RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 4 मानव बस्तियाँ

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 4 मानव बस्तियाँ Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 12 Geography in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 12. Students can also read RBSE Class 12 Geography Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 12 Geography Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these कक्षा 12 भूगोल अध्याय 1 नोट्स and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 4 मानव बस्तियाँ

RBSE Class 12 Geography मानव बस्तियाँ InText Questions and Answers

क्रिया - कलाप सम्बन्धी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर:

(पृष्ठ सं. 38)

कक्षा 12 भूगोल अध्याय 4 मानव बस्ती Question Answer प्रश्न 1.
नगरीय संकुलों / नगरों की राज्यानुसार सूची बनायें और नगरों के इस वर्ग के अन्तर्गत राज्यानुसार जनसंख्या को देखें। 
उत्तर:

राज्य

नगरीय संकुल/नगर

जनसंख्या सन् 2011 (दस लाख में)

महाराष्ट्र

1. वृहत् मुम्बई

2. पुणे

3. नागपुर

4. नासिक

18.41

5.04

2.49

1.56

पश्चिम बंगाल

1. कोलकाता

2. आसनसोल

14.11

1.24

दिल्ली

1. दिल्ली

16.31

तमिलनाडु

1. चेन्नई

2. कोयम्बटूर

3. मदुरई

8.69

2.15

1.46

आन्ध्र प्रदेश

1. हैदराबाद

2. विशाखापट्टनम्

3. विजयवाड़ा

7.74

1.73

1.49

कर्नाटक

1. बंगलौर (बैंगलुरु)

8.49

उत्तर प्रदेश

1. कानपुर

2. लखनऊ

3. आगरा

4. वाराणसी

5. मेरठ

6. इलाहाबाद

6.35

4.58

1.81

1.39

2.92

2.90

गुजरात

1. अहमदाबाद

2. सूरत

3. बड़ोदरा

4. राजकोट

1.74

1.43

1.42

1.21

राजस्थान

1. जयपुर (महानगर)

2. जोधपुर

3. कोटा

3.73

1.10

1.00

बिहार

1. पटना

2.04

मध्य प्रदेश

1. इन्दौर

2. भोपाल

2.16

1.88

केरल

1. कोच्चि 

1.26

झारखण्ड

1. जमशेदपुर 
2. धनबाद 
3. रांची 

1.61 
1.18 
1.02

हरियाणा

1. फरीदाबाद

1.34


RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 4 मानव बस्तियाँ 

RBSE Class 12 Geography मानव बस्तियाँ Textbook Questions and Answers

Class 12 Geography Chapter 4 Question Answer In Hindi प्रश्न 1. 
नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिये।
(i) निम्नलिखित में से कौन-सा नगर नदी तट पर अवस्थित नहीं है।
(क) आगरा  
(ख) भोपाल 
(ग) पटना
(घ) कोलकाता। 
उत्तर:

(ii) भारत की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता नगर की परिभाषा का अंग नहीं है।
(क) जनगणना घनत्व 400 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. 
(ख) नगरपालिका, निगम का होना 
(ग) 75% से अधिक जनसंख्या का प्राथमिक खण्ड में संलग्न होना 
(घ) जनसंख्या आकार 5000 व्यक्ति से अधिक।
उत्तर:
(क) जनगणना घनत्व 400 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. 

(iii) निम्नलिखित में से किस पर्यावरण में परिक्षिप्त ग्रामीण बस्तियों की अपेक्षा नहीं की जा सकती। 
(क) गंगा का जलोढ़ मैदान
(ख) राजस्थान के शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्र 
(ग) हिमाचल की निचली घाटियाँ 
(घ) उत्तर-पूर्व के वन और पहाड़ियाँ। 
उत्तर:
(ग) हिमाचल की निचली घाटियाँ 

(iv) निम्नलिखित में से नगरों का कौन-सा वर्ग अपने पदानुक्रम के अनुसार क्रमबद्ध है।
(क) वृहत् मुंबई, बंगलौर, कोलकाता, चेन्नई 
(ख) दिल्ली, वृहत् मुंबई, चेन्नई, कोलकाता
(ग) कोलकाता, वृहत् मुंबई, चेन्नई, कोलकाता 
(घ) वृहत् मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई। 
उत्तर:
(घ) वृहत् मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई। 

RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 4 मानव बस्तियाँ

मानव बस्तियां प्रश्न उत्तर Class 12 प्रश्न 2. 
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें। 
(i) गैरिसन नगर क्या होते हैं? उनका क्या प्रकार्य होता है?
उत्तर:
गैरिसन नगर या छावनी नगर की स्थापना सैन्य सम्बन्धी कार्यों के सम्पादन हेतु की जाती है। इन नगरों को कैण्ट या कैण्टोनमेन्ट भी कहा जाता है। इन नगरों में सैनिक अभ्यास, प्रशिक्षण, कार्यालय तथा सेना सम्बन्धी अन्य कार्य मुख्य रूप से किये जाते हैं। अंबाला, जालंधर, महू, बबीना तथा ऊधमपुर भारत के प्रमुख गैरिसन नगर हैं।

(ii) किसी नगरीय संकुल की पहचान किस प्रकार की जा सकती है? 
उत्तर:
एक नगरीय संकुल में निम्नलिखित तीन संयोजकों में से किसी एक का संयोजन हो सकता है 
(अ) एक नगर तथा उसका संलग्न विस्तार 
(ब) विस्तार सहित अथवा बिना विस्तार के दो या दो से अधिक सटे हुए नगर 
(स) एक नगर और उससे सटे हुए एक या एक से अधिक नगरों का निर्माण। 

(iii) मरुस्थलीय प्रदेशों में गाँवों की अवस्थिति के कौन-से मुख्य कारक होते हैं?
उत्तर:
मरुस्थलीय प्रदेशों में गाँवों की अवस्थिति में जल की उपलब्धता सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण तथा प्रभावशाली कारक होता है। इसके अलावा कृषि योग्य भूमि की उपलब्धता तथा जलवायु दशाएँ भी मरुस्थलीय प्रदेशों में गाँवों की अवस्थिति को प्रभावित करती हैं।

(iv) महानगर क्या होते हैं? ये नगरीय संकुलों से किस प्रकार भिन्न होते हैं?
उत्तर:
10 लाख से 50 लाख तक की जनसंख्या वाले नगरों को महानगर कहा जाता है। जबकि कई महानगर एवं मेगा नगर मिलकर नगरीय संकुल बनाते हैं। जिनमें जनसंख्या 50 लाख से अधिक होती है।

RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 4 मानव बस्तियाँ

मानव बस्तियां प्रश्न उत्तर Class 12 प्रश्न 3. 
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए।
(i) विभिन्न प्रकार की ग्रामीण बस्तियों के लक्षणों की विवेचना कीजिए। विभिन्न भौतिक पर्यावरणों में बस्तियों के प्रारूपों के लिये मुख्य रूप से उत्तरदायी कारक कौन-से हैं?
उत्तर:
विभिन्न प्रकार की ग्रामीण बस्तियाँ तथा उनके लक्षण - वृहत् तौर पर भारत में निम्नलिखित चार प्रकार की ग्रामीण बस्तियाँ मिलती हैं। 
(1) गुच्छित बस्तियाँ 
(2) अर्द्ध - गुच्छित बस्तियाँ 
(3) पल्लीकृत बस्तियाँ 
(4) परिक्षिप्त या एकाकी बस्तियाँ। 

(1) गुच्छित बस्तियों के लक्षण-गुच्छित बस्तियों के निम्नलिखित लक्षण होते हैं। 

  1. ये बस्तियाँ घरों के एक संहत अथवा संकुलित रूप को प्रदर्शित करती हैं।
  2. घरों का संकुलित निर्मित क्षेत्र तथा इनके मध्य में मिलने वाले रास्ते या गलियाँ आयताकार, अरीय तथा रैखिक प्रारूप या आकृति प्रस्तुत करते हैं।
  3. इस प्रकार की बस्तियाँ प्रायः उपजाऊ जलोढ़ मैदानी भागों में मिलती हैं। 

(2) अर्द्ध-गुच्छित बस्तियों के लक्षण: अर्द्ध - गुच्छित बस्तियों के निम्नलिखित लक्षण होते हैं। 

  1. यह बस्तियाँ किसी एकाकी बस्ती के किसी सीमित क्षेत्र में गुच्छित होने की प्रवृत्ति का परिणाम होती हैं।
  2. सामान्यतया इस प्रकार की बस्ती किसी बड़े संहत गाँव के विखण्डन के कारण भी निर्मित हो सकती हैं। 

(3) पल्लीकृत बस्तियों के लक्षण-पल्ली बस्तियाँ प्रायः सामाजिक व मानव जातीय कारकों के कारण किसी विशाल गाँव के भौतिक रूप से एक-दूसरे से पृथक् होने से निर्मित होती हैं।

(4) एकाकी बस्तियों के लक्षण-ये बस्तियाँ सुदूर जंगलों में अथवा छोटी पहाड़ियों के ढालों पर खेतों अथवा चारागाहों में एकाकी रूप में मिलती हैं। इन बस्तियों का विकास निवास क्षेत्र के भूमि संसाधनों की अत्यधिक विखण्डित प्रकृति के कारण होता है।

विभिन्न भौतिक पर्यावरणों में बस्तियों के प्रारूपों के लिए उत्तरदायी कारक विभिन्न भौतिक पर्यावरणों में बस्तियों के प्रारूपों के लिए उत्तरदायी कारक निम्नलिखित हैं।

  1. भौतिक कारक धरातलीय स्वरूप, जलवायु, जल की उपलब्धता एवं मृदा आदि। 
  2. सांस्कृतिक एवं मानव जनित कारक - सामाजिक संरचना, जाति एवं धर्म आदि। 
  3. सुरक्षा सम्बन्धी कारक - चोरियों एवं डकैतियों आदि से सुरक्षा। 

(ii) क्या एक प्रकार्य वाले नगर की कल्पना की जा सकती है? नगर बहुप्रकार्यात्मक क्यों हो जाते हैं?
उत्तर:
कुछ नगरों और शहरों को किसी विशेषीकृत प्रकार्य में विशिष्टता प्राप्त होती है तथा उसे उस विशिष्ट प्रकार्य के लिए जाना जाता है लेकिन नगर को जीवित रखने के लिये उस विशिष्ट प्रकार्य के साथ अन्य कुछ विशिष्ट प्रकार्यों को भी करना पड़ता है। उदाहरण के लिये एक परिवहन नगर में परिवहन प्रकार्य सर्वाधिक महत्वपूर्ण हो सकता है लेकिन परिवहन नगर में परिवहन कार्य के साथ-साथ प्रशासनिक, औद्योगिक, वाणिज्यिक, शैक्षणिक तथा चिकित्सा कार्य भी गौण रूप में अनिवार्य रूप से देखने को मिलते हैं। वस्तुतः एक प्रकार्य वाले नगर की कल्पना नहीं की जा सकती है।


नगर बहुप्रकार्यात्मक क्यों हो जाते हैं किसी विशिष्ट नगर के जन्म के लिए कोई एक प्रकार्य उत्तरदायी हो सकता है लेकिन जब एक बार नगर स्थापित हो जाता है तो उसे अपना अस्तित्व कायम रखने के लिए सार्वजनिक प्रशासन, वित्तीय, चिकित्सा सम्बन्धी, परिवहन सम्बन्धी, शिक्षा सम्बन्धी, जनोपयोगी सेवा सम्बन्धी तथा बाजार व वाणिज्य सेवा सम्बन्धी अनेक प्रकार्यों का संचालन करना होता है। इसी कारण प्रत्येक नगर बहुप्रकार्यात्मक कार्यों का निष्पादन करने लगता है। वस्तुतः नगरों के विकास होते जाने पर उनके प्रकार्य इतने अंतर्ग्रन्थित हो जाते हैं कि नगर को किसी विशेष प्रकार्य वर्ग में वर्गीकृत नहीं किया जा सकता है।

Prasanna
Last Updated on Dec. 28, 2023, 9:32 a.m.
Published Dec. 27, 2023