RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 11 भोजन संबंधी अच्छी आदतें

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 11 भोजन संबंधी अच्छी आदतें Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 3 EVS are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 3 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 3 EVS Solutions Chapter 11 भोजन संबंधी अच्छी आदतें

RBSE Class EVS भोजन संबंधी अच्छी आदतें Textbook Questions and Answers

सोचिए और लिखिए

प्रश्न 1. 
आपके घर में राशन कौन-कौन लाता है?
उत्तर:
मेरे घर में राशन मेरे पिताजी और दादाजी लाते हैं। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 11 भोजन संबंधी अच्छी आदतें  

प्रश्न 2.
रानी के पिताजी क्या-क्या राशन सामग्री लाए होंगे?
उत्तर:
रानी के पिताजी राशन में चावल, चीनी, दाल, चाय-पत्ती, मसाले तथा आटा लाए होंगे। 

प्रश्न 3. 
क्या आप खाने से पहले हाथ धोते हैं? 
उत्तर:
हाँ, मैं खाने से पहले हाथ धोता हूँ। 

प्रश्न 4. 
आपके घर के सदस्यों को खाना कौन परोसता है? 
उत्तर:
हमारे घर के सदस्यों को खाना मेरी दादीजी | परोसती हैं। 

प्रश्न 5. 
सामूहिक भोज में खाना कौन-कौन परोसते हैं? 
उत्तर:
सामूहिक भोज में खाना परिवार के सदस्य तथा मित्रगण परोसते हैं। 

प्रश्न 6. 
आप घर में कहाँ बैठकर खाना खाते हो? 
उत्तर:
मैं घर में रसोईघर में बैठकर खाना खाता

प्रश्न 7. 
आप किसके साथ बैठकर खाना खाते हो? 
उत्तर:
मैं मेरे पिताजी के साथ बैठकर खाना खाता

प्रश्न 8. 
आपको खाना कौन परोसता है? 
उत्तर:
मुझे मेरी माताजी खाना परोसती हैं। 

प्रश्न 9. 
दादाजी ने भोजन को चबा-चबाकर खाने के लिए क्यों कहा? 
उत्तर:
-भोजन को अच्छी तरह से चबा-चबाकर खाने से यह अच्छे से पचता है तथा हमें पूर्ण ऊर्जा मिलती है। इसलिए दादाजी ने भोजन को चबा-चबाकर खानेके लिए कहा। 

पता कीजिए और लिखिए

प्रश्न 10. 
जब गुड़िया बैठने लगेगी तो उसे दूध के अलावा और क्या खिला सकते हैं? 
उत्तर:
जब गुड़िया बैठने लगेगी तो उसे दूध के| अलावा दाल का पानी, केला, चावल, फलों का रस, सेरेलक आदि खिला सकते हैं। 

प्रश्न 11. 
आप में भोजन सम्बन्धी कौनसी अच्छी आदतें हैं? सामने कोष्ठक में सही का निशान लगाइए। 
(1) खाने से पहले साबुन से हाथ धोना ( )
(2) छोटे-छोटे कौर लेना ( )
(3) धीरे-धीरे चबाना ( )
(4) खाना खाते समय कम बोलना ( )
(5) जूठा नहीं छोड़ना 
(6) खाने के बाद हाथ धोना व कुल्ला करना( )
उत्तर:
(1) खाने से पहले साबुन से हाथ धोना (✓ )
(2) छोटे-छोटे कौर लेना (✓ )
(3) धीरे-धीरे चबाना ( ✓)
(4) खाना खाते समय कम बोलना ( ✓)
(5) जूठा नहीं छोड़ना (✓ )
(6) खाने के बाद हाथ धोना व कुल्ला करना( ✓)

सोचिए और लिखिए

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 11 भोजन संबंधी अच्छी आदतें

प्रश्न 12. 
खाने की तीन-तीन चीजों के नाम लिखिए जो आपको पसन्द है और पसन्द नहीं है। पसन्द पसन्द नहीं है।
उत्तर:

पसन्द्

पसन्द नहीं है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर:

पसन्द्

पसन्द नहीं है।

दाल-चावल

कचौरी

दाल-बाटी-चूरमा

राजमा-चावल

हलवा

इडली


प्रश्न 13. 
यदि आपको एक दिन अपने परिवार के लिए खाना बनवाना हो तो क्या-क्या बनवाओगे? 
उत्तर:
यदि मुझे एक दिन अपने परिवार के लिए खाना बनवाना हो तो मैं नाश्ते में पोहे; दोपहर के भोजन में पूड़ी, सब्जी, खीर तथा रात्रि के भोजन में दाल-चावल तथा गाजर का हलवा बनवाऊँगा।

पता कीजिए और लिखिए

प्रश्न 14. 
आपके घर में कौन-कौनसे अनाज खाए जाते हैं? 
उत्तर:
मेरे घर में गेहूँ, बाजरा, मक्का , ज्वार, चना तथा चावल आदि अनाज खाये जाते हैं। 

प्रश्न 15. 
गेहूँ, चावल व बाजरे से क्या-क्या बनता है? उन्हें नीचे लिखिए।
RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 11 भोजन संबंधी अच्छी आदतें 1

RBSE Class 3 EVS भोजन संबंधी अच्छी आदतें Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. राजू कौनसी कक्षा में पढ़ता है? 
(अ) पाँची 
(ब) नवीं 
(स) दसवीं
(द) आठवीं। 
उत्तर:
(ब) नवीं 

2. घर का राशन किसको लाना था? 
(अ) रानी की माताजी को 
(ब) रानी के पिताजी को 
(स) राकेश के पिताजी को 
(द) राकेश की माताजी को। 
उत्तर:
(ब) रानी के पिताजी को 

3. बाहर कौन खेल रहा था? 
(अ) राजू 
(ब) राकेश
(स) दीप 
(द) अभिषेक।
उत्तर:
(अ) राजू 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 11 भोजन संबंधी अच्छी आदतें

4. "राजू की लम्बाई व शरीर बढ़ रहा है।" यह किसने कहा? 
(अ) नानाजी ने 
(ब) माँ ने 
(स) दादाजी ने 
(द) दादी ने। 
उत्तर:
(स) दादाजी ने 

5. "रोजाना सबकी पसन्द का खाना बनाना सम्भव नहीं है। रानी, कल तुम्हारी पसन्द की दाल-चावल बनाऊँगी।" यह किसने कहा है
(अ) माँ ने 
(ब) दादाजी ने 
(स) भाई ने 
(द) नानाजी ने।
उत्तर:
(अ) माँ ने 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. खाने के बाद हाथ धोना और ............ चाहिए। 
2. खाना खाते समय ............ चाहिए। 
3. छोटे बच्चों के लिए माँ का ............ ही सम्पूर्ण भोजन है।
4. हमें खाना ............ नहीं छोड़ना चाहिए।
5. बोलते समय खाना गले में ............ जाता है। 
उत्तर:
1. कुल्ला करना 
2. कम बोलना 
3. दूध
4. जूठा 
5. फँस।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1.
गुड़िया अभी क्या खाती है? 
उत्तर:
गुड़िया अभी सिर्फ माँ का दूध पीती है। 

प्रश्न 2. 
बुजुर्गों को क्या खाना चाहिए? 
उत्तर:
बुजुर्गों को हल्का भोजन, जैसे-दलिया, खिचड़ी, चावल, मूंग आदि खाना चाहिए।

प्रश्न 3. 
भोजन से शरीर को क्या मिलता है? 
उत्तर:
भोजन से शरीर को ऊर्जा मिलती है। 

प्रश्न 4. 
खाने से पहले हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर:
खाने से पहले हमें साबुन से हाथ धोने |चाहिए। 

प्रश्न 5. 
खाने में क्या नहीं छोड़ना चाहिए?
उत्तर:
खाने में जूठा भोजन नहीं छोड़ना चाहिए। 

प्रश्न 6. 
हमें कैसे खाना खाना चाहिए? 
उत्तर:
हमें छोटे-छोटे निवाले खाने चाहिए। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. 
हमें हाथ धोकर खाना क्यों खाना चाहिए?
उत्तर:
हमें हाथ धोकर खाना इसलिए खाना चाहिए क्योंकि हाथ न धोने से हाथ की गंदगी खाने के साथ हमारे शरीर में चली जाती है जिससे हमें बीमारी भी हो सकती है। 

प्रश्न 2. 
कौनसे लोग कम तथा हल्का खाना खाते हैं? 
उत्तर:
छोटे बच्चे, वृद्ध तथा बीमार लोग कम तथा हल्का खाना खाते हैं। इसके अतिरिक्त जो लोग कठोर कार्य नहीं करते तथा जिनका मोटापा बढ़ गया है, उन्हें भी हल्के खाने की जरूरत होती है। 

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 11 भोजन संबंधी अच्छी आदतें

प्रश्न 3. 
किन लोगों को अधिक खाने की जरूरत होती है? 
उत्तर:
बढ़ती उम्र के बच्चों, युवकों, कठोर परिश्रम करने वाले और कसरत करने वाले लोगों को अधिक खाने की जरूरत होती है। 

प्रश्न 4. 
हमारे खाने पर किन-किन बातों का असर पड़ता है?
उत्तर:
हमारे खाने पर हमारी उम्र, कार्य, स्वरूप, हमारी तबीयत, पसन्द, हमारी जलवायु और आय आदि का असर पड़ता है। 

प्रश्न 5. 
बुजुर्गों को किस तरीके का भोजन करना चाहिए? उत्तर-बुजुर्गों को हल्का सुपाच्य भोजन करना चाहिए। जैसे-दलिया, खिचड़ी, मूंग, चावल आदि। क्योंकि बुजुर्गों के दाँत भी नहीं होते हैं तथा उनकी पाचन शक्ति भी कम हो जाती है।

प्रश्न 6.
हम भोजन क्यों करते हैं?
अथवा
भोजन करना क्यों आवश्यक है? 
उत्तर:
भोजन करना आवश्यक है क्योंकि

  1. भोजन हमें ऊर्जा देता है।
  2. यह हमारी वृद्धि में सहायक है। 
  3. यह हमें मजबूत व स्वस्थ रखता है। 

प्रश्न 7. 
यदि आपके विद्यालय में बच्चे मध्यान्ह भोजन में थाली में जूठा छोड़ते हैं तो आप क्या करेंगे?
उत्तर:
ऐसा करने वाले बच्चों को हम कहेंगे कि उन्हें जितना भोजन करना है, उतना ही थाली में लेना चाहिए। इसकी जानकारी हम प्रधानाध्यापक/ पोषाहार प्रभारी को भी देंगे। 

निबन्धात्मक प्रश्न

RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 11 भोजन संबंधी अच्छी आदतें

प्रश्न 1. 
भोजन सम्बन्धी अच्छी आदतों को लिखिये। 
उत्तर:
भोजन सम्बन्धी अच्छी आदतें-भोजन सम्बन्धी अच्छी आदतें निम्नलिखित हैं

  1. खाने से पहले हाथ धोना।
  2. छोटे-छोटे कौर लेकर ठीक से चबा कर खाना। 
  3. खाने के समय कम बोलना। 
  4. जूठा नहीं छोड़ना।
  5. खाने के बाद हाथ धोना और कुल्ला करना। 
  6. सादा (सुपाच्य) भोजना करना। 
  7. ताजा भोजन करना।
Prasanna
Last Updated on Oct. 6, 2022, 5:32 p.m.
Published Oct. 6, 2022