RBSE Class 8 Social Science Important Questions History Chapter 10 स्वतंत्रता के बाद भारत

Rajasthan Board RBSE Class 8 Social Science Important Questions History Chapter 10 स्वतंत्रता के बाद भारत Important Questions and Answers. 

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 8. Students can also read RBSE Class 8 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 8 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these class 8 history chapter 6 questions and answers in hindi and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 8 Social Science Important Questions History Chapter 10 स्वतंत्रता के बाद भारत

बहुचयनात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
1947 में भारत की आबादी थी-
(अ) 102 करोड़ 
(ब) 25 करोड़ 
(स) 34.5 करोड़ 
(द) 56 करोड़ 
उत्तर:
(स) 34.5 करोड़ 

प्रश्न 2. 
भारत के मूल संविधान में मताधिकार प्राप्त था- 
(अ) 18 वर्ष से ऊपर के सभी वयस्कों को 
(ब) 21 वर्ष से ऊपर के सभी वयस्कों को 
(स) 25 वर्ष से ऊपर के सभी वयस्कों को 
(द) 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं तथा 21 वर्ष से ऊपर के पुरुषों को 
उत्तर:
(ब) 21 वर्ष से ऊपर के सभी वयस्कों को 

प्रश्न 3. 
भारत का संविधान लागू हुआ- 
(अ) 15 अगस्त, 1947 को 
(ब) 26 जनवरी, 1947 को 
(स) 26 जनवरी, 1950 को 
(द) 15 अगस्त, 1950 को 
उत्तर:
(स) 26 जनवरी, 1950 को 

प्रश्न 4. 
संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे-
(अ) जवाहरलाल नेहरू 
(ब) महात्मा गांधी 
(स) वल्लभ भाई पटेल 
(द) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
उत्तर:
(द) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर

RBSE Class 8 Social Science Important Questions History Chapter 10 स्वतंत्रता के बाद भारत

प्रश्न 5. 
भिलाई स्थित इस्पात कारखाने की स्थापना हुई-
(अ) 1952 में 
(ब) 1956 में 
(स) 1959 में 
(द) 1964 में
उत्तर:
(स) 1959 में 

प्रश्न 6. 
गांधीवादी नेता पोट्टी श्रीरामुलु की मृत्यु हुई थी-
(अ) 15 दिसम्बर, 1952 को 
(ब) 15 दिसम्बर, 1950 को 
(स) 21 जनवरी, 1953 को
(द) 1 अक्टूबर, 1953 को 
उत्तर:
(अ) 15 दिसम्बर, 1952 को 

प्रश्न 7. 
वन और कृषि विषय कौनसी सूची में रखे गये थे? 
(अ) केन्द्रीय सूची में 
(ब) राज्य सूची में 
(स) समवर्ती सूची में 
(द) प्रान्तीय सूची में 
उत्तर:
(स) समवर्ती सूची में 

प्रश्न 8. 
भाषायी आधार पर सर्वप्रथम किस राज्य की स्थापना हुई-
(अ) आन्ध्र (आन्ध्र प्रदेश की) 
(ब) गुजरात 
(स) पंजाब  
(द) महाराष्ट्र 
उत्तर:
(अ) आन्ध्र (आन्ध्र प्रदेश की) 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions History Chapter 10 स्वतंत्रता के बाद भारत

प्रश्न 9. 
निम्न में से कौनसा विषय केन्द्रीय सूची का है। 
(अ) शिक्षा
(ब) स्वास्थ्य 
(स) वन
(द) कराधान 
उत्तर:
(द) कराधान 

प्रश्न 10. 
किस प्रान्त को मराठी तथा गुजराती भाषा दो अलग राज्यों में बांटा गया? 
(अ) पंजाब 
(ब) बम्बई
(स) मध्य भारत 
(द) मद्रास
उत्तर:
(ब) बम्बई

रिक्त स्थानों की पर्ति कीजिए-

1. संविधान सभा की बैठकें ............ में आयोजित की गई थीं। 
2. संविधान में विभिन्न विषयों को .............. सूचियों में बांटा गया है। 
3. संविधान निर्माताओं ने .......... को भारत की 'राजभाषा' का दर्जा दिया। 
4. 1956 में .............. योजना तैयार की गई। 
5. सन् 1950 में सरकार ने ............. का गठन किया। 
6. बम्बई स्थित ............ दुनिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्तियों में से एक है। 
उत्तर:
1. नई दिल्ली 
2. तीन 
3. हिन्दी 
4. दूसरी पंचवर्षीय 
5. योजना आयोग 
6. धारावी। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions History Chapter 10 स्वतंत्रता के बाद भारत

सही या गलत बताइये-

1. भारतीय संविधान में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का प्रावधान किया गया है। 
2. संविधान में सभी सुविधाएँ उच्च वर्ग के लोगों को दी गई। 
3. संविधान में विभिन्न विषयों को चार सूचियों में बाँटा गया। 
4. प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भाषा के आधार पर राज्यों के गठन के हिमायती थे। 
5. स्वतन्त्रता के बाद भारत में मिश्रित अर्थव्यवस्था को अपनाया गया। 
उत्तर:
1. सही 
2. गलत 
3. गलत 
4. गलत 
5. सही। 

सही मिलान कीजिए-

(अ)

(ब) 

महात्मा गाँधी की हत्या

एच. जे. खांडेकर 

संविधान सभा के सदस्य

वल्लभभाई पटेल 

संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष

नाथूराम गोडसे 

आंध्र राज्य के गठन की माँग

डॉ. वी.आर. अम्बेडकर 

प्रथम उप-प्रधानमंत्री

पोट्टी श्रीरामुलु 

उत्तर:

(अ)

(ब) 

महात्मा गाँधी की हत्या

नाथूराम गोडसे

संविधान सभा के सदस्य

एच. जे. खांडेकर

संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर

आंध्र राज्य के गठन की माँग

पोट्टी श्रीरामुलु 

प्रथम उप-प्रधानमंत्री

वल्लभभाई पटेल

RBSE Class 8 Social Science Important Questions History Chapter 10 स्वतंत्रता के बाद भारत

अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे? 
उत्तर:
पं. जवाहरलाल नेहरू। 

प्रश्न 2. 
भारतीय संविधान की कोई एक विशेषता बतलाइये। 
उत्तर:
भारतीय संविधान में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का प्रावधान किया गया है। 

प्रश्न 3. 
किसका मत था कि, "भारत 'हिंदू पाकिस्तान' नहीं बन सकता और न ही बनना चाहिए।" 
उत्तर:
पंडित जवाहरलाल नेहरू का। 

प्रश्न 4. 
क्या अमेरिका या इंग्लैंड में वोट देने का अधिकार भारत की तरह सभी नागरिकों को एक ही बार में दिया गया था? 
उत्तर:
नहीं, वहाँ यह अधिकार टुकड़ों में दिया गया था। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions History Chapter 10 स्वतंत्रता के बाद भारत

प्रश्न 5. 
संविधान में विभिन्न विषयों को कितनी सूचियों में बाँटा गया है?
उत्तर:
तीन सूचियों में-

  • केन्द्रीय सूची, 
  • राज्य सूची 
  • समवर्ती सूची। 

प्रश्न 6. 
संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर:
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर। 

प्रश्न 7. 
1952 में तेलुगू भाषी जिलों में आम चुनावों के दौरान नेहरू को काले झंडे क्यों दिखाए गए? 
उत्तर:
तेलुगू भाषी लोग एक अलग आंध्र राज्य की माँग कर रहे थे जबकि सरकार इस मुद्दे पर अनिच्छुक थी। 

प्रश्न 8. 
पोट्टी श्रीरामुलु कौन थे? 
उत्तर:
वे एक गांधीवादी नेता थे जिनकी मृत्यु तेलुगू-भाषियों के लिए अलग राज्यों की माँग करते हुए अनशन पर ही हो गई थी। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions History Chapter 10 स्वतंत्रता के बाद भारत

प्रश्न 9. 
आंध्र राज्य की स्थापना कब हुई? 
उत्तर:
1 अक्टूबर, 1953 को। 

प्रश्न 10. 
1960 में बम्बई प्रान्त को कौनसे दो भाषायी राज्यों में बाँटा गया? 
उत्तर:

  • मराठी भाषी राज्य तथा 
  • गुजराती भाषी राज्य में। 

प्रश्न 11. 
योजना आयोग का गठन कब किया गया? 
उत्तर:
योजना आयोग का गठन सन् 1950 में किया गया। 

प्रश्न 12. 
केन्द्रीय सूची में शामिल किन्हीं दो विषयों के नाम बताइये। 
उत्तर:

  • रक्षा 
  • विदेश मामले। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions History Chapter 10 स्वतंत्रता के बाद भारत

प्रश्न 13. 
सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार से क्या आशय है?
उत्तर:
सभी वयस्क नागरिकों को मत देने का अधिकार सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार कहलाता है।

प्रश्न 14. 
पंजाब का विभाजन कर कौनसे दो राज्य बनाये गये? 
उत्तर:

  • पंजाब 
  • हरियाणा। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न- 

प्रश्न 1. 
1947 में भारत की जनता किन बातों में बँटी| हुई थी? 
उत्तर:
1947 में भारत की जनता निम्न बातों में बँटी हुई थी-

  • ऊँची जातियों एवं निम्न जातियों में। 
  • हिंदू समुदाय एवं अन्य धार्मिक समुदाय में। 
  • विभिन्न भाषा बोलने वाले लोगों के बीच। 
  • विभिन्न प्रकार के पहनावे तथा भोजन करने वाले लोगों के बीच। 
  • विभिन्न व्यवसाय वाले लोगों के बीच। 

प्रश्न 2. 
समवर्ती सूची क्या है? 
उत्तर:
समवर्ती सूची में वन एवं कृषि आदि ऐसे विषयों को रखा गया है जिनके बारे में केन्द्र एवं राज्य सरकारें, दोनों संयुक्त रूप से फैसला ले सकती थीं। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions History Chapter 10 स्वतंत्रता के बाद भारत

प्रश्न 3. 
स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद के प्रारम्भिक दशकों में भारी उद्योगों पर जोर देने की आर्थिक नीति के विरोधियों के विचार दीजिए। 
उत्तर:

  • कुछ लोगों का कहना था कि कृषि पर जोर नहीं देने से कृषि के क्षेत्र में भारत पिछड़ रहा है। 
  • कुछ लोग कहते थे प्राथमिक शिक्षा पर उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
  • कुछ लोगों का मानना था कि आर्थिक नीतियों के कारण पर्यावरण पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। 

प्रश्न 4. 
विज्ञान और मशीनरी के उपयोग पर गांधीजी की अनुयायी मीरा बहन का क्या कहना था? 
उत्तर:
मीरा बहन का कहना था कि विज्ञान और मशीनरी के द्वारा मानवता को कुछ समय तक ही फायदा मिल सकता है। अन्ततः इससे तबाही ही मिलेगी। उनका कहना था कि व्यक्ति को प्रकृति के संतुलन का अध्ययन करके उसके नियमानुसार ही अपनी जिन्दगी चलानी चाहिए, तभी वह स्वस्थ और नैतिक रूप से सभ्य प्रजाति के रूप में जीवित रह पायेगा। 

प्रश्न 5. 
भारत के बारे में विदेशी प्रेक्षकों का क्या मानना था? 
उत्तर:
भारत के बारे में विदेशी प्रेक्षकों का मानना था कि-

  • भारत एक देश के रूप में ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएगा। उन्हें लगता था कि भारत का प्रत्येक क्षेत्र या भाषायी समूह अपने अलग राष्ट्र की माँग करेगा और उसके टुकड़ेटुकड़े हो जाएंगे।
  • कुछ विशेषज्ञों को लगता था कि भारत सैनिक शासन के कब्जे में आ जाएगा। परन्तु ये सारी आशंकाएँ निर्मूल साबित हुईं। 

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
आजादी के समय भारत में विकास से संबंधित समस्याओं की चर्चा कीजिए।
उत्तर:
आजादी के समय भारत में विकास से सम्बन्धित निम्न समस्याएँ थीं-

  • आजादी के समय भारत के अधिकांश लोग गाँवों में रहते थे। किसान अपनी जीविका के लिए मानसून पर निर्भर करते थे। 
  • गैर-कृषि क्षेत्र के मामले में यदि फसल नष्ट हो जाती थी तो नाई, बढ़ई, कपड़ा बुनने वाले एवं अन्य सेवा समूहों को भी अपनी-अपनी सेवा के लिए भुगतान नहीं मिलते थे।
  • कारखाने में काम करने वाले श्रमिक भीड़-भरी झुग्गी| झोंपड़ियों में रहते थे जिन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएँ कम |ही उपलब्ध थीं। 
  • कृषि की उत्पादकता बढ़ाकर और नए रोजगार पैदा करने वाले उद्योगों को प्रोत्साहित कर गरीबी कम करने की नितांत आवश्यकता थी। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions History Chapter 10 स्वतंत्रता के बाद भारत

प्रश्न 2. 
भारत के संविधान की मुख्य विशेषताएँ बताइए। 
उत्तर:
भारत के संविधान की मुख्य विशेषताएँ निम्न हैं-

  • भारतीय संविधान में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार को अपनाया गया है। 21 वर्ष (वर्तमान में 18 वर्ष) से अधिक आयु के सभी नागरिकों को राज्य एवं राष्ट्रीय चुनावों में वोट देने का अधिकार दिया गया। 
  • इसने सभी नागरिकों को, चाहे वे किसी भी जाति या धर्म के हों, कानून के समक्ष समानता की गारंटी प्रदान की।
  • इसमें समाज के निर्धन और सबसे वंचित तबकों के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी।
  • हमारे संविधान ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों की शक्तियों एवं अधिकारों के बीच संतुलन लाने का भी प्रयास किया। ऐसा उसने विषयों की तीन सूची बनाकर किया-(i) केंद्रीय सूची, (ii) राज्य सूची; और (iii) समवर्ती सूची। 

प्रश्न 3. 
संविधान में केन्द्र और राज्य सरकारों की शक्तियों तथा अधिकारों के बँटवारे का वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
भारतीय संविधान के निर्माण के समय संविधान सभा के सदस्यों ने केन्द्र तथा राज्य सरकारों की शक्तियों तथा अधिकारों के बँटवारे पर लम्बी चर्चा की। इस बारे में अनेक मतभेद थे। कुछ लोग केन्द्र को सशक्त बनाना चाहते थे तो कुछ राज्यों की अधिक स्वायत्तता तथा आजादी के पक्षधर थे। इन मतभेदों को दूर करने के लिए संविधान में विभिन्न विषयों को तीन सूचियों में बाँट दिया गया-केंद्रीय सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची।

  • केन्द्रीय सूची में कराधान, रक्षा और विदेशी मामलों आदि को रखा गया। ये ऐसे विषय थे जो केवल केंद्र सरकार के अधीन थे। 
  • राज्य सूची में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषय लिए गए जिनकी जिममेदारी मुख्य रूप से राज्य सरकारों के ऊपर थी। 
  • समवर्ती सूची में वन एवं कृषि आदि ऐसे विषयों को रखा गया जिनके बारे में केंद्र और राज्य सरकारें, दोनों संयुक्त रूप से फैसला ले सकते थे। 

प्रश्न 4. 
संविधान सभा में भाषा के मुद्दे पर क्या विवाद था? इसे किस प्रकार सुलझाया गया? 
उत्तर:

  • संविधान सभा में भाषा के मुद्दे पर तीक्ष्ण विवाद था। सदस्यों में बहुत बहस होती थी। 
  • बहुत सारे लोगों का मानना था कि अंग्रेजों के साथ अंग्रेजी भाषा को भी विदा कर दिया जाना चाहिए। उनका कहना था कि अंग्रेजी की जगह हिंदी को अपनाया जाना चाहिए। 
  • परन्तु जो लोग हिंदी नहीं बोलते थे उनकी राय अलग थी। संविधान सभा में बोलते हुए टी. टी. कृष्णमाचारी ने 'दक्षिण के लोगों की ओर से चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन पर हिंदी थोपी गई तो वहाँ के बहुत सारे लोग भारत से अलग हो जाएँगे। 
  • इस विवाद से बचने के लिए संविधान निर्माताओं ने हिंदी को भारत की 'राजभाषा' का दर्जा दिया जबकि अदालतों, सेवाओं, विभिन्न राज्यों के बीच संचार आदि के लिए अंग्रेजी के इस्तेमाल का फैसला लिया गया। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions History Chapter 10 स्वतंत्रता के बाद भारत

प्रश्न 5. 
भाषा के आधार पर भारतीय राज्यों का गठन किस प्रकार हुआ? विवेचना कीजिए। 
उत्तर:

  • गांधीवादी नेता पोट्टी श्रीरामुलु तेलुगुभाषियों के हितों की रक्षा हेतु आंध्र राज्य के गठन की माँग करते हुए भूख हड़ताल पर बैठे। 
  • 58 दिन के अनशन के बाद 15 दिसंबर, 1952 को पोट्टी श्रीरामुलु का देहांत हो गया। उनके देहांत की खबर ने पूरे आंध्र को अस्त-व्यस्त कर डाला। 
  • विरोध इतना व्यापक और गहरा था कि केंद्र सरकार को आखिरकार यह माँग माननी पड़ी। इस तरह, 1 अक्टूबर, 1953 को आंध्र के रूप में एक नए राज्य का गठन हुआ, जो बाद में आंध्र प्रदेश बना।
  • भाषायी आधार पर आंध्र की स्थापना के बाद अन्य भाषायी समुदाय भी अपने-अपने अलग राज्यों की माँग करने लगे। फलस्वरूप, एक राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन किया गया जिसने 1956 में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी। 
  • आयोग ने असमिया, बंगला, उड़िया, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू भाषियों के लिए अलगअलग प्रांतों का गठन करने के उद्देश्य से जिलों और प्रांतों की सीमा को पुनः तय करने का सुझाव दिया। 
  • उत्तर भारत के विशाल हिंदी भाषी क्षेत्र को बाँट कर कई राज्य बना दिए गए। कुछ समय बाद, 1960 में बम्बई प्रांत को मराठी और गुजराती भाषी, दो अलग राज्यों में बाँट दिया गया। 1966 में पंजाब का विभाजन हुआ और हरियाणा को अलग राज्य के रूप में मान्यता दी गई। 

इस प्रकार भाषा के आधार पर भारतीय राज्यों का गठन हुआ। 

प्रश्न 6. 
"स्वतन्त्रता के 60 वर्ष बाद भी हमारे देश में गहरे मतभेद बने हुए हैं।" समझाइये। 
उत्तर:
स्वतन्त्रता के 60 वर्ष बाद भी हमारे देश में गहरे मतभेद बने हुए हैं। इसे निम्न बिन्दुओं द्वारा समझा जा सकता है-

  • संवैधानिक गारंटियों के बावजूद दलित समुदाय आज भी हिंसा और भेदभाव से जूझ रहे हैं। 
  • ग्रामीण भारत के बहुत सारे भागों में अभी भी वे साझा जल स्रोतों, मंदिरों, मैदानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों का इस्तेमाल नहीं कर सकते।
  • संविधान में दिए गए धर्मनिरपेक्ष आदर्शों के बावजूद बहुत सारे राज्यों में विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच कई बार टकराव हो चुके हैं। 
  • अमीर और गरीब का फासला भी लगातार बढ़ता गया है। भारत के कुछ भागों और कुछ समूहों को आर्थिक विकास से भारी फायदा हुआ है। वे आलीशान घरों में रहते हैं, अपने बच्चों को महंगे निजी स्कूलों में भेजते हैं और विदेशों में छुट्टियों पर बेहिसाब पैसा उड़ाते हैं। दूसरी ओर बहुत सारे लोग आज भी गरीबी की रेखा से नीचे हैं। शहरी झुग्गी-बस्तियों या बंजर देहात में रहने वाले ऐसे बहुत सारे लोग अपने बच्चों को स्कूल भी नहीं भेज पाते।
admin_rbse
Last Updated on June 1, 2022, 8:23 p.m.
Published June 1, 2022