RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 मानव संसाधन

Rajasthan Board RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 मानव संसाधन Important Questions and Answers. 

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 8. Students can also read RBSE Class 8 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 8 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these class 8 history chapter 6 questions and answers in hindi and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 मानव संसाधन

बहुचयनात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
भारत सरकार के अधीन मानव संसाधन मंत्रालय की स्थापना किस वर्ष में की गई? 
(क) 1975
(ख) 1985 
(ग) 1995
(घ) 2005 
उत्तर:
(ख) 1985 

प्रश्न 2. 
किसी देश के सबसे बड़े संसाधन होते हैं-
(क) लोग
(ख) पशु 
(ग) मशीनें
(घ) अध्यापक 
उत्तर:
(क) लोग

प्रश्न 3. 
विश्व की 90 प्रतिशत जनसंख्या लगभग कितने प्रतिशत भृपृष्ठ पर निवास करती है? 
(क) 5 प्रतिशत 
(ख) 30 प्रतिशत 
(ग) 15 प्रतिशत 
(घ) 20 प्रतिशत 
उत्तर:
(ख) 30 प्रतिशत

प्रश्न 4. 
विश्व की सबसे अधिक जनसंख्या किस महाद्वीप पर निवास करती है? 
(क) आस्ट्रेलिया 
(ख) यूरोप 
(ग) उत्तरी अमेरिका 
(घ) एशिया 
उत्तर:
(घ) एशिया

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 मानव संसाधन

प्रश्न 5. 
जनसंख्या घनत्व का तात्पर्य है-
(क) प्रति वर्ग किलोमीटर में रहने वाले लोग 
(ख) 10 किलोमीटर में रहने वाले लोग 
(ग) 50 किलोमीटर में रहने वाले लोग 
(घ) 100 किलोमीटर में रहने वाले लोग 
उत्तर:
(क) प्रति वर्ग किलोमीटर में रहने वाले लोग

प्रश्न 6. 
जनसंख्या को प्रभावित करने वाले कारक हैं-
(क) भौगोलिक कारक 
(ख) आर्थिक कारक
(ग) सामजिक कारक
(घ) उपर्युक्त कारक
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त कारक

प्रश्न 7. 
जनसंख्या को प्रभावित करने वाले भौगोलिक कारकों में सम्मिलित है-
(क) जलवायु 
(ख) मृदा 
(ग) जल
(घ) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी 

प्रश्न 8. 
जन्म दर को मापा जाता है-
(क) प्रति 500 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या
(ख) प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या 
(ग) प्रति 1500 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या 
(घ) प्रति 2000 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या
उत्तर:
(ख) प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 मानव संसाधन

प्रश्न 9. 
वर्ष 1959 के प्रारम्भ में विश्व की जनसंख्या कितनी थी? 
(क) 1 अरब 
(ख) 2 अरब  
(ग) 3 अरब 
(घ) 4 अरब
उत्तर:
(ग) 3 अरब 

प्रश्न 10. 
भारत की जनसंख्या का औसत घनत्व प्रति वर्ग किमी. कितना है? 
(क) 250 व्यक्ति 
(ख) 310 व्यक्ति 
(ग) 382 व्यक्ति 
(घ) 380 व्यक्ति 
उत्तर:
(ग) 382 व्यक्ति 

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

1. भूपृष्ठ पर जिस प्रकार लोग फैले हैं, उसे जनसंख्या ................ का प्रतिरूप कहते हैं। 
2. विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या ................. महाद्वीप में निवास करती है। 
3. सम्पूर्ण विश्व का औसत जनसंख्या घनत्व .................... व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। 
4. ........... से तात्पर्य एक निश्चित अवधि के दौरान लोगों की संख्या में परिवर्तन से है। 
5. किसी क्षेत्र विशेष में लोगों के आमे-जाने को ................ कहते हैं। 
6. एक देश में जन्म दर और मृत्यु दर के बीच के अन्तर को ............. कहते हैं। 
उत्तर:
1. वितरण 
2. एशिया 
3. 51 
4. जनसंख्या परिवर्तन 
5. प्रवास 
6. प्राकृतिक वृद्धि दर। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 मानव संसाधन

सही या गलत बताइए-

1. मानव संसाधन ही अन्तिम संसाधन है। 
2. विश्व में सबसे अधिक लोग उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में रहते हैं। 
3. चीन में नील नदी का मैदान घना बसा हुआ क्षेत्र है। 
4. यूनाइटेड किंगडम में निम्न जन्म दर और मृत्यु दर के कारण जनसंख्या वृद्धि की दर मंद है।
5. जन्म और मृत्यु जनसंख्या परिवर्तन के प्राकृतिक कारण
उत्तर:
1. सही 
2. गलत 
3. गलत 
4. सही 
5. सही। 

सही मिलान कीजिए-

(अ)
(विश्व की जनसंख्या का प्रतिशत)

(ब) 
(निवास क्षेत्र)

1 प्रतिशत

यूरोप 

5 प्रतिशत

उत्तर अमेरिका 

8 प्रतिशत

मध्य व दक्षिण अमेरिका 

12 प्रतिशत

एशिया 

13 प्रतिशत

अफ्रीका 

61 प्रतिशत

ओशेनिया

उत्तर:

(अ)
(विश्व की जनसंख्या का प्रतिशत)

(ब) 
(निवास क्षेत्र)

1 प्रतिशत

ओशेनिया 

5 प्रतिशत

उत्तर अमेरिका

8 प्रतिशत

मध्य व दक्षिण अमेरिका 

12 प्रतिशत

यूरोप

13 प्रतिशत

अफ्रीका 

61 प्रतिशत

एशिया

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 मानव संसाधन

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
भारत सरकार ने मानव संसाधन मंत्रालय का निर्माण क्यों किया? 
उत्तर:
भारत सरकार ने मानव संसाधन मंत्रालय का निर्माण लोगों के कौशल को बढ़ाने के लिए किया था। 

प्रश्न 2. 
जनसंख्या वितरण किसे कहते हैं? 
उत्तर:
विश्व के भूपृष्ठ पर जिस प्रकार लोग फैले हैं, उसे जनसंख्या वितरण कहते हैं। 

प्रश्न 3. 
कौनसा संसाधन अन्तिम संसाधन है। 
उत्तर:
मानव संसाधन अन्तिम संसाधन है। 

प्रश्न 4. 
विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या किस देश की है?
उत्तर:
विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या चीन की है। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 मानव संसाधन

प्रश्न 5. 
जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में कौनसा स्थान है? 
उत्तर:
जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में दूसरा स्थान है। 

प्रश्न 6. 
जनसंख्या घनत्व किसे कहते हैं?
उत्तर:
पृथ्वी पृष्ठ पर प्रति इकाई क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों की संख्या को जनसंख्या घनत्व कहते हैं। 

प्रश्न 7. 
भारत का जनसंख्या घनत्व कितना है? 
उत्तर:
भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। 

प्रश्न 8. 
जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले कोई दो भौगोलिक कारक बताइए। 
उत्तर:

  • स्थलाकृति 
  • जलवायु 

प्रश्न 9. 
जीवन प्रत्याशा किसे कहते हैं? 
उत्तर:
यह उन वर्षों की संख्या है जिनमें औसत व्यक्ति के जीवित रहने की आशा की जा सकती है। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 मानव संसाधन

प्रश्न 10. 
जन्म दर किसे कहते हैं? 
उत्तर:
प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या के माप को जन्म दर कहते हैं। 

प्रश्न 11. 
मृत्यु दर का क्या तात्पर्य है? 
उत्तर:
मृत्यु दर का तात्पर्य 1000 व्यक्तियों पर मरने वाले व्यक्तियों की संख्या से है। 

प्रश्न 12. 
प्राकृतिक वृद्धि दर किसे कहते हैं? 
उत्तर:
एक देश के जन्म दर और मृत्यु दर के बीच के अन्तर को प्राकृतिक वृद्धि दर कहते हैं। 

प्रश्न 13. 
उत्प्रवासी तथा आप्रवासी से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
उत्प्रवासी वे लोग होते हैं जो देश को छोडते हैं जबकि आप्रवासी वे लोग होते हैं जो देश में आते हैं। 

प्रश्न 14. 
ऐसे दो देशों के नाम बताइए जिनमें आप्रवास के कारण जनसंख्या में वृद्धि हुई है। 
उत्तर:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका 
  • आस्ट्रेलिया। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 मानव संसाधन

प्रश्न 15. 
यदि जन्म दर, मृत्यु दर से कम है तो जनसंख्या पर क्या प्रभाव पड़ेगा? 
उत्तर:
यदि जन्म दर, मृत्यु दर से कम है तो जनसंख्या में कमी आएगी। 

लघुत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
मानव संसाधन की क्या उपयोगिता है? 
उत्तर:
मानव किसी देश के लिए महत्त्वपूर्ण संसाधन होता है क्योंकि मानव ही ऐसा संसाधन है जो अपनी कुशलता एवं योग्यता से प्राकृतिक संसाधनों को उपयोग योग्य बनाता है। मनुष्य अपनी योग्यताओं और आवश्यकताओं से प्रकृति की देन को संसाधन में परिवर्तित कर देता है। स्वस्थ, शिक्षित और अभिप्रेरित लोग अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप संसाधनों का विकास करते हैं। इस प्रकार मानव संसाधन सबसे ज्यादा उपयोगी है तथा यही अन्तिम संसाधन है। 

प्रश्न 2. 
विश्व में जनसंख्या के वितरण पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। 
उत्तर:
विश्व में जनसंख्या के वितरण में काफी असमानता पाई जाती है। विश्व की लगभग 90 प्रतिशत जनसंख्या भूपृष्ठ के. लगभग 30 प्रतिशत भू-भाग पर ही निवास करती है। विश्व के कुछ भाग अत्यन्त घने बसे हुए हैं जबकि कुछ भागों में बहुत ही कम जनसंख्या निवास करती है। विश्व की कुल जनसंख्या के लगभग तीन-चौथाई लोग केवल दो महाद्वीपों एशिया तथा अफ्रीका में निवास करते हैं। विश्व के 60 प्रतिशत लोग केवल 10 देशों में रहते हैं। 

प्रश्न 3. 
विश्व में जनसंख्या के घनत्व को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
जनसंख्या घनत्व का तात्पर्य विश्व के भू-पृष्ठ पर प्रति वर्ग किलोमीटर में रहने वाले लोगों की संख्या से है। विश्व में विभिन्न देशों में जनसंख्या घनत्व के आधार पर काफी असमानता पाई जाती है। सम्पूर्ण विश्व का औसत जनसंख्या घनत्व 51 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर है। सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व दक्षिण मध्य एशिया में है, इसके पश्चात् क्रमशः पूर्वी एशिया एवं दक्षिण-पूर्वी एशिया में है। भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 मानव संसाधन

प्रश्न 4. 
जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो भौगोलिक कारकों का उल्लेख कीजिए। 
उत्तर:

  • मृदा-किसी देश की उपजाऊ मृदा कृषि के लिए उपयुक्त भूमि प्रदान करती है अतः वहाँ अधिक लोग निवास करते हैं। भारत में गंगा और ब्रह्मपुत्र, चीन में ह्वांग-हो, चांग जियांग तथा मिस्र में नील नदी के उपजाऊ मैदान घने बसे हुए क्षेत्र हैं। 
  • जल-लोग उन क्षेत्रों में रहने को प्राथमिकता देते हैं जहाँ अलवणीय जल आसानी से उपलब्ध होता है। विश्व की नदी घाटियाँ घने बसे क्षेत्र हैं जबकि मरुस्थल विरल जनसंख्या वाले हैं। 

प्रश्न 5. 
जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले आर्थिक एवं सांस्कृतिक कारकों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
आर्थिक कारक-औद्योगिक क्षेत्र रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। लोग बड़ी संख्या में इन क्षेत्रों की ओर आकर्षित होते हैं। जापान में ओसाका और भारत में मुम्बई दो घने बसे क्षेत्र हैं। सांस्कृतिक कारक-धर्म और सांस्कृतिक महत्ता वाले स्थान लोगों को आकर्षित करते हैं। वाराणसी, येरुसलम और वेटिकन सिटी इसके कुछ उदाहरण हैं।

प्रश्न 6. 
विश्व में जनसंख्या परिवर्तन पर टिप्पणी लिखिए। 
उत्तर:
जनसंख्या परिवर्तन से तात्पर्य एक निश्चित अवधि के दौरान लोगों की संख्या में परिवर्तन से है। विश्व की जनसंख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है। सन् 1800 तक विश्व की जनसंख्या धीमी गति से बढ़ी। सन् 1804 में विश्व की जनसंख्या 1 अरब थी वह वर्ष 1959 तक तीन गुना बढ़कर 3 अरब हो गई तथा वर्ष 1999 में 40 वर्ष की अवधि से कम अवधि में जनसंख्या दो गुना अर्थात् 6 अरब हो गई है। 

प्रश्न 7. 
जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले किन्हीं तीन कारकों को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:

  • जन्म दर-जन्म दर का तात्पर्य प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या की माप से है। जिस देश में जन्म दर अत्यधिक होती है वहाँ तेजी से जनसंख्या बढ़ती है। 
  • मृत्यु दर-मृत्यु दर का तात्पर्य प्रति 1000 व्यक्तियों पर मरने वालों की संख्या की माप से है। जिस देश की मृत्यु दर बहुत कम एवं जन्म दर ज्यादा होती है वहाँ जनसंख्या तेजी से बढ़ती है। 
  • प्रवास-जब व्यक्ति एक देश छोड़ता है तो इसे उत्प्रवास कहते हैं, इससे जनसंख्या कम होती है। जब व्यक्ति नए देश में जाता है तो इसे आप्रवास कहते हैं जिससे नए देश की जनसंख्या बढ़ती है। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 मानव संसाधन

प्रश्न 8. 
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीकेवीवाई) के बारे में आप क्या जानते हैं? 
उत्तर:
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2015 में शुरू की गई। इस योजना द्वारा 1 करोड़ भारतीय युवाओं को 2016 से 2020 तक प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। इस योजना का उद्देश्य संभाव्य और मौजूदा रोजगार अर्जक को गुणवत्ता प्रशिक्षण प्रदान करके रोजगार योग्य कौशल की योग्यता को प्रोत्साहित करना है। 

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
जनसंख्या वितरण से आप क्या समझते हैं? जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
जनसंख्या वितरण-विश्व के भूपृष्ठ पर जिस प्रकार लोग फैले हैं उसे जनसंख्या का वितरण कहते हैं। विश्व के विभिन्न भू-भागों पर जनसंख्या का वितरण काफी असमान है।

जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले कारक-जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक निम्न प्रकार हैं-
(क) भौगोलिक कारक-भौगोलिक विशेषताएँ भी जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करती रहती हैं। जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले प्रमुख भौगोलिक कारक निम्न प्रकार हैं-

  • स्थलाकृति-सामान्यतः लोग पहाड़ों एवं पठारों की अपेक्षा मैदानों में रहना अधिक पसन्द करते हैं क्योंकि वहाँ की भूमि अधिक उपजाऊ होती है तथा वहाँ अन्य आर्थिक क्रियाएँ भी अधिक होती हैं। अतः मैदान अधिक बसे हुए होते हैं, जैसे भारत में गंगा का मैदान काफी बसा हुआ है। 
  • जलवायु-जो जलवायु लोगों के अनुकूल होती है वहाँ पर अधिक लोग निवास करते हैं जबकि विषम जलवायु वाले प्रदेशों में बहुत कम लोग बसे हुए होते हैं। उदाहरण के लिए सहारा मरुस्थल, रूस के ध्रुवीय प्रदेश, कनाडा और अंटार्कटिक में बहुत कम लोग निवास करते हैं। 
  • मृदा-अधिक उपजाऊ मृदा कृषि हेतु उपयुक्त होती है, अतः ऐसे क्षेत्रों में अधिक लोग निवास करते हैं; जैसे-भारत में गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदान, मिस्र में नील नदी का मैदान आदि। 
  • जल-लोग उन क्षेत्रों में रहने को प्राथमिकता देते हैं जहाँ अलवणीय जल आसानी से उपलब्ध होता है। विश्व की नदी घाटियाँ घने बसे क्षेत्र हैं जबकि मरुस्थल विरल जनसंख्या वाले हैं। 
  • खनिज-जिन क्षेत्रों में खनिज के काफी भण्डार पाए जाते हैं वहाँ पर अधिक जनसंख्या निवास करती है। 

(ख) आर्थिक कारक-औद्योगिक क्षेत्र रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। अतः लोग बड़ी संख्या में इन क्षेत्रों की ओर आकर्षित होते हैं, जैसे-ओसाका (जापान), मुम्बई (भारत) आदि।

(ग) सांस्कृतिक कारक-धर्म और सांस्कृतिक महत्ता वाले स्थान लोगों को आकर्षित करते हैं, जैसे-वाराणसी, येरुसलम, वेटिकन सिटी इत्यादि। 

(घ) सामाजिक कारक-अच्छे आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र अधिक बसे हुए होते हैं, जैसे-पुणे (भारत)। 

प्रश्न 2. 
विश्व में जनसंख्या परिवर्तन की स्थिति को स्पष्ट करते हुए जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले कारकों को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
विश्व में जनसंख्या परिवर्तन की स्थिति-जनसंख्या परिवर्तन से तात्पर्य एक निश्चित अवधि के दौरान लोगों की संख्या में परिवर्तन से है। सन् 1800 तक विश्व की जनसंख्या धीमी गति से बढ़ी, क्योंकि उससे पूर्व स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के कारण विश्व में मृत्यु दर काफी ऊँची थी। सन् 1804 में विश्व की जनसंख्या 1 अरब थी जो अगले लगभग 150 वर्षों बाद 1959 में तीन गुना बढ़कर 3 अरब हो गई। सन् 1999 में विश्व की जनसंख्या 6 अरब हो गई जो कि 1959 की जनसंख्या से दुगुनी थी। अतः सन् 1800 के पश्चात् विश्व की जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि हुई है।

जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले कारक-जनसंख्या परिवर्तन को मुख्य रूप से निम्न तीन कारक प्रभावित करते हैं-

  • जन्म दर-जन्म दर का तात्पर्य प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या के माप से है। जिस देश में जन्म दर काफी ऊँची होती है वहाँ की जनसंख्या तीव्र गति से बढ़ती है। 
  • मृत्यु दर-मृत्यु दर का तात्पर्य प्रति 1000 व्यक्तियों पर मरने वाले व्यक्तियों की संख्या की माप से है। यदि किसी देश में मृत्यु दर काफी कम है तथा वहाँ की जन्म दर यदि ऊँची है। तो उस देश की जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि होगी। 
  • प्रवास-किसी क्षेत्र विशेष में लोगों के आने-जाने को प्रवास कहते हैं। प्रवास के कारण जनसंख्या के आकार में परिवर्तन होता है। जब व्यक्ति नए प्रदेश में जाते हैं तो इसे आप्रवास कहते हैं। इससे नए प्रदेश की जनसंख्या में वृद्धि होती है। जब व्यक्ति एक देश को छोड़ता है तो इसे उत्प्रवास कहते हैं। इससे देश की जनसंख्या कम होती है। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 मानव संसाधन

प्रश्न 3. 
जनसंख्या पिरामिड से आप क्या समझते हैं? विभिन्न स्थितियों के जनसंख्या पिरामिडों को रेखाचित्रों की सहायता से स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
जनसंख्या पिरामिड-किसी देश के जनसंख्या संघटन का अध्ययन करने हेतु जनसंख्या पिरामिड विधि का उपयोग किया जाता है, इसे आयु लिंग पिरामिड भी कहते हैं। जनसंख्या पिरामिड जनसंख्या के आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण होता है। एक जनसंख्या पिरामिड दर्शाता है-

→कुल जनसंख्या विभिन्न आयु वर्गों में विभाजित है, उदाहरणार्थ 5 से 9 वर्ष, 10 से 14 वर्ष तथा इसी तरह आगे। 
→कुल जनसंख्या का प्रतिशत इन वर्गों में से प्रत्येक वर्ग में पुरुष और स्त्रियाँ उपविभाजित हैं। 

जनसंख्या पिरामिड का आकार उस विशिष्ट देश में रहने वाले लोगों के आयु वर्ग एवं लिंगानुपात की स्थिति को स्पष्ट करता है। जनसंख्या पिरामिड को निम्न रेखाचित्र द्वारा दर्शाया जा सकता है-
RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 मानव संसाधन 1
चित्र 1 : एक जनसंख्या पिरामिड चित्र 1 में बच्चों की संख्या पिरामिड के निचले भाग (15 वर्ष से नीचे) में दिखाई गई है, वृद्ध लोगों की संख्या पिरामिड के ऊपरी भाग (65 वर्ष से अधिक) तथा कार्यरत जनसंख्या (15 वर्ष से 65 वर्ष) को पिरामिड के मध्य भाग में दर्शाया गया है। 

विभिन्न स्थितियों के जनसंख्या पिरामिडों को केन्या, भारत तथा जापान के जनसंख्या पिरामिडों की सहायता से स्पष्ट किया जा सकता है-
(1) चित्र 2 में केन्या का जनसंख्या पिरामिड है। यह दर्शाता है कि यहाँ बहुत से बच्चे जन्म लेते हैं (आधार चौड़ा) लेकिन इनमें से अधिकांश की मृत्यु शैशवकाल में ही हो जाती है। परिणामस्वरूप वृद्ध लोग बहुत कम (शिखर सँकरा) हैं। 
RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 मानव संसाधन 2
चित्र 2 : केन्या का जनसंख्या पिरामिड

(2) चित्र 3 में भारत का जनसंख्या पिरामिड है। यह दर्शाता है कि केन्या की अपेक्षा यहाँ शिशु प्रौढ़ावस्था तक पहुँच जाते हैं। इस प्रकार की जनसंख्या में युवा शक्ति अधिक होती है जो कार्यरत जनसंख्या कहलाती है।
RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 मानव संसाधन 3
चित्र 3 : भारत का जनसंख्या पिरामिड

(3) चित्र 4 में जापान का जनसंख्या पिरामिड है। इसका आधार सँकरा है जो दर्शाता है कि यहाँ शिशु जन्म दर कम है। मृत्यु दर भी कम होने के कारण यहाँ अधिकांश लोग वृद्ध आयु तक पहुँच जाते हैं।
RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 मानव संसाधन 4

admin_rbse
Last Updated on June 3, 2022, 7:42 p.m.
Published June 3, 2022