RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

Rajasthan Board RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह Important Questions and Answers. 

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 9 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 9. Students can also read RBSE Class 9 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 9 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The india size and location important questions are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

प्रश्न 1. 
निम्न में से कौनसी एक नदी अन्य तीन से अपने उद्भव के आधार पर अलग है? 
(अ) सिन्धु नदी 
(ब) ब्रह्मपुत्र नदी 
(स) गंगा नदी 
(द) सतलुज नदी 
उत्तर:
(स) गंगा नदी 

प्रश्न 2. 
सतलज, ब्यास, रावी, चिनाब और झेलम मिलकर सिंध में कहाँ मिलती हैं? 
(अ) अंबाला 
(ब) मिठानकोट 
(स) पठानकोट 
(द) हरिद्वार 
उत्तर:
(ब) मिठानकोट 

प्रश्न 3. 
कौनसा नगर गंगा-यमुना के संगम पर स्थित है? 
(अ) कानपुर 
(ब) दिल्ली 
(स) पटना 
(द) इलाहाबाद 
उत्तर:
(द) इलाहाबाद 

प्रश्न 4. 
किस स्थान पर रॉयल बंगाल टाइगर पाया जाता है? 
(अ) गिर वन 
(ब) कावेरी डेल्टा 
(स) सुन्दर वन 
(द) इनमें से कोई नहीं 
उत्तर:
(स) सुन्दर वन 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 5. 
भारत में सुन्दरी वृक्ष कहाँ पाये जाते हैं? 
(अ) गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा में 
(ब) थार के मरुस्थल में 
(स) हिमाचल के गिरिपाद प्रदेशों में 
(द) द्वीप-समूहों में 
उत्तर:
(अ) गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा में 

प्रश्न 6. 
निम्न में से कौनसी नदी हिमालय की नदी नहीं है? 
(अ) गंगा 
(ब) ब्रह्मपुत्र 
(स) कावेरी 
(द) सिन्धु 
उत्तर:
(स) कावेरी 

प्रश्न 7. 
सिन्धु नदी की सहायक नदी है- 
(अ) सतलुज 
(ब) व्यास 
(स) रावी 
(द) उपरोक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी 

प्रश्न 8. 
गंगा की सहायक नदी है- 
(अ) घाघरा 
(ब) यमुना 
(स) गंडक 
(द) उपरोक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 9. 
निम्न में से कौनसी नदी नेपाल हिमालय से निकलती है? 
(अ) कोसी 
(ब) गंडक 
(स) घाघरा 
(द) उपरोक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी 

प्रश्न 10. 
निम्न में से कौनसी नदी ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी नहीं है? 
(अ) दिबांग 
(ब) चम्बल 
(स) लोहित 
(द) केनुला 
उत्तर:
(ब) चम्बल

प्रश्न 11. 
निम्न में से कौनसी नदी प्रायद्वीपीय भारत की नदी नहीं है? 
(अ) कृष्णा 
(ब) कोसी 
(स) कावेरी 
(द) गोदावरी 
उत्तर:
(ब) कोसी 

प्रश्न 12. 
नर्मदा नदी का उद्गम स्थल किस राज्य में है? 
(अ) बिहार 
(ब) राजस्थान 
(स) मध्यप्रदेश 
(द) गुजरात 
उत्तर:
(स) मध्यप्रदेश 

प्रश्न 13. 
'धुआँधार प्रपात' किस नदी पर है? 
(अ) तापी 
(ब) गोदावरी 
(स) नर्मदा 
(द) चम्बल 
उत्तर:
(स) नर्मदा 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 14. 
निम्न में कृष्णा की सहायक नदी है-
(अ) तुंगभद्रा 
(ब) कोयना 
(स) भीमा 
(द) उपरोक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी 

प्रश्न 15. 
राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना का शुभारम्भ किस वर्ष किया गया था? 
(अ) 1975 
(ब) 1985 
(स) 1995 
(द) 2005 
उत्तर:
(ब) 1985 

रिक्त स्थानों वाले प्रश्न- 

निम्न रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. डल झील, नैनीताल व लोकताल .......... पानी की झीलें हैं। (मीठे/खारे) 
2. जम्मू तथा कश्मीर की ...........झील भूगर्भीय क्रियाओं से बनी है। (डल/वूलर)
3. राजस्थान की सांभर झील जो एक ............... जल वाली झील है। (लवण/मीठे)
4. वेनगंगा व पेनगंगा दोनों .................. नदी की सहायक नदियाँ हैं। (महानदी/गोदावरी)
5. महानदी का उद्गम ............... राज्य में है। (मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़)
6. अमरावती व भवानी .............. नदी की सहायक नदियाँ हैं। (कावेरी/कृष्णा)  
उत्तर:
1. मीठे 
2. वूलर 
3. लवण 
4. गोदावरी 
5. छत्तीसगढ़ 
6. कावेरी 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

सत्य/असत्य वाले प्रश्न- 

निम्न वाक्यों में से सत्य/असत्य कथन छाँटिए-

1. सिन्धु, गंगा एवं ब्रह्मपुत्र हिमालय से निकलने वाली नदियाँ हैं। ( ) 
2. गंगा की मुख्य धारा 'भागीरथी' यमुनोत्री हिमानी से निकलती है। ( ) 
3. अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी को दिहाँग के नाम से जाना जाता है। ( ) 
4. गोदावरी व कृष्णा हिमालय की नदियाँ हैं। ( ) 
5. गोदावरी महाराष्ट्र के नासिक जिले में पश्चिमी घाट से निकलती है। ( ) 
6. महानदी का उद्गम स्थल छत्तीसगढ़ राज्य में है। ( ) 
उत्तर:
1. सत्य 
2. असत्य 
3. सत्य 
4. असत्य 
5. सत्य 
6. सत्य। 

मिलान करने वाले प्रश्न- 

निम्न को सुमेलित कीजिए-

(अ) नदी 

(ब) सहायक नदी 

1. गोदावरी 

तुंगभद्रा 

2. कृष्णा 

कोसी 

3. कावेरी 

वेनगंगा 

4. ब्रह्मपुत्र

लोहित 

5. गंगा

चम्बल 

6. यमुना

अमरावती

उत्तर:

(अ) नदी 

(ब) सहायक नदी 

1. गोदावरी 

वेनगंगा 

2. कृष्णा 

तुंगभद्रा 

3. कावेरी 

अमरावती 

4. ब्रह्मपुत्र

लोहित 

5. गंगा

कोसी  

6. यमुना

चम्बल

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. 
अपवाह क्या है? 
उत्तर:
उच्च स्तर से निम्न स्तर की ओर जल के बहने की प्रक्रिया को अपवाह कहते हैं। 

प्रश्न 2. 
अपवाह द्रोणी किसे कहते हैं? 
उत्तर:
एक नदी तंत्र द्वारा जिस क्षेत्र का जल प्रवाहित होता है उसे एक अपवाह द्रोणी कहते हैं। 

प्रश्न 3. 
विश्व की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी किस नदी की है? 
उत्तर:
अमेजन नदी की। 

प्रश्न 4. 
विश्व की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी कौनसी है? 
उत्तर:
अमेजन बेसिन। 

प्रश्न 5. 
विश्व का सबसे बड़ा नदीय द्वीप कौनसा है? 
उत्तर:
विश्व का सबसे बड़ा नदीय द्वीप माजोली है। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 6. 
भारतीय नदियों के दो प्रमुख समूह कौनसे हैं? 
उत्तर:

  • हिमालयी नदियाँ
  • प्रायद्वीपीय नदियाँ। 

प्रश्न 7. 
हिमालयी नदियों की कोई दो विशेषताएँ बताइए। 
उत्तर:

  • ये बारहमासी नदियाँ हैं तथा वर्षा एवं बर्फ के पिघलने से जल प्राप्त करती हैं। 
  • इनके द्वारा अपने ऊपरी बहाव में सघन अपरदनात्मक क्रियाएँ की जाती हैं। 

प्रश्न 8. 
हिमालयी नदियों द्वारा उनके मध्य एवं निचले प्रवाह में बनाई गई कुछ आकृतिक संरचनाओं के नाम बताइए।
उत्तर:
इनके द्वारा विसर्प, गोखुर झील, बाढ़ के मैदान, डेल्टा आदि का निर्माण किया जाता है। 

प्रश्न 9. 
प्रायद्वीपीय नदियों की कोई दो विशेषताएँ बताइए। 
उत्तर:

  • वर्षा जल पर आधारित होने के कारण वे मौसमी होती हैं। 
  • हिमालयी नदियों की तुलना में इनका प्रवाह छोटा एवं उथला होता है। 

प्रश्न 10. 
'नदी-तंत्र' से आप क्या समझते हैं? 
उत्तर:
नदी एवं उसकी सहायक नदियों के सम्मिलित रूप को 'नदी-तंत्र' कहते हैं। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 11. 
अपवाह प्रतिरूप के विभिन्न प्रकार बताइये। 
उत्तर:

  • द्रुमाकृतिक अपवाह 
  • जालीनुमा अपवाह 
  • आयताकार अपवाह 
  • अरीय अपवाह। 

प्रश्न 12. 
सिंधु तथा गंगा नदियाँ कहाँ से निकलती हैं? 
उत्तर:
हिमालय पर्वत से। 

प्रश्न 13. 
सिंधु नदी का उद्गम कहाँ से है? 
उत्तर:
सिन्धु नदी का उद्गम तिब्बत में मानसरोवर झील के नजदीक से है। 

प्रश्न 14. 
भारत एवं पाकिस्तान के बीच सिन्धु जल समझौते पर कब हस्ताक्षर किये गये? 
उत्तर:
1960 में। 

प्रश्न 15. 
भागीरथी एवं अलकनंदा कहाँ मिलती हैं? 
उत्तर:
उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 16.
गंगा की किन्हीं चार सहायक नदियों के नाम बताइए। 
उत्तर:

  • यमुना 
  • घाघरा 
  • गंडक 
  • कोसी।

प्रश्न 17. 
गंगा की उन सहायक नदियों के नाम बताइए जो प्रायद्वीपीय उच्च भूमि से निकलती हैं। 
उत्तर:
चम्बल, बेतवा एवं सोन। 

प्रश्न 18. 
गंगा कब मेघना कहलाती है? 
उत्तर:
गंगा बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र से मिलने के बाद अपने अन्तिम चरण में समुद्र में गिरने से पहले मेघना कहलाती है। 

प्रश्न 19. 
किन नदियों द्वारा सुंदरवन डेल्टा का निर्माण होता है? 
उत्तर:
गंगा एवं ब्रह्मपुत्र। 

प्रश्न 20. 
सुंदरवन डेल्टा का नाम किस प्रकार पड़ा? 
उत्तर:
दलदल भूमि में अच्छी तरह बढ़ने वाली सुंदरी पादपों के नाम पर सुंदरवन डेल्टा का नाम रखा गया। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 21. 
सुंदरवन डेल्टा क्यों प्रसिद्ध है? 
उत्तर:
यह रॉयल बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध है। 

प्रश्न 22. 
दुनिया का सबसे बड़ा तथा तेजी से बढ़ने वाला डेल्टा कौनसा है? 
उत्तर:
सुन्दरवन डेल्टा। 

प्रश्न 23. 
पृथ्वी के धरातल का कितना भाग जल से ढंका है तथा इसका कितने प्रतिशत भाग स्वच्छ जल है? 
उत्तर:
पृथ्वी के धरातल का लगभग 71 प्रतिशत भाग जल से ढंका है तथा इसका केवल 3 प्रतिशत ही स्वच्छ जल है। 

प्रश्न 24. 
ब्रह्मपुत्र को तिब्बत एवं बांग्लादेश में किन नामों से जाना जाता है? 
उत्तर:
तिब्बत में इसे 'सांगपो' तथा बांग्लादेश में 'जमुना' के नाम से जाना जाता है। 

प्रश्न 25. 
झील किसे कहते हैं? 
उत्तर:
पृथ्वी की सतह के गड्ढे वाले भागों में जहाँ जल भर जाता है, उसे झील कहते हैं। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 26. 
जल विभाजक किसे कहते हैं? 
उत्तर:
दो अपवाह द्रोणियों के मध्य स्थित उच्च स्थलीय भूभाग या पर्वत जो दोनों के प्रवाह को अलग करता है, जल विभाजक कहलाता है। 

प्रश्न 27. 
प्रायद्वीपीय भारत का प्रमुख जलविभाजक कौन है? 
उत्तर:
पश्चिमी घाट। 

प्रश्न 28. 
पूर्व की ओर बहने वाली किन्हीं दो प्रायद्वीपीय नदियों के नाम बताइए। 
उत्तर:

  • महानदी 
  • कृष्णा। 

प्रश्न 29. 
किस नदी द्वारा हिमालय की सबसे पूर्वी सीमा का निर्माण होता है? 
उत्तर:
ब्रह्मपुत्र नदी द्वारा। 

प्रश्न 30. 
पश्चिम की ओर बहने वाली दो प्रायद्वीपीय नदियों के नाम बताइए। 
उत्तर:

  • नर्मदा 
  • तापी। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 31. 
प्रायद्वीपीय भाग के पूरब और पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों में कोई एक अन्तर बताइए। 
उत्तर:
पूरब की ओर बहने वाली नदियों द्वारा डेल्टा का जबकि पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों द्वारा ज्वार नदमुख का निर्माण किया जाता है। 

प्रश्न 32. 
तापी का उद्गम कहाँ है? 
उत्तर:
मध्यप्रदेश के बेतुल जिला की सतपुड़ा श्रेणी में। 

प्रश्न 33. 
सबसे बड़ी प्रायद्वीपीय नदी कौनसी है? 
उत्तर:
गोदावरी। 

प्रश्न 34. 
किस प्रायद्वीपीय नदी का प्रवाह क्षेत्र सबसे बड़ा है? 
उत्तर:
गोदावरी। 

प्रश्न 35. 
किस नदी को 'दक्षिण गंगा' के नाम से भी जाना जाता है? 
उत्तर:
गोदावरी। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 36. 
गोदावरी की सहायक नदियों के नाम बताइए। 
उत्तर:
पूर्णा, वर्धा, प्रान्हिता, मांजरा, वेनगंगा तथा पेनगंगा। 

प्रश्न 37. 
महानदी कहाँ से निकलती है? 
उत्तर:
छत्तीसगढ़ की उच्च भूमि से। 

प्रश्न 38. 
कृष्णा की सहायक नदियों के नाम बताइए। 
उत्तर:
तुंगभद्रा, कोयना, घाटप्रभा, मुसी तथा भीमा। 

प्रश्न 39. 
किस नदी द्वारा भारत में दूसरे सबसे बड़े जलप्रपात का निर्माण किया जाता है? 
उत्तर:
कावेरी नदी द्वारा। 

प्रश्न 40. 
कावेरी नदी द्वारा निर्मित भारत के दूसरे सबसे बड़े जल प्रपात का नाम बताइए। 
उत्तर:
शिवसमुंदरम्। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 41. 
बड़े आकार वाली झीलों को क्या कहते हैं? दो उदाहरण भी दीजिए। 
उत्तर:
बड़े आकार वाली झीलों को समुद्र अथवा सागर कहते हैं। उदाहरण-(1) केस्पियन सागर (2) मृत सागर (3) अरल सागर। 

प्रश्न 42. 
भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी वाली प्राकृतिक झील कौनसी है? 
उत्तर:
जम्मू-कश्मीर की वूलर झील। 

प्रश्न 43. 
भारत की दो खारे पानी की झीलों के नाम बताइये। 
उत्तर:

  • चिल्का झील (ओडिशा) 
  • सांभर झील (राजस्थान)। 

प्रश्न 44. 
भारत की दो मीठे पानी की झीलों के नाम लिखिये। 
उत्तर:

  • वूलर झील 
  • नैनीताल झील। 

प्रश्न 45. 
आंतरिक अपवाह किसे कहते हैं? 
उत्तर:
एक ऐसा अपवाह तन्त्र जिसमें नदियों का जल महासागरों में नहीं पहुंचता वरन् आन्तरिक समुद्रों या झीलों में गिरता है, आन्तरिक अपवाह कहलाता है। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 46. 
नदी प्रदूषण के दो कारण बताइये। 
उत्तर:

  • उद्योगों द्वारा प्रदूषित जल छोड़ना 
  • अपरिष्कृत कचरा नदी में मिलना। 

प्रश्न 47. 
भारत की प्रमुख लैगून झील कौन-कौन सी हैं? 
उत्तर:
चिल्का, पुलीकट और कोलेरु झील। 

प्रश्न 48. 
किन्हीं चार मीठे पानी की झीलों के नाम लिखिये। 
उत्तर:

  • वूलर झील 
  • डल झील 
  • भीमताल और 
  • नैनीताल। 

प्रश्न 49. 
दो प्रमुख अपवाह द्रोणियों के नाम लिखिये। 
उत्तर:

  • सिन्धु 
  • ब्रह्मपुत्र। 

प्रश्न 50. 
नमामि गंगे परियोजना का क्या उद्देश्य है? 
उत्तर:
गंगा नदी के प्रदूषण को कम करके उसका संरक्षण करना। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 51. 
नेपाल हिमालय से निकलने वाली दो नदियों के नाम बताइए। 
उत्तर:

  • घाघरा 
  • गंडक। 

प्रश्न 52. 
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा नर्मदा संरक्षण हेतु कौनसी योजना प्रारम्भ की गई? 
उत्तर:
नमामि देवी नर्मदे। 

प्रश्न 53. 
राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना कब प्रारम्भ की गई? 
उत्तर:
राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना 1985 में शुरू की गई। 

प्रश्न 54. 
राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना का उद्देश्य क्या है? 
उत्तर:
इस योजना का उद्देश्य नदियों के जल में प्रदूषण को कम करके जल की गुणवत्ता को बढ़ाना है। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. 
उन दो प्रमुख भागों के नाम बताइये जिनमें भारत के नदी तंत्रों को विभाजित किया गया है। इन भागों के दो-दो प्रमुख लक्षणों को भी बताइये। 
उत्तर:
भारत के नदी तंत्रों को निम्न दो भागों में विभाजित किया गया है-

  • हिमालय की नदियाँ 
  • प्रायद्वीपीय नदियाँ। 

हिमालय की नदियों के दो लक्षण-

  • इस भाग की अधिकतर नदियाँ बारहमासी होती हैं। इनमें वर्ष भर जल बना रहता है। 
  • हिमालय की नदियाँ प्रायः लम्बी तथा गहरी होती हैं। 

प्रायद्वीपीय नदियों के दो लक्षण-

  • इस भाग की अधिकतर नदियाँ मौसमी होती हैं। इनका प्रवाह वर्षा पर निर्भर करता है। 
  • प्रायद्वीपीय नदियाँ अपेक्षाकृत कम लम्बी तथा छिछली होती हैं। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 2. 
भारतीय अपवाह तंत्र के कोई चार लक्षण बताइये। 
उत्तर:
भारतीय अपवाह तंत्र के चार प्रमुख लक्षण इस प्रकार हैं-

  • भारत के अपवाह तंत्र का नियंत्रण मुख्यतः भौगोलिक आकृतियों द्वारा होता है। 
  • भारत की नदियों को दो मुख्य वर्गों में विभाजित किया जा सकता है-(i) हिमालय की नदियाँ और (ii) प्रायद्वीपीय नदियाँ। 
  • भारत में बारहमासी और मौसमी दोनों प्रकार की नदियाँ पायी जाती हैं। 
  • ये नदियाँ अपने अपवाह मार्ग में अनेक प्रकार की स्थलाकृति बनाती हैं। 

प्रश्न 3. 
प्रायद्वीपीय क्षेत्र की नदियाँ मौसमी क्यों होती हैं? 
उत्तर:
प्रायद्वीपीय क्षेत्र की नदियाँ मौसमी होने के निम्न कारण हैं- 

  • इसका मुख्य कारण है कि ये हिमानियों अथवा बर्फ से ढके पर्वतों से नहीं निकलती हैं। इनमें जल की मात्रा वर्षा पर निर्भर करती है। 
  • ये असमान शैलों वाली सतह पर बहती हैं। इनकी ढाल का अनुपात तीखा होता है। 
  • इस क्षेत्र में नदियों पर अनेक बाँधों का निर्माण किया गया है।

प्रश्न 4. 
भारत में नदियों के प्रदूषण के कोई तीन कारण स्पष्ट कीजिये। 
उत्तर:

  • नदी किनारे स्थित कारखानों द्वारा अपना कूड़ा-कचरा नदियों में बहा दिया जाता है, इससे नदी प्रदूषण होता है। 
  • शहरी क्षेत्रों का गन्दा पानी भी नदियों में बहाया जाता है, इससे भी नदी प्रदूषण होता है। 
  • उर्वरकों तथा कीटनाशकों से मिश्रित जल भी नदियों को प्रदूषित करता है। इसके अतिरिक्त भारत में नदियों में शव बहाने की परम्परा भी नदी प्रदूषण को बढ़ाती है। 

प्रश्न 5. 
भारत में गंगा नदी तन्त्र पर टिप्पणी लिखिए। 
उत्तर:
गंगा नदी की मुख्य धारा 'भागीरथी' गंगोत्री हिमानी से निकलती है तथा उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में इससे अलकनंदा आकर मिलती है । इसकी कई सहायक नदियाँ हैं जैसे-यमुना, घाघरा, गंडक, कोसी आदि। यह नदी पश्चिमी बंगाल के फरक्का तक बहती है। गंगा नदी की लम्बाई 2500 किमी. से भी अधिक है। गंगा उत्तरी भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण नदी है तथा यह काफी विस्तृत उपजाऊ मैदान का निर्माण करती है। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 6. 
ब्रह्मपुत्र नदी तन्त्र पर टिप्पणी लिखिए। 
उत्तर:
ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत की मानसरोवर झील के पूर्व तथा सिन्धु एवं सतलुज के स्रोतों के नजदीक से निकलती है। इसका अधिकतर मार्ग भारत के बाहर स्थित है। यह भारत के अरुणाचल प्रदेश में गार्ज के माध्यम से प्रवेश करती है जहाँ इसे दिहांग कहा जाता है तथा दिबांग, लोहित, केनुला एवं दूसरी सहायक नदियाँ इसमें मिलकर असम में ब्रह्मपुत्र का निर्माण करती हैं। 

प्रश्न 7. 
गोदावरी नदी पर संक्षिप्त लेख लिखिए। 
उत्तर:
यह प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी है। यह महाराष्ट्र के नासिक जिले के पश्चिमी घाट की ढालों से निकलती है। इसकी लम्बाई लगभग 1500 किमी. है। यह बहकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है। प्रायद्वीपीय नदियों में इसका अपवाह तन्त्र सबसे बड़ा है। इसकी द्रोणी महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिशा तथा आन्ध्रप्रदेश में स्थित है। गोदावरी की प्रमुख सहायक नदियाँ पूर्णा, वर्धा, प्रान्हिता, मांजरा, वेनगंगा तथा पेनगंगा है। 

प्रश्न 8. 
भारत में मानवीय गतिविधियों द्वारा नदियों पर पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा कीजिए। 
उत्तर:

  • नदियों के जल की बढ़ती घरेलू, नगरीय और कृषि मांग से जल की गुणवत्ता प्रभावित होती है। नदियों से अधिक-से-अधिक जल निकाला जाता है जिससे उनका आयतन घटता जा रहा है। 
  • बहुत बड़ी मात्रा में अनुपचारित मल-जल और औद्योगिक कचरे को नदियों में बहा दिया जाता है। 
  • बढ़ते नगरीकरण और औद्योगीकरण के कारण बहुत-सी नदियों का प्रदूषण स्तर बहुत बढ़ गया है। 

प्रश्न 9. 
पश्चिम की ओर बहने वाली प्रायद्वीपीय नदियाँ कौन-कौन सी हैं? इनकी दो-दो विशेषताएँ बताइये। 
उत्तर:
पश्चिम की ओर बहने वाली प्रायद्वीपीय नदियाँ हैं-(i) नर्मदा नदी (ii) तापी नदी। 
(i) नर्मदा नदी-(अ) यह नदी मध्य प्रदेश में अमरकंटक की पहाड़ियों से निकलती है। 
(ब) यह नदी पश्चिम की ओर एक भ्रंश घाटी में बहती है। इसकी द्रोणी मध्यप्रदेश व गुजरात में विस्तृत है। 

(ii) तापी नदी-(अ) यह मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सतपुड़ा श्रेणी से निकलती है। 
(ब) यह नर्मदा के समानान्तर एक भ्रंश घाटी में बहती है तथा इसकी द्रोणी मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र राज्य में है। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 10. 
निर्माण प्रक्रिया के आधार पर झीलों को वर्गीकृत कीजिये। 
उत्तर:
निर्माण प्रक्रिया के आधार परं झीलों को निम्नलिखित भागों में बाँटा जा सकता है-

  • भूगर्भिक क्रियाओं द्वारा निर्मित झील-वूलर झील। 
  • हिमानी द्वारा निर्मित झीलें-नैनीताल, भीमताल झीलें। 
  • वायु द्वारा निर्मित झीलें सांभर तथा पंचभद्रा झीलें। 
  • लैगून झीलें-चिल्का, पुलीकट, कोलेरू झीलें। 
  • ज्वालामुखी झीलें-लोनार झील। 

प्रश्न 11. 
राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये। 
उत्तर:
राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना-भारत में नदियों में बढ़ते प्रदूषण को रोकने तथा उन्हें स्वच्छ बनाने के लिए राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना (NRCP) बनाई गई है। विस्तृत राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना में अब 16 राज्यों की 27 नदियों के किनारे बसे 152 शहरों को शामिल किया गया है। कुल 215 योजनाओं को स्वीकृति दी गई है तथा अब तक 69 योजनाएँ इस कार्य योजना के अन्तर्गत पूरी हो चुकी हैं। इस योजना द्वारा लाखों लीटर प्रदूषित जल को नदियों में जाने से रोककर उसकी दिशा में परिवर्तन करके परिष्करण करने का लक्ष्य रखा गया है। 

निबन्धात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. 
हिमालय की नदियों की व्याख्या कीजिये। 
अथवा 
सिंधु नदी के अपवाह तंत्र की व्याख्या कीजिये। 
अथवा 
गंगा नदी के अपवाह तंत्र की व्याख्या कीजिये। 
उत्तर: 
हिमालय की नदियाँ हिमालय से निकलने वाली नदियों में तीन नदियाँ प्रमुख हैं-(1) सिन्धु, (2) गंगा तथा (3) ब्रह्मपुत्र। ये नदियाँ बहुत लम्बी हैं तथा इनमें अनेक महत्वपूर्ण तथा बड़ी सहायक नदियाँ आकर मिलती हैं। इनका वर्णन निम्न प्रकार है- 

1. सिंधु नदी तंत्र-
(i) उद्गम-सिन्धु का उद्गम मानसरोवर झील के निकट तिब्बत में होता है तथा यह जम्मू-कश्मीर के लद्दाख जिले से भारत में प्रवेश करती है। यह विश्व की सर्वाधिक लम्बी नदियों में से एक है। 

(ii) प्रमुख नदियाँ-इस नदी की प्रमुख सहायक नदियों में जास्कर, नूबरा, श्योक, हुंजा, झेलम, चेनाब, रावी, ब्यास एवं सतलुज शामिल हैं। 

(iii) जल प्रवाह प्रारूप-सिन्धु नदी अपने उद्गम से पश्चिम की ओर बहती हुई भारत में जम्मू-कश्मीर के लद्दाख जिले से प्रवेश करती है। इसके बाद ब्लूचिस्तान तथा गिलगित से बहते हुए अटक में यह पर्वतीय क्षेत्र से बाहर निकलती है। इसके बाद दक्षिण की ओर बहते हुए यह कराची से पूर्व की ओर अरब सागर में मिल जाती है। 

(iv) जल तथा क्षेत्र-इसके द्वारा एक धीमी ढाल वाले मैदान का निर्माण किया जाता है। इसका एक-तिहाई से। थोड़ा अधिक हिस्सा भारत में है जबकि शेष हिस्सा पाकिस्तान में। 

2. गंगा नदी तंत्र- 
(i) उद्गम स्थान-गंगा नदी भारत की सबसे प्रमुख नदी है। गंगोत्री हिमनद इसका उद्गम स्थान है। गंगा नदी वास्तविक रूप में भागीरथी व अलकनन्दा का सम्मिलित रूप है। ये दोनों नदियाँ देव प्रयाग में मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती हैं। 

(ii) प्रमुख नदियाँ-गंगा नदी तन्त्र में गंगा की सहायक नदियों में उत्तर से निकलने वाली यमुना, घाघरा, गंडक, कोसी आदि तथा पठार से निकलने वाली चम्बल, बेतवा, कालीसिंध, सोन आदि नदियाँ शामिल हैं। 

(iii) जल प्रवाह प्रारूप-गंगा नदी तन्त्र की सर्वप्रमुख गंगा नदी हरिद्वार के निकट मैदानी भाग में प्रवेश करती है। इसमें इलाहाबाद के निकट यमुना, गाजीपुर के निकट गोमती व छपरा के निकट घाघरा नदी मिलती है। गंगा की प्रमुख सहायक यमुना नदी यमुनोत्री से निकलती है। यमुना नदी में चम्बल, बेतवा, केन आदि नदियाँ मिलती हैं। गंगा नदी फरक्का के पास बांग्लादेश में प्रवेश करती है। यहाँ इसे पद्मा नदी के नाम से जाना जाता है। अन्तिम चरण में गंगा और ब्रह्मपुत्र समुद्र में विलीन होने से पहले मेघना के नाम से जानी जाती हैं। यह बंगाल की खाड़ी में गिरने से पहले ब्रह्मपुत्र से मिलकर डेल्टा बनाती है। सुन्दरवन नामक यह डेल्टा विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा माना जाता है। 

(iv) ढाल तथा क्षेत्र-गंगा की लम्बाई 2500 कि.मी. से भी अधिक है। इसका ढाल बहुत कम है। 

(v) विसों का निर्माण-गंगा नदी के ढाल में गिरावट कम होने से (प्रति 6 कि.मी. पर केवल 1 मीटर) इस नदी तंत्र में अनेक बड़े-बड़े विसर्प बन जाते हैं। 

3. ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र- 
(i) उद्गम स्थान-ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत की मानसरोवर झील के पूर्व तथा सिंधु एवं सतलुज के स्रोतों के बहुत नजदीक से निकलती है। 

(ii) प्रमुख नदियाँ-इस नदी तंत्र की सर्वप्रमुख नदी ब्रह्मपुत्र है। इसकी मुख्य सहायक नदियाँ दिबांग, लोहित, केनुला हैं । तिस्ता, जांझी, कुलसी, मानस व कपिली आदि भी उल्लेखनीय सहायक नदियाँ है। 

(iii) जल प्रवाह प्रारूप-मानसरोवर झील के निकट से उत्पन्न होकर यह नदी हिमालय के समानान्तर इसके पूर्वी छोर तक जाती है। यहाँ (तिब्बत में) इसे सांगपो के नाम से जानते हैं। नामचा बारवा शिखर के पास पहुँचकर यह U आकार का मोड़ बनाकर भारत के अरुणाचल प्रदेश में गॉर्ज के माध्यम से प्रवेश करती है। यहाँ इसे दिहांग के नाम से जानते हैं। इसके बाद असम होते हुए बांग्लादेश में प्रवेश कर यह गंगा नदी में मिल जाती है। 

(iv) नदीय द्वीप-असम में ब्रह्मपुत्र अनेक धाराओं में बहकर एक गुंफित नदी के रूप में बहती है तथा अनेक नदीय द्वीपों का निर्माण करती है। विश्व का सबसे बड़ा नदीय द्वीप माजोली ब्रह्मपुत्र में ही स्थित है। 
(v) लम्बाई तथा क्षेत्र-ब्रह्मपुत्र नदी की लम्बाई सिन्धु नदी से कुछ अधिक है। लेकिन इसका अधिकतर मार्ग भारत से बाहर स्थित है। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 2. 
प्रायद्वीपीय नदियों का संक्षिप्त वर्णन कीजिये। 
उत्तर: 
प्रायद्वीपीय नदियाँ प्रायद्वीपीय नदियों को उनके अपवाह क्षेत्र के आधार पर दो भागों में बाँटा जा सकता है- 
I. पश्चिम में बहने वाली अथवा अरब सागर में गिरने वाली नदियाँ-अरब सागर में गिरने वाली नदियों में नर्मदा व तापी नदी मुख्य हैं। इनका वर्णन निम्न प्रकार है- 
(1) नर्मदा द्रोणी-नर्मदा नदी का उद्गम मध्यप्रदेश में अमरकंटक पहाड़ी के निकट है। वहाँ से निकलकर यह भ्रंश घाटी में प्रवाहित होती है। यह नदी अपने अपवाह क्षेत्र में अनेक दर्शनीय स्थलों का निर्माण करती है। जबलपुर के निकट संगमरमर की चट्टानों में यह गहरे गार्ज से बहती है तथा आगे तीव्र ढाल से गिरकर 'धुंआधार प्रपात' बनाती है। इसकी सभी सहायक नदियाँ छोटी हैं। ये नर्मदा से मिलकर जालीनुमा प्रतिरूप का निर्माण करती हैं। 

(2) तापी द्रोणी-यह मध्यप्रदेश के बेतुल जिले में सतपुडा की श्रृंखलाओं से निकलती है। यह भी भ्रंश घाटी ती है। इसकी लम्बाई बहत कम है। तापी की द्रोणी मध्यप्रदेश, गजरात तथा महाराष्ट्र राज्यों में है। पश्चिम की ओर बहने वाली अन्य नदियाँ साबरमती, माही, भारत-पुजा तथा पेरियार हैं। 

II. पूर्व की ओर बहने वाली अथवा बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियाँ-इनमें मुख्य नदियाँ गोदावरी, महानदी, कृष्णा तथा कावेरी हैं। 
(1) गोदावरी-यह सबसे बड़ी प्रायद्वीपीय नदी है। यह महाराष्ट्र के नासिक जिले में पश्चिमी घाट की ढालों से निकलती है। यह लगभग 1500 कि.मी. लम्बी है। इसका अपवाह क्षेत्र प्रायद्वीपीय नदियों में सबसे बड़ा है। पूर्णा, वर्धा, प्रान्हिता, मांजरा, वेनगंगा एवं पेनगंगा इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं। इसकी लम्बाई एवं बड़े अपवाह क्षेत्र के कारण इसे 'दक्षिण गंगा' भी कहा जाता है। यह महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा एवं आंध्र प्रदेश से होकर बहती है। 

(2) महानदी-महानदी छत्तीसगढ़ की उच्च भूमि से निकलती है। इसकी लम्बाई 860 कि.मी. है। यह महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखण्ड तथा उड़ीसा में होकर बहती है। 

(3) कृष्णा नदी-यह पश्चिमी घाट में महाबलेश्वर के निकट एक झरने से निकलती है। यह 1400 कि.मी. लम्बी नदी है । तुंगभद्रा, कोयना, घाटप्रभा, मुसी तथा भीमा इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं। यह महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश से होकर बहती है।

(4) कावेरी नदी-यह पश्चिमी घाट की ब्रह्मगिरी श्रेणी से निकलती है। अमरावती, भवानी, हेमावती तथा काबिनी इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं। यह कर्नाटक, केरल एवं तमिलनाडु से होकर बहती है। यह 760 कि.मी. लम्बी है। दामोदर, ब्रह्मनी, वैतरणी तथा सुवर्ण रेखा पूर्व की ओर बहने वाली कुछ अन्य नदियाँ हैं। 

प्रश्न 3. 
झील किसे कहते हैं? भारत में झीलों का वर्णन कीजिये।
उत्तर:
झील-पृथ्वी की सतह के गर्त वाले भागों में जहाँ जल जमा हो जाता है, उसे झील कहते हैं। 
भारत में झीलें-भारत में भी अनेक झीलें पायी जाती हैं। आकार तथा अन्य लक्षणों के आधार पर इनमें अन्तर पाया जाता है। ये अग्र प्रकार की हो सकती हैं-

  1. स्थायी अथवा अस्थायी/मौसमी 
  2. प्राकृतिक अथवा मानव निर्मित 
  3. मीठे पानी की अथवा खारे पानी की। 

(1) स्थायी अथवा अस्थायी झीलें-अधिकतर झीलें स्थायी होती हैं। केवल कुछ में वर्षा ऋतु में ही पानी आता है। जैसे-अन्तर्देशीय अपवाह वाले अर्धशुष्क क्षेत्रों की द्रोणी वाली झीलें । उदाहरणार्थ-राजस्थान की सांभर झील। 

(2) प्राकृतिक अथवा मानव निर्मित-प्राकृतिक कारकों की क्रियाओं के फलस्वरूप बनने वाली झीलें प्राकृतिक झीलें कहलाती हैं। इनमें हिमानियों, बर्फ की चट्टानों, वायु, नदियों तथा भूगर्भीय क्रियाओं को सम्मिलित किया जाता है। स्पिट तथा बार (रोधिका) तटीय क्षेत्रों में लैगून का निर्माण कर प्राकृतिक झील बनाते हैं। उदाहरणार्थ वूलर, डल, चिल्का आदि झीलें। 
मनुष्य द्वारा नदियों पर बांध बनाने से भी झील का निर्माण हो जाता है। यह मानवनिर्मित झील कहलाती है। उदाहरणार्थ-गुरु गोबिन्द सागर। 

(3) मीठे पानी की अथवा खारे पानी की झीलें-जिन झीलों का पानी मीठा होता है, वे मीठे पानी की झीलें तथा जिनका जल लवणीय होता है, वे खारे पानी की झीलें कहलाती हैं। मीठे पानी की अधिकांश झीलें हिमालय क्षेत्र में हैं। ये मुख्यतः हिमानी द्वारा बनी हैं। वूलर, डल, भीमताल, नैनीताल, लोकताक तथा बड़ापानी कुछ महत्वपूर्ण मीठे पानी की झीलें हैं। चिल्का झील, पुलीकट झील, कोलेरू झील, सांभर झील आदि खारे पानी की झीलें हैं।

admin_rbse
Last Updated on May 25, 2022, 3:29 p.m.
Published May 25, 2022