 6. 
भारत में भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग फसलें क्यों होती हैं? 
उत्तर:
भिन्न-भिन्न क्षेत्रों की जलवायु अलग-अलग होने के कारण। 

प्रश्न 7. 
समुद्र के पास रहने वालों का मुख्य भोजन क्या है? 
उत्तर:
समुद्र के पास रहने वालों का मुख्य भोजन मछली व अन्य समुद्री जीव हैं। 

प्रश्न 8. 
पौष्टिक भोजन हेतु क्या खाना आवश्यक है? 
उत्तर:
पौष्टिक भोजन हेतु सभी प्रकार की दालें, फल, सब्जी, दूध आदि खाना आवश्यक है। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
पंजाब एवं दक्षिण भारत के लोगों का मुख्य भोजन क्या है?
उत्तर:
पंजाब के लोगों का मुख्य भोजन मक्की की रोटी-सरसों का साग तथा दक्षिण भारत के लोगों का मुख्य भोजन दाल-चावल, इडली-साँभर, डोसा, रसम आदि हैं। 

प्रश्न 2. 
तुम्हारे घर में बाजरा, गेहूँ, दूध, पालक, अंडा, मुर्गी, चावल, दालें, आलू, मछली से क्याक्या बनाया जाता है? 
उत्तर:
हमारे घर में बाजरा से रोटी, खीचड़ा; गेहूँ से रोटी, दलिया; दूध से दही, खोया, पनीर; पालक से सब्जी; चावल से भात; दालों से सब्जी (दाले); आलू से सब्जी व चिप्स बनाए जाते हैं, लेकिन अंडा, मुर्गी व मछली से कुछ नहीं बनाया जाता है। क्योंकि हमारा घर शाकाहारी है। 

प्रश्न 3. 
दाल-बाटी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है? 
उत्तर:
दाल-बाटी बनाने के लिए दाल, आटा, मिर्च, घी तथा अन्य मसालों की जरूरत होती है। 

प्रश्न 4. 
समुद्री क्षेत्रों के लोग क्या-क्या खाते हैं? 
उत्तर:
समुद्री क्षेत्रों के लोग समुद्री जीव, जैसेमछली, केकड़ा, झींगुर तथा साँप आदि खाते हैं। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 9 भोजन में विविधता

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
यहाँ कुछ पौधों के चित्र तथा उनसे खाने-पीने के लिए मिलने वाली चीजों के चित्र
RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 9 भोजन में विविधता 3
उत्तर:

पौधे

चीज का नाम

गन्ने का पौधा

शक्कर/चीनी

चाय का पौधा व उसकी पत्ती

चाय पत्ती

हल्दी का पौधा

हल्दी

केसर का फूल व पुंकेसर

केसर


प्रश्न 2. 
कुछ ऐसी चीजों के नाम भी लिखो जो तुम्हारे घर में नहीं बनती हैं लेकिन तुमने कहीं और खाई हैं। पहली बार कोई चीज खाने से पहले तुमें उसके बारे में क्या लग रहा था? जब खाकर देखा तो क्या लगा? 
उत्तर:
हमारे घर में बाजरे की राबड़ी, केर-सांगरी की सब्जी आदि नहीं बनती हैं, लेकिन हमने किसी अन्य के यहाँ खाई हैं। बाजरे की राबड़ी खाने से पहले हमें लग रहा था कि यह स्वादिष्ट नहीं होगी। लेकिन जब खाई तो बढ़िया तथा स्वादिष्ट लगी। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 9 भोजन में विविधता

प्रश्न 3. 
राजस्थान के प्रमुख खाद्यान्न कौन-कौनसे हैं तथा इनको किस-किस जिलों में अधिक बोया जाता है?
उत्तर:

खाद्यान्न

अधिक बोया जाता है

बाजरा

पाली, बाड़ मेर, जोधपुर, बीकानेर, जालौर, नागौर, चूरू

ज्वार

अजमेर, कोटा, बारां, झालावाड़, टोंक, पाली, चित्तौड़ गढ़,

सवाई-माधोपुर, करौली, भरतपुर व अलवर

मक्का

उदयपुर, राजसमन्द, चित्रौड़ गढ़, भीलवाड़ा, बाँसवाड़ा, डूँगरपुर

गेहूँ

राजस्थान में लगभग सभी जगह

Prasanna
Last Updated on Oct. 6, 2022, 5:32 p.m.
Published Oct. 6, 2022