RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 उद्योग

Rajasthan Board RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 उद्योग Important Questions and Answers. 

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 8. Students can also read RBSE Class 8 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 8 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these class 8 history chapter 6 questions and answers in hindi and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 उद्योग

बहुचयनात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
कच्चे माल के उपयोग के आधार पर उद्योगों के वर्गीकरण में शामिल है-
(क) कृषि आधारित उद्योग 
(ख) खनिज आधारित उद्योग 
(ग) समुद्र आधारित उद्योग 
(घ) उपर्युक्त सभी। 
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी। 

प्रश्न 2. 
निम्न में से कौनसा उद्योग कुटीर उद्योग है-
(क) टोकरी बनाना 
(ख) मिट्टी के बर्तन बनाना 
(ग) लकड़ी के खिलौने बनाना 
(घ) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी।

प्रश्न 3. 
जिन उद्योगों का स्वामित्व एवं संचालन सरकार द्वारा किया जाता है, उन्हें कहा जाता है-
(क) सार्वजनिक उद्योग 
(ख) निजी उद्योग 
(ग) संयुक्त क्षेत्र के उद्योग 
(घ) सहकारी क्षेत्र के उद्योग। 
उत्तर:
(क) सार्वजनिक उद्योग 

प्रश्न 4. 
हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड है-
(क) सार्वजनिक उपक्रम 
(ख) निजी उपक्रम 
(ग) विदेशी उपक्रम 
(घ) संयुक्त क्षेत्र का उपक्रम। 
उत्तर:
(क) सार्वजनिक उपक्रम 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 उद्योग

प्रश्न 5. 
सुधा डेयरी है-
(क) सार्वजनिक उपक्रम 
(ख) विदेशी उपक्रम 
(ग) सहकारी उपक्रम 
(घ) संयुक्त क्षेत्र का उपक्रम।
उत्तर:
(ग) सहकारी उपक्रम 

प्रश्न 6. 
उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करने वाला कारक है-
(क) परिवहन 
(ख) कच्चा माल 
(ग) श्रम
(घ) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी।

प्रश्न 7. 
भारत में औद्योगिक प्रदेश है-
(क) अहमदाबाद-बड़ोदरा प्रदेश 
(ख) गुड़गाँव-दिल्ली-मेरठ प्रदेश 
(ग) विशाखापट्टनम-गुंटूर प्रदेश 
(घ) उपर्युक्त सभी। 
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी। 

प्रश्न 8. 
भारत का महत्त्वपूर्ण इस्पात उत्पादक केन्द्र है-
(क) भिलाई 
(ख) दुर्गापुर 
(ग) जमशेदपुर 
(घ) उपर्युक्त सभी। 
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी।

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 उद्योग

प्रश्न 9. 
टाटा आयरन एंड स्टील कम्पनी (टिस्को) की शुरुआत की गई-
(क) 1901 में 
(ख) 1907 में 
(ग) 1917 में 
(घ) 1927 में।
उत्तर:
(ख) 1907 में 

प्रश्न 10. 
मानवनिर्मित रेशों में सम्मिलित है-
(क) नाइलॉन 
(ख) पॉलिएस्टर 
(ग) ऐक्रिलिक 
(घ) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी।

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

1. ............ में कच्चे माल को लोगों के लिए अधिक मूल्य के उत्पादों के रूप में परिवर्तित किया जाता है। 
2. ............. आधारित उद्योग में सागरों और महासागरों से प्राप्त उत्पादों का उपयोग कच्चे माल के रूप में करते हैं। 
3. .............. उद्योग में वनों से प्राप्त उत्पाद का उपयोग कच्चे माल के रूप में किया जाता है। 
4. उभरते हुए उद्योग ............ के नाम से भी जाने जाते हैं। 
5. .............. को प्रायः 'भारत का मानचेस्टर' कहा जाता है। 
उत्तर:
1. विनिर्माण 
2. समुद्र 
3. वन आधारित 
4. सनराइज उद्योग 
5. अहमदाबाद। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 उद्योग

सही या गलत बताइए-

1. डेयरी उत्पाद एवं चर्म उद्योग कृषि आधारित उद्योग के उदाहरण हैं। 
2. रेशम बुनाई तथा खाद्य प्रक्रमण उद्योग वृहत् आकार के उद्योग हैं। 
3. औद्योगिक तन्त्र में निवेश, प्रक्रम और निर्गत शामिल हैं। 
4. लौह-इस्पात उद्योग एक नया उभरता उद्योग है। 
5. ओसाका 'भारत का मानचेस्टर' के नाम से भी जाना जाता है। 
उत्तर:
1. सही 
2. गलत 
3. सही 
4. गलत 
5. गलत

सही मिलान कीजिए-

(अ)

(ब) 

जेट एयरवेज

सार्वजनिक क्षेत्र

हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लि.

निजी क्षेत्र 

मारुति उद्योग लि.

सहकारी उपक्रम

सुधा डेयरी

संयुक्त क्षेत्र

उत्तर:

(अ)

(ब) 

जेट एयरवेज

निजी क्षेत्र 

हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लि.

सार्वजनिक क्षेत्र

मारुति उद्योग लि.

संयुक्त क्षेत्र

सुधा डेयरी

सहकारी उपक्रम 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 उद्योग

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
कच्चे माल के उपयोग के आधार पर उद्योगों के वर्गीकरण को स्पष्ट करें। 
उत्तर:
कच्चे माल के उपयोग के आधार पर उद्योगों को कृषि आधारित, खनिज आधारित, समुद्र आधारित और वन आधारित उद्योगों में बाँटा जाता है। 

प्रश्न 2. 
किन्हीं दो वन आधारित उद्योगों के नाम बताइये। 
उत्तर:

  • लुगदी एवं कागज उद्योग 
  • फर्नीचर उद्योग। 

प्रश्न 3. 
सहकारी क्षेत्र के उद्योग से क्या अभिप्राय है? 
उत्तर:
सहकारी क्षेत्र के उद्योगों का स्वामित्व और संचालन कच्चे माल के उत्पादकों या पूर्तिकारों, कामगारों अथवा दोनों द्वारा होता है।

प्रश्न 4. 
औद्योगिक प्रदेश का विकास कब होता है? 
उत्तर:
औद्योगिक प्रदेश का विकास तब होता है जब कई तरह के उद्योग एक-दूसरे के निकट स्थित होते हैं और वे अपनी निकटता के लाभ आपस में बाँटते हैं। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 उद्योग

प्रश्न 5. 
प्रगलन का क्या तात्पर्य है? 
उत्तर:
प्रगलन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें धातुओं को उसके अयस्कों द्वारा गलनांक बिन्दु से अधिक तपाकर निष्कर्षित किया जाता है। 

प्रश्न 6. 
विश्व के कोई दो प्रमुख उद्योगों के नाम बताइए। 
उत्तर:

  • लोहा-इस्पात उद्योग 
  • सूती वस्त्र उद्योग। 

प्रश्न 7. 
सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के कोई दो प्रमुख केन्द्रों के नाम बताइए।
उत्तर:

  • कैलिफोर्निया की सिलिकॉन घाटी 
  • भारत में बंगलौर प्रदेश। 

प्रश्न 8. 
सनराइज़ उद्योग किसे कहते हैं? 
उत्तर:
उभरते हुए उद्योगों को सनराइज उद्योग कहा जाता है, जैसे-सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य लाभ, सत्कार तथा ज्ञान से संबंधित उद्योग आदि। 

प्रश्न 9. 
स्वतन्त्रता प्राप्ति से पूर्व भारत में स्थापित एकमात्र इस्पात कारखाने का नाम बताइए।
उत्तर:
टाटा आयरन एंड स्टील कम्पनी (टिस्को), जमशेदपुर। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 उद्योग

प्रश्न 10. 
जापान के किस वस्त्र निर्माण केन्द्र को 'जापान का मानचेस्टर' कहा जाता है? 
उत्तर:
जापान के ओसाका को 'जापान का मानचेस्टर' कहा जाता है। 

प्रश्न 11. 
टेक्सटाइल शब्द की उत्पत्ति के बारे में बताइये। 
उत्तर:
टेक्सटाइल शब्द की उत्पत्ति लैटिन के 'टेक्सियरे' शब्द से हुई है जिसका अर्थ बुनना होता है। 

प्रश्न 12. 
देश के प्रथम वस्त्र उद्योग की स्थापना कब एवं कहाँ हुई थी? 
उत्तर:
देश के प्रथम वस्त्र उद्योग की स्थापना 1818 ई. में कोलकाता के समीप फोर्ट गैलेस्टर में हुई थी लेकिन कुछ समय बाद यह बन्द हो गया था। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
कच्चे माल के उपयोग के आधार पर उद्योगों के विभिन्न प्रकारों को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
कच्चे माल के उपयोग के आधार पर उद्योगों को चार भागों में बाँटा जाता है-

  • कृषि आधारित उद्योग-ये उद्योग कच्चे माल के रूप में वनस्पति और जन्तु आधारित उत्पादों का उपयोग करते हैं। 
  • खनिज आधारित उद्योग-ये उद्योग कच्चे माल के रूप में खनिज अयस्कों का उपयोग करते हैं। 
  • समुद्र आधारित उद्योग-ये उद्योग सागरों और महासागरों से प्राप्त उत्पादों का उपयोग कच्चे माल के रूप में करते हैं। 
  • वन आधारित उद्योग-ये उद्योग वनों से प्राप्त उत्पाद का उपयोग कच्चे माल के रूप में करते हैं। 

प्रश्न 2. 
आकार के आधार पर उद्योगों के वर्गीकरण को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
आकार के आधार पर उद्योगों को दो भागों में विभाजित किया जाता है-

  • लघु आकार के उद्योग-लघु आकार के उद्योगों में कम पूँजी तथा प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाता है तथा उत्पादन की मात्रा भी कम होती है। उदाहरण के लिए, रेशम बुनाई और खाद्य प्रक्रमण उद्योग। 
  • बृहत् आकार के उद्योग-इन उद्योगों में अधिक पूँजी तथा उच्चस्तरीय प्रौद्योगिकी की सहायता से भारी मात्रा में उत्पादन किया जाता है। जैसे-इस्पात उद्योग और ऑटोमोबाइल उद्योग। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 उद्योग

प्रश्न 3. 
स्वामित्व के आधार पर उद्योगों के वर्गीकरण को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
स्वामित्व के आधार पर उद्योगों को निम्न चार भागों में बाँटा जा सकता है-

  • निजी क्षेत्र के उद्योग-इन उद्योगों का स्वामित्व तथा संचालन या तो एक व्यक्ति द्वारा या व्यक्तियों के समूह द्वारा किया जाता है। 
  • सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग-इन उद्योगों का स्वामित्व तथा संचालन सरकार के हाथ में होता है। 
  • संयुक्त क्षेत्र के उद्योग-इन उद्योगों का स्वामित्व तथा संचालन सरकार एवं निजी उद्योगपतियों दोनों के हाथ में होता है। 
  • सहकारी क्षेत्र के उद्योग-इन उद्योगों का स्वामित्व और संचालन कच्चे माल के उत्पादकों या पूर्तिकारों, कामगारों अथवा दोनों द्वारा होता है। 

प्रश्न 4. 
उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले कारकों पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। 
उत्तर:
उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों में संचार, परिवहन, भूमि, विद्युत, कच्चा माल, श्रम, पूँजी, बाजार, जल आदि को शामिल किया जाता है। उद्योग उन्हीं स्थानों पर केन्द्रित होते हैं जहाँ इनमें से कुछ या ये सभी कारक आसानी से उपलब्ध होते हैं। कभी-कभी सरकार कम दाम पर विद्युत उपलब्धता, कम परिवहन लागत तथा आधारभूत संरचना जैसे प्रोत्साहन प्रदान करती है ताकि पिछड़े क्षेत्रों में उद्योगों का विकास हो सके। 

प्रश्न 5. 
औद्योगिक तन्त्र पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। 
उत्तर:
औद्योगिक तन्त्र में निवेश, प्रक्रम और निर्गत शामिल हैं। निवेश में कच्चे माल, श्रम और भूमि की लागत, जल, परिवहन, विद्युत और अन्य आधारभूत संरचना शामिल हैं। प्रक्रम में कई तरह के क्रियाकलाप शामिल हैं जो कच्चे माल को परिष्कृत माल में परिवर्तित करते हैं। निर्गत अन्तिम उत्पाद और इससे अर्जित आय है। उदाहरण के लिए, सूती वस्त्र उद्योग के सन्दर्भ में कपास, मानव श्रम, कारखाना और परिवहन लागत निवेश हो सकते हैं; प्रक्रमों में ओटाई. कटाई, बुनाई, रंगाई और छपाई शामिल हैं तथा उससे निर्मित शर्ट-पेन्ट उत्पादन. हैं। 

प्रश्न 6. 
उद्योगों में जोखिम कम करने के उपाय बताइये। 
उत्तर:
उद्योगों में जोखिम कम करने के उपाय निम्नलिखित हैं-

  • घने बसे आवासीय क्षेत्रों को औद्योगिक क्षेत्रों से अलग दूर रखा जाना चाहिए। 
  • उद्योगों के समीप बसने वाले लोगों को दुर्घटना होने की स्थिति में विषैले एवं खतरनाक पदार्थों के संग्रहण और उनके सम्भव प्रभावों का ज्ञान होना चाहिए। 
  • आग की चेतावनी और अग्निशमन की व्यवस्था को उन्नत किया जाना चाहिए।
  • विषैले पदार्थों के भण्डारण क्षमता की सीमा निर्धारित होनी चाहिए। 
  • उद्योगों में प्रदूषण नियन्त्रण के उपायों को उन्नत किया जाना चाहिए। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 उद्योग

प्रश्न 7. 
सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। 
उत्तर:
सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग वर्तमान युग का एक उभरता हुआ उद्योग है। यह सनराइज उद्योग के नाम से भी जाना जाता है। सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के प्रमुख केन्द्रों में कैलिफोर्निया की सिलिकॉन घाटी तथा भारत का बंगलौर शहर है। 

प्रश्न 8. 
औद्योगिक प्रदेश पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। 
उत्तर:
औद्योगिक प्रदेश का विकास तब होता है जब कई तरह के उद्योग एक-दूसरे के निकट होते हैं और वे अपनी निकटता के लाभ आपस में बाँटते हैं। विश्व के प्रमुख औद्योगिक प्रदेश पूर्वोत्तर अमेरिका, पश्चिमी और मध्य यूरोप, पूर्वी यूरोप और पूर्वी एशिया हैं। मुख्य औद्योगिक प्रदेश अधिकांशतः शीतोष्ण कटिबन्धीय क्षेत्रों, समुद्री पत्तनों के समीप और विशेष तौर पर कोयला क्षेत्रों के निकट स्थित होते हैं। 

प्रश्न 9. 
ग्रेट लेक्स के बारे में आप क्या जानते हैं? 
उत्तर:
ग्रेट लेक्स उत्तरी अमेरिका में स्थित है। इसमें पाँच झीलें शामिल हैं, जिनके नाम हैं-
(i) सुपीरियर (ii) ह्यूरन (iii) ओंटारियो (iv) मिशीगन (v) ईरी। इन पाँचों झीलों में से सुपीरियर झील सबसे बड़ी है जो अन्य की तुलना में उच्च ऊर्ध्वप्रवाह पर स्थित है। 

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
उद्योग किसे कहते हैं? उद्योगों के विभिन्न प्रकारों को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
उद्योग-उद्योग का सम्बन्ध उन समस्त आर्थिक गतिविधियों से है जो कि वस्तुओं के उत्पादन, खनिजों के निष्कर्षण अथवा सेवाओं की व्यवस्था से सम्बन्धित हैं। उद्योगों का वर्गीकरणउद्योगों का वर्गीकरण कच्चा माल, आकार तथा स्वामित्व के आधार पर किया जा सकता है जिसका विस्तृत विवरण निम्न प्रकार है-
(क) कच्चे माल के उपयोम के आधार पर उद्योगकच्चे माल के उपयोग के आधार पर उद्योगों को निम्न चार भागों में विभाजित किया जा सकता है.- 

  • कृषि आधारित उद्योग-ये वे उद्योग हैं जो कच्चे माल के रूप में वनस्पति और जन्तु आधारित उत्पादों का उपयोग करते हैं, जैसे-डेयरी उद्योग एवं सूती वस्त्र उद्योग।
  • खनिज आधारित उद्योग-ये वे उद्योग हैं जो खनिज अयस्कों का उपयोग कच्चे माल के रूप में करते हैं, जैसेलौह-इस्पात उद्योग। 
  • समुद्र आधारित उद्योग-इन उद्योगों में सागरों और महासागरों से प्राप्त उत्पादों का उपयोग कच्चे माल के रूप में किया जाता है, जैसे-मत्स्य तेल उद्योग। 
  • वन आधारित उद्योग-ये वनों से प्राप्त उत्पाद का उपयोग कच्चे माल के रूप में करते हैं, जैसे-लुगदी एवं कागज उद्योग।

(ख) आकार के आधार पर उद्योग-उद्योग के आकार का तात्पर्य निवेश की गई पूँजी की राशि, नियोजित लोगों की संख्या और उत्पादन की मात्रा से है। आकार के आधार पर उद्योगों को दो भागों में बाँटा गया है-

  • लघु आकार के उद्योग-ये वे उद्योग हैं जिनमें कम पूँजी की आवश्यकता होती है तथा प्रौद्योगिकी का भी कम उपयोग किया जाता है। इन उद्योगों से कम मात्रा में उत्पादन किया जाता है। 
  • बृहत् आकार के उद्योग-बृहत् आकार के उद्योग में अधिक पूँजी एवं उच्चस्तरीय तकनीकों का उपयोग किया जाता है तथा बड़ी मात्रा में उत्पादन किया जाता है। 

(ग) स्वामित्व के आधार पर उद्योग-स्वामित्व के आधार पर उद्योगों को निम्न चार भागों में विभाजित किया जाता है-

  • निजी क्षेत्र के उद्योग-निजी क्षेत्र के उद्योग वे हैं जिनका स्वामित्व और संचालन या तो एक व्यक्ति द्वारा या व्यक्तियों के समूह द्वारा किया जाता है। 
  • सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग-ये वे उद्योग हैं जिनका स्वामित्व एवं संचालन सरकार के द्वारा किया जाता है। 
  • संयुक्त क्षेत्र के उद्योग-संयुक्त क्षेत्र के उद्योगों का संचालन एवं स्वामित्व राज्यों और व्यक्तियों अथवा व्यक्तियों के समूह द्वारा होता है, जैसे-मारुति उद्योग लिमिटेड। 
  • सहकारी क्षेत्र के उद्योग-इन उद्योगों का स्वामित्व और संचालन कच्चे माल के उत्पादकों या पूर्तिकारों, कामगारों अथवा दोनों द्वारा होता है, जैसे-आनन्द मिल्क यूनियन लिमिटेड। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 उद्योग

प्रश्न 2. 
लोहा-इस्पात उद्योग का वर्णन करते हुए विश्व के किन्हीं दो लोहा-इस्पात नगरों का वर्णन कीजिए।
अथवा 
लोहा-इस्पात उद्योग पर लेख लिखिए। 
उत्तर:
लोहा-इस्पात उद्योग 
लोहा-इस्पात उद्योग एक महत्त्वपूर्ण उद्योग है। इस उद्योग के बिना अन्य उद्योगों का विकास सम्भव नहीं है अतः इस उद्योग को आधुनिक उद्योगों का मेरुदण्ड कहा जाता है। लौह-अयस्क से कई चरणों में इस्पात का निर्माण होता है। इस्पात को मिलाकर कई मिश्र धातुओं का निर्माण किया जाता है। लोहा-इस्पात उद्योग विश्व में जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जापान और रूस में स्थापित है। अधिकांश वस्तुएँ जो हम प्रयोग में लेते हैं वे प्रायः इस्पात से ही बनी होती हैं, जैसे-मशीनें, औजार, उपकरण, जहाज, रेल इत्यादि। 

सन् 1800 से पहले लोहा-इस्पात उद्योग वहीं स्थापित किया जाता था जहाँ कच्चा माल समीप मिलता हो तथा शक्ति साधनों की आपूर्ति हो। 1950 के बाद यह उद्योग बंदरगाह के समीप स्थापित हुआ ताकि लौह खनिज बाहर से आयात किया जा सके। भारत में लोहा और इस्पात उद्योग को कच्चे माल, सस्ता श्रम, परिवहन और बाजार का लाभ मिलता है। प्रमुख इस्पात केन्द्र भिलाई, दुर्गापुर, बर्नपुर, जमशेदपुर, राउरकेला और बोकारो हैं जो पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ राज्यों में स्थापित हैं। अन्य प्रमुख केन्द्र हैं-भद्रावती, विजयनगर (कर्नाटक), विशाखापट्टनम (आन्ध्र प्रदेश), सलेम (तमिलनाडु)। 

टाटा लोहा और इस्पात उद्योग (टिस्को), जमशेदपुर (TISCO)-1947 से पहले भारत में केवल टाटा आयरन एंड स्टील कम्पनी (टिस्को) स्थापित थी। यह निजी क्षेत्र में थी। यह कम्पनी 1907 में साकची में स्थापित की गई। यह स्वर्णरेखा और खरकाई नदियों के संगम पर झारखंड में स्थित है। भौगोलिक दृष्टि से जमशेदपुर देश में सबसे प्रमुख इस्पात केन्द्र है और सबसे अधिक सुविधाजनक स्थिति में है। जमशेदपुर में लोहा-इस्पात उद्योग के बाद कई और उद्योग स्थापित हो गये हैं जो रसायन, लोकोमोटिव, पुर्जे, कृषि उपकरण आदि का निर्माण करते हैं। 

पिट्सबर्ग-यह संयुक्त राज्य अमेरिका का महत्त्वपूर्ण इस्पात केन्द्र हैं। इसे भी अपनी स्थिति का लाभ पहुँचता है। कुछ कच्चा माल जैसे कोयला समीप ही मिलता है। लौहअयस्क 1500 कि.मी. दूर मिनिसोटा से मँगाया जाता है। पिट्सबर्ग क्षेत्र में इस्पात मिलों के अतिरिक्त अन्य कई उद्योग भी स्थापित हैं जिनमें कच्चे माल के रूप में इस्पात का प्रयोग किया जाता है।

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 5 उद्योग

प्रश्न 3. 
सूती वस्त्र उद्योग का वर्णन कीजिए तथा विश्व के कोई दो सूती वस्त्र निर्माता नगरों का उल्लेख कीजिए।
अथवा 
सूती वस्त्र उद्योग पर एक लेख लिखिए। 
उत्तर:
सूती वस्त्र उद्योग-कपड़े के लिए धागा बनाना एक प्राचीन कला है। सूती, ऊनी, रेशम, जूट, पटसन का प्रयोग कपड़ा बनाने में होता आया है। वस्त्र उद्योग को उसमें प्रयोग होने वाले धागे के आधार पर विभाजित कर सकते हैं । वस्त्र उद्योग के लिये धागा कच्चा माल होता है। मानवकृत धागा नाइलॉन, पोलिएस्टर और रेयॉन आदि हैं। 

सूती वस्त्र उद्योग सबसे पुराना और विस्तृत पैमाने पर फैला उद्योग है। औद्योगिक क्रान्ति तक सूती कपड़ा हाथ से बनाया जाता था। आज भारत, चीन, जापान और यू.एस.ए. प्रमुख वस्त्र. उद्योग केन्द्र हैं। 

भारत प्राचीन समय में ढाका की मलमल के लिये प्रसिद्ध था। पहली सफल आधुनिक वस्त्र मिल मुम्बई में 1854 में स्थापित हुई थी। वास्तव में यह उद्योग महाराष्ट्र और गुजरात में अधिक फला-फूला; क्योंकि यहाँ इसके लिये अनुकूल जलवायु मिली। आज यह उद्योग कोयंबटूर, कानपुर, चेन्नई, अहमदाबाद, मुम्बई, कोलकाता, लुधियाना, पांडिचेरी तथा पानीपत में स्थापित है। 

अहमदाबाद-यह नगर गुजरात में साबरमती नदी के किनारे स्थित है। यहाँ पर पहली मिल 1859 में स्थापित हुई और यह शीघ्र ही भारत का दूसरा बड़ा केन्द्र बन गया। अहमदाबाद को भारत का मानचेस्टर कहा जाता है क्योंकि यहाँ इस उद्योग के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ मिलती हैं। 

लेकिन अब अहमदाबाद वस्त्र उद्योग के समक्ष कुछ समस्याएँ उत्पन्न हो गई हैं। इसलिए बहुत से सूती वस्त्र उद्योग बन्द हो गये हैं। 

ओसाका-ओसाका जापान का प्रमुख वस्त्र उद्योग केन्द्र है। इसे जापान का मानचेस्टर कहते हैं। इस उद्योग के यहाँ विकसित होने के कई कारण हैं। यहाँ की आर्द्र जलवायु इस उद्योग के लिए बहुत अनुकूल है। योडो नदी से पानी मिल जाता है। कपास मिस्त्र, भारत, चीन और यू.एस.ए. से आयात की जाती है। तैयार माल अधिकतर निर्यात कर दिया जाता है।

admin_rbse
Last Updated on June 3, 2022, 5:48 p.m.
Published June 2, 2022