RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या

Rajasthan Board RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या Important Questions and Answers. 

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 9 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 9. Students can also read RBSE Class 9 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 9 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The india size and location important questions are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. 
सन् 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या है-
(अ) 10.2 करोड़ 
(ब) 121.06 करोड़ 
(स) 16.60 करोड़ 
(द) 120.0 करोड़ 
उत्तर:
(ब) 121.06 करोड़

प्रश्न 2. 
भारत में सबसे पहली जनगणना कब की गई थी? 
(अ) 1951 में 
(ब) 1872 में 
(स) 1947 में 
(द) 1901 में 
उत्तर:
(ब) 1872 में 

प्रश्न 3. 
भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है- 
(अ) राजस्थान 
(ब) अरुणाचल प्रदेश 
(स) केरल 
(द) उत्तरप्रदेश 
उत्तर:
(द) उत्तरप्रदेश 

प्रश्न 4. 
सर्वाधिक लिंगानुपात वाला राज्य है- 
(अ) केरल 
(ब) हरियाणा 
(स) कर्नाटक 
(द) प. बंगाल 
उत्तर:
(अ) केरल 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या

प्रश्न 5. 
परिवहन, संचार, वाणिज्य, प्रशासन तथा सेवाएँ शामिल होते हैं- 
(अ) प्राथमिक व्यवसाय में 
(ब) द्वितीयक व्यवसाय में 
(स) तृतीयक व्यवसाय में 
(द) इनमें से कोई नहीं 
उत्तर:
(स) तृतीयक व्यवसाय में 

प्रश्न 6. 
भारत में विश्व की कुल जनसंख्या का कितने प्रतिशत पाया जाता है? 
(अ) 16.5 प्रतिशत 
(ब) 17.5 प्रतिशत 
(स) 18.5 प्रतिशत 
(द) 19.5 प्रतिशत 
उत्तर:
(ब) 17.5 प्रतिशत 

प्रश्न 7. 
भारत में नियमित जनगणना किस वर्ष से प्रारम्भ की गई थी? . 
(अ) 1872 
(ब) 1881 
(स) 1891 
(द) 1901 
उत्तर:
(ब) 1881 

प्रश्न 8. 
भारत में सबसे कम जनसंख्या घनत्व किस राज्य का है? 
(अ) अरुणाचल प्रदेश 
(ब) बिहार 
(स) राजस्थान 
(द) मध्यप्रदेश 
उत्तर:
(अ) अरुणाचल प्रदेश 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या

प्रश्न 9. 
भारत में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य कौनसा है? 
(अ) राजस्थान 
(ब) अरुणाचल प्रदेश 
(स) बिहार 
(द) उत्तरप्रदेश 
उत्तर:
(स) बिहार 

प्रश्न 10. 
वर्ष 2001 से 2011 के मध्य भारत की वार्षिक वृद्धि दर कितनी रही? 
(अ) 2.22 प्रतिशत 
(ब) 2.16 प्रतिशत 
(स) 1.97 प्रतिशत 
(द) 1.64 प्रतिशत 
उत्तर:
(द) 1.64 प्रतिशत 

प्रश्न 11. 
भारत का विश्व में जनसंख्या की दृष्टि से कौनसा स्थान है? 
(अ) पहला 
(ब) दूसरा 
(स) तीसरा 
(द) चौथा 
उत्तर:
(ब) दूसरा 

प्रश्न 12. 
जनगणना 2011 के अनुसार देश में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत है- 
(अ) 17.29 प्रतिशत 
(ब) 68.20 प्रतिशत 
(स) 31.80 प्रतिशत 
(द) 24.8 प्रतिशत 
उत्तर:
(स) 31.80 प्रतिशत 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या

प्रश्न 13. 
जनगणना 2011 के अनुसार भारत का लिंगानुपात है- 
(अ) 934 
(ब) 929 
(स) 933 
(द) 943 
उत्तर:
(द) 943 

प्रश्न 14. 
जनगणना 2011 के अनुसार भारत की साक्षरता दर है- 
(अ) 62 प्रतिशत 
(ब) 73 प्रतिशत 
(स) 64 प्रतिशत 
(द) 76 प्रतिशत
उत्तर:
(ब) 73 प्रतिशत

प्रश्न 15. 
जनगणना 2011 के अनुसार भारत में महिला साक्षरता का प्रतिशत है- 
(अ) 64.6 प्रतिशत 
(ब) 73 प्रतिशत 
(स) 80.9 प्रतिशत 
(द) 68 प्रतिशत 
उत्तर:
(अ) 64.6 प्रतिशत 

प्रश्न 16. 
जनगणना 2011 के अनुसार भारत की पुरुष साक्षरता दर है- 
(अ) 80.9 प्रतिशत 
(ब) 64.6 प्रतिशत 
(स) 76.4 प्रतिशत 
(द) 73 प्रतिशत 
उत्तर:
(अ) 80.9 प्रतिशत

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या 

रिक्त स्थानों की पूर्ति वाले प्रश्न-

निम्न रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. भारत में कुल जनसंख्या का ............... प्रतिशत भाग केवल कृषि कार्य करता है। (64/74) 
2. ................ क्षेत्र में उद्योग, भवन एवं निर्माण कार्यों को शामिल किया जाता है। (तृतीयक/द्वितीयक) 
3. विकासशील देशों में ............... क्रियाकलापों में कार्यरत लोगों का अनुपात अधिक होता है। (प्राथमिक/द्वितीयक) 
4. प्रति .............. पुरुषों पर महिलाओं की संख्या को लिंगानुपात कहते हैं। (100/1000) 
5. केरल में प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या...............है। (866/1084) 
6. हरियाणा में प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या ............. है। (866/877) 
उत्तर:
1. 64, 
2. द्वितीयक, 
3. प्राथमिक, 
4. 1000, 
5. 1084, 
6. 877। 

सत्य/असत्य वाले प्रश्न-

निम्न वाक्यों में से सत्य/असत्य वाक्य छाँटिए-

1. दिल्ली में प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 866 है। ( ) 
2. तृतीयक क्षेत्र में परिवहन, संचार, वाणिज्य आदि सेवाएँ शामिल हैं। ( ) 
3. भारत में कुल जनसंख्या का पाँचवाँ भाग किशोर जनसंख्या का है। ( ) 
4. भारत में सबसे कम लोग कृषि कार्यों में लगे हुए हैं। ( ) 
5. भारत में नवीनतम जनसंख्या नीति 2011 में बनाई गई। ( ) 
6. भारत में 1981 के बाद जनसंख्या वृद्धि दर कम होने लगी है। ( )  
उत्तर:
1. सत्य 
2. सत्य 
3. सत्य 
4. असत्य 
5. असत्य 
6. सत्य। 

मिलान करने वाले प्रश्न-

निम्न को सुमेलित कीजिए-

(अ) 

(ब) 

1. भारत का जनसंख्या घनत्व

80.9 प्रतिशत 

2. बिहार का जनसंख्या घनत्व 

64.6 प्रतिशत

3. पुरुष साक्षरता 

1038

4. महिला साक्षरता 

1102 

5. भारत का लिंगानुपात 

382 

6. पुडुच्चेरी का लिंगानुपात

943 

उत्तर: 

(अ) 

(ब) 

1. भारत का जनसंख्या घनत्व

382 

2. बिहार का जनसंख्या घनत्व 

1102 

3. पुरुष साक्षरता 

80.9 प्रतिशत

4. महिला साक्षरता 

64.6 प्रतिशत

5. भारत का लिंगानुपात 

943 

6. पुडुच्चेरी का लिंगानुपात

1038 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. 
प्राकृतिक घटनाएँ आपदा कब बनती हैं? 
उत्तर:
प्राकृतिक घटनाएँ, जैसे-बाढ़ या सुनामी, जब किसी घनी आबादी वाले गाँव या शहर को प्रभावित करती हैं. तब वे आपदा बनती हैं। 

प्रश्न 2. 
जनगणना किसे कहते हैं? यह भारत में कब से शुरू हुई? 
उत्तर:
एक निश्चित समयान्तराल (हमारे देश में 10 वर्ष) में जनसंख्या की आधिकारिक गणना को 'जनगणना' कहते हैं। यह भारत में 1872 से शुरू हुई।

प्रश्न 3. 
देश की सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य कौनसा है? 
उत्तर:
उत्तर प्रदेश देश की सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। 

प्रश्न 4. 
भारत की लगभग आधी आबादी किन राज्यों में निवास करती है? 
उत्तर:
पाँच राज्यों में-

  • उत्तर प्रदेश, 
  • महाराष्ट्र, 
  • बिहार, 
  • पश्चिम बंगाल, 
  • आन्ध्रप्रदेश (तेलंगाना सहित)। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या

प्रश्न 5. 
क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य बतलाइए। 
उत्तर:
राजस्थान। 

प्रश्न 6. 
जनसंख्या घनत्व की परिभाषा दीजिए। 
उत्तर:
प्रति इकाई क्षेत्रफल में रहने वाले व्यक्तियों की औसत संख्या को जनसंख्या घनत्व कहते हैं। 

प्रश्न 7. 
जनसंख्या घनत्व की गणना कैसे करते हैं? 
उत्तर:
कुल जनसंख्या को जितने क्षेत्रफल में यह निवास करते हैं उससे भाग देकर जनसंख्या घनत्व की गणना की जाती है। 

प्रश्न 8. 
भारत का जनसंख्या घनत्व क्या है? 
उत्तर:
भारत का जनसंख्या घनत्व 2001 में 324 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी. था जो 2011 में 382 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी. हो गया। 

प्रश्न 9. 
2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक एवं न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाले राज्यों के नाम बताइए। 
उत्तर:

  • सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य-बिहार (1102 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी.)। 
  • न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य-अरुणाचल प्रदेश (17 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी.)। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या

प्रश्न 10. 
उत्तर प्रदेश में देश की कितने प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है? 
उत्तर:
16 प्रतिशत। 

प्रश्न 11. 
उत्तरी मैदान एवं केरल में उच्च से लेकर अति उच्च जनसंख्या घनत्व देखने को मिलता है। क्यों? 
उत्तर:
समतल मैदान, उपजाऊ मृदा एवं प्रचुर वर्षा के कारण उत्तरी मैदान व केरल में उच्च से अति उच्च घनत्व मिलता है। 

प्रश्न 12. 
उत्तरी मैदान के अधिक जनसंख्या घनत्व वाले तीन राज्यों के नाम बताइए। 
उत्तर:
उत्तर प्रदेश, बिहार एवं पश्चिम बंगाल। 

प्रश्न 13. 
जन्म दर का क्या अभिप्राय है? 
उत्तर:
जन्म दर से अभिप्राय है-प्रतिवर्ष 1000 व्यक्तियों पर जीवित बच्चों के जन्म लेने की संख्या। 

प्रश्न 14. 
जनसंख्या वृद्धि से आप क्या समझते हैं? 
उत्तर:
किसी विशेष समय के दौरान किसी देश या क्षेत्र के निवासियों की संख्या में वृद्धि (परिवर्तन) को जनसंख्या वृद्धि कहते हैं। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या

प्रश्न 15. 
लिंग अनुपात किसे कहते हैं? 
उत्तर:
जनसंख्या में प्रति एक हजार पुरुष पर उपलब्ध महिलाओं की संख्या को लिंग अनुपात कहते हैं। 

प्रश्न 16. 
भारत में लिंग अनुपात क्या है? 
उत्तर:
2001 की जनगणना के अनुसार, भारत में लिंगानुपात 933 था जो 2011 की जनगणना में 943 हो गया। 

प्रश्न 17. 
2011 की जनगणना के अनुसार दिल्ली व हरियाणा का लिंगानुपात क्या है? 
उत्तर:
2011 की जनगणना के अनुसार दिल्ली व हरियाणा का लिंगानुपात क्रमशः 866 तथा 877 है। 

प्रश्न 18. 
'साक्षर' से क्या तात्पर्य है? 
उत्तर:
7 वर्ष या अधिक आयु का व्यक्ति जो किसी भाषा में समझ के साथ लिख तथा पढ़ सकता है, उसे साक्षर कहा जाता है। 

प्रश्न 19. 
भारत की साक्षरता दर क्या है? पुरुष एवं महिला साक्षरता का इसमें कितना भाग है? 
उत्तर:

  • 2011 में भारत की साक्षरता दर 73 प्रतिशत थी। 
  • इसमें पुरुष साक्षरता दर 80.9% तथा महिला साक्षरता दर 64.6 प्रतिशत थी। 

प्रश्न 20. 
व्यावसायिक संरचना की परिभाषा दीजिए। 
उत्तर:
विभिन्न प्रकार के व्यवसायों के अनुरूप जनसंख्या के वितरण को उसकी व्यावसायिक संरचना कहते हैं। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या

प्रश्न 21. 
व्यवसाय के तीन वर्ग कौनसे हैं? 
उत्तर:

  • प्राथमिक व्यवसाय 
  • द्वितीयक व्यवसाय 
  • तृतीयक व्यवसाय। 

प्रश्न 22. 
ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश जनसंख्या किस कार्य में लगी हुई है? 
उत्तर:
ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश जनसंख्या कृषि कार्य में लगी हुई है। 

प्रश्न 23. 
व्यावसायिक संरचना के आधार पर 'विकासशील' एवं 'विकसित' देशों में अन्तर स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
विकसित देशों में जनसंख्या का अधिकतर हिस्सा द्वितीयक एवं तृतीयक गतिविधियों से जुड़ा होता है, जबकि विकासशील देशों की अधिकतर जनसंख्या प्राथमिक गतिविधियों में संलग्न होती है। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. 
जनगणना किसे कहते हैं? इसका क्या महत्त्व है? 
उत्तर:
जनगणना से आशय-एक निश्चित समय के अन्तराल (जैसे-भारत में 10 वर्ष) में जनसंख्या की आधिकारिक गणना को जनगणना कहते हैं। 
जनगणना का महत्त्व-जनगणना से हमें हमारे देश की जनसंख्या सम्बन्धी जानकारी, जैसे-आयु संरचना, जन्म दर, मृत्यु दर, साक्षरता, लिंगानुपात, व्यावसायिक संरचना आदि की जानकारी मिलती है। 

प्रश्न 2. 
1951 से भारत की जनसंख्या में हुई तीव्र वृद्धि के कोई तीन कारण दीजिए। 
उत्तर:
1951 से भारत की जनसंख्या में हुई तीव्र वृद्धि के तीन कारण निम्न प्रकार हैं- 

  • उच्च जन्म-दर-भारत में जन्म-दर बहुत अधिक है। 1951 के दशक से 1981 तक इसमें नियमित रूप से वृद्धि हुई। 
  • चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि-पिछले दशकों में विशेषकर 1951 के बाद से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में बहुत वृद्धि हुई है। इस कारण मृत्यु-दर बहुत कम हो गई किन्तु जन्म-दर उच्च ही बनी रही। 
  • शिक्षा एवं ज्ञान का अभाव-भारत में साक्षरता दर बहुत कम रही है। लोग शिक्षित नहीं होने के कारण छोटे परिवार का महत्त्व नहीं समझते। इससे जनसंख्या में वृद्धि होती है। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या

प्रश्न 3. 
किशोर जनसंख्या क्या है? इनकी समस्याएँ बतलाइए। 
उत्तर:
जनसंख्या में किशोर जनसंख्या प्रायः 10 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के लोग होते हैं। किशोरों की प्रमुख समस्याएँ निम्न हैं- 

  • किशोरों के लिए पोषक तत्त्वों की आवश्यकताएँ बच्चों तथा वयस्कों से अधिक होती हैं । कुपोषण से इनका स्वास्थ्य खराब तथा विकास अवरोधित हो सकता है। भारत में किशोरों को प्राप्त भोजन में पोषक तत्त्व अपर्याप्त होते हैं। 
  • बहुत-सी किशोर बालिकाएँ रक्तहीनता से पीड़ित रहती हैं। 
  • विकास की प्रक्रिया में किशोरों की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया है। 
  • किशोरों की अनेक संवेगात्मक समस्याएँ भी होती हैं। 

प्रश्न 4. 
राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 के उद्देश्य बताइये। 
उत्तर:
राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं-

  • परिवार नियोजन को एक जनकेन्द्रित कार्यक्रम बनाने के लिए नीतिगत ढांचा तैयार करना। 
  • 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करना। 
  • शिशु मृत्यु दर को प्रति 1,000 में 30 से कम करना। 
  • व्यापक स्तर पर टीकारोधी बीमारियों से बच्चों को छुटकारा दिलाना। 
  • बाल-विवाह को रोकने के कानूनों को मजबूत करना। 
  • गर्भ निरोधक सेवाओं की पहुँच जनसाधारण तक सुनिश्चित करना। 

प्रश्न 5. 
भारत की लगभग आधी आबादी किन राज्यों में निवास करती है? 
उत्तर:
भारत की लगभग आधी आबादी जिन राज्यों में निवास करती है, वे ये हैं-

  • उत्तर प्रदेश 
  • महाराष्ट्र 
  • बिहार 
  • पश्चिमी बंगाल और 
  • आंध्र प्रदेश (तेलंगाना सहित)। 

प्रश्न 6. 
राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 में किशोरों की भलाई के लिए सरकार द्वारा कौनसे कदम उठाए गए है? 
उत्तर:
इसके लिए सरकार द्वारा निम्न कदम उठाये गये हैं-

  • किशोरों की पोषकीय आवश्यकताओं के अतिरिक्त राष्ट्रीय जनसंख्या नीति-2000 में अवांछित गर्भधारण तथा यौन संचारी संक्रामक बीमारियों से सुरक्षा की ओर सरकार द्वारा व्यापक रूप से ध्यान दिया जा रहा है। 
  • यह ऐसे कार्यक्रमों की व्यवस्था करती है जो देर से विवाह करने तथा देर से गर्भधारण को प्रोत्साहित करती 
  • यह अतिरिक्त खाद्य सामग्री तथा पोषकीय सेवाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ बाल-विवाह को रोकने हेतु कानूनी उपायों को मजबूत बना रही है। 
  • किशोर किशोरियों को असुरक्षित यौन सम्बन्ध के कुप्रभावों को बतलाना तथा गर्भनिरोधक सेवाओं को पहुँच और खरीद के भीतर बनाने के कार्यक्रम भी चलाये जा रहे हैं। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या

प्रश्न 7. 
जनसंख्या वृद्धि क्या है? भारत में जनसंख्या वृद्धि पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। 
उत्तर:
जनसंख्या वृद्धि का अर्थ होता है, किसी विशेष समय अन्तराल में जैसे 10 वर्षों के भीतर, किसी राज्य/देश के निवासियों की संख्या में परिवर्तन । भारत की जनसंख्या निरन्तर बढ़ रही है। देश में 1951-61 में देश की जनसंख्या 21.64 प्रतिशत बढ़ी, इसी प्रकार 1971-81 में देश की जनसंख्या में 24.66 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वर्ष 2001-2011 में भारत की जनसंख्या वृद्धि 17.64 प्रतिशत रही, इस अवधि में वार्षिक वृद्धि दर 1.64 प्रतिशत रही। 

प्रश्न 8. 
किसी देश की जनसंख्या को आयु संरचना के आधार पर कितने वर्गों में बाँटा गया है? 
उत्तर:
आयु संरचना के आधार पर जनसंख्या को अग्र तीन भागों में बाँटा गया है- 

  • बच्चे (15 वर्ष से कम)-ये आर्थिक रूप से उत्पादनशील नहीं होते हैं तथा इनको भोजन, वस्त्र एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाएँ उपलब्ध कराने की आवश्यकता होती है। 
  • वयस्क (15 से 59 वर्ष)-ये आर्थिक रूप से उत्पादनशील तथा जैविक रूप से प्रजननशील होते हैं। यह जनसंख्या का कार्यशील वर्ग है। 
  • वृद्ध ( 59 वर्ष से अधिक)-ये आर्थिक रूप से उत्पादनशील या अवकाश प्राप्त हो सकते हैं। ये स्वैच्छिक रूप से कार्य कर सकते हैं। 

निबन्धात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. 
भारत की जनसंख्या की प्रमुख विशेषताएँ बताइए। 
उत्तर:
भारत की जनसंख्या की प्रमुख विशेषताओं को निम्न बिन्दुओं द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है- 
(1) आयु संरचना-किसी देश में, जनसंख्या की आयु संरचना वहाँ की जनसंख्या की मूल विशेषताओं में से एक है। यह विभिन्न आयु समूहों के लोगों की संख्या को बताता है। 
आय संरचना की दष्टि से भारत की आबादी को निम्न तीन भागों में बाँटा गया है 
(i) बच्चे ( सामान्यतः 15 वर्ष से कम)-ये आर्थिक रूप से उत्पादनशील नहीं होते हैं तथा इनको भोजन, वस्त्र एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाएँ उपलब्ध कराने की आवश्यकता होती है। भारत की कुल जनसंख्या में इनका भाग लगभग एक-तिहाई है। 
(ii) वयस्क ( 15 से 59 वर्ष)-ये आर्थिक रूप से उत्पादनशील तथा जैविक रूप से प्रजननशील होते हैं। यह जनसंख्या का कार्यशील वर्ग है। भारत में ये कुल जनसंख्या के आधे से अधिक हैं। 
(iii) वृद्ध ( 59 वर्ष से अधिक)-ये आर्थिक रूप से उत्पादनशील या अवकाश प्राप्त हो सकते हैं। ये स्वैच्छिक रूप से कार्य कर सकते हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया के द्वारा इनकी नियुक्ति नहीं होती है। कुल जनसंख्या का लगभग 7% इस वर्ग में आता है। 

(2) लिंग अनुपात-प्रति 1,000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या को लिंग अनुपात कहा जाता है। लिंगानुपात समाज में पुरुषों एवं महिलाओं के बीच समानता की सीमा मापने के लिए एक महत्त्वपूर्ण सामाजिक सूचक है। 

सन् 2001 में भारत में लिंगानुपात 933 था जो 2011 में बढ़कर 943 हो गया। पूरे देश में इसमें भिन्नता पाई जाती है। 2011 में केरल में प्रति 1,000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 1,084 है, पुडुच्चेरी में प्रति 1,000 पर 1,038 है, जबकि दिल्ली में प्रति 1,000 पर 866 तथा हरियाणा में प्रति 1,000 पर केवल 877 है। 

(3) साक्षरता-साक्षरता की दृष्टि से भारत अभी कई देशों से पिछड़ा हुआ है। लेकिन अब भारत की साक्षरता के स्तर में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। 2011 की जनगणना के अनुसार देश की साक्षरता दर 73 प्रतिशत है, जिसमें पुरुषों की साक्षरता दर 80.9 प्रतिशत एवं महिलाओं की 64.6 प्रतिशत है। 

(4) व्यावसायिक संरचना-किसी देश की जनसंख्या की व्यावसायिक संरचना से उस देश के विकास स्तर की जानकारी मिलती है। विकसित एवं विकासशील देशों में विभिन्न क्रियाकलापों में कार्य करने वाले लोगों का अनुपात अलग अलग होता है। विकसित देशों में अधिकांश जनसंख्या द्वितीयक एवं तृतीयक व्यवसायों में संलग्न होती है, जबकि विकासशील या अविकसित देशों में प्राथमिक व्यवसायों में। 

भारत में कुल कार्यशील जनसंख्या का 67 प्रतिशत भाग प्राथमिक व्यवसायों में संलग्न है, जिसमें 64 प्रतिशत लोग तो केवल कृषि कार्य करते हैं। द्वितीयक एवं तृतीयक व्यवसायों में कार्यरत लोगों की संख्या का अनुपात क्रमशः 13 तथा 20 प्रतिशत है। 
वर्तमान में देश में औद्योगीकरण तथा शहरीकरण में वृद्धि के साथ-साथ द्वितीयक एवं तृतीयक क्षेत्रों में व्यावसायिक परिवर्तन हुआ है। 

(5) स्वास्थ्य-स्वास्थ्य भी जनसंख्या की संरचना का एक महत्त्वपूर्ण घटक है जो कि विकास की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। भारत में सरकारी कार्यक्रमों के निरन्तर प्रयास के द्वारा जनसंख्या के स्वास्थ्य स्तर में महत्त्वपूर्ण सुधार हुआ है। जन स्वास्थ्य, संक्रामक बीमारियों से बचाव एवं रोगों के इलाज में आधुनिक तकनीकों के प्रयोग के परिणामस्वरूप इस क्षेत्र में विकास हुआ है। 1951 से अब तक मृत्यु दर में भारी कमी आई है। औसत आयु जो कि 1951 में 36.7 वर्ष थी, बढ़कर 2001 में 64.6 वर्ष तथा 2012 में 67.9 वर्ष से अधिक हो गई है। 

प्रश्न 2. 
भारत में जनसंख्या वृद्धि पर लेख लिखिए। 
उत्तर:
जनसंख्या वृद्धि का अर्थ-किसी विशेष समय अन्तराल में, जैसे 10 वर्षों के भीतर किसी देश या राज्य के निवासियों की संख्या में परिवर्तन जनसंख्या वृद्धि कहलाता है। 

भारत में जनसंख्या वृद्धि-भारत की जनसंख्या वृद्धि दर काफी ऊँची रही है तथा देश की जनसंख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है। जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में दूसरा स्थान है तथा यदि यह वृद्धि इसी प्रकार होती रही तो 2045 तक भारत विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। 

भारत में जनसंख्या वृद्धि दर को हम निम्न तालिका से स्पष्ट कर सकते हैं- 
RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या 1
तालिका से स्पष्ट है कि भारत की जनसंख्या निरन्तर बढ़ रही है। देश की जनसंख्या वर्ष 1951 में 36.10 करोड़ थी जो बढ़कर 1981 में 68.33 करोड़, 2001 में 102.87 करोड़ तथा 2011 में बढ़कर 121.06 करोड़ हो गई। इसी प्रकार 1951 से 1981 तक देश की वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर में भी निरन्तर वृद्धि हुई। इसके पश्चात् वृद्धि दर में थोड़ी कमी आई है।.2011 में देश की वार्षिक वृद्धि दर 1.64 प्रतिशत रही। 1981 के बाद वृद्धि दर धीरे-धीरे कम होने लगी। 

यदि हम दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर को देखे तो स्थिति और अधिक स्पष्ट हो जाएगी। भारत की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर को निम्न तालिका में दर्शाया गया है-

तालिका : भारत की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर 

समयावधि 

दशकीय जनसंख्या वृद्धि (प्रतिशत में) 

1951-61

21.64 

1961-71 

24.8

1971-81

24.66

1981-91

23.87 

1991-2001 

21.54

2001-2011

17.64

तालिका से स्पष्ट है कि भारत की दशकीय वृद्धि दर भी काफी ऊँची रही है। देश में 1951-61 में वृद्धि 21.64 प्रतिशत रही जबकि 1971-81 में सर्वाधिक 24.66 प्रतिशत वृद्धि रही। वर्ष 2001-2011 में भारत की दशकीय जनसंख्या वृद्धि 17.64 प्रतिशत रही। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या

मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न 

प्रश्न 1. 
भारत के रेखा मानचित्र में प्रमुख वन्य प्राणी निचयों (आरक्षित क्षेत्रों) को दर्शाइये। 
उत्तर:
RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या 2

प्रश्न 2. 
दिये गये भारत के राजनीतिक मानचित्र में निम्नलिखित को दिखाइए तथा उनके नाम लिखिए-
(i) महानदी 
(ii) शिलांग 
(ii) कार्बेट राष्ट्रीय पार्क 
(iv) सर्वाधिक लिंगानुपात वाला राज्य 
(v) अरावली श्रेणी 
(vi) मुम्बई 
(vii) सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य 
(vii) कान्हा राष्ट्रीय पार्क 
(ix) सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान 
(x) लेह 
(xi) कोलकाता 
(xii) लक्षद्वीप। 
उत्तर:
RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या 3

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या

प्रश्न 3. 
भारत के रेखा मानचित्र में विभिन्न उच्चावच को दर्शाइये। 
अथवा 
भारत के रेखा मानचित्र में निम्न को दर्शाइए- 
(1) पश्चिमी घाट 
(2) अरावली श्रेणी 
(3) गारो, खासी, जयंतिया पहाड़ियाँ 
(4) पूर्वी घाट 
(5) गिर श्रेणी 
(6) शिवालिक श्रेणी 
(7) सतपुड़ा श्रेणी 
(8) विन्ध्य श्रेणी। 
उत्तर:
RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या 4

प्रश्न 4. 
भारत के संलग्न मानचित्र में निम्न स्थानों को अंकित कीजिए 
(1) हैदराबाद (2) चेन्नई (मद्रास) (3) दिल्ली (4) पूना (5) झांसी (6) श्रीनगर (7) शिमला (8) चण्डीगढ़ (9) जयपुर (10) लखनऊ (11) भोपाल (12) गाँधीनगर (13) मुम्बई (14) गोआ (15) बैंगलोर (16) पाण्डिचेरी (17) पटना (18) तिरुवनन्तपुरम् (19) कोलकाता (20) भुवनेश्वर (21) गंगटोक (22) इम्फाल (23) आइजोल (24) अगरतल्ला (25) पोर्ट ब्लेयर (26) दादरा नगर हवेली (27) दिसपुर (28) शिलांग (29) कोहिमा (30) इटानगर (31) दीव (32) दमण (33) हिन्द महासागर (34) अरब सागर (35) मध्य प्रदेश (36) उत्तर प्रदेश (37) राजस्थान (38) बंगाल की खाड़ी। 
उत्तर:
RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या 5

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या

प्रश्न 5. 
विश्व के रेखा मानचित्र में निम्न को दर्शाइये- 
(1) इंग्लैण्ड (2) जर्मनी (3) फ्रांस (4) स्पेन (5) इटली (6) रूस (7) काला सागर (8) जापान (9) हिन्द महासागर (10) ग्रीनविच रेखा (11) भूमध्य रेखा (12) ब्राजील (13) क्षेत्रफल में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश (14) भारत। 
उत्तर:
RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या 6

admin_rbse
Last Updated on May 26, 2022, 8:59 a.m.
Published May 25, 2022