RBSE Solutions for Class 10 Maths Chapter 1 वास्तविक संख्याएँ Ex 1.3

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 10 Maths Chapter 1 वास्तविक संख्याएँ Ex 1.3 Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 10 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 10. Students can also read RBSE Class 10 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 10 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Make use of our handy algebraic arithmetic sequences calculator and find the Sum of n terms of the arithmetic sequence.

RBSE Class 10 Maths Solutions Chapter 1 वास्तविक संख्याएँ Ex 1.3

प्रश्न 1.
सिद्ध कीजिए कि √5 एक अपरिमेय संख्या है।
हल-
माना कि √5 एक परिमेय संख्या है।
अतः हम ऐसे दो पूर्णांक r व s प्राप्त कर सकते हैं जहाँ s ≠ 0 तथा
√5 = \(\frac{r}{s}\)
अब पुनः माना कि r व s में, 1 के अतिरिक्त अन्य कुछ गुणनखण्ड हैं तो हम उस उभयनिष्ठ गुणनखण्ड से r और s को विभाजित करके √5 = \(\frac{a}{b}\) प्राप्त कर सकते हैं।
यहाँ a और b सहअभाज्य है।
अर्थात् b√5 = a
दोनों पक्षों का वर्ग करने पर
⇒ (b√5)2 = a2
⇒ b2(√5)2 = a2
⇒ 5b2 = a2 .......(i)
अतः 5, a2 को विभाजित करता है।
प्रमेय 1.3 के अनुसार यदि एक अभाज्य संख्या p, a2 को विभाजित करती है तो p, a को भी विभाजित करेगी, जहाँ a एक धनात्मक पूर्णांक है।
⇒ 5, a को भी विभाजित करता है। ........(ii)
अतः a = 5c जहाँ c कोई पूर्णांक है।
a का मान (i) में रखने पर
5b2 = (5c)2
5b2 = 25c2
b2 = 5c2
या 5c2 = b2
⇒ 5, b2 को विभाजित करता है।
प्रमेय के अनुसार 5, b को भी विभाजित करता है। .......(iii)
(ii) व (iii) से, a और b का कम से कम एक उभयनिष्ठ गुणनखण्ड 5 है।
परन्तु यह इस तथ्य का विरोधाभासी है कि a और b अविभाज्य हैं या इनके 1 के अतिरिक्त अन्य कोई उभयनिष्ठ गुणनखण्ड हैं।
अतः हमारी कल्पना कि √5 एक परिमेय संख्या है, असत्य है।
अर्थात् √5 एक अपरिमेय संख्या है। (इतिसिद्धम्)

RBSE Solutions for Class 10 Maths Chapter 1 वास्तविक संख्याएँ Ex 1.3

प्रश्न 2.
सिद्ध कीजिए कि 3 + 2√5 एक अपरिमेय संख्या है।
हल-
माना कि 3 + 2√5 एक परिमेय संख्या है।
अतः हम अविभाज्य संख्या a और b प्राप्त कर सकते हैं जहाँ a और b पूर्णांक हैं कि b ≠ 0 तथा

RBSE Solutions for Class 10 Maths Chapter 1 वास्तविक संख्याएँ Ex 1.3 Q2

RBSE Solutions for Class 10 Maths Chapter 1 वास्तविक संख्याएँ Ex 1.3 Q2.1

अतः (i) से स्पष्ट है कि √5 एक परिमेय संख्या है।
परन्तु यह तथ्य इस कथन का खण्डन करता है कि √5 एक अपरिमेय संख्या है।
अर्थात् यह कल्पना असत्य है।
अतः दी गई संख्या 3 + 2√5 एक अपरिमेय संख्या है। (इतिसिद्धम्)

प्रश्न 3.
सिद्ध कीजिए कि निम्नलिखित संख्याएँ अपरिमेय हैं-
(i) \(\frac{1}{\sqrt{2}}\)
हल-
\(\frac{1}{\sqrt{2}}\)
प्रश्न में दिए गए कथन के विपरीत माना कि \(\frac{1}{\sqrt{2}}\) एक परिमेय संख्या है।
अतः हम अविभाज्य पूर्णांक a और b (b ≠ 0) प्राप्त कर सकते हैं अर्थात्
\(\frac{1}{\sqrt{2}}=\frac{1}{\sqrt{2}} \times \frac{\sqrt{2}}{\sqrt{2}}=\frac{\sqrt{2}}{2}\)
या \(\frac{\sqrt{2}}{2}=\frac{a}{b}\)
या √2 = \(\frac{2 a}{b}\) ....... (i)
क्योंकि दो पूर्णांकों का भागफल एक परिमेय संख्या होती है।
अतः \(\frac{2 a}{b}\) = एक परिमेय संख्या
(i) से √2 भी एक परिमेय संख्या है। परन्तु यह कथन असत्य है। अर्थात् हमारी कल्पना असत्य है।
अतः \(\frac{1}{\sqrt{2}}\) एक अपरिमेय संख्या है। (इतिसिद्धम्)

(ii) 7√5
हल-
7√5
माना कि दी गई संख्या 7√5 एक परिमेय संख्या है।
अतः हम ऐसे दो पूर्णांक a और b (b ≠ 0) प्राप्त कर सकते हैं कि
7√5 = \(\frac{a}{b}\)
या 7b√5 = a
या √5 = \(\frac{a}{7 b}\) ......(i)
चूँकि (i) में a, 7 और b सभी पूर्णांक हैं तथा दो पूर्णांकों का भाग भी एक परिमेय संख्या होती है। अर्थात्
\(\frac{a}{7 b}\) = एक परिमेय संख्या
अतः (i) से √5 = एक परिमेय संख्या
जो कि कथन √5 एक अपरिमेय संख्या है, का विरोधाभासी कथन है।
अर्थात् हमारी कल्पना असत्य है। अतः 7√5 एक अपरिमेय संख्या है। (इतिसिद्धम्)

RBSE Solutions for Class 10 Maths Chapter 1 वास्तविक संख्याएँ Ex 1.3

(iii) 6 + √2
हल-
6 + √2
माना कि 6 + √2 एक परिमेय संख्या है।
अतः हम ऐसी सह-अभाज्य संख्याएँ a और b (b ≠ 0) ज्ञात कर सकते हैं कि
6 + √2 = \(\frac{a}{b}\)
या √2 = \(\frac{a}{b}\) - 6
या √2 = \(\frac{a-6 b}{b}\) ........(i)
चूँकि a तथा b पूर्णांक हैं अतः \(\frac{a-6 b}{b}\) भी एक पूर्णांक संख्या होगी क्योंकि पूर्णांकों की बाकी तथा पूर्णांकों का भाग भी पूर्णांक होता है। अर्थात्
\(\frac{a-6 b}{b}\) = एक परिमेय संख्या
∴ (i) से √2 = एक परिमेय संख्या
परन्तु यह कथन कि √2 एक अपरिमेय संख्या होती है, का विरोधाभासी कथन है।
अतः हमारी कल्पना असत्य है। अर्थात् 6 + √2 एक अपरिमेय संख्या है। (इतिसिद्धम्)

Raju
Last Updated on May 5, 2022, 4:43 p.m.
Published May 5, 2022