RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 संसाधन

Rajasthan Board RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 संसाधन Important Questions and Answers. 

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 8. Students can also read RBSE Class 8 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 8 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these class 8 history chapter 6 questions and answers in hindi and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 संसाधन

बहुचयनात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
निम्न में से कौनसा संसाधन है-
(क) वायु 
(ख) जल 
(ग) खाद्य पदार्थ 
(घ) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी 

प्रश्न 2. 
संसाधनों के सम्बन्ध में सत्य कथन है-
(क) संसाधन उपयोगी होते हैं 
(ख) संसाधन मूल्यवान होते हैं 
(ग) संसाधन आवश्यकताओं को सन्तुष्ट करते हैं 
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 3. 
प्राकृतिक संसाधनों में सम्मिलित है-
(क) जल 
(ख) मृदा 
(ग) खनिज
(घ) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी 

प्रश्न 4. 
निम्न में से कौनसा नवीकरणीय संसाधन है-
(क) मशीनें
(ख) सौर ऊर्जा 
(ग) कोयला
(घ) पेट्रोलियम 
उत्तर:
(ख) सौर ऊर्जा 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 संसाधन

प्रश्न 5. 
निम्न में से कौनसा अनवीकरणीय संसाधन है-
(क) कोयला 
(ख) पैट्रोलियम 
(ग) प्राकृतिक गैस 
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 6. 
निम्न में संसाधन संरक्षण का तरीका कौनसा है-
(क) वस्तुओं का खूब उपयोग 
(ख) वस्तुओं का पुनः चक्रण
(ग) वस्तुओं का एक बार ही उपयोग करना 
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ख) वस्तुओं का पुनः चक्रण

प्रश्न 7. 
प्राकृतिक संसाधनों का वितरण निम्न में से किस कारक पर निर्भर करता है-
(क) भू-भाग 
(ख) जलवायु
(ग) ऊँचाई
(घ) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी 

प्रश्न 8. 
मानव निर्मित संसाधनों में सम्मिलित है-
(क) पुल
(ख) सड़क
(ग) मशीन
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 संसाधन

रिक्त स्थानों की पर्ति करें-

1. एक वस्तु अथवा पदार्थ की ............. उसे एक संसाधन बनाती है। 
2. जो संसाधन प्रकृति से प्राप्त होते हैं और अधिक संशोधन के बिना उपयोग में लाए जाते हैं, ............. कहलाते हैं। 
3. वे संसाधन जो शीघ्रता से नवीकृत अथवा पुनः पूरित हो जाते हैं, ............. संसाधन कहलाते हैं। 
4. संसाधनों का उपयोग करने की आवश्यकता और भविष्य के लिए उनके संरक्षण में सन्तुलन बनाए रखना, ............... विकास कहलाता है। 
उत्तर:
1. उपयोगिता 
2. प्राकृतिक 
3. नवीकरणीय 
4. सततपोषणीय। 

सही या गलत बताइए-

1. सभी संसाधन मूल्यवान होते हैं। 
2. मनुष्य स्वयं में कोई संसाधन नहीं है। 
3. पुल, सड़क, मशीन आदि प्राकृतिक संसाधन हैं। 
4. सौर और पवन ऊर्जा नवीकरणीय संसाधन हैं। 
5. सभी नवीकरणीय संसाधनों के उपयोग सततपोषणीय होने चाहिए। 
उत्तर:
1. सही 
2. गलत 
3. गलत 
4. सही 
5. सही। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 संसाधन

सही मिलान कीजिए-

(अ)

(ब)  

असीमित संसाधन

सड़क 

मानव निर्मित संसाधन

मनुष्य

प्राकृतिक संसाधन

सौर ऊर्जा

मानव संसाधन

खनिज 

उत्तर:

(अ)

(ब)  

असीमित संसाधन

सौर ऊर्जा 

मानव निर्मित संसाधन

सड़क 

प्राकृतिक संसाधन

खनिज

मानव संसाधन

मनुष्य 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
संसाधन से आप क्या समझते हैं? 
उत्तर:
प्रत्येक वस्तु जिसका उपयोग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जा सकता है, वह संसाधन है। 

प्रश्न 2. 
ऐसे कोई दो संसाधनों का उदाहरण दीजिए जिनका कोई आर्थिक मूल्य नहीं होता है। 
उत्तर:

  • स्वच्छ वातावरण 
  • एक झील का मनोरम दृश्य।

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 संसाधन

प्रश्न 3. 
पेटेन्ट का क्या तात्पर्य है? 
उत्तर:
पेटेन्ट का तात्पर्य किसी विचार अथवा आविष्कार पर एकमात्र अधिकार से है। 

प्रश्न 4. 
प्रौद्योगिकी का क्या अर्थ है? 
उत्तर:
किसी कौशल करने अथवा वस्तु बनाने में नवीनतम ज्ञान का अनुप्रयोग प्रौद्योगिकी है। 

प्रश्न 5. 
संसाधनों के प्रकारों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  • प्राकृतिक संसाधन, 
  • मानव निर्मित संसाधन, 
  • मानव संसाधन। 

प्रश्न 6. 
प्राकृतिक संसाधनों से आप क्या समझते हैं? 
उत्तर:
वे संसाधन जो प्रकृति से प्राप्त होते हैं और अधिक संशोधन के बिना उपयोग में लाए जाते हैं, प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं। 

प्रश्न 7. 
प्राकृतिक संसाधनों को विस्तृत रूप से कितने भागों में विभाजित किया जा सकता है? 
उत्तर:
दो भागों में-

  • नवीकरणीय संसाधन 
  • अनवीकरणीय संसाधन। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 संसाधन

प्रश्न 8. 
प्राकृतिक संसाधनों का वितरण किन कारकों पर निर्भर करता है? 
उत्तर:
प्राकृतिक संसाधनों का वितरण भू-भाग, जलवायु, ऊँचाई जैसे अनेक भौतिक कारकों पर निर्भर करता है। 

प्रश्न 9. 
सततपोषणीय विकास किसे कहते हैं?
उत्तर:
संसाधनों का उपयोग करने की आवश्यकता और भविष्य के लिए उनके संरक्षण में सन्तुलन बनाए रखना, सततपोषणीय विकास कहलाता है। 

प्रश्न 10. 
सततपोषणीय विकास के कोई दो सिद्धान्त बताइए। 
उत्तर:

  • जीवन के सभी रूपों का आदर और देखभाल करनी चाहिए। 
  • मानव जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना चाहिए। 

प्रश्न 11. 
संसाधन संरक्षण के तरीके बताइये। 
उत्तर:

  • उपयोग को कम करना 
  • वस्तुओं का पुनः चक्रण करना
  • वस्तुओं का पुनः उपयोग करना। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 संसाधन

प्रश्न 12. 
मानव संसाधन विकास किसे कहते हैं? 
उत्तर:
अधिक संसाधनों के निर्माण में समर्थ होने के लिए लोगों के कौशल में सुधार करना मानव संसाधन विकास कहलाता है। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
संसाधन से आपका क्या अभिप्राय है? एक वस्तु अथवा पदार्थ संसाधन कब बनता है? 
उत्तर:
हमारे जीवन में अनेक पदार्थ हैं जो हमारे लिए उपयोगी होते हैं। प्रत्येक वस्तु अथवा पदार्थ जिसका उपयोग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाता है, संसाधन कहलाता है। उदाहरण के लिए हवा, पानी, खाद्य पदार्थ, बर्तन, कपड़े, वाहन आदि सभी संसाधन होते हैं । एक वस्तु अथवा पदार्थ की उपयोगिता अथवा प्रयोज्यता उसे एक संसाधन बनाती है। कुछ संसाधनों का आर्थिक मूल्य होता है, जबकि कुछ संसाधनों का आर्थिक मूल्य नहीं होता है किन्तु फिर भी वे हमारे लिए उपयोगी होते हैं। 

प्रश्न 2. 
नवीकरणीय तथा अनवीकरणीय संसाधनों में अन्तर स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
नवीकरणीय संसाधन-नवीकरणीय संसाधन वे संसाधन होते हैं जो शीघ्रता से नवीकृत अथवा पुनः पूरित हो जाते हैं। प्रायः नवीकरणीय संसाधन असीमित मात्रा में होते हैं, जैसे-हवा, सूर्य का प्रकाश आदि। अनवीकरणीय संसाधन-अनवीकरणीय संसाधन वे संसाधन हैं जिनका भण्डार सीमित है। भण्डार एक बार समाप्त होने के बाद उनके नवीकृत अथवा पुनः पूरित होने में हजारों वर्ष लग सकते हैं, जैसे-कोयला, पैट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि। 

प्रश्न 3. 
संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
संसाधन कई प्रकार के होते हैं जिनमें से अधिकांश संसाधन ऐसे होते हैं जिनकी मात्रा सीमित होती है तथा जिन्हें पुनः पूरित होने में वर्षों लग जाते हैं। यदि विभिन्न संसाधनों का अत्यधिक तथा अनावश्यक उपयोग किया जाएगा तो वे समाप्त हो जाएंगे तथा भावी पीढ़ी के सम्मुख अनेक समस्याएँ उत्पन्न हो जाएँगी। उदाहरण के लिए, जल असीमित संसाधन प्रतीत होता है किन्तु कई जगह जल संकट उत्पन्न हो गया है। अतः संसाधनों का संरक्षण अति आवश्यक है। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 संसाधन

प्रश्न 4. 
मानव निर्मित संसाधन से आप क्या समझते हैं? 
उत्तर:
कभी-कभी प्राकृतिक पदार्थ तब संसाधन बन जाते हैं जब व्यक्तियों द्वारा उनका मूल स्वरूप बदल दिया जाता है। लौह-अयस्क उस समय तक संसाधन नहीं था जब तक लोगों ने उससे लोहा बनाना नहीं सीखा था। लोग प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग पुल, सड़क, मशीन और वाहन बनाने में करते हैं जो मानव निर्मित संसाधन के नाम से जाने जाते हैं। प्रौद्योगिकी भी एक मानव निर्मित संसाधन है।

प्रश्न 5. 
सततपोषणीय विकास के प्रमुख सिद्धान्त क्या हैं? 
उत्तर:
सततपोषणीय विकास के लिए कुछ प्रमुख सिद्धान्त निम्न प्रकार हैं-
(क) जीवन के सभी रूपों का आदर और देखभाल करना। 
(ख) मानव जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना।
(ग) पृथ्वी की जीवन शक्ति और विविधता का संरक्षण करना। 
(घ) प्राकृतिक संसाधनों के ह्रास को कम से कम करना। 
(ङ) पर्यावरण के प्रति व्यक्तिगत व्यवहार और अभ्यास में परिवर्तन करना। 
(च) समुदायों को अपने पर्यावरण की देखभाल करने योग्य बनाना। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 संसाधन

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
प्राकृतिक संसाधन से आप क्या समझते हैं? संसाधन के वर्गीकरण को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
प्राकृतिक संसाधन-वे संसाधन जो हमें प्रकृति से प्राप्त होते हैं और अधिक संशोधन के बिना उपयोग में लाए जाते हैं, प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं। उदाहरण के लिए, पानी, हवा, मृदा, खनिज, वन आदि सभी प्राकृतिक संसाधन हैं। 

संसाधनों का वर्गीकरण-सामान्यतः संसाधनों को तीन भागों में बाँटा जा सकता है-प्राकृतिक, मानव निर्मित तथा मानव -संसाधन। इनका विस्तृत वर्णन निम्न प्रकार है-
(1) प्राकृतिक संसाधन-ये वे संसाधन होते हैं जिन्हें हम प्रकृति से प्राप्त करते हैं तथा बिना अधिक संशोधन के उपयोग में लेते हैं। प्राकृतिक संसाधनों को निम्न वर्गों में बाँटा जा सकता है- 
(i) नवीकरणीय संसाधन-नवीकरणीय संसाधन वे प्राकृतिक संसाधन हैं जो शीघ्रता से नवीकृत अथवा पुनः पूरित हो जाते हैं, प्रायः इनकी मात्रा असीमित होती है। 
(ii) अनवीकरणीय संसाधन-अनवीकरणीय संसाधन वे संसाधन हैं जिनका भण्डार सीमित है तथा उनके पुनः पूरित अथवा नवीकृत होने में हजारों वर्ष लग जाते हैं। 

(2) मानव निर्मित संसाधन-लोग प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग पुल, सड़क, मशीन और वाहन बनाने में करते हैं जो मानव निर्मित संसाधन के नाम से जाने जाते हैं। 
(3) मानव संसाधन-मनुष्य भी सबसे महत्त्वपूर्ण संसाधन है। यह अन्य सभी संसाधनों का अपनी शारीरिक एवं मानसिक क्षमता से कुशल उपयोग करता है। अधिक संसाधनों के निर्माण में समर्थ होने के लिए लोगों के कौशल में सुधार करना मानव संसाधन विकास कहलाता है।

admin_rbse
Last Updated on June 2, 2022, 1:42 p.m.
Published June 1, 2022