RBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ

Rajasthan Board RBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 9 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 9. Students can also read RBSE Class 9 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 9 Science Notes to understand and remember the concepts easily. The why do we fall ill important questions are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 9 Science Chapter 1 Important Questions हमारे आस-पास के पदार्थ

बहुचयनात्मक प्रश्न :

प्रश्न1. 
0°C अर्थात् 273K पर जल की भौतिक अवस्था प्रेक्षण करने पर कैसी होती है? 
(अ) ठोस 
(ब) द्रव 
(स) वाष्प
(द) ठोस तथा द्रव दोनों 
 उत्तर:
(अ) ठोस 

प्रश्न 2. 
रानू शुद्ध जल को किसी परखनली में गरम करती है। परखनली का जल किस तापमान पर उबलना प्रारम्भ होगा? 
(अ) 173K 
(ब) 100K 
(स) 373K
(द) 273K 
उत्तर:
(स) 373K

RBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ 

प्रश्न 3. 
ऊर्ध्वपातन द्वारा निम्न में से किसे पृथक् किया जा सकता है? 
(अ) रेत
(ब) अमोनियम क्लोराइड 
(स) सोडियम क्लोराइड 
(द) चॉक पाउडर 
उत्तर:
(ब) अमोनियम क्लोराइड 

प्रश्न 4. 
पदार्थ की किस अवस्था में कणों के मध्य सबसे कम आकर्षण बल होता है? 
(अ) ठोस 
(ब) द्रव 
(स) गैस
(द) ठोस एवं द्रव 
उत्तर:
(स) गैस

प्रश्न  5. 
शुद्ध बर्फ का गलनांक होता है।
(अ) 273°C 
(ब) 273K 
(स) 373 K
(द) 100°C 
उत्तर:
(ब) 273K 

प्रश्न 6.
किसी ठोस से सीधी गैस अवस्था प्राप्त करने वाले पदार्थों का गुण है।
(अ) ऊर्ध्वपातन 
(ब) संघनन
(स) गलन
(द) वाष्पन 
उत्तर:
(अ) ऊर्ध्वपातन 

RBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ

प्रश्न 7.
पास्कल मात्रक है।
(अ) घनत्व का 
(ब) भार का
(स) तापमान का 
(द) दाब का 
उत्तर:
(द) दाब का 

प्रश्न 8. 
किलोग्राम प्रति घनमीटर में मापा जाता है।
(अ) भार को
(ब) घनत्व को 
(स) आयतन को 
(द) संहति को 
उत्तर:
(ब) घनत्व को 

प्रश्न 9. 
शुष्क बर्फ कहते हैं।
(अ) ठोस जल को
(ब) ठोस ऑक्सीजन को 
(स) ठोस कार्बन डाइऑक्साइड को
(द) ठोस कार्बन मोनो ऑक्साइड को 
उत्तर:
(स) ठोस कार्बन डाइऑक्साइड को

प्रश्न 10. 
संपीड्यता का गुण सबसे अधिक पाया जाता है।
(अ) ठोस में 
(ब) द्रव में
(स) गैस में
(द) उपर्युक्त सभी में 
उत्तर:
(स) गैस में

प्रश्न 11. 
दार्थ की वह अवस्था कौन - सी है जिसमें इसका आकार व आयतन निश्चित होता है।
(अ) ठोस 
(ब) द्रव
(स) गैस 
(द) ठोस एवं द्रव 
उत्तर:
(अ) ठोस 

प्रश्न 12. 
तापमान बढ़ाने पर कणों की गति पर क्या प्रभाव पड़ता है? 
(अ) गति बढ़ती है।
(ब) गति मंद हो जाती है। 
(स) गति पहले बढ़ती है फिर मंद हो जाती है।  
(द) गति अप्रभावित रहती है 
उत्तर:
(अ) गति बढ़ती है।

RBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ

प्रश्न 13. 
रसोईघर में खाना पकाने में प्रयुक्त गैस है।
(अ) LPG
(ब) CNG
(स) द्रवित ऑक्सीजन
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
 (अ) LPG

प्रश्न 14.
CNG का उपयोग किया जाता है।
(अ) खाना पकाने में 
(ब) वाहनों में 
(स) अस्पतालों में 
(द) प्रयोगशाला में 
उत्तर:
(ब) वाहनों में 

प्रश्न 15.
किसी गैस को द्रवित करने के लिए आवश्यक हैं।
अ) निम्न ताप व निम्न दाब
(ब) उच्च ताप व उच्च दाब 
(स) निम्न ताप व उच्च दाब
(द) उच्च ताप व निम्न दाब
उत्तर:
(स) निम्न ताप व उच्च दाब

 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

प्रश्न 1.
निक्षेपण प्रक्रम में गैसीय पदार्थ सीधे .................... अवस्था में आ जाता है।
उत्तर:
 ठोस
 
प्रश्न 2.
गैस का द्रव में परिवर्तन ................. कहलाता है।
उत्तर:
संघनन

RBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ

प्रश्न 3.
बर्फ का गलनांक .................... होता है।
उत्तर:
273.15 K

प्रश्न 4.
पदार्थ के कण बहुत ................... होते हैं।
उत्तर:
छोटे

प्रश्न 5.
गैसों में विसरण का गुण ................. होता है।
उत्तर:
अधिकतम

सत्य / असत्य कथन वाले प्रश्न:

निम्नलिखित कथनों में सत्य तथा असत्य कथन छाँटिए:

प्रश्न 1.
सभी वस्तुओं का द्रव्यमान होता है तथा ये कुछ स्थान घेरती हैं।
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 2.
 गैसों में संपीड्यता का गुण कम होता है।
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 3.
ठोस अमोनियम क्लोराइड में ऊर्ध्वपातन का गुण होता है।
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 4.
आर्द्रता में कमी होने पर वाष्पीकरण की दर कम होती है।
उत्तर:
असत्य

RBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ

प्रश्न 5.
गर्मियों में हमें सूती कपड़े नहीं पहनने चाहिए। 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 6.
शुष्क दिन में कूलर अधिक ठण्डा करता है।
उत्तर:
सत्य

मिलान वाले प्रश्न:

निम्नलिखित प्रश्नों में भाग (अ) का मिलान भाग (ब) से करके सही कूट (कोड) का चयन कीजिए।

प्रश्न 1.

भाग (अ)

भाग (ब)

1. पोटेशियम परमैंगनेट

(a) गैस

2. विसरण

(b) द्रव्यमान / आयतन

3. घनत्व

(c) ठोस

4. जल का क्वथनांक

(d) 373 K

उत्तर:

भाग (अ)

भाग (ब)

1. पोटेशियम परमैंगनेट

(c) ठोस

2. विसरण

(a) गैस

3. घनत्व

(b) द्रव्यमान / आयतन

4. जल का क्वथनांक

(d) 373K


 प्रश्न 2.

भाग (अ)

भाग (ब)

1. ठोस CO2

(a) वाष्पीकरण का गुण

2. एसीटोन

(b) केल्विन

3. अणुओं के मध्य अधिकतम आकर्षण तापमान

(c) शुष्क बर्फ

4. भाग (अ)

(d) ठोस

उत्तर:

भाग (अ)

भाग (ब)

1. ठोस CO2

(c) शुष्क बर्फ

2. एसीटोन

(a) वाष्पीकरण का गुण

3. अणुओं के मध्य अधिकतम आकर्षण तापमान

(d) ठोस

4. भाग (अ)

(b) केल्विन


RBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ

 प्रश्न 3.  

भाग (अ)

भाग (ब)

1. दाब

(a) ठोस

2. वाहनों का ईंधन

(b) बोस आइंसटाइनकंडनसेट

3. रुई

(c) CNG

4. BEC

(d) पास्कल

उत्तर:

भाग (अ)

भाग (ब)

1. दाब

(d) पास्कल

2. वाहनों का ईंधन

(c) CNG

3. रुई

(a) ठोस

4. BEC

(b) बोस आइंसटाइनकंडनसेट


 प्रश्न 4. 

भाग (अ )

भाग (ब)

1. LPG

(a) सतही परिघटना

2. आयतन

(b) रसोई गैस

3. 100°C

(c) घनमीटर

4. वाष्पीकरण

(d) 373K

उत्तर:

भाग (अ )

भाग (ब)

1. LPG

(b) रसोई गैस

2. आयतन

(c) घनमीटर

3. 100°C

(d) 373K

4. वाष्पीकरण

(a) सतही परिघटना


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
एक वायुमण्डलीय दाब का मान लिखिए। 
उत्तर:
1.01 x 105 पास्कल। 

प्रश्न 2. 
तापमान का अन्तर्राष्ट्रीय मात्रक क्या होता है? 
उत्तर:
केल्विन (K)। 

प्रश्न 3. 
गुब्बारों में कौनसी गैस भरी जाती है? 
उत्तर:
हाइड्रोजन। 

प्रश्न 4. 
पदार्थ की तीन मूलभूत अवस्थाएँ कौनसी होती है? 
उत्तर:
ठोस, द्रव और गैस। 

प्रश्न 5. 
सूर्य और तारों में चमक किसके कारण होती है? 
उत्तर:
प्लाज्मा के कारण। 

प्रश्न 6. 
BEC का पूरा नाम लिखिए। 
उत्तर:
BEC = बोस - आइंस्टाइन कंडनसेट। 

RBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ

प्रश्न 7. 
पदार्थ से क्या अभिप्राय है? 
उत्तर:
वह प्रत्येक वस्तु, जो स्थान घेरती है तथा जिसमें द्रव्यमान होता है, उसे पदार्थ कहते हैं। 

प्रश्न 8. 
पंचतत्त्व किसे कहते हैं? 
उत्तर:
प्राचीन भारतीय दार्शनिकों ने पदार्थ को पांच मूल तत्वों में वर्गीकृत किया, जिन्हें पंचतत्त्व कहते हैं। 

प्रश्न 9. 
पंचतत्वों के नाम दीजिए। 
उत्तर:

  1.  वायु 
  2. पृथ्वी 
  3. अग्नि 
  4. जल 
  5. आकाश। 

प्रश्न 10. 
वाष्पीकरण किसे कहते हैं? 
उत्तर:
क्वथनांक से कम तापमान पर द्रव के वाष्प में परिवर्तित होने की प्रक्रिया को वाष्पीकरण कहते

प्रश्न 11. 
पदार्थ की किस अवस्था में कणों के मध्य सबसे अधिक आकर्षण बल होता है? 
उत्तर:
ठोस अवस्था में। 

RBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ

प्रश्न 12. 
निम्न का पूरा नाम लिखिए
1. LPG
2. CNG 
उत्तर:

  1. LPG: द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (Liquefied Petroleum Gas) 
  2. CNG: संपीडित प्राकृतिक गैस (Compressed Natural Gas)। 

प्रश्न 13. 
किसी पदार्थ के गलनांक की परिभाषा दीजिए। 
उत्तर:
वह ताप जिस पर कोई ठोस पदार्थ द्रव अवस्था में बदलता है, गलनांक कहलाता है। 

प्रश्न 14. 
बर्फ का गलनांक कितना होता है? 
उत्तर:
बर्फ का गलनांक 0°C या 273.15K होता है। 

प्रश्न 15. 
क्वथनांक की परिभाषा दीजिए।
उत्तर:
किसी पदार्थ का क्वथनांक वह ताप है जिस पर कोई द्रव वायुमण्डलीय दाब पर उबलना (गैसीय अवस्था में बदलना) प्रारम्भ करता है।

प्रश्न 16. 
जल का क्वथनांक कितना होता है? 
उत्तर:
जल का क्वथनांक 100°C या 373K होता है। 

RBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ

प्रश्न 17. 
गलन की गुप्त ऊष्मा क्या होती है?
उत्तर:
वायुमण्डलीय दाब पर 1 किग्रा. ठोस को उसके गलनांक पर द्रव अवस्था में बदलने के लिए आवश्यक ऊष्मा को उस पदार्थ की गलन की गुप्त ऊष्मा कहते हैं।

प्रश्न 18. 
वाष्पन की गुप्त ऊष्मा क्या है?
उत्तर:
वायुमण्डलीय दाब पर 1 किग्रा. द्रव को उसके क्वथनांक पर गैसीय अवस्था में बदलने के लिए आवश्यक ऊष्मा, वाष्पन की गुप्त ऊष्मा कहलाती है।

प्रश्न 19. 
विसरण किसे कहते हैं? 
उत्तर;
दो विभिन्न पदार्थों का स्वतः मिलना विसरण कहलाता है। 

प्रश्न 20. 
आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पदार्थ की पांच अवस्थाएं होती हैं।

  1. ठोस 
  2.  द्रव 
  3. गैस 
  4. प्लाज्मा 
  5. बोस आइंस्टाइन कंडनसेट।

प्रश्न 21. 
आर्द्रता से क्या आशय है? 
उत्तर:
वायु में उपस्थित जलवाष्प की मात्रा को आर्द्रता कहते हैं। 

प्रश्न 22. 
ऊर्ध्वपातन क्या होता है?
उत्तर:
किसी पदार्थ का द्रव अवस्था में परिवर्तित हुए बिना ठोस अवस्था से सीधे गैस में बदलने की प्रक्रिया ऊर्ध्वपातन कहलाती है। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
तापमान बढ़ने पर विसरण की प्रक्रिया तेज हो जाती है। क्यों?
उत्तर:
दो पदार्थों के कणों का स्वतः एक - दूसरे के साथ अन्त:मिश्रित होना ही विसरण कहलाता है। पदार्थ के कण निरन्तर गतिशील होते हैं, अर्थात् उनमें गतिज ऊर्जा होती है। तापमान बढ़ने पर कणों की गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है, जिस कारण विसरण की प्रक्रिया भी तेज हो जाती है।

प्रश्न 2. 
ठोसों की अपेक्षा द्रवों में विसरण की दर अधिक क्यों होती है?
उत्तर;
ठोसों की अपेक्षा द्रवों में विसरण की दर अधिक होती है क्योंकि द्रव अवस्था में पदार्थ के कण ठोस की तुलना में स्वतंत्र रूप से गति करते हैं। ठोस की अपेक्षा द्रव के कणों में रिक्त स्थान भी अधिक होता है। इसी कारण द्रवों में विसरण की दर ठोसों की तुलना में अधिक होती है।

RBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ

प्रश्न 3. 
ठोस CO2 को शुष्क बर्फ (Dry ice) क्यों कहते हैं ?
उत्तर:
ठोस CO2 (कार्बन डाइऑक्साइड) को उच्च दाब पर संग्रहित किया जाता है। जब वायुमण्डलीय दाब का माप 1 ऐटमॉस्फीयर (atm) / वायुमण्डल होता है, तब ठोस CO2 द्रव अवस्था में आए बिना सीधे ही गैस में परिवर्तित हो जाती है। इसी कारण ठोस CO2 को शुष्क बर्फ कहा जाता है।

प्रश्न 4. 
हम कैसे कह सकते हैं कि पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है?
उत्तर:
जब नमक या शर्करा को जल में डाला जाता है तो यह विलुप्त हो जाता है। यह प्रदर्शित करता है कि पदार्थ के कणों के मध्य रिक्त स्थान होता है और एक पदार्थ में दूसरा पदार्थ घोलने पर दूसरे पदार्थ के कण उस रिक्त स्थान में समावेशित हो जाते हैं।

प्रश्न 5. 
पदार्थ के कणों की गतिशीलता को प्रदर्शित करने वाला एक प्रयोग बताइए।
उत्तर:
जल से भरे दो गिलास लेकर उनमें एक गिलास के एक सिरे पर सावधानी से एक बूंद लाल या नीली स्याही की डालते हैं तथा दूसरे गिलास में शहद डालते हैं। हम देखते हैं कि स्याही जल में एकसमान रूप से तुरन्त फैल जाती है परन्तु शहद नहीं। इससे स्पष्ट है कि पदार्थ के कण निरंतर गतिशील होते हैं।

प्रश्न 6. 
पदार्थ की ठोस अवस्था की कोई तीन विशेषताएं लिखिए।
उत्तर:
ठोस अवस्था की विशेषताएं:

  1. ठोस का आकार व आयतन निश्चित होता है क्योंकि ठोस कणों के मध्य आकर्षण बल बहुत अधिक होता है।
  2. ठोस दृढ़ होते हैं। 
  3. ठोस को प्रायः संपीडित नहीं किया जा सकता है। 

प्रश्न 7. 
पदार्थ की द्रव अवस्था की कोई तीन विशेषताएं लिखिए।
उत्तर:
द्रव अवस्था की विशेषताएं:

  1. इनका आकार अनिश्चित किन्तु आयतन निश्चित होता है क्योंकि इनके कणों के मध्य आकर्षण बल ठोस से कम होता है।
  2.  जिस बर्तन में द्रव को रखा जाता है, ये उसी का आकार ले लेते हैं।
  3. ये तरल होते हैं। 

प्रश्न 8. 
पदार्थ की गैस अवस्था की कोई तीन विशेषताएं लिखिए। 
उत्तर:
पदार्थ की गैस अवस्था की विशेषताएं:

  1. इनका आकार व आयतन दोनों अनिश्चित होते हैं। 
  2. इन्हें जिस बर्तन में रखा जाता है, उसी का आकार व आयतन ग्रहण कर लेती हैं। 
  3. गैस की संपीड्यता ठोस व द्रव की अपेक्षा काफी अधिक होती है। 

प्रश्न 9. 
स्पंज ठोस है, फिर भी इसका संपीडन क्यों संभव है?
उत्तर:
स्पंज में बहुत छोटे - छोटे छिद्र होते हैं, जिनमें वायु का समावेश होता है। जब इस पर बाह्य दाब लगाते हैं तो यह वायु बाहर निकल जाती है। इन्हीं रिक्त स्थानों के कारण इसमें संपीडन संभव हो पाता है।

RBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ

प्रश्न 10. 
गलनांक से क्या आशय है? समझाइए।
उत्तर:
ठोस पदार्थ को गर्म करने पर उसके कणों की गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है। इस कारण कण अधिक तेजी से कंपन करने लगते हैं और इनके मध्य की दूरी बढ़ने लगती है। ऊष्मा के द्वारा प्रदान की गई ऊर्जा कणों के बीच के आकर्षण बल को पार कर लेती है। इस कारण कण अपने नियत स्थान को छोड़कर अधिक स्वतंत्र होकर गति करने लगते हैं तथा एक अवस्था ऐसी आती है, जब ठोस पिघलकर द्रव में परिवर्तित हो जाता है। जिस न्यूनतम ताप पर ठोस पिघलकर द्रव बनता है, वह इसका गलनांक कहलाता है। किसी ठोस का गलनांक उसके कणों के बीच के आकर्षण बल के सामर्थ्य को दर्शाता है।

प्रश्न 11. 
वाष्पीकरण के कारण शीतलता कैसे उत्पन्न होती है?
उत्तरं:
वाष्पीकरण प्रक्रम में द्रव की सतह के अधिक ऊर्जा वाले कण सतह को छोड़ते हैं और कम ऊर्जा वाले कण द्रव में रह जाते हैं। इस प्रकार, कणों की औसत गतिज ऊर्जा कम हो जाती है, परिणामस्वरूप ताप कम हो जाता है और द्रव ठंडा हो जाता है। साथ ही, वाष्पीकरण के दौरान कम हुई ऊर्जा को पुनः प्राप्त करने के लिए द्रव के कण अपने आसपास से ऊर्जा अवशोषित करते हैं, जिसके कारण शीतलता उत्पन्न होती है।

प्रश्न 12. 
गलन की गुप्त ऊष्मा एवं वाष्पन की गुप्त ऊष्मा में अन्तर बताइए।
उत्तर:
वायुमण्डलीय दाब पर 1 किग्रा. ठोस को उसके गलनांक पर ठोस अवस्था से द्रव अवस्था में बदलने के लिए आवश्यक ऊष्मा की मात्रा, उस पदार्थ की गलन की गुप्त ऊष्मा कहलाती है। जबकि ऊष्मा की वह मात्रा जो वायुमण्डलीय दाब पर 1 किग्रा. द्रव को उसके क्वथनांक पर द्रव अवस्था से गैसीय अवस्था में बदलने के लिए दी जाती है, वाष्पन की गुप्त ऊष्मा कहलाती है। 

प्रश्न 13. 
गैस पर दाब बढ़ाने पर क्या परिवर्तन होता है?
उत्तर:
हम जानते हैं कि गैस को बहुत अधिक संपीडित किया जा सकता है। अतः जब सिलिंडर में ली गई किसी गैस पर दाब बढ़ाया जाता है तो गैस के कण पास-पास आ जाते हैं और किसी निश्चित दाब पर गैस द्रवित हो जाती है। अत: गैस पर दाब बढ़ाकर तथा उसके ताप को कम करके द्रवित किया जा सकता है।

प्रश्न 14. 
निम्न को समझाइए
1. गर्मियों में लोग फर्श और छतों पर जल छिड़कते हैं, क्यों? 
2. बर्फीले जल से भरे गिलास की बाहरी सतह पर जल की बूंदें नजर आती हैं, क्यों?
उत्तर:

  1. गर्मियों में लोग छत तथा फर्श पर जल इसलिए छिड़कते हैं क्योंकि छिड़के हुए जल के वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा गर्म सतह को शीतल बनाती है।
  2. बर्फीले जल से भरे गिलास की बाहरी सतह पर जल की बूंदें नजर आती हैं क्योंकि वायु में उपस्थित जलवाष्प की ऊर्जा ठंडे जल के संपर्क में आकर कम हो जाती है और यह द्रव अवस्था में बदल जाता है जो हमें जल की बूंदों के रूप में नजर आता है।

प्रश्न 15. 
क्या रबर बैंड को ठोस कह सकते हैं? क्या खींचकर इसका आकार बदला जा सकता है?
उत्तर:
बाह्य बल लगाने पर रबर बैंड का आकार बदल जाता है और बल हटा लेने पर यह पुनः अपनी मूल अवस्था में आ जाता है। परन्तु एक सीमा से अधिक बल लगाने पर रबर बैंड टूट जाता है, अत: इसे ठोस कहा जा सकता है।

प्रश्न 16. 
विभिन्न आकार के बर्तनों में रखने पर चीनी और नमक उन्हीं बर्तनों के आकार ले लेते हैं, क्या ये ठोस हैं?
उत्तर:
चीनी और नमक को विभिन्न आकार के बर्तनों में रखने पर ये उन्हीं बर्तनों का आकार ले लेते हैं परन्तु इनके क्रिस्टलों के आकार में कोई भी परिवर्तन नहीं होता है। इसलिए चीनी और नमक ठोस पदार्थ हैं। 

प्रश्न 17. 
गैसों की संपीड्यता के अधिक होने के कोई तीन उपयोग लिखिए।
उत्तर:

  1. वाहनों के लिए ईंधन के रूप में प्रयोग होने वाली CNG (संपीडित प्राकृतिक गैस) सिलेण्डरों में संपीडित की जाती है।
  2. खाना बनाने में उपयोग की जाने वाली LPG (द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस) सिलेण्डरों में संपीडित की जाती है।
  3. अस्पतालों में मरीजों को दी जाने वाली ऑक्सीजन भी सिलेण्डर में संपीडित गैस होती है। 

प्रश्न 18. 
पदार्थ की तीनों अवस्थाओं (ठोस, द्रव एवं गैस) के अंतरारूपांतरण को नामांकित कीजिए। 
उत्तर:
RBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ 4

प्रश्न 19. 
गर्मियों में हमें सूती कपड़े क्यों पहनने चाहिए?
उत्तर:
शारीरिक प्रक्रिया के कारण उत्पन्न ऊष्मीय ऊर्जा को कम करने एवं शरीर के ताप को स्थिर रखने के लिए गर्मी में हमें ज्यादा पसीना आता है। वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा के बराबर ऊष्मीय ऊर्जा हमारे शरीर से अवशोषित होती है, जिससे शरीर को शीतलता मिलती है। सूती कपड़ों में जल का अवशोषण अधिक होता है, इसलिए हमारा पसीना इसमें अवशोषित होकर वायुमण्डल में आसानी से वाष्पीकृत हो जाता है। इसलिए गर्मियों में हमें सूती कपड़े ही पहनने चाहिए।

RBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ

प्रश्न 20. 
निम्नलिखित राशियों के SI मात्रक और प्रतीक चिह्न लिखिएतापमान, लम्बाई, संहति, भार, आयतन, घनत्व और दाब। 
उत्तर:
 

राशि

मात्रक

प्रतीक

तापमान

केल्वन

k

लम्बाई

मीटर

m

संहति

किलोग्राम

Kg

भार

न्यूटन

N

आयतन

घनमीटर

m3

घनत्व

किलोग्राम प्रति घनमीटर

Kg m-3

दाब

पास्कल

Pa


प्रश्न 21. 
संगलन किसे कहते हैं तथा इस प्रक्रिया में तापमान समान क्यों रहता है?
उत्तर:
किसी ठोस का द्रव अवस्था में परिवर्तित होना संगलन कहलाता है। संगलन की प्रक्रिया में दी गयी ऊष्मा कणों के पारस्परिक आकर्षण बल को वशीभूत करके पदार्थ की अवस्था को बदलने में प्रयुक्त होती है। अतः तापमान समान रहता है। यह माना जाता है कि यह ऊष्मा पदार्थ में छुपी रहती है जिसे गुप्त ऊष्मा कहते हैं।

निबन्धात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
ऊर्ध्वपातन किसे कहते हैं? ऊर्ध्वपातन की क्रिया को एक प्रयोग द्वारा समझाइए।
उत्तर:
ऊर्ध्वपातन:
वह प्रक्रिया, जिसमें कोई ठोस पदार्थ बिना द्रव अवस्था में परिवर्तित हुए सीधे गैस में बदल जाते हैं, ऊर्ध्वपातन कहलाती है।
प्रयोग:
एक चीनी की प्याली में थोड़ा - सा कपूर या अमोनियम क्लोराइड (NH4CI) का चूर्ण लेते हैं। अब एक कीप को उल्टा करके इस प्याली पर रख देते हैं। कीप के पतले सिरे को रुई का टुकड़ा लगाकर बंद कर देते हैं तथा चीनी की प्याली को धीर - धीरे गर्म करते हैं। हम देखते हैं कि कुछ समय पश्चात कपूर या अमोनियम क्लोराइड बिना द्रव अवस्था में परिवर्तित हुए सीधे ही वाष्प में बदल जाता है और वाष्प कीप के पतले सिरे की तरफ ठंडी होकर पुनः ठोस में बदल जाती है।
RBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ 3

प्रश्न 2. 
पदार्थ के कणों के अभिलाक्षणिक गुणों को उदाहरण द्वारा समझाइए। 
उत्तर:
पदार्थ के कणों के अभिलाक्षणिक गुण निम्न हैं।

1. पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है: हम जानते हैं कि जब चाय या कॉफी बनाई जाती है या नींबू - पानी बनाया जाता है या पोटेशियम परमैंगनेट के थोड़े से क्रिस्टलों को जल में विलेय किया जाता है तो एक पदार्थ के कण दूसरे पदार्थ के कणों के मध्य स्थित रिक्त स्थानों में समावेशित हो जाते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है।

2. पदार्थ के कण निरंतर गतिशील होते हैं: जलती हुई अगरबत्ती या गर्म खाने की महक हम दूर से ही प्राप्त कर लेते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इनके कण अपने - आप हवा के कणों के साथ मिलकर चारों तरफ फैल जाते हैं। इस तरह फैलने के कारण ही इनकी गंध हम तक पहुँचती है। इससे स्पष्ट है कि पदार्थ के कण निरन्तर गतिशील होते हैं अर्थात् इनमें गतिज ऊर्जा होती है। ताप बढ़ने पर कणों की गति बढ़ जाती है क्योंकि तापमान बढ़ने से कणों की गतिज ऊर्जा भी बढ़ जाती है।

3. पदार्थ के कण एक - दूसरे को आकर्षित करते हैं: पदार्थ के कणों के बीच एक आकर्षण बल कार्य करता है। यह बल कणों को एक साथ बांधे रखता है। इसी कारण जब पानी के नल को खोला जाता है तो जलधारा के बीच में उँगली करने पर भी वह टूटती नहीं है।

प्रश्न 3. 
पदार्थ की क्या विशेषताएं हैं? पदार्थ की तीन अवस्थाओं के गुणों को समझाइए।
उत्तर-:
पदार्थ की विशेषताएं:

  1. पदार्थ स्थान घेरता है-किसी वस्तु द्वारा घेरा हुआ स्थान आयतन कहलाता है। सभी वस्तुएं स्थान घेरती हैं किन्तु ये सभी में समान नहीं होता है। 
  2. पदार्थ में द्रव्यमान होता है - सभी वस्तुओं में द्रव्य की कुछ मात्रा होती है जिसे द्रव्यमान कहते हैं। इसका मान वस्तु के आयतन पर निर्भर करता है।

पदार्थ की अवस्थाएं: पदार्थ को तीन अवस्थाओं में वर्गीकृत किया गया है। ये निम्न हैं।
(1) ठोस अवस्था - ऐसे पदार्थ जिनका आकार व आयतन निश्चित होते हैं, उन्हें ठोस कहते हैं। जैसे - पेन, किताब आदि।

ठोस के गुण:

  1. इनका आकार व आयतन निश्चित होता है। 
  2. इनकी संपीड्यता नगण्य होती है।
  3. ठोस के अणुओं के मध्य अन्तराणुक स्थान बहुत कम होता है, इस कारण आकर्षण बल सबसे अधिक होता है।
  4. बाह्य बल लगाने पर ठोस अपने आकार को बनाए रखते हैं । बल लगाने पर ठोस टूट सकते हैं किन्तु इनका आकार बदलता है, इसलिए ये दृढ़ होते हैं।
  5. इनमें कण बहुत अधिक पास - पास होने के कारण इनका घनत्व अधिक होता है, जिसके कारण ये कठोर होते हैं।

(2) द्रव अवस्था: वे पदार्थ जिनका आयतन तो निश्चित होता है किन्तु आकार निश्चित नहीं होता, द्रव कहलाते हैं। जैसे - दूध, जल आदि।
द्रव के गुण:

  1. द्रव का आकार निश्चित नहीं होता, इस कारण इन्हें जिस बर्तन में इन्हें रखा जाए ये उसी का आकार ले लेते हैं।
  2. द्रवों का आयतन निश्चित होता है। 
  3. द्रवों में बहाव होता है। 
  4. कणों की गतिशीलता (बहाव) के कारण ये तरल होते हैं।
  5. द्रव में विसरण का गुण पाया जाता है तथा ठोस की अपेक्षा यह अधिक होता है। इसमें ठोस, द्रव, गैस तीनों का विसरण हो सकता है।
  6. द्रव अवस्था में पदार्थ के कण स्वतंत्र रूप से गति करते हैं अतः ठोस की अपेक्षा द्रव के कणों के मध्य रिक्त स्थान अधिक होता है।

(3) गैसीय अवस्था: वह पदार्थ जिसका आयतन तथा आकार दोनों अनिश्चित होते हैं, गैस कहलाता है। जैसे ऑक्सीजन, हाइड्रोजन।
गैस के गुण:

  1. इसका आकार व आयतन निश्चित नहीं होते, इस कारण यह जिस बर्तन में रखी जाती है उसी का आकार व आयतन ग्रहण कर लेती है।
  2. ठोस व द्रवों की तुलना में गैसों में संपीडन का गुण अधिक होता है। 
  3. गैस के अणुओं के मध्य आकर्षण बल सबसे कम होता है। अतः इनके मध्य रिक्त स्थान अधिक होता है। 
  4.  गैस का गैस में विसरण तीव्रता से होता है। 
  5. गैसीय अवस्था में कणों की गति अनियमित तथा तीव्र होती है।

RBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ

प्रश्न 4. 
पदार्थ की अवस्था परिवर्तन पर ताप व दाब का क्या प्रभाव पड़ता है? समझाइए। 
उत्तर:
'पदार्थ की अवस्था परिवर्तन पर ताप का प्रभाव - जब किसी ठोस को गर्म किया जाता है तो उसके कणों की गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है। वे तेजी से कंपन करने लगते हैं। ऊष्मा के द्वारा दी गई ऊर्जा कणों के मध्य के आकर्षण बल को पार कर लेती है। इस कारण कण अपने नियत स्थान को छोड़कर अधिक स्वतंत्र होकर गति करने लगते हैं। एक अवस्था ऐसी आती है, जब ठोस पिघलकर द्रव में परिवर्तित हो जाता है। द्रव को ऊष्मीय ऊर्जा देने पर कण अधिक तेजी से गति करते हैं। एक निश्चित तापमान पर कणों में इतनी ऊर्जा आ जाती है कि वे परस्पर आकर्षण बल को तोड़कर स्वतंत्र हो जाते हैं तथा द्रव गैस में बदलना प्रारम्भ हो जाता है। दाब परिवर्तन का प्रभाव - जब एक सिलेण्डर में भरी गैस पर दाब लगाते हैं, तो गैस के कणों के बीच की दूरी कम हो जाती है। अतः दाब बढ़ाने पर पदार्थ के कणों को समीप लाया जा सकता है। उदाहरणस्वरूप, ठोस CO2 को उच्च दाब पर ही संग्रहित किया जाता है। वायुमण्डलीय दाब पर ठोस CO2 द्रव अवस्था में आए बिना सीधे ही गैस में परिवर्तित हो जाती है। इसी कारण ठोस CO2 को शुष्क बर्फ कहते हैं।

प्रश्न 5. 
वाष्पीकरण किसे कहते हैं? वाष्पीकरण की दर को प्रभावित करने वाले कारक कौन - कौन से हैं?
उत्तर:
वाष्पीकरण: वाष्पीकरण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा कोई द्रव अपने क्वथनांक से भी कम ताप पर वाष्प में परिवर्तित हो जाता है। वाष्पीकरण एक सतही परिघटना है। जल को खुला छोड़ देने पर यह धीरे - धीरे वाष्प में परिवर्तित हो जाता है।

वाष्पीकरण की दर को प्रभावित करने वाले कारक:

  1. सतह क्षेत्र: सतह का क्षेत्रफल बढ़ने पर वाष्पीकरण की दर भी बढ़ जाती है। जैसे - कपड़े सुखाने के लिए हम उन्हें फैला देते हैं।
  2. तापमान: ताप बढ़ने पर अधिक कणों को पर्याप्त गतिज ऊर्जा मिलती है, जिससे वाष्पीकरण की दर बढ़ जाती है, जबकि कम तापमान पर वाष्पीकरण की दर कम होती है।
  3. वायुमंडल में उपस्थित आर्द्रता: वायु में उपस्थित जलवाष्प की मात्रा आर्द्रता कहलाती है। किसी निश्चित तापमान पर हमारे आसपास की वायु में एक निश्चित मात्रा में ही जलवाष्प होती है। जब वायु में जल के कणों की मात्रा पहले से अधिक होती है, तब वाष्पीकरण की दर घट जाती है, परन्तु आर्द्रता की मात्रा कम होने पर वाष्पीकरण की दर बढ़ जाती है। 
  4. वायु की गति: जब वायु की गति बढ़ जाती है तो जलवाष्प के कण वायु के साथ उड़ जाते हैं, जिससे आसपास के स्थान में जलवाष्प की मात्रा कम हो जाती है और वाष्पन की दर बढ़ जाती है इसी कारण तेज वायु में कपड़े जल्दी सूख जाते हैं।

प्रश्न 6. 
एक क्रियाकलाप द्वारा समझाइए कि ‘पदार्थ कणों से मिलकर बना होता है।
उत्तर:
क्रियाकलाप:

  1. एक 100 मिली. का बीकर लेते हैं और उसे जल से आधा भर देते हैं। 
  2. अब जल के ऊपरी स्तर पर एक निशान लगाते हैं। 
  3.  इसके बाद एक चम्मच से थोड़ा - सा नमक या चीनी को बीकर में डालते हैं और काँच की छड़ से हिलाते हैं। 
  4. बीकर के जल को छड़ से तब तक हिलाते हैं, जब तक कि नमक / चीनी पूरी तरह से नहीं घुल जाते हैं।
  5. अब हम जल के स्तर को देखते हैं तो पाया गया कि बीकर के जल में नमक / चीनी के पूर्णतः घुल जाने पर भी जल के स्तर में कोई बदलाव नहीं होता है।

इससे स्पष्ट होता है कि पदार्थ अत्यन्त सूक्ष्म कणों से मिलकर बना होता है। नमक / चीनी भी बहुत सूक्ष्म कणों से बने होते हैं और इनके कण जल के कणों के मध्य के स्थान में समान रूप से फैल जाते हैं, इसलिए जल के स्तर में कोई परिवर्तन नहीं होता है।
RBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ 2

प्रश्न 7. 
एक प्रयोग द्वारा समझाइए कि पदार्थ के कण अत्यन्त सूक्ष्म होते हैं। 
उत्तर:
पदार्थ के कण अत्यन्त सूक्ष्म होते हैं, इसे हम निम्न प्रयोग द्वारा समझ सकते हैंप्रयोग:

  1. एक बीकर में 100ml जल लेकर उसमें पोटैशियम परमैंगनेट के 2 या 3 क्रिस्टल डालकर घोलते हैं। 
  2. अब इस घोल में से 10ml घोल निकालकर उसे 90ml जल में मिलाते हैं। 
  3. फिर इस उपरोक्त घोल में से 10ml घोल निकालकर उसे भी 90ml जल में मिलाते हैं।
  4. इसी प्रकार इस क्रिया को दोहराते हुए घोल को 5 से 8 बार तनुकृत करते हैं। 
  5. हम देखते हैं कि जल का रंग धीरे - धीरे हल्का होता जाता है परन्तु यह रंगीन ही रहता है।

इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि पोटैशियम परमैंगनेट के एक क्रिस्टल में बहुत से सूक्ष्म कण होते हैं और ये कण भी अत्यन्त छोटे - छोटे कणों में एक सीमा तक विभाजित किए जा सकते हैं। अन्ततः एक स्थिति में ये कण और छोटे भागों में विभाजित नहीं किये जा सकते हैं। अर्थात् पदार्थ के कण इतने छोटे (सूक्ष्म) होते हैं कि हम कल्पना भी नहीं कर सकते।
RBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ 1
 

Prasanna
Last Updated on May 11, 2022, 11:11 a.m.
Published May 6, 2022