RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 20 संचार के साधन

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 20 संचार के साधन Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 3 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 3 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 3 EVS Solutions Chapter 20 संचार के साधन

RBSE Class EVS संचार के साधन Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1. 
पाठ्यपुस्तक की पृष्ठ संख्या 99 पर दिए गए चित्रों को पहचान कर उनके नाम लिखिए। 
उत्तर:
साधन नाम
RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 20 संचार के साधन 1

सोचिए और बताइए

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 20 संचार के साधन 

प्रश्न 2. 
आपने इनमें से कौन-कौनसे साधनों का उपयोग किया है? 
उत्तर:
हमने इनमें से रेडियो, टेलीविजन, मोबाइल, अखबार, पोस्टकार्ड सभी का उपयोग किया है। 

प्रश्न 3. 
इनमें से कौनसे साधन के लिए बिजली की आवश्यकता होती है? 
उत्तर:
रेडियो, टेलीविजन, मोबाइल के लिए बिजली की आवश्यकता होती है। 

प्रश्न 4.
सूचना के साधनों को उनकी विशेषताओं के आधार पर वर्गीकृत कर तालिका में भरिए। 
उत्तर:
तालिका

केवल सुनकर सूचना प्राप्त करना

केवल देखकर और पढ़कर सूचना प्राप्त करना

देखकर और सुनकर सूचना प्राप्त करना

1. रेडियो

पोस्टकार्ड

मोबाइल

2. टेलीफोन

अखबार

टेलीविजन

3. वायरलैस

पत्र-पत्रिकाएँ

वीडियो कॉलिंग

4. हरकारे

चैट

वीडियो चैट

5. ढोल-नगाड़े

विज्ञापन का बैनर

वीडियो कान्फ्रेंसिंग


यह भी कीजिए-

प्रश्न 5. 
अपने घर के डाक का पता लिखिए ताकि आपको लिखा पत्र आप तक पहुँच सके। 
उत्तर:
(नोट-विद्यार्थी अपना स्वयं का डाक-पता लिखें।) सोचिए और लिखिए

प्रश्न 6. 
आप टेलीविजन में क्या-क्या देखते हैं?
उत्तर:
हम टेलीविजन में नाटक, फिल्म, गाने, खेल तथा अन्य समाचार देखते हैं। 

प्रश्न 7. 
आपको टेलीविजन से क्या-क्या लाभ होते हैं? 
उत्तर:
हमको टेलीविजन से देश-विदेश के समाचार, खेल, घटनाएँ, सूचनाएँ, ज्ञानवर्धक नाटक आदि देखने को मिलता है। पता कीजिए और बताइए

प्रश्न 8. 
टेलीफोन और मोबाइल किससे चलता है? 
उत्तर:
टेलीफोन तार के माध्यम से चलते हैं और मोबाइल वायरलैस (बिना तार के) नेटवर्क के माध्यम से चलते हैं। 

प्रश्न 9. 
आपके परिवार में कौन-कौन मोबाइल का उपयोग करते हैं? 
उत्तर:
मेरे परिवार में पिताजी, माताजी, बड़े भाई, बड़ी बहन आदि मोबाइल का उपयोग करते हैं। 

प्रश्न 10. 
आपके विद्यालय के वाचनालय में कौन-कौनसे समाचार-पत्र आते हैं? 
उत्तर:
हमारे विद्यालय के वाचनालय में हिन्दी के दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, पंजाब केसरी तथा अंग्रेजी के डी.एन.ए., टाइम्स ऑफ इंडिया आदि समाचार-पत्र आते हैं। 

प्रश्न 11. 
समाचार-पत्र, पत्र-पत्रिकाओं से कौनकौनसी जानकारियों का पता चलता है? 
उत्तर:
समाचार-पत्र, पत्र-पत्रिकाओं से हमें अलगअलग शहरों और गाँवों की घटनाएँ, सूचनाएँ और खबरों का पता चलता है।

RBSE Class 3 EVS संचार के साधन Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. रमेश और नीता क्या कार्य कर रहे थे? 
(अ) अखबार पढ़ने 
(ब) सोना 
(स) गृहकार्य 
(द) खाना। 
उत्तर:
(स) गृहकार्य 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 20 संचार के साधन

2. पहले किसके माध्यम से संदेश नहीं भेजे जाते थे
(अ) कबूतर 
(ब) ढोल-नगाड़ों 
(स) हरकारे 
(द) मोबाइल। 
उत्तर:
(द) मोबाइल। 

3. भानु कहाँ का रहने वाला है?
(अ) उदयपुर 
(ब) नागौर 
(स) जोधपुर 
(द) जयपुर। 
उत्तर:
(ब) नागौर 

4. भानु की मौसी कहाँ रहती है? 
(अ) अजमेर 
(ब) नागौर 
(स) फलौदी 
(द) जैसलमेर । 
उत्तर:
(स) फलौदी 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. पहले ढोल-नगाड़ों के माध्यम से ............... भेजे जाते थे। 
2. मोबाइल से बातचीत के साथ-साथ ............... का उपयोग भी करते हैं। 
3. हमें ............... के द्वारा अलग-अलग शहरों और गाँवों की घटनाएँ, सूचनाएँ और खबर मिलती हैं। 
4. ............... को नजदीक बैठकर नहीं देखना चाहिए। 
5. ............... भी संचार का सशक्त माध्यम है। 
उत्तर:
1. संदेश 
2. इंटरनेट 
3. अखबार 
4. टेलीविजन 
5. पोस्ट ऑफिस। 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
नीता के दादाजी सवेरे धूप में बैठकर क्या कर रहे थे? 
उत्तर:
अखबार पढ़ रहे थे। 

प्रश्न 2. 
मोबाइल किस काम आता है?
उत्तर:
बात करने के। 

प्रश्न 3. 
आधुनिक काल के संचार माध्यम कौनकौनसे हैं? 
उत्तर:
टेलीफोन, फैक्स, मोबाइल और इन्टरनेट। 

प्रश्न 4. 
आधुनिक संचार में किसका उपयोग प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है? 
उत्तर:
मोबाइल। 

प्रश्न 5.
चिट्ठियों को कौन पहुंचाता है? 
उत्तर:
पोस्टमैन (डाकिया)।

प्रश्न 6. 
चिट्ठियाँ किसमें डाली जाती हैं? 
उत्तर:
लेटर बॉक्स (पत्र-पेटिका) में। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 20 संचार के साधन

लघूत्तरात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. 
संचार के साधन किसे कहते हैं?
उत्तर:
वे साधन जो सूचना या समाचारों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाने के काम आते हैं, उन्हें संचार के साधन कहते हैं। 

प्रश्न 2. 
टेलीविजन को नजदीक बैठकर क्यों नहीं देखना चाहिए? 
उत्तर:
टेलीविजन को नजदीक बैठकर देखने से आँखें खराब होती हैं। 

प्रश्न 3. 
रमेश के पिताजी क्या कर रहे थे? 
उत्तर:
रमेश के पिताजी टेलीविजन पर समाचार देख रहे थे। 

प्रश्न 4. 
पहले किन-किन माध्यमों से संदेश भेजे जाते थे? 
उत्तर:
पहले ढोल-नगाड़ों, कबूतरों तथा हरकारे के माध्यम से संदेश भेजे जाते थे। 

प्रश्न 5. 
वर्तमान में संचार के प्रमुख साधनों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
वर्तमान में संचार के प्रमुख साधन हैंटेलीफोन, मोबाइल, इन्टरनेट, रेडियो, टेलीविजन, पत्र| पत्रिकाएँ तथा पोस्ट ऑफिस । ये सूचनाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाते हैं। आजकल संचार के साधन के रूप में मोबाइल का उपयोग दिनप्रतिदिन बढ़ रहा है। 

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
पोस्टकार्ड एक स्थान से दूसरे स्थान तक कैसे पहुँचाया जाता है? इसका वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
सबसे पहले पोस्टकार्ड पर पोस्टकार्ड लिखने वाले का नाम और पता लिखते हैं, फिर इसमें जो संदेश देना चाहते हैं, उसे लिखते हैं तथा जिस स्थान पर इस पोस्टकार्ड को भेजना है, उस व्यक्ति का नाम तथा पता लिखा जाता है। इसके बाद इस पोस्टकार्ड को लेटर बॉक्स में डाल देते हैं। इन लेटरों को एक जगह इकट्ठा कर पते के अनुसार मुख्य स्थान पर भेजा जाता है। वहाँ पोस्टमैन स्थानीय पते के अनुसार छाँटकर पोस्टकार्ड को उस पते पर पहुँचाकर आता है।

Prasanna
Last Updated on Oct. 7, 2022, 5:31 p.m.
Published Oct. 7, 2022