RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 12 Geography in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 12. Students can also read RBSE Class 12 Geography Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 12 Geography Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these कक्षा 12 भूगोल अध्याय 1 नोट्स and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि

RBSE Class 12 Geography विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि InText Questions and Answers

क्रियाकलाप सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर:

(पृष्ठ संख्या - 8)

विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि Question Answer प्रश्न 1. 
लोग कुछ निश्चित प्रदेशों में क्यों रहना चाहते हैं और अन्य प्रदेशों में क्यों नहीं?
उत्तर:
लोग कुछ निश्चित प्रदेशों में इसलिए रहना चाहते हैं क्योंकि उन प्रदेशों में मानवीय निवास के लिए उपयुक्त भौगोलिक, आर्थिक तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारक मिलते हैं। लोग जिन प्रदेशों में नहीं रहना चाहते हैं वे ऐसे प्रदेश होते हैं जहाँ मानवीय निवास के लिए आवश्यक भौगोलिक, आर्थिक तथा सामाजिक कारकों की प्रतिकूलता मिलती है। 

RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धिर 

(पृष्ठ संख्या - 10)

कक्षा 12 भूगोल अध्याय 2 प्रश्न उत्तर RBSE प्रश्न 2. 
फिर भी नगरीय जीवन अत्यन्त कष्टदायक हो सकता है। नगरीय जीवन के इन कष्टदायक पक्षों को सोचिए।
उत्तर:
यद्यपि नगरों में उत्तम नगरीय सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं उसके बावजूद नगरीय जीवन के निम्नलिखित कष्टदायक पक्षों का मानव को सामना करना पड़ सकता है

  1. स्थलीय परिवहन मार्गों पर भीड़ - भाड़ एवं यातायात अवरुद्धता की समस्या। 
  2. वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण तथा जल प्रदूषण की समस्या। 
  3. रहन - सहन व शिक्षा पर होने वाला अधिक व्यय। 
  4. शीतकालीन अवधि में धूम्र कोहरा का प्रकोप। 
  5. मलिन बस्तियों के रूप में नारकीय जीवन। 
  6. अत्यधिक आवासीय किराया। 
  7.  पारिवारिक विभेदन एवं एकल परिवारों की उत्पत्ति। 
  8. आपराधिक प्रवृत्तियों का अधिक सम्पन्न होना। 
  9. पाश्चात्य संस्कृति का अत्यधिक प्रभाव एवं संस्कारहीनता। 

(पृष्ठ संख्या - 12)

Class 12 Geography Chapter 2 Question Answer In Hindi प्रश्न 3. 
क्या आप सोच सकते हैं कि लोग किन कारणों से प्रवास करते हैं?
उत्तर:
सामान्यतया लोग बेहतर आर्थिक व सामाजिक जीवन के लिए प्रवास करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मिलने वाली बेरोजगारी, रहन-सहन की निम्न दशाएँ, राजनीतिक उपद्रव तथा सामाजिक-आर्थिक पिछड़ेपन के कारण ग्रामीण लोग नगरीय क्षेत्रों में प्रवास करते हैं।

RBSE Class 12 Geography विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि Textbook Questions and Answers

विश्व जनसंख्या वितरण घनत्व और वृद्धि Question Answer प्रश्न 1. 
नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए
(i) निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में जनसंख्या वृद्धि सर्वाधिक है। 
(क) अफ्रीका 
(ख) एशिया 
(ग) दक्षिण अमेरिका 
(घ) उत्तर अमेरिका। 
उत्तर:
(क) अफ्रीका 

(ii) निम्नलिखित में से कौन-सा एक विरल-जनसंख्या वाला क्षेत्र नहीं है। 
(क) अटाकामा 
(ख) भूमध्यरेखीय प्रदेश 
(ग) दक्षिण-पूर्वी एशिया 
(घ) ध्रुवीय प्रदेश। 
उत्तर:
(ग) दक्षिण-पूर्वी एशिया 

(iii) 
निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रतिकर्ष कारक नहीं है। 
(क) जलाभाव
(ख) बेरोजगारी 
(ग) चिकित्सा/शैक्षणिक सुविधाएँ
(घ) महामारियाँ। 
उत्तर:
(ग) चिकित्सा/शैक्षणिक सुविधाएँ

(iv) निम्नलिखित में से कौन-सा एक तथ्य सही नहीं है। 
(क) विगत 500 वर्षों में मानव जनसंख्या 10 गुणा से अधिक बढ़ी है। 
(ख) 5 अरब से 6 अरब तक बढ़ने में जनसंख्या को 100 वर्ष लगे।
(ग) जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था में जनसंख्या वृद्धि उच्च होती है। 
उत्तर:
(ग) जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था में जनसंख्या वृद्धि उच्च होती है। 

RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धिर

कक्षा 12 भूगोल अध्याय 2 प्रश्न उत्तर प्रश्न 2. 
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:
(i) जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले तीन भौगोलिक कारकों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले तीन भौगोलिक कारक निम्नलिखित हैं।

  1. जल की उपलब्धता: पीने योग्य जल की पर्याप्त उपलब्धता वाले भूभागों पर मानव अपने बसने को प्राथमिकता प्रदान करता है।
  2. भू-आकृति: समतल मैदानी भाग, पर्वतीय एवं पठारी क्षेत्रों की तुलना में मानवीय निवास के लिए अधिक उपयुक्त होते हैं।
  3. जलवायु कम मौसमीय परिवर्तन वाली अनुकूल जलवायु दशाएँ मानवीय बसाव के लिए अधिक उपयुक्त होती हैं। 

(ii) विश्व में उच्च जनसंख्या घनत्व वाले अनेक क्षेत्र हैं। ऐसा क्यों होता है?
उत्तर:
विश्व में उच्च जनसंख्या घनत्व वाले अनेक क्षेत्र मिलते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि भूपटल के जिन क्षेत्रों में उच्च घनत्व को आधार प्रदान करने वाले अनुकूल भौगोलिक, आर्थिक तथा सामाजिक - सांस्कृतिक कारक मिलते हैं वहाँ जनसंख्या का सघन जमाव हो जाता है। 

(iii) जनसंख्या परिवर्तन के तीन घटक कौन-से हैं?
उत्तर:
जनसंख्या परिवर्तन के निम्न तीन घटक होते हैं:

  1. जन्म दर 
  2. मृत्यु दर 
  3. प्रवास।

दूसरे शब्दों में, यह कहा जा सकता है कि जन्म दर, मृत्यु दर तथा प्रवास ऐसे तीन घटक हैं जिसके कारण किसी क्षेत्र की जनसंख्या के आकार में परिवर्तन अनुभव किया जाता है।

प्रश्न 3. 
अन्तर स्पष्ट कीजिए।
(i) जन्म दर और मृत्यु दर। 
(ii) प्रवास के प्रतिकर्ष कारक और अपकर्ष कारक।
उत्तर:
(i) जन्म दर तथा मृत्यु दर में अन्तर एक वर्ष में प्रति हजार जनसंख्या पर जीवित जन्म लेने वाले शिशुओं की संख्या को जन्म दर कहा जाता है जबकि एक वर्ष में प्रति हजार जनसंख्या पर मरने वाले व्यक्तियों की संख्या को मृत्यु दर कहा जाता है।

(ii) प्रवास के प्रतिकर्ष कारक और अपकर्ष कारक: प्रवास के प्रतिकर्ष कारकों में वे सभी कारक सम्मिलित होते हैं जो किसी व्यक्ति को अपना मूल स्थान छोड़ने के लिए बाध्य करते हैं या प्रोत्साहित करते हैं, प्रवास के प्रतिकर्ष कारक मनाते हैं। बेरोजगारी, रहन - सहन की निम्न दशायें, राजनीतिक उपद्रव, प्रतिकूल जलवायु, प्राकृतिक आपदायें, महामारियाँ तथा सामाजिक - आर्थिक पिछड़ापन प्रवास के प्रतिकर्ष कारक होते हैं।

दूसरी ओर, अपकर्ष कारकों में वे कारक सम्मिलित होते हैं जो किसी व्यक्ति को उद्गम स्थान की तुलना में गंतव्य स्थान पर बसने के लिए अधिक आकर्षित करते हैं। काम के बेहतर अवसर, रहन-सहन की अच्छी दशायें, शान्ति व स्थायित्व, जीवन व सम्पत्ति की सुरक्षा तथा अनुकूल जलवायु प्रवास के महत्त्वपूर्ण अपकर्ष कारक हैं।

RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धिर

Geography Class 12 Chapter 2 Question Answer In Hindi प्रश्न 4. 
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए
(i) विश्व में जनसंख्या के वितरण और घनत्व को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना कीजिए। 
उत्तर:
विश्व जनसंख्या वितरण और घनत्व को प्रभावित करने वाले कारक विश्व जनसंख्या वितरण और घनत्व को प्रभावित करने वाले कारकों को सामान्यतः तीन वर्गों में रखा जाता है
I. भौगोलिक कारक:

  1.  जल की उपलब्धता जल की उपलब्धता मानवीय जीवन के विविध कार्यों के लिए सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण मानी जाती है। यही कारण है कि विश्व की नदी घाटियों में जहाँ जल की पर्याप्त उपलब्धता मिलती है, विश्व के सर्वाधिक सघन बसे क्षेत्र हैं।
  2. भू-आकृति-विश्व के समतल मैदानी भाग सामान्यतया सघन बसे मिलते हैं क्योंकि ये क्षेत्र कृषि फसलों के उत्पादन, सड़क निर्माण तथा उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल दशायें प्रदान करते हैं जबकि पहाड़ी तथा पर्वतीय क्षेत्र इस दृष्टि से अधिक उपयुक्त नहीं होते हैं।
  3. जलवायु अनुकूल जलवायु दशाएँ रखने वाले क्षेत्र जिनमें अधिक मौसमीय परिवर्तन नहीं होते हैं उनमें जनसंख्या सघन रूप से बसी मिलती है, जबकि अति ठण्डे, अति गर्म मरुस्थलीय क्षेत्रों, अधिक वर्षा एवं विषम जलवायु वाले क्षेत्रों में बहुत कम जनसंख्या बसी मिलती है।
  4. मृदाएँ-कृषि की दृष्टि से उपजाऊ मिट्टियों वाले क्षेत्र अधिक जनसंख्या को आकर्षित करते हैं जबकि कम उपजाऊ मिट्टी रखने वाले क्षेत्रों में विरल जनसंख्या मिलती है। यथा भारत के मैदानों में काँप या जलोढ़ मृदा के कारण अधिक जन बसाव पाया जाता है जबकि राजस्थान के मरुस्थलीय क्षेत्रों की मृदा वाले भाग कम जन बसाव वाले क्षेत्र हैं।

II. आर्थिक कारक:

  1. खनिज: खनिज संसाधनों से सम्पन्न क्षेत्र खनन कार्य के साथ-साथ अनेक उद्योगों को भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं जिसके कारण ऐसे क्षेत्रों में जनसंख्या का अधिक जमाव देखने को मिलता है।
  2. नगरीकरण: अच्छी नागरिक सुविधाओं, रोजगार की अधिक दशाओं तथा नगरीय जीवन के आकर्षण से बड़ी संख्या में ग्रामीण जनसंख्या नगरीय क्षेत्रों में आकर बस जाती है।
  3. औद्योगीकरण औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होते हैं जिसके कारण यह क्षेत्र सघन जनघनत्व वाले क्षेत्र हो जाते हैं।
  4. कृषि जिन क्षेत्रों में कृषि सम्बन्धी दशाएँ अधिक उन्नत पायी जाती हैं वहाँ अधिक जनबसाव एवं घनत्व पाया जाता है जबकि कृषि के दृष्टिकोण से अनुपयुक्त क्षेत्रों में कम जनसंख्या मिलती है।

III. सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारक:
धार्मिक तथा सांस्कृतिक महत्त्व रखने वाले क्षेत्र अधिक सघन बसे होते हैं यथा (मक्का - मदीना, येरुशलम) जबकि सामाजिक व राजनीतिक अशान्ति रखने वाले क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व विरल हो जाता है; जैसे - जम्मू - कश्मीर।

(ii) जनांकिकीय संक्रमण की तीन अवस्थाओं की विवेचना कीजिए। 
अथवा
जमांकिकीय संक्रमण सिद्धांत का विस्तार से वर्णन कीजिए।
उत्तर:
किसी क्षेत्र की जनसंख्या के वर्णन तथा भविष्य की जनसंख्या के पूर्वानुमान के लिए जनांकिकीय संक्रमण सिद्धान्त का उपयोग किया जाता है। जनांकिकीय संक्रमण सिद्धान्त की तीन अवस्थाएँ हैं।
(i) प्रथम अवस्था: इस अवस्था के महत्त्वपूर्ण पक्ष हैं - उच्च जन्म दर तथा उच्च मृत्यु दर। इस अवस्था में अधिकांश जनसंख्या कृषि कार्यों में संलग्न मिलती है तथा बड़े परिवारों को परिसम्पत्ति वरीयता प्रदान करती है। इसी कारण इस अवस्था में उच्च जन्म दरें या उच्च प्रजननशीलता मिलती है। दूसरी ओर इस अवस्था में अधिकांश लोग निरक्षर होते हैं। प्रौद्योगिकी का स्तर निम्न होता है तथा महामारियों एवं भोजन की अपर्याप्त आपूर्ति के कारण उच्च मृत्यु दरें मिलती हैं और जीवन प्रत्याशा भी कम मिलती है।
RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि 1

(ii) द्वितीय अवस्था: इस अवस्था के प्रारम्भ में प्रजननशीलता या जन्म दरें उच्च रहती हैं लेकिन समय के साथ उनमें धीमी गति से गिरावट शुरू हो जाती है। स्वास्थ्य सम्बन्धी दशाओं व स्वच्छता दशाओं में सुधार के कारण मृत्यु दर में जन्म दर की तुलना में अधिक तेजी से गिरावट अनुभव की जाती है जिसके कारण इस अवस्था में जनसंख्या की तीव्र वृद्धि होती है।

(iii) तृतीय अवस्था: इस अवस्था में जन्म दर तथा मृत्यु दर दोनों में तीव्र गिरावट आ जाती है जिससे जनसंख्या या तो स्थिर हो जाती है या उसमें मंद गति से वृद्धि होती है। अधिकांश जनसंख्या शिक्षित होने के साथ-साथ नगरीय क्षेत्रों में निवास करती है तथा उनके तकनीकी ज्ञान का स्तर उच्च होता है।

मानचित्र कुशलता:

Class 12 Bhugol Chapter 2 Question Answer प्रश्न 1:
विश्व के रूपरेखा मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइए व उनके नाम लिखिए। 
(i) यूरोप और एशिया के ऋणात्मक जनसंख वृद्धि दर वाले देश। 
(ii) तीन प्रतिशत से अधिक जनसंख्या वृद्धि र वाले अफ्रीकी देश। 
उत्तर:
(i) यूरोप के ऋणात्मक जनसंख्या वृद्धि दर वाले देश निम्नलिखित हैं।

लाटविया

1.10

लिथुआनिया

1.10

माल्डोवा

 1.06

बुल्गारिया

0.63

एस्टोनिया

 0.60

सर्बिया

0.47

 

रोमानिया 

0.35

पुर्तगाल

0.27

बोस्निया

0.17

पोलैण्ड

0.16

ग्रीस

0.07

स्लोवाकिया

0.02


नोट - एशिया में 2018 के आँकड़ों के अनुसार ऋणात्मक जनसंख्या वृद्धि दर जापान में (- 0.19%) व मालदीव में

RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि 2

(ii) तीन प्रतिशत से अधिक जनसंख्या वृद्धि दर वाले अफ्रीकी देश (2018) निम्नलिखित हैं। 

  1. मालावी 3:31 
  2. बरुण्डी 3:25 
  3. युगाण्डा 3:20 
  4. अंगोला 
  5. नाइजर 3.2 
  6. माली 3:02 

RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धिर

परियोजना / क्रियाकलाप सम्बन्धी प्रश्न:

Class 12th Geography Chapter 2 Question Answer In Hindi प्रश्न 1:
क्या आपके परिवार में कोई प्रवासी है? उसके गंतव्य स्थान के बारे में लिखिए। उसके प्रवास के क्या कारण थे? 
उत्तर:
हाँ हमारे परिवार में मेरे चाचाजी प्रवासी है जिन्होंने जयपुर की ओर प्रवास किया है। प्रवास के प्रमुख कारण रोजगार की प्राप्ति
RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि 3

(ii) अपने राज्य के जनसंख्या वितरण व घनत्व पर एक संक्षिप्त रिपोर्ट लिखिए? 
उत्तर:
मेरे राज्य का नाम राजस्थान है। यहाँ जनसंख्या वितरण व घनत्व दोनों ही प्रादेशिक मकर वृत्त असमानता को दर्शाते हैं। राजस्थान के पश्चिमी भाग में जनसंख्या का वितरण कम मिलता है। इसी कारण यहाँ घनत्व भी कम पाया जाता है। जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर ऐसे वितरण व घनत्व को दर्शाते हैं जबकि राजस्थान के पूर्वी भागों में मिलने वाले मैदानी भाग परिनमा पूर्व अधिक जनसंख्या वितरण को दर्शाता है। इसी मानचित्र: तीन प्रतिशत से अधिक जनसंख्या वृद्धि दर वाले कारण यहाँ जनसंख्या घनत्व भी अधिक देखने को मिलता है। जयपुर, भरतपुर, दौसा, अलवर ऐसे ही जिले हैं। जिनमें राजस्थान में सर्वाधिक घनत्व पाया जाता है।

Prasanna
Last Updated on Dec. 6, 2023, 2:14 p.m.
Published Dec. 5, 2023