RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

Rajasthan Board RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति Important Questions and Answers. 

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 9 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 9. Students can also read RBSE Class 9 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 9 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The india size and location important questions are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. 
भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश कौनसा है? 
(अ) 8°4' 
(ब) 37°6' 
(स) 6°45' 
(द) 68°7' 
उत्तर:
(ब) 37°6'

प्रश्न 2. 
भारतीय संघ का सबसे दक्षिणी बिन्दु कौनसा था? 
(अ) कन्याकुमारी 
(ब) केरल 
(स) इंदिरा बिन्दु 
(द) गंगोत्री। 
उत्तर:
(स) इंदिरा बिन्दु 

प्रश्न 3. 
क्षेत्रफल के आधार पर भारत का विश्व में स्थान है- 
(अ) प्रथम 
(ब) चतुर्थ 
(स) पाँचवां 
(द) सातवाँ। 
उत्तर:
(द) सातवाँ।

प्रश्न 4. 
भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल क्षेत्रफल का प्रतिशत है- 
(अ) 16 
(ब) 2.4 
(स) 7 
(द) 5.4 
उत्तर:
(ब) 2.4 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

प्रश्न 5.
भारत की मानक याम्योत्तर रेखा है- 
(अ) 82°30' 
(ब) 68°7' 
(स) 97°25' 
(द) 80°3'
उत्तर:
(अ) 82°30' 

प्रश्न 6. 
23°30' उत्तरी गोलार्द्ध में कौनसी रेखा है? 
(अ) विषुवत रेखा 
(ब) मकर रेखा 
(स) कर्क रेखा 
(द) ग्रीनविच रेखा। 
उत्तर:
(स) कर्क रेखा 

प्रश्न 7. 
भारत के भू-भाग का कुल क्षेत्रफल कितना है? 
(अ) 28.6 लाख वर्ग किमी. 
(ब) 32.8 लाख वर्ग किमी. 
(स) 36.4 लाख वर्ग किमी. 
(द) 37.4 लाख वर्ग किमी. 
उत्तर:
(ब) 32.8 लाख वर्ग किमी. 

प्रश्न 8. 
भारत की स्थलीय सीमा रेखा की लम्बाई कितनी है? 
(अ) 10,400 किमी. 
(ब) 14,800 किमी 
(स) 15,200 किमी. 
(द) 15,300 किमी. 
उत्तर:
(स) 15,200 किमी.

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

प्रश्न 9. 
स्वेज नहर के खुलने से भारत और यूरोप के बीच की दूरी कितनी कम हो गई? 
(अ) 5,000 किमी. 
(ब) 6,000 किमी. 
(स) 7,000 किमी. 
(द) 8,000 किमी. 
उत्तर:
(स) 7,000 किमी. 

प्रश्न 10. 
भारत की उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई कितनी है? 
(अ) 2,933 किमी. 
(ब) 3,122 किमी. 
(स) 3,634 किमी. 
(द) 3,214 किमी. 
उत्तर:
(द) 3,214 किमी.

प्रश्न 11. 
भारत की पूर्व से पश्चिम की लम्बाई कितनी है? 
(अ) 2,933 किमी. 
(ब) 3,214 किमी. 
(स) 3,315 किमी. 
(द) 2,684 किमी. 
उत्तर:
(अ) 2,933 किमी. 

प्रश्न 12. 
अग्र में से किस राज्य से होकर कर्क रेखा नहीं गुजरती है? 
(अ) तेलंगाना 
(ब) झारखण्ड 
(स) त्रिपुरा 
(द) मिजोरम 
उत्तर:
(अ) तेलंगाना

प्रश्न 13. 
किस राज्य की सीमा पाकिस्तान से नहीं लगती है? 
(अ) पंजाब 
(ब) राजस्थान 
(स) महाराष्ट्र 
(द) गुजरात 
उत्तर:
(स) महाराष्ट्र 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

प्रश्न 14. 
भारत एवं श्रीलंका के मध्य स्थित जल सन्धि है- 
(अ) पाक जल सन्धि 
(ब) लंका जल सन्धि 
(स) लक्षद्वीप जल सन्धि 
(द) तमिल जल सन्धि 
उत्तर:
(अ) पाक जल सन्धि

रिक्त स्थान वाले प्रश्न-

निम्न रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. भारत .................... गोलार्ध में स्थित है। (दक्षिणी/उत्तरी) 
2. कर्क रेखा भारत के ................... राज्यों से होकर गुजरती है। (8/9) 
3. गुजरात से अरुणाचल के स्थानीय समय में .................. घण्टे का अन्तर है। (दो/तीन) 
4. भारत और श्रीलंका के बीच छोटा समुद्री रास्ता .............. जल सन्धि तथा मन्नार की खाड़ी है। (पाक/लंका) 
5. भारत के भू-भाग का कुल क्षेत्रफल ......... लाख वर्ग किमी. है। (36.6/32.8) 
6. सन् 1869 में............. नहर के खुलने से भारत और यूरोप के बीच दूरी 7,000 किमी. कम हो गई है। (कील/स्वेज) 
उत्तर:
1. उत्तरी, 
2. 8, 
3. दो, 
4. पाक, 
5. 32.8, 
6. स्वेज। 

सत्य/असत्य वाले प्रश्न- 

निम्न वाक्यों में से सत्य/असत्य वाक्य छाँटिए। 

1. भारत विश्व का आठवाँ सबसे बड़ा देश है। ( ) 
2. भारत के अक्षांश एवं देशान्तर का विस्तार लगभग 30° है। ( ) 
3. भारत की मानक याम्योत्तर उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर से गुजरती है। ( ) 
4. दक्षिण में समुद्र पार हमारे पड़ौसी दो द्वीप-समूह राष्ट्र श्रीलंका और मालदीव है। ( ) 
5. म्यांमार भारत के उत्तर-पश्चिम का पड़ोसी देश है। ( ) 
6. अक्षांश का प्रभाव दक्षिण से उत्तर की ओर, दिन और रात की अवधि पर पड़ता है।  ( )
उत्तर:
1. असत्य, 
2. सत्य, 
3. सत्य, 
4. सत्य, 
5. असत्य, 
6. सत्य। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

मिलान करने वाले प्रश्न-

निम्न को सुमेलित कीजिए-

(अ)

(ब) 

1. सबसे उत्तरी अक्षांश 

97°25'

2. भारत का सबसे दक्षिण का अक्षांश

8°4' 

3. भारत का सबसे पूर्व का देशान्तर 

37°6' 

4. भारत के सबसे पश्चिम का देशान्तर 

68°7'

5. भारत की मानक याम्योत्तर 

23°30'

6. कर्क रेखा 

82°30' 

उत्तर:

(अ)

(ब) 

1. सबसे उत्तरी अक्षांश 

37°6' 

2. भारत का सबसे दक्षिण का अक्षांश

8°4' 

3. भारत का सबसे पूर्व का देशान्तर 

97°25'

4. भारत के सबसे पश्चिम का देशान्तर 

68°7'

5. भारत की मानक याम्योत्तर 

82°30' 

6. कर्क रेखा 

23°30'

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है? 
उत्तर:
भारत उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। 

प्रश्न 2. 
भारत के मुख्य भाग का विस्तार बतलाइये।। 
अथवा 
भारत का अक्षांशीय तथा देशान्तरीय विस्तार बतलाइये। 
उत्तर:
भारत का मुख्य भाग 8°4' उत्तर से 37°6' उत्तर अक्षांश तक तथा 68°7' पूर्व से 97°25' पूर्व देशान्तर तक विस्तृत है। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

प्रश्न 3. 
कौनसी रेखा भारत को लगभग दो बराबर भागों में बाँटती है? 
उत्तर:
कर्क रेखा भारत को लगभग दो बराबर भागों में बाँटती है। 

प्रश्न 4. 
भारतीय संघ के सबसे दक्षिणी बिन्दु का नाम बताइये। 
उत्तर:
भारतीय संघ के सबसे दक्षिणी बिन्दु का नाम इन्दिरा बिन्दु है। 

प्रश्न 5. 
भारतीय भूभाग का क्षेत्रफल बतलाइये। 
उत्तर:
32.8 लाख वर्ग किमी.। 

प्रश्न 6. 
भारत के दक्षिण में कौनसा महासागर स्थित है? 
उत्तर:
हिन्द महासागर। 

प्रश्न 7. 
गुजरात की अपेक्षा अरुणाचल प्रदेश में सूर्य कितनी देर पहले दिखाई देता है? 
उत्तर:
दो घंटे पहले। 

प्रश्न 8. 
भारत की मानक याम्योत्तर किसे माना गया है? 
उत्तर:
82°30' पूर्व देशान्तर रेखा को भारत की मानक याम्योत्तर माना गया है। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

प्रश्न 9. 
भारत की मानक याम्योत्तर कहाँ से गुजरती है? 
उत्तर:
भारत की मानक याम्योत्तर उत्तरप्रदेश में मिर्जापुर से गुजरती है। 

प्रश्न 10. 
भारतीय मुख्य भूमि की पूर्व से पश्चिम तथा उत्तर से दक्षिण की लम्बाई बताइये। 
उत्तर:
भारतीय मुख्य भूमि की पूर्व से पश्चिम की लम्बाई-लगभग 2933 कि.मी.। भारतीय मुख्य भूमि की उत्तर से दक्षिण की लम्बाई-लगभग 3214 कि.मी.। 

प्रश्न 11. 
स्वेज नहर को कब खोला गया? 
उत्तर:
स्वेज नहर को सन् 1869 में खोला गया। 

प्रश्न 12. 
स्वेज नहर के कारण यूरोप एवं भारत के बीच दूरी में कितनी कमी आई? 
उत्तर:
7000 किमी. की। 

प्रश्न 13. 
क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्र कौनसा है? 
उत्तर:
रूस। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

प्रश्न 14. 
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत से बड़े देशों की संख्या कितनी है? 
उत्तर:
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत से छः बड़े देश हैं। 

प्रश्न 15. 
भारतीय भूखण्ड कहाँ स्थित है? 
उत्तर:
भारतीय भूखण्ड एशिया महाद्वीप के पूर्व और पश्चिम के मध्य में स्थित है। 

प्रश्न 16. 
भारत एवं श्रीलंका के मध्य कौनसी जल सन्धि है? 
उत्तर:
भारत एवं श्रीलंका के मध्य पाक जलसन्धि है। 

प्रश्न 17. 
स्वतन्त्रता से पूर्व अंग्रेजी शासन काल में भारत में कितने प्रकार के राज्य थे? 
उत्तर:
दो प्रकार के-(1) प्रांत (2) रियासत। 

प्रश्न 18. 
श्रीलंका को भारत से कौन अलग करता है? 
उत्तर:
पाक जल संधि तथा मन्नार की खाड़ी श्रीलंका को भारत से अलग करती है। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

प्रश्न 19. 
मालदीव कहाँ स्थित है? 
उत्तर:
मालदीव हिन्दमहासागर में लक्षद्वीप समूह के दक्षिण में स्थित है। 

प्रश्न 20. 
भारत का कौनसा स्थान सन् 2004 में सुनामी लहरों के कारण समुद्र में जलमग्न हो गया था? 
उत्तर:
इन्दिरा बिन्दु। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. 
भारत की भौगोलिक स्थिति का वर्णन कीजिये। 
अथवा 
भारत की भूमि की भौगोलिक विशेषता समझाइये। 
उत्तर:
भारत की भौगोलिक स्थिति-भारत उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। इसका मुख्य भू-भाग 8°4' उत्तर से 37°6' उत्तर अक्षांश तथा 68°7' पूर्व से 97°25' पूर्व देशान्तर तक है। कर्क रेखा 23°30' उत्तर में देश को लगभग दो बराबर भागों में बांटती है। भारतीय भू-खण्ड एशिया महाद्वीप के पूर्व और पश्चिम के मध्य में स्थित है। मुख्य भू-भाग के दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण-पश्चिम में अरब सागर है। बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा अरब सागर में लक्षद्वीप समूह स्थित हैं। भारतीय भू-भाग एशिया महाद्वीप का दक्षिणी विस्तार है। इसके दक्षिण में हिन्द महासागर है। 

प्रश्न 2. 
भारत के आकार पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये। 
उत्तर:
भारत का आकार-भारत की आकृति चतुष्कोणीय है। यह विश्व का सातवां बड़ा देश है। भारत के भूभाग का कुल क्षेत्रफल लगभग 32.8 लाख वर्ग कि.मी. है। भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है। भारत की स्थल सीमा रेखा लगभग 15,200 कि.मी. और समुद्री तट रेखा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप समूह के साथ 7516.6 कि.मी. है। भारत के उत्तर-पश्चिम, उत्तर तथा उत्तर-पूर्वी सीमा पर नवीनतम वलित पर्वत है। इसके दक्षिण का भू-भाग उत्तर में चौड़ा है और 22° उत्तरी अक्षांश से हिन्द महासागर की ओर संकरा होता गया है। 

प्रश्न 3. 
भारत के पड़ोसी देशों के नाम लिखिये। 
उत्तर:
भारत के पड़ोसी देश निम्न प्रकार हैं- 

  • पाकिस्तान 
  • अफगानिस्तान 
  • चीन 
  • नेपाल 
  • भूटान 
  • बांग्लादेश 
  • म्यांमार 
  • श्रीलंका 
  • मालदीव। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

प्रश्न 4. 
सन् 1947 से पहले ब्रिटिश काल में भारत में कितने प्रकार के राज्य थे? वर्णन कीजिये। 
उत्तर:
सन् 1947 से पहले ब्रिटिश काल में भारत में दो प्रकार के राज्य थे-(1) प्रांत और (2) रियासत। प्रांत वे राज्य थे जिन पर वायसराय द्वारा नियुक्त अंग्रेज अधिकारी शासन करते थे जबकि रियासतों पर अंग्रेजी शासकों की प्रभुसत्ता मानकर वहाँ का शासन स्थानीय शासकों द्वारा पैतकता के आधार पर स्वायत्तता से किया जाता था। 

प्रश्न 5. 
उपमहाद्वीप किसे कहते हैं? भारत को प्रायः उपमहाद्वीप क्यों कहा जाता है? 
उत्तर:
एक विशाल एवं विशिष्ट भौगोलिक इकाई, जो शेष महाद्वीप से स्पष्ट भिन्नता रखती है, उसे उपमहाद्वीप कहते हैं।  
हिमालय पर्वत और समुद्र शेष एशिया महाद्वीप से इसे स्पष्ट भिन्नता प्रदान करता है। इसलिए भारत को प्रायः एक उपमहाद्वीप कहा जाता है। 

निबन्धात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. 
भारत तथा विश्व पर एक टिप्पणी लिखिये। 
अथवा 
भारत की स्थिति के सन्दर्भ में प्राचीन काल से भारत के विश्व के देशों के साथ सम्पर्कों का वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
भारत तथा विश्व-भारत एशिया महाद्वीप के पूर्व और पश्चिम के मध्य में स्थित है। इसके दक्षिण में हिन्द महासागर है। हिन्द महासागर पश्चिमी यूरोपीय देशों तथा पूर्वी एशियाई देशों को मिलाता है। इससे भारत यहाँ केन्द्रीय स्थिति में आ जाता है। हिन्द महासागर में किसी भी देश की तटीय सीमा भारत जैसी नहीं है। 

भारत की स्थिति के सन्दर्भ में विश्व के देशों के साथ इसके सम्पर्कों का वर्णन निम्न बिन्दुओं में किया जा सकता- 

  • दक्षिण का पठार हिन्द महासागर में शीर्षवत् फैला हुआ है और पश्चिमी एशिया, अफ्रीका और यूरोप के देशों के साथ-साथ पूर्वी एशिया के देशों से भी पूर्वी तट के माध्यम से निकटतम सम्बन्ध बनाये हुए है। 
  • विश्व के देशों के साथ भारत के सम्पर्क युगों पुराने हैं, किन्तु ये सम्बन्ध समुद्री जलमार्गों की अपेक्षा भूभागों से होकर अधिक पुराने हैं। 
  • उत्तर में पर्वतीय दरों से अनेक यात्री प्राचीन काल में भारत आये। इन मार्गों से प्राचीन समय से विचारों और वस्तुओं का आदान-प्रदान होता रहा है। 
  • भारत का पश्चिम-मध्य और पूर्वी एशिया तथा दक्षिणी एशिया के पड़ोसी देशों के साथ एक अलग तरह का सामाजिक, सांस्कृतिक तथा व्यापारिक सम्पर्क रहा है। 
  • भारत के उपनिषदों के विचार, रामायण तथा पंचतंत्र की कहानियाँ, भारतीय अंक एवं दशमलव प्रणाली, बौद्ध धर्म आदि संसार के विभिन्न भागों तक पहुँचे। 
  • भारत के विभिन्न देशों से व्यापारिक सम्बन्ध भी थे। भारत से मसाले, मलमल आदि कपड़े तथा व्यापार के अन्य सामानों का विभिन्न देशों को निर्यात किया जाता था। 
  • विभिन्न संस्कृतियों से सम्पर्क के कारण यूनानी स्थापत्य कला तथा पश्चिमी एशिया की वास्तुकला का भारत पर प्रभाव पड़ा। देश के अनेक भागों में मीनारों तथा गुंबदों वाली इमारतों का निर्माण हुआ। 

इस प्रकार भारत के विश्व के अनेक देशों के साथ महत्वपूर्ण सम्बन्ध रहे हैं। 

प्रश्न 2. 
भारत तथा उसके पड़ोसी देशों पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये। 
उत्तर:
भारत तथा पड़ोसी देश-भारत एक विशाल देश है। इसकी सीमाएँ अनेक पड़ोसी देशों को छूती हैं। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार, बांग्लादेश, श्रीलंका और मालदीव भारत के पड़ोसी देश हैं। भात के साथ इनकी स्थिति निम्न प्रकार है- 

  • भारत भूमि की सीमाएँ उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ लगती हैं। 
  • उत्तर में चीन (तिब्बत), नेपाल तथा भूटान के साथ भारत भूमि की सीमाएँ लगती हैं। 
  • पूर्व में म्यांमार तथा बांग्लादेश के साथ इसकी सीमाएँ लगती हैं। 
  • श्रीलंका और मालदीव द्वीप समूह दक्षिण में समुद्र पार हमारे पड़ोसी राष्ट्र हैं। भारत और श्रीलंका के बीच में छोटा समुद्री रास्ता पाक जलसंधि तथा मन्नार की खाड़ी स्थित है। मालदीव, लक्षद्वीप समूह के दक्षिण में स्थित है। 

भारत के अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ भौगोलिक एवं ऐतिहासिक सम्बन्ध बहुत अच्छे रहे हैं। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न 1. 
संसार के रेखीय मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइये- 
(1) भारत (2) एशिया (3) यूरोप (4) अफ्रीका (5) आस्ट्रेलिया (6) उत्तरी अमेरिका (7) दक्षिणी अमेरिका (8) हिन्द महासागर (9) प्रशान्त महासागर (10) अटलांटिक महासागर। 
उत्तर:
RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति 1

प्रश्न 2. 
भारत के मानचित्र में निम्न को दर्शाइये-
(i) मध्यप्रदेश 
(ii) राजस्थान 
(iii) केरल 
(iv) प. बंगाल 
(v) कर्नाटक 
(vi) दिल्ली 
(vii) तमिलनाडु 
(viii) छत्तीसगढ़ 
(ix) त्रिपुरा 
(x) आंध्रप्रदेश। 
अथवा 
अग्र मानचित्र में भारत और उसके पड़ोसी देशों को दर्शाइये। 
उत्तर:
RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति 2 
(नोट : अगस्त 2019 में भारत सरकार ने जम्मू-और कश्मीर राज्य को दो केन्द्र-शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख में विभाजित कर दिया है।) 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

प्रश्न 3. 
नीचे दिये गये रेखाचित्र को देखकर दिये गये प्रश्नों का उत्तर देवें-
RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति 3
देश 
चित्र-विश्व के सात बड़े देश 
(i) क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश कौनसा है? 
(ii) भारत का क्षेत्रफल कितना है? 
(iii) क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत किस नम्बर पर आता है? 
(iv) भारत से बड़े देशों के नाम लिखिये। 
उत्तर:
(i) रूस। 
(ii) 32.8 लाख वर्ग किमी.।
(iii) सातवें नम्बर पर। 
(iv) रूस, कनाडा, सं. रा. अमेरिका, चीन, ब्राजील, आस्ट्रेलिया। 

admin_rbse
Last Updated on May 24, 2022, 8:58 p.m.
Published May 24, 2022