RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 13 त्योहार, पर्व और जयंती

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 13 त्योहार, पर्व और जयंती Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 3 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 3 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 3 EVS Solutions Chapter 13 त्योहार, पर्व और जयंती

RBSE Class EVS त्योहार, पर्व और जयंती Textbook Questions and Answers

चर्चा कीजिए और लिखिए

प्रश्न 1. 
हम कौन-कौनसे त्यौहार मनाते हैं? 
उत्तर:
हम स्वतन्त्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, दीपावली, होली, ईद, क्रिसमस, महावीर जयन्ती, गुरुनानक जयन्ती तथा दशहरा आदि त्यौहार मनाते हैं। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 13 त्योहार, पर्व और जयंती  

प्रश्न 2. 
हमारे राष्ट्रीय पर्व कौन-कौनसे हैं? 
उत्तर:
हमारे राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) तथा 2 अक्टूबर (महात्मा गाँधी जयन्ती) हैं। 

प्रश्न 3. 
आपके विद्यालय में कौन-कौनसे राष्ट्रीय पर्व मनाए जाते हैं? 
उत्तर:
हमारे विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस तथा महात्मा गाँधी जयन्ती राष्ट्रीय पर्व मनाए जाते हैं। 

प्रश्न 4. 
राष्ट्रीय पर्व पर आप विद्यालय में क्याक्या कार्य करते हैं? उत्तर-राष्ट्रीय पर्व पर हमारे विद्यालय में मार्चपास्ट, देशभक्ति गीतों पर नृत्य, ध्वजारोहण, देशभक्ति गीतों का गायन तथा देशभक्ति कविता का पाठ आदि कार्य किये जाते हैं। प्रश्न 5. हमारे राष्ट्रीय ध्वज में कितने रंग हैं? उत्तर-हमारे राष्ट्रीय ध्वज में केसरिया, सफेद तथा हरा तीन रंग हैं। 

प्रश्न 6. 
ये रंग हमें क्या सन्देश देते हैं?
उत्तर:
केसरिया रंग समृद्धि का प्रतीक है। सफेद रंग शान्ति प्रतीक है तथा हरा रंग हरियाली का प्रतीक है। पता कीजिए और लिखिए

प्रश्न 7. 
आपको सबसे अच्छा त्यौहार कौनसा लगता है? 
उत्तर:
मुझे सबसे अच्छा त्यौहार दीपावली लगता है।

प्रश्न 8. 
आपके यहाँ और कौन-कौनसे त्यौहार मनाए जाते हैं? 
उत्तर:
हमारे यहाँ ईद, दीपावली, होली, क्रिसमस, दशहरा, गुरुनानक जयन्ती, महावीर जयन्ती आदि त्यौहार मनाये जाते हैं। 

प्रश्न 9. 
आप त्यौहारों पर क्या करते हैं? 
उत्तर:
हम त्यौहार पर घर सजाते हैं, मिठाइयाँ खाते हैं, नये कपड़े खरीदते हैं तथा अपने रिश्तेदारों के यहाँ मिलने जाते हैं।

प्रश्न 10. 
आप पर्व और त्यौहार पर क्यों खुश होते हैं? 
उत्तर:
पर्व और त्यौहार पर हम खुश होते हैं क्योंकि पर्व और त्यौहार पर हम अपने रिश्तेदारों से मिलते हैं तथा हमें नये-नये पकवान और मिठाइयाँ खाने को मिलती हैं। इन त्यौहारों व पर्यों पर हमें आपस में खुशी बाँटने का अवसर मिलता है। चर्चा कीजिए और लिखिए

प्रश्न 11. 
भगवान महावीर ने क्या उपदेश दिया था? 
उत्तर:
भगवान महावीर ने अहिंसा का उपदेश दिया।

प्रश्न 12.
गुरुवाणी क्या है? 
उत्तर:
कार्तिक मास की पूर्णिमा को गुरुद्वारों में गुरुवाणी का पाठ किया जाता है। इसमें हमें भाईचारे का संदेश मिलता है। 

प्रश्न 13. 
हमारे यहाँ सामूहिक रूप से कब-कब प्रसाद वितरित किया जाता है? 
उत्तर:
हमारे यहाँ सामूहिक रूप से त्यौहारों तथा जयन्तियों पर प्रसाद वितरित किया जाता है। 

प्रश्न 14. 
आपके यहाँ कौन-कौनसी जयन्तियों पर शोभायात्रा निकाली जाती है? 
उत्तर:
हमारे यहाँ पर गणेशजी, हनुमानजी, रामजी, कृष्णजी, महावीरजी, रामदेवजी, तेजाजी तथा गुरु नानकजी की जयन्तियों पर शोभायात्रा निकाली जाती

प्रश्न 15. 
आपके क्षेत्र में कौन-कौनसे लोक देवता हैं? उनके नाम बताइए। 
उत्तर:
हमारे क्षेत्र राजस्थान में बाबा रामदेव, तेजाजी, ओमबना तथा पाबूजी आदि लोक देवता हैं। 

प्रश्न 16. 
इन लोक देवताओं को किस कार्य के लिए पूजा जाता है? 
उत्तर:
इन लोकदेवताओं ने लोक कल्याण के लिए अपना सारा जीवन दाँव पर लगा दिया इसलिए इन्हें पूजा जाता है।

RBSE Class 3 EVS त्योहार, पर्व और जयंती Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

1. कौनसा त्यौहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है? 
(अ) क्रिसमस 
(ब) होली 
(स) दीपावली 
(द) गुरुनानक जयन्ती। 
उत्तर:
(स) दीपावली 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 13 त्योहार, पर्व और जयंती  

2. भारत के प्रधानमंत्री कहाँ झण्डा फहराते हैं? 
(अ) आगरा में 
(ब) नई दिल्ली में 
(स) जयपुर में 
(द) अहमदाबाद में। 
उत्तर:
(ब) नई दिल्ली में 

3. दीपावली के दिन किसकी पूजा की जाती है?
(अ) सीताजी की 
(ब) हनुमानजी की 
(स) रामजी की. 
(द) लक्ष्मीजी की।
उत्तर:
(द) लक्ष्मीजी की।

4. गुरुनानक साहेब सिक्ख समुदाय के कौनसे गुरु थे? 
(अ) पहले 
(ब) तीसरे 
(स) पाँचवें 
(द) इनमें से कोई नहीं। 
उत्तर:
(अ) पहले 

5. 25 दिसम्बर को कौनसा त्यौहार मनाया जाता
(अ) दशहरा 
(ब) दीपावली 
(स) क्रिसमस 
(द) होली। 
उत्तर:
(स) क्रिसमस

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. ईद के दिन विशेष रूप से . .. बनाई । जाती हैं। 
2. क्रिसमस के दिन घरों में . .. सजाया जाता
3. गुरुनानक जयन्ती के दिन गुरुद्वारों में .. ..... का पाठ होता है। 
4. पाबूजी, तेजाजी . .. हैं। 
5. स्वतंत्रता दिवस .. को मनाया जाता है। 
6. श्रीराम ..... .. वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटे थे। 
उत्तर:
1. मीठी सेवइयाँ 
2. क्रिसमस ट्री 
3. गुरुवाणी 
4. लोकदेवता 
5. 15 अगस्त 
6. चौदह । 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. 
हमारे यहाँ कितने प्रकार के त्यौहार और पर्व मनाये जाते हैं? 
उत्तर:
हमारे यहाँ राष्ट्रीय, सामाजिक तथा धार्मिक त्यौहार और पर्व मनाए जाते हैं। 

प्रश्न 2. 
लाल किले पर झण्डा किसके द्वारा फहराया जाता है? 
उत्तर:
प्रधानमंत्री द्वारा। 

प्रश्न 3. 
भगवान् श्रीराम चौदह वर्ष का वनवास पूर्ण कर कहाँ लौटे थे? 
उत्तर:
अयोध्या।

प्रश्न 4. 
मुसलमान रोजा कब रखते हैं? 
उत्तर:
रमजान के महीने में। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 13 त्योहार, पर्व और जयंती  

प्रश्न 5. 
गुरुनानक जयन्ती पर गुरुद्वारों में क्या होता है?
उत्तर:
गुरुनानक जयन्ती पर गुरुद्वारों में गुरुवाणी का पाठ होता है और कढाह प्रसाद बाँटा जाता है। 

प्रश्न 6. 
तेजाजी ने किसकी गायें छुड़वाईं? 
उत्तर:
लाछा गुजरी की। 

प्रश्न 7. 
मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान में कौन लोक देवता के रूप में पूजे जाते हैं? 
उत्तर:
वीर तेजाजी। 

प्रश्न 8. 
महावीर जयन्ती कब मनाई जाती है? 
उत्तर:
चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की तेरस को महावीर जयन्ती मनाई जाती है। 

प्रश्न 9. 
राजस्थान में पाबूजी के यशगान स्वरूप क्या किया जाता है? 
उत्तर:
राजस्थान में पाबूजी के यशगान स्वरूप पावड़े। (गीत) गाये जाते हैं। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
दीपावली पर हम क्या-क्या करते हैं? 
उत्तर:
दीपावली पर हम अपने घरों की अच्छी तरह सफाई कर उन्हें सजाते हैं। इस दिन घरों में तरह तरह की मिठाइयाँ व पकवान बनते हैं तथा घरों में दीप जलाए जाते हैं। इस दिन हम पटाखे चलाते हैं, नये कपड़े पहनते हैं तथा 'धन की देवी' लक्ष्मीजी की पूजा करते हैं। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 13 त्योहार, पर्व और जयंती  

प्रश्न 2. 
क्रिसमस पर हम क्या करते हैं? 
उत्तर:
क्रिसमस के दिन घरों में क्रिसमस ट्री सजाया जाता है और विशेष रूप से खाने के लिए केक बनाया जाता है तथा गिरजाघरों में प्रार्थना सभायें होती

प्रश्न 3. 
तेजाजी लोक देवता क्यों कहलाये? 
उत्तर:
लाछा गुजरी की गायें चुराकर ले जाने पर लाछा गूजरी की प्रार्थना से वचनबद्ध होकर तेजाजी ने गायें छुड़वाई। इस संघर्ष में इनके प्राण न्यौछावर हो गए। 

प्रश्न 4. 
ईद पर हम क्या-क्या करते हैं? 
उत्तर:
रमजान के महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं। महीने के अन्त में चाँद दिखाई देने पर ईद मनाई जाती है। सभी मुस्लिम लोग सामूहिक नमाज पढ़ते हैं और एक-दूसरे से गले मिलकर खुशियाँ बाँटते हैं। इस दिन विशेष रूप से मीठी सेवइयाँ बनाई जाती हैं तथा लोग अपने रिश्तेदारों के घर मिलने जाते हैं।

Prasanna
Last Updated on Oct. 7, 2022, 11:35 a.m.
Published Oct. 6, 2022