RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 10 मानव बस्ती

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 10 मानव बस्ती Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 12 Geography in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 12. Students can also read RBSE Class 12 Geography Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 12 Geography Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these कक्षा 12 भूगोल अध्याय 1 नोट्स and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 10 मानव बस्ती

RBSE Class 12 Geography मानव बस्ती Textbook Questions and Answers

मानव बस्ती कक्षा 12 प्रश्न उत्तर प्रश्न 1. 
नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए। 
(i) निम्न में से किस प्रकार की बस्तियाँ सड़क, नदी या नहर के किनारे होती हैं? 
(क) वृत्ताकार 
(ख) रेखीय 
(ग) चौक पट्टी 
(घ) वर्गाकार। 
उत्तर:
(ख) रेखीय 

(ii) निम्न में से कौन-सी एक आर्थिक क्रिया ग्रामीण बस्तियों की मुख्य आर्थिक क्रिया है?
(क) प्राथमिक 
(ख) तृतीयक 
(ग) द्वितीयक 
(घ) चतुर्थ। 
उत्तर:
(क) प्राथमिक 

(iii) निम्न में से किस प्रदेश में प्रलेखित प्राचीनतम नगरीय बस्ती रही है? 
(क) ह्वांगहो नदी की घाटी
(ख) सिन्धु घाटी 
(ग) नील घाटी
(घ) मेसोपोटामिया। 
उत्तर:
(ख) सिन्धु घाटी 

(iv) 2006 के प्रारम्भ में भारत में कितने मिलियन सिटी थे? 
(क) 40
(ख) 41
(ग) 42
(घ) 43 
उत्तर:
(ग) 42

(v) विकासशील देशों की जनसंख्या के सामाजिक ढाँचे के विकास एवं आवश्यकताओं की पूर्ति में कौन-से प्रकार के संसाधन सहायक हैं?
(क) वित्तीय 
(ख) मानवीय 
(ग) प्राकृतिक 
(घ) सामाजिक। 
उत्तर:
(क) वित्तीय 

RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 10 मानव बस्ती 

Manav Basti Class 12 Question Answer प्रश्न 2. 
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए। 
(i) आप बस्ती को कैसे परिभाषित करेंगे? अथवा अधिवास क्या है?
उत्तर:
एक स्थान जो साधारणतया स्थायी रूप से बसा हुआ हो, उसे बस्ती अथवा अधिवास कहा जाता है। अथवा मानव के आवासों के उस संगठित निवास स्थान को बस्ती कहा जाता है, जिसमें उनके रहने अथवा प्रयोग करने वाले भवनों तथा उनके आवागमन के मार्गों को सम्मिलित किया जाता है।

(ii) स्थान (साइट) एवं स्थिति (सिचुएशन) के मध्य अन्तर बताएँ।
उत्तर:
स्थान (Site): स्थान उस वास्तविक भूमि का सूचक है जिस पर बस्ती विकसित होती है। जैसे एक पहाड़ी पर बसा गाँव, मैदान में बसा गाँव आदि।

स्थिति (Situation): अपने परिवेश के संदर्भ में किसी स्थान पर अवस्थित कोई बस्ती जिन सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक परिवेश के बीच में बसी होती है, उन्हीं दशाओं को बस्ती की स्थिति कहा जाता है। 

(iii) बस्तियों के वर्गीकरण के क्या आधार हैं?
उत्तर:
बस्तियों का वर्गीकरण प्रमुख रूप से बस्तियों की जनसंख्या के आकार तथा बस्तियों के निवासियों द्वारा किये जाने वाले कार्यों के आधार पर किया जाता है।

(iv) मानव भूगोल में मानव बस्तियों के अध्ययन का औचित्य बताएँ।
उत्तर:
मानव भूगोल में मानव बस्तियों का अध्ययन मूल आधार है, क्योंकि किसी भी क्षेत्र में बस्तियों का स्वरूप उस क्षेत्र के वातावरण से मानव के सम्बन्धों को प्रदर्शित करता है।

RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 10 मानव बस्ती

Class 12 Geography Chapter 10 Question Answer In Hindi प्रश्न 3. 
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों से अधिक में न दीजिए। 
(i) ग्रामीण एवं नगरीय बस्ती किसे कहते हैं? उनकी विशेषताएँ बताएँ। 
उत्तर:
ग्रामीण बस्ती से आशय-जिन बस्तियों के निवासी अपने जीविकोपार्जन के लिए मुख्यतया भूमि के विदोहन पर निर्भर करते हैं, उन्हें ग्रामीण बस्ती कहा जाता है। दूसरे शब्दों में, ग्रामीण बस्ती की अर्थव्यवस्था प्राथमिक व्यवसायों पर आधारित होती है।
ग्रामीण बस्ती की विशेषताएँ-ग्रामीण बस्ती की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं:

  1. ग्रामीण बस्तियाँ अनियोजित बसाव को प्रदर्शित करती हैं।
  2. ग्रामीण बस्ती में जनसंख्या का आकार नगरीय बस्ती की तुलना में छोटा होता है। विश्व के विभिन्न देशों में ग्रामीण बस्ती में जनसंख्या आकार की अधिकतम सीमा अलग-अलग मिलती है।
  3. ग्रामीण बस्ती अधिक निकटता से तथा प्रत्यक्ष रूप से भूमि से नजदीकी सम्बन्ध रखती हैं तथा यहाँ कृषि, पशुपालन तथा मछली पालन जैसे प्राथमिक व्यवसाय जीविकोपार्जन का सर्वप्रमुख स्रोत होते हैं।
  4. ग्रामीण बस्तियों में आधुनिकता का प्रभाव कम देखने को मिलता है, अतः यहाँ सामाजिक संगठन सुदृढ़ अवस्था में मिलते हैं।
  5. ग्रामीण बस्तियों में आधारभूत सुविधाओं का कम विन्यास देखने को मिलता है। 
  6. ग्रामीण बस्तियों में सामाजिक हितों को व्यक्तिगत हितों से ऊपर रखा जाता है।

नगरीय बस्ती से आशय: ग्रामीण बस्ती के विपरीत नगरीय बस्ती उन बस्तियों को कहा जाता है, जहाँ के निवासी अपने जीविकोपार्जन के लिए भूमि पर निर्भर न रहकर अन्य सेवाओं; जैसे-निर्माण उद्योग, परिवहन, व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन तथा अन्य सम्बन्धित सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। दूसरे शब्दों में यह कहा जा सकता है कि नगरीय बस्ती की अर्थव्यवस्था द्वितीयक, तृतीयक, चतुर्थक एवं पंचमक व्यवसायों पर आधारित होती है। 

नगरीय बस्ती की विशेषताएँ-नगरीय बस्ती की निम्नलिखित विशेषताएँ होती हैं:

  1. इन बस्तियों में गैर कृषिगत कार्यों की प्रधानता मिलती है।
  2. नगरीय बस्ती की श्रेणी में आने के लिए विश्व के विभिन्न देशों में जनसंख्या का न्यूनतम आकार अलग-अलग निर्धारित है। भारत में नगर का न्यूनतम जनसंख्या आकार 5000 है।
  3. गरीय बस्ती में जनसंख्या का उच्च घनत्व, त्वरित गतिशीलता, जटिल श्रम विभाजन तथा तीव्र सामाजिक अन्तर देखने को मिलता है।
  4. नगरीय बस्तियों में सामाजिक हितों की तुलना में व्यक्तिगत हित महत्त्वपूर्ण होते हैं। 
  5. नगरीय बस्तियों में आधारभूत सुविधाओं का अपेक्षाकृत अधिक विकास देखने को मिलता है। 

(ii) विकासशील देशों में नगरीय बस्तियों की समस्याओं की विवेचना कीजिए।
उत्तर:
विकासशील देशों की नगरीय बस्तियों की समस्याओं को निम्नलिखित तीन वर्गों में रखा जा सकता है।
(1) आर्थिक समस्याएँ-विश्व के विकासशील राष्ट्रों के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के घटते अवसरों के कारण प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में ग्रामीण जनसंख्या नगरीय क्षेत्रों की ओर पलायन कर जाती है जिससे नगरीय क्षेत्रों में अधिक भीड़ हो जाती है, आवासों की कमी हो जाती है, जिससे आवासीय किराये में वृद्धि, अतिरिक्त सेवा प्रभार एवं महँगाई के कारण अनाधिकृत बस्तियों की संख्या बढ़ जाती है। 

(2) सामाजिक-सांस्कृतिक समस्याएँ-विकासशील देशों की नगरीय बस्तियों की सामाजिक-सांस्कृतिक समस्याओं में निम्न समस्याएँ महत्त्वपूर्ण हैं।

  1. अधिकांश नगर निवासियों को आधारभूत सामाजिक ढाँचागत सुविधाएँ भी पर्याप्त रूप से नहीं मिल पाती
  2. उपलब्ध स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाएँ गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रही जनसंख्या की पहँच से बाहर रहती हैं।
  3. बेरोजगारी के बढ़ने तथा शिक्षा की कमी के कारण अपराध बढ़ जाते हैं। 
  4. पुरुष प्रधान प्रवास के कारण नगर में जनसंख्या का लिंगानुपात असंतुलित हो जाता है। 
  5. ग्रामीण एवं शहरी संस्कृति का सामंजस्य नहीं होने से संक्रमण संस्कृति का उदय होता है। 
  6. समाज में वर्ग विभाजन का उदय होता है। 

(3) पर्यावरण संबंधी समस्याएँ:

  1. विभिन्न कार्यों तथा पीने के लिए जल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल पाती है। 
  2. घरेलू व औद्योगिक कार्यों के लिए परंपरागत ईंधन के व्यापक उपयोग के कारण वायु प्रदूषित हो जाती है।
  3. औद्योगिक व घरेलू अपशिष्ट को सामान्य सीवर व्यवस्था में डाल दिया जाता है तथा इसको बिना शोधित किये अनिश्चित स्थानों पर डालने से जल प्रदूषण तथा संक्रामक बीमारियों की सम्भावना बढ़ जाती है। 
  4. नगरों में विशाल कंकरीट के ढाँचों की प्रमुखता मिलने से नगर के आन्तरिक भाग अधिक गर्म होकर उष्म द्वीप के रूप में कार्य करने लगते हैं।
  5. अत्यधिक भीड़-भाड़ एवं परिवहन साधनों की बाहुल्यता के कारण ध्वनि एवं मृदा प्रदूषण जैसी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। 

RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 10 मानव बस्ती

परियोजना / क्रियाकलाप सम्बन्धी प्रश्न:

कक्षा 12 भूगोल अध्याय 10 प्रश्न उत्तर प्रश्न 1.
क्या आप शहर में रहते हैं? यदि नहीं तो क्या शहर के समीप रहते हैं? क्या आपका जीवन शहर से जुड़ा हुआ है? 
उत्तर:
हाँ मैं शहर में रहता हूँ तथा मेरा जीवन शहर से जुड़ा है। 

(क) इसका क्या नाम है? 
उत्तर:
इसका नाम बाँदीकुई है। 

(ख) यह कब बसा? 
उत्तर:
1874 के आस-पास इसका विकास हुआ। 

(ग) इसकी यह स्थिति क्यों चुनी गई? 
उत्तर:
इसके रेल परिवहन तंत्र से जुड़े होने के कारण। 

(घ) इसकी जनसंख्या कितनी है? 
उत्तर:
इसकी जनसंख्या 2016 के अनुसार 64000 थी। 

(ङ) यह कौन से कार्य करता है?
उत्तर:
यह परिवहन सम्बन्धी प्रशासनिक व व्यापारिक कार्य करता है। 

(च) अपने शहर का खाका बनाकर उसमें किये जाने वाले कार्यों को पहचानिये: प्रत्येक विद्यार्थी चयनित शहर से जुड़ी हुई पाँच चीजों की सूची बनाएँ, जो अन्यत्र नहीं पायी जाती हों। यह शहर की एक छोटी परिभाषा होगी जैसा कि विद्यार्थी इसे देखता है। कक्षा में इस सूची को एक-दूसरे से मिलाएँ एवं देखें कि सूचियों के बारे में आपस में कितनी सहमति है? 
उत्तर:
विद्यार्थी शिक्षक के निर्देशन में यह कार्य सम्पन्न करें।

RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 10 मानव बस्ती

Manav Basti Question Answer प्रश्न 2.
क्या आप किसी ऐसी युक्ति के विषय में सोच सकते हैं, जिसके प्रयोग से आप अपनी बस्ती में प्रदूषण कम करने में सहायता कर सकते हैं? संकेत। 
(अ) उचित कूड़ा - करकट निस्तारण 
(ब) सार्वजनिक यातायात के साधनों का प्रयोग 
(स) घरेलू पानी उपयोग का बेहतर प्रबंधन
(द) आस - पास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण 
उत्तर:
विद्यार्थी उपर्युक्त संकेत चिह्नों का प्रयोग करते हुए शिक्षक के निर्देशन में अपनी बस्ती में प्रदूषण को कम करने हेतु टिप्पणी लिखें।

Prasanna
Last Updated on Dec. 1, 2023, 11:45 a.m.
Published Nov. 30, 2023