RBSE Class 8 Social Science Notes Civics Chapter 1 भारतीय संविधान

These comprehensive RBSE Class 8 Social Science Notes Civics Chapter 1 भारतीय संविधान will give a brief overview of all the concepts.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 8. Students can also read RBSE Class 8 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 8 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these class 8 history chapter 6 questions and answers in hindi and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 8 Social Science Notes Civics Chapter 1 भारतीय संविधान

→ संविधान-हर समाज के कुछ मूलभूत नियम होते हैं, जिनसे उस समाज का स्वरूप तय होता है और | अलग-अलग समाजों के बीच फर्क पता चलता है। बड़े समाजों के एक साथ रहने वाले कई अलग-अलग समुदाय ऐसे नियमों को आम सहमति के द्वारा तय करते हैं । आधुनिक देशों में यह सहमति आमतौर पर लिखित रूप में पायी | जाती है। जिस दस्तावेज में हमें ऐसे नियम मिलते हैं, उसे संविधान कहा जाता है।

→ किसी देश को संविधान की जरूरत क्यों पड़ती है? अथवा संविधान के उद्देश्य

  • यह दस्तावेज उन आदर्शों को सूत्रबद्ध करता है जिनके आधार पर नागरिक अपने देश को अपनी इच्छा और सपनों के अनुसार रच सकते हैं। अर्थात् संविधान ही यह बताता है कि हमारे समाज का मूलभूत स्वरूप क्या हो।
  • संविधान देश की राजनीतिक व्यवस्था को तय करता है। 

→ लोकतांत्रिक राज्य व्यवस्था में संविधान की भूमिका

  • लोकतांत्रिक समाजों में संविधान ही ऐसे नियम तय करता है जिनके द्वारा राजनेताओं के हाथों सत्ता के दुरुपयोग को रोका जा सकता है।
  • लोकतांत्रिक राज्य व्यवस्था में संविधान बहुमत की निरंकुशता को रोकता है।
  • संविधान ऐसे प्रावधानों को आसानी से पलटने नहीं देता जिनके जरिए नागरिकों को अधिकारों का आश्वासन मिलता है और उनकी स्वतंत्रता की रक्षा होती है।

RBSE Class 8 Social Science Notes Civics Chapter 1 भारतीय संविधान

→ भारतीय संविधान के मुख्य लक्षण

  • संघवाद,
  • संसदीय शासन पद्धति,
  • शक्तियों का बंटवारा,
  • मौलिक अधिकार,
  • धर्मनिरपेक्षता। 
Prasanna
Last Updated on June 6, 2022, 3:54 p.m.
Published June 6, 2022