RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 3 मानव विकास

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 3 मानव विकास Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 12 Geography in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 12. Students can also read RBSE Class 12 Geography Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 12 Geography Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these कक्षा 12 भूगोल अध्याय 1 नोट्स and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 3 मानव विकास

RBSE Class 12 Geography मानव विकास InText Questions and Answers

क्रिया - कलाप सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर:

(पृष्ठ सं. 26)

प्रश्न 1. 
भारत में किस राज्य की जनसंख्या का उच्चतम अनुपात गरीबी रेखा के नीचे है? 
उत्तर:
भारत के छत्तीसगढ़ राज्य की जनसंख्या का उच्चतम अनुपात (39.93%) गरीबी रेखा के नीचे है। 

RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 3 मानव विकास 

प्रश्न 2. 
गरीबी रेखा के नीचे जनसंख्या के प्रतिशत के आधार पर राज्यों को आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
उत्तर:
 

राज्य/के.शा. प्रदेश

 

गरीबी रेखा के नीचे जनसंख्या

का प्रतिशत (सन् 2011-12)

राज्य/के.शा. प्रदेश

 

गरीबी रेखा के नीचे जनसंख्या

का प्रतिशत (सन् 2011-12)

1. अण्डमान और निकोबार

1.00

18. गुजरात

17.35

2. लक्षद्वीप

2.77

19. महाराष्ट्र

18.88

3. गोआ

5.09

20. नागालैण्ड

19.98

4. केरल

7.05

21. पश्चिम बंगाल

20.40

5. हिमाचल प्रदेश

8.06

22. मिजोरम

20.91

6. सिक्किम

8.14

23. कर्नाटक

21.81

7. पंजाब

8.26

24. चण्डीगढ़

29.43

8. आन्ध्र प्रदेश

9.20

25. उत्तर प्रदेश

31.65

9. पुडुच्चेरी

9.69

26. मध्य प्रदेश

31.98

10. दमन व दीव

9.86

27. असम

2.59

11. दिल्ली

9.91

28. ओडिशा (उड़ीसा)

33.74

12. जम्मू-कश्मीर

10.35

29. बिहार

34.67

13. हरियाणा

11.16

30. अरुणाचल प्रदेश

36.89

14. उत्तराखंड

11.26

31. मणिपुर

36.96

15. तमिलनाडु

11.28

32. झारखंड

39.31

16. मेघालय

11.87

33. दादरा और नगर हवेली

39.93

17. त्रिपुरा

14.05

 

 

 

RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 3. 
गरीबी रेखा से नीचे उच्च अनुपात वाले 10 राज्यों का चयन कीजिए और आँकड़ों को दण्ड आरेख द्वारा प्रदर्शित कीजिए। 
उत्तर:

राज्य

गरीबी रेखा से नीचे जनसंख्या का प्रतिशत

1. छत्तीसगढ़

39.93

2. दादरा और नगर हवेली

39.31

3. झारखंड

36.96

4. मणिपुर

36.89

5. अरुणाचल प्रदेश

34.67

6. बिहार

33.74

7. ओडिशा (उड़ीसा)

32.59

8. असम

31.98

9. मध्य प्रदेश

31.65

10. उत्तर प्रदेश

29.43


RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 3 मानव विकास 1

(पृष्ठ सं. 28)

प्रश्न 4. 
राष्ट्रीय औसत से अधिक साक्षरता दर वाले राज्यों को अवरोही क्रम में व्यवस्थित करके उन्हें दण्ड आरेख द्वारा प्रदर्शित कीजिए।
उत्तर:
सन् 2011 की जनगणनानुसार भारत का कुल साक्षरता प्रतिशत 74.04 है। अत: इस राष्ट्रीय औसत से अधिक साक्षरता वाले राज्य निम्न प्रकार से है।
1. केरल (93.91) 2. लक्षद्वीप (92.28%) 3. मिजोरम (91.58%) 4. त्रिपुरा (87.75) 5. गोआ (87.40) 6. दमन दीव (87.07%) 7.पांडिचेरी (86.55%) 8. चंडीगढ़ (86.43%) 9. दिल्ली (86.34%) 10. अंडमान व निकोबार द्वीप समूह (86.27%) 11.हिमाचल प्रदेश (83.78%) 12. तमिलनाडु (80.33%) 13. मणिपुर (79.85%) 14. उत्तराखंड (79.63%) 15. गुजरात (79.31%) 16. दादरा नगर हवेली (77.65%) 17. पश्चिम बंगाल (77.08%) 18. पंजाब (76.68%) 19. हरियाणा (76.64%) 20. कर्नाटक (75.60%) 21. मेघालय (75.48%) भारत में राष्ट्रीय औसत (74.04%) से अधिक साक्षरता दर रखने वाले राज्य 

RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 5. 
केरल, मिजोरम, लक्षद्वीप तथा गोआ की साक्षरता दरें अन्य राज्यों की तुलना में ऊँची क्यों हैं?
उत्तर:
केरल, मिजोरम, लक्षद्वीप तथा गोआ भारत में गरीब जनसंख्या का न्यून प्रतिशत रखने वाले राज्य हैं। भारत के यह राज्य हिन्दू जनसंख्या के साथ-साथ ईसाई जनसंख्या का भी पर्याप्त प्रतिशत रखते हैं। यह राज्य भारत के अन्य राज्यों की तुलना में सामाजिक-आर्थिक रूप से विकसित मिलते हैं। इन्हीं कारणों से इन राज्यों में साक्षरता दरें देश के अन्य राज्यों की तुलना में अधिक हैं।

प्रश्न 6. 
क्या साक्षरता मानव विकास के स्तर को परिलक्षित करती है?
उत्तर:
हाँ, साक्षरता मानव विकास को परिलक्षित करती है जहाँ अधिक साक्षरता प्रतिशत पाया जाता है वहाँ निश्चित रूप से मानव विकास भी अच्छा देखने को मिलता है।

RBSE Class 12 Geography मानव विकास Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1. 
नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए।
(i) मानव विकास सूचकांक (2011) के सन्दर्भ में विश्व में भारत की निम्नलिखित में से कौन - सी कोटि थी? 
(क) 126 
(ख) 134 
(ग) 128
(घ) 129 
उत्तर:
(घ) 129 

(ii) मानव विकास सूचकांक में भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किस एक की कोटि उच्चतम है?
(क) तमिलनाडु 
(ख) पंजाब 
(ग) केरल
(घ) हरियाणा। 
उत्तर:
(ग) केरल

(iii) भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में स्त्री साक्षरता निम्नतम है? 
(क) जम्मू और कश्मीर 
(ख) अरुणाचल प्रदेश 
(ग) झारखण्ड
(घ) बिहार। 
उत्तर:
(घ) बिहार। 

(iv) भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में 0-6 आयु वर्ग के बच्चों में लिंग अनुपात निम्नतम है? 
(क) गुजरात 
(ख) हरियाणा 
(ग) पंजाब
(घ) हिमाचल प्रदेश। 
उत्तर:
(ख) हरियाणा 

(v) भारत के निम्नलिखित केन्द्र-शासित प्रदेशों में से किस एक की साक्षरता दर उच्चतम है? 
(क) लक्षद्वीप
(ख) चंडीगढ़ 
(ग) दमन और दीव
(घ) अंडमान और निकोबार द्वीप। 
उत्तर:
(क) लक्षद्वीप

RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 2. 
निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें। 
(i) मानव विकास को परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
स्वस्थ भौतिक पर्यावरण से लेकर आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक स्वतन्त्रता तक सभी प्रकार के मानव विकल्पों को सम्मिलित करते हुए लोगों के विकल्पों में विस्तार और उनके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा सशक्तीकरण के अवसरों में वृद्धि की प्रक्रिया मानव विकास कहलाती है।

(ii) उत्तरी भारत के अधिकांश राज्यों में मानव विकास के निम्न स्तरों के दो कारण बताइए।
उत्तर:

  1. उत्तरी भारत के अधिकांश राज्यों में प्रति व्यक्ति आय 2,000 रु. प्रति वर्ष से कम है जिसके कारण यहाँ गरीबी तथा बेरोजगारी जैसी आर्थिक समस्याएँ गम्भीर रूप में मिलती हैं।
  2. उत्तरी भारत के अधिकांश राज्यों में साक्षरता दरें भी दक्षिणी राज्यों की तुलना में निम्न हैं। 

(iii) भारत में बच्चों के घटते लिंगानुपात के दो कारण बताइए।
उत्तर:
भारत में केरल को यदि अपवाद मान लिया जाये तो भारत के सभी राज्यों में 0-6 आयु वर्ग के बच्चों का लिंगानुपात निरन्तर घट रहा है। इसके प्रमुख कारण हैं

  1. भारत में प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण की सुविधा का अधिकाधिक प्रयोग। 
  2. भारत में सामाजिक दृष्टिकोण से महिला शिशु की तुलना में पुरुष शिशु के जन्म को वरीयता मिलना। 

RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 3 मानव विकास

प्रश्न 3. 
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए।
(i) भारत में 2011 के स्त्री साक्षरता के स्थानिक प्रतिरूपों की विवेचना कीजिए और इसके लिए उत्तरदायी कारणों को समझाइए।
भारत में स्त्री साक्षरता के स्थानिक प्रतिरूप सन् 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में साक्षरता दर 74.04 रही, जबकि स्त्री साक्षरता दर 65.45 रही। राज्य स्तर पर स्त्री साक्षरता दरों में पर्याप्त भिन्नताएँ देखने को मिलती हैं जिनके आधार पर भारत में स्त्री साक्षरता के स्थानिक प्रतिरूपों के सन्दर्भ में निम्नलिखित तथ्य उल्लेखनीय हैं।

  1. भारत के अधिकांश दक्षिणी राज्यों की साक्षरता दरें भारत की औसत साक्षरता दर से उच्च मिलती हैं।
  2. भारत में हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, गोआ, केरल आदि राज्य व चंडीगढ़, दिल्ली व दीव लक्षद्वीप, पांडिचेरी तथा अंडमान-निकोबार जैसे केन्द्रशासित प्रदेशों में स्त्री साक्षरता दर 70 से अधिक दर्ज की गयी।
  3. दूसरी ओर राजस्थान (52.66%), बिहार (53.33%), झारखंड (56.21%), जम्मू और कश्मीर (58.01%), उत्तर प्रदेश (59.26%), अरुणाचल प्रदेश (59.57%), आंध्र प्रदेश (59.74%) जैसे राज्यों में स्त्री साक्षरता की दर 60 से कम रही।

भारत में स्त्री साक्षरता को प्रभावित करने वाले उत्तरदायी कारक: भारत की कुल जनसंख्या का एक बड़ा भाग सामाजिक-आर्थिक रूप से अति पिछड़ी अवस्था में मिलता है जहाँ महिलाओं की उपेक्षित स्थिति तो मिलती ही है साथ ही उनकी शिक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। समाज के इस पिछड़े वर्ग में साक्षर होने को वरीयता न देकर अपनी आजीविका की व्यवस्था करने को प्राथमिकता मिलती है जिसके कारण पुरुष तथा महिलाएँ दोनों ही रोजगार में संलग्न मिलते हैं। दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय सहित अनेक भारतीय सामाजिक वर्गों में पर्दा प्रथा का प्रचलन तो मिलता ही है साथ ही उनके घर से बाहर निकलने पर भी प्रतिबन्ध देखने को मिलता है। इन्हीं कारणों से भारत में स्त्री साक्षरता का स्तर निम्न है।

(ii) भारत के 15 प्रमुख राज्यों में मानव विकास के स्तरों में किन कारकों ने स्थानिक भिन्नता उत्पन्न की है? 
उत्तर:
भारत के योजना विभाग ने भारत के 15 प्रमुख राज्यों में मानव विकास सूचकांक मूल्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित तालिका के अनुसार आँकड़े प्रस्तुत किये।

राज्य

मानव विकास सूचकांक मूल्य

2007 - 08

 

कोटि क्रम

2007 - 08

केरल

दिल्ली

हिमाचल प्रदेश

गोवा

पंजाब

उत्तर पूर्व (असम के अतिरिक्त)

महाराष्ट्र

त्तमिलनाडु

हरियाणा

जम्मू एवं कश्मीर

गुजरात

कर्नाटक

पश्चिम बंगाल

उत्तराखंड

आंध्र प्रदेश

असम

राजस्थान

उत्तर प्रदेश

झारखण्ड

मध्य प्रदेश

बिहार

ओडिशा

छत्तीसगढ़

0.790

0.750

0.652

0.617

0.605

0.573

0.572

0.570

0.552

0.529

0.527

0.519

0.492

0.490

0.473

0.444

0.434

0.380

0.376

0.375

0.367

0.362

0.358

 

1

2

3

4

5

6

7

8

9

10

11

12

13

14

15

1617

18

19

20

21

22

23

 

 


स्रोत- भारत का योजना आयोग, भारत राष्ट्रीय मानव विकास रिपोर्ट 2011 भारत के उक्त राज्यों में मानव विकास के स्तर में निम्नलिखित कारकों ने स्थानिक भिन्नताएँ उत्पन्न की हैं।
(i) उच्चतम साक्षरता दर (93.91 प्रतिशत) रखने वाले केरल राज्य में मानव विकास सूचकांक मूल्य अधिकतम (.790) मिलता है जबकि बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा (उड़ीसा), राजस्थान, असम व उत्तर प्रदेश जैसे निम्न साक्षरता दर रखने वाले राज्यों में मानव विकास सूचकांक मूल्य भी निम्नतम मिलते हैं।

(ii) आर्थिक विकास का स्तर भी मानव विकास सूचकांक पर सार्थक प्रभाव डालता है। केरल, दिल्ली, गोवा, पंजाब, महाराष्ट्र, तमिलनाडु तथा हरियाणा जैसे आर्थिक रूप से भारत के विकसित राज्यों में मानव विकास सूचकांक मूल्य उच्च मिलता है जबकि छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, बिहार तथा मध्य प्रदेश जैसे आर्थिक रूप से पिछड़े राज्यों में यह मूल्य निम्नतम हैं।

(iii) भारत में सामाजिक न्याय तथा सन्तुलित विकास के सशक्तीकरण में मिलने वाली स्थानिक भिन्नताएँ मानव विकास सूचकांक स्तर में मिलने वाली भिन्नताओं में योगदान प्रदान करती हैं।

Prasanna
Last Updated on Dec. 28, 2023, 9:32 a.m.
Published Dec. 27, 2023