RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 8 वैश्विक समाज में जीवन-यापन और कार्य

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 8 वैश्विक समाज में जीवन-यापन और कार्य Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 11 Home Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 11. Students can also read RBSE Class 11 Home Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 11 Home Science Notes to understand and remember the concepts easily.

RBSE Class 11 Home Science Solutions Chapter 8 वैश्विक समाज में जीवन-यापन और कार्य

RBSE Class 11 Home Science वैश्विक समाज में जीवन-यापन और कार्य Textbook Questions and Answers

समीक्षात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
'वैश्वीकरण' का वर्णन करें, अपने कुछ ऐसे दैनिक कार्यों और रुचियों का पता लगाएँ जो वैश्विक प्रवृत्तियों या घटनाओं से प्रभावित हुए।
उत्तर:
वैश्वीकरण: वैश्वीकरण शब्द का अर्थ है विश्व के लोगों के बीच परस्पर अधिक जुड़ाव और वस्तुओं, सेवाओं, धन और सूचना के रूप में अधिक आदान: प्रदान। यह विशेष रूप से वैश्वीकरण के वर्तमान युग में लागू होता है, जहाँ देशों के बीच सीमाएँ कम कठोर हैं और विश्व के देश तमाम तरीकों: भौगोलिक रूप से, आर्थिक रूप से, सांस्कृतिक और राजनैतिक रूप से: एक: दूसरे के साथ जुड़ रहे हैं।

वैश्वीकरण के अंतर्गत सभी प्रणालियाँ अपेक्षाकृत बड़ी संस्कृति और संदर्भ में कार्य करती हैं जिनमें आस्थाएँ, मान्यताएँ, संसाधन, अवसर और बाधाएं शामिल हैं। यद्यपि वैश्वीकरण नया विकास नहीं है, सिर्फ नई प्रौद्योगिकी के आने से इसमें गति बढ़ गई है।

वैश्विक प्रवृत्तियों या घटनाओं के प्रभाव: रोजमर्रा के जीवन के सभी पहलू जैसे कि भोजन, पोषण, वेशभूषा, संसाधन, संचार तरीके और कार्य नीतियाँ एवं परस्पर आपसी संबंध व्यक्ति के अपने समाज की प्रणालियों द्वारा और दूसरे समाज द्वारा भी प्रभावित होते हैं। यहाँ तक कि सुदूर परिवेश में भी कोई परिवर्तन, सकारात्मक विकास या द्वन्द्व हो तो वह दूसरी व्यवस्थाओं तक फैलता है और व्यक्ति को भी प्रभावित करता है। प्रत्येक समाज विश्व के ' दूसरे समाजों में होने वाली घटनाओं और घटनाक्रमों से अधिक से अधिक प्रभावित होता है।

उदाहरण के लिए 

  1. यू.एस.ए. के 2008 के सब: प्राइम संकट ने विश्वभर की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है और इसका कुछ प्रभाव भारत के बाजारों, परिवारों और व्यक्तियों की वित्तीय स्थिति पर देखा गया। बहुत से लोगों ने शेयरों और स्टॉकों में निवेशित धन गंवाया है, यहाँ तक कि उनकी नौकरियाँ भी चली गई हैं। अतः उन्हें अपने जीवन स्तर में काफी बदलाव करना पड़ा।
  2. फैशन का चलन वैश्विक प्रभाव का दूसरा उदाहरण है। हमने अपने परिधान में बढ़: चढ़कर अंतर्राष्ट्रीय फैशन को अपनाया है। इसी प्रकार कपड़ों (पहनावे) की शैली ने विश्व भर के शहरी युवकों को लुभाया है और भारत के ग्रामीण और शहरी युवक भी इससे अछूते नहीं हैं।

इस प्रकार से हमारा दैनिक जीवन वैश्विक स्तर पर होने वाली घटनाओं से प्रभावित होता है।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 8 वैश्विक समाज में जीवन-यापन और कार्य

प्रश्न 2. 
उन तरीकों की चर्चा करें जिनके द्वारा आप सोचते हैं कि आपने अपने माता: पिता को प्रभावित किया है?
उत्तर: 
सामान्यतः यह देखा जाता है कि किशोर या छोटे बच्चे अपने माता: पिता को नए वाहन के ब्रांड या रंग के संबंध में या छुट्टी के दिनों में घूमने जाने के लिए स्थानों के बारे में बताते हैं। प्रभाव दो: दिशाओं वाला या दोतरफा होता है। यहाँ तक कि अपने ही परिवार में आप पाएंगे कि न केवल आप अपने माता: पिता से प्रभावित हो रहे हैं बल्कि कुछ क्षेत्रों में वे भी आपसे प्रभावित हो रहे हैं। यथा

  1. कार ड्राइविंग सिखाने हेतु अपने माता: पिता को मनाया जा सकता है। यदि ऐसा करने के लिए वे सरलता से राजी नहीं होते हैं तो जोर दे सकते हैं कि उनके साथ होने से एक अच्छा संबंध अनुभव होगा। उन्हें बताया अधिक समय बिताने का यह एक अच्छा अवसर होगा। यह भी कह सकते हैं कि आपको हमेशा स्मरण रहेगा कि उन्होंने आपको किस तरह ड्राइविंग करना सिखाया।
  2. छुट्टियों में घूमने जाने हेतु भी माता: पिता को तैयार किया जा सकता है। आप उन्हें किसी विशेष दर्शनीय स्थल के बारे में बता सकते हैं तथा उस स्थल की विशेषताओं को रेखांकित करते हुए वहाँ जाने के महत्व को समझा सकते हैं। साथ ही, कह सकते हैं कि आपकी स्कूल की छुट्टियां मनाने हेतु वह स्थान अति उत्तम है एवं आपके माता-पिता भी उस स्थल पर जाकर बेहतर महसूस करेंगे।
  3. उपर्युक्त के अतिरिक्त, अन्य विभिन्न मुद्दों पर भी आप अपने माता-पिता को सलाह-मशविरा दे सकते हैं। जैसे-घर की सजावट के समय, बाजार से खरीदारी करते समय आदि।

प्रश्न 3. 
अपने परिवार के बारे में सोचें और ऐसी दो घटनाओं का पता लगाएं जहाँ आपको लगा कि आपके माता-पिता और आपके बीच पीढ़ी का अंतर है।
उत्तर:
संदर्भ और व्यक्ति गतिशील हैं, ये लगातार बदलते रहते हैं। अपने जीवनकाल में व्यक्ति विकास और स्थिति की विभिन्न अवस्थाओं से गुजरता है। साथ ही साथ परिवेशों में भी परिवर्तन होता है। वर्तमान समय में, परिवर्तन की गति इतनी तेज है कि जिसे हम पीढ़ी अंतर के रूप में जानते हैं। तीन वर्ष पूर्व जो स्वीकृत प्रथा थी या सोचने का तरीका था, वह अब बदल सकता है।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 8 वैश्विक समाज में जीवन-यापन और कार्य

उदाहरण

1. आपसी व्यवहार:
पीढ़ी के अंतर का मुख्य असर माता-पिता के साथ हमारे रिश्ते पर पड़ता है। आजकल हम लोग ज्यादा स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं और साथ ही ज्यादा निजता बनाए रखना पसंद करते हैं। हालांकि हमारे माता-पिता की सोच थोड़ी अलग है। हमारे माता-पिता हमें नैतिकता और व्यावहारिकता सिखाना चाहते हैं, जिससे हमारे रिश्ते में अक्सर टकराव देखा जाता है। हालांकि पीढ़ी के अंतर को जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है, लेकिन यदि हम अपने माता-पिता के सामने अपने विचार रखें और सही-गलत का फैसला मिलकर करें तो पीढ़ी के अंतर से होने वाले टकराव को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

2. महिलाओं हेतु व्यवहार:
वर्तमान परिदृश्य में दुनिया काफी तेजी से बदल रही है और साथ ही साथ लोगों का रहन-सहन और उनके विचार एवं जीवन जीने के तरीके व जरूरतें भी बदल रही हैं। पहले के पारम्परिक समाज में महिलाएँ मुख्यतः घर के अंदर रहा करती थीं और उन पर घर के कामकाज का पूरा बोझ हुआ करता था। इसके साथ में पुरुष को ही बाहर जाकर कार्य करने की अनुमति हुआ करती थी और महिलाएं घर का कार्य संभालती थीं। लेकिन अब प्रगतिशील समाज का महिलाओं के प्रति नजरिया बदल गया है और वे अब अपनी इच्छानुसार कोई भी कार्य कर सकती हैं या फिर किसी भी क्षेत्र में जा सकती हैं। वर्तमान में नए जमाने में उन्हें घर की बेड़ियों से स्वतंत्रता मिली है।

निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि हमारे माता-पिता एवं हमारे स्वयं के बीच की पीढ़ी का अंतर है।
 

Raju
Last Updated on Aug. 8, 2022, 4:30 p.m.
Published Aug. 8, 2022