RBSE Class 8 Social Science Important Questions Civics Chapter 7 हाशियाकरण की समझ

Rajasthan Board RBSE Class 8 Social Science Important Questions Civics Chapter 7 हाशियाकरण की समझ Important Questions and Answers. 

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 8. Students can also read RBSE Class 8 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 8 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these class 8 history chapter 6 questions and answers in hindi and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Civics Chapter 7 हाशियाकरण की समझ

बहुचयनात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
सामाजिक रूप से हाशियायी समुदाय की विशेषता है-
(अ) धनी होने का एहसास 
(ब) राजनीतिक रूप से ताकतवर होने का एहसास 
(स) अधिक शिक्षित होने का एहसास
(द) शक्तिहीनता और पराजय का एहसास 
उत्तर:
(द) शक्तिहीनता और पराजय का एहसास

प्रश्न 2. 
निम्न में से कौनसा समुदाय भारत में हाशिये पर है-
(अ) हिन्दू समुदाय 
(ब) सिक्ख समुदाय 
(स) ईसाई समुदाय 
(द) मुस्लिम समुदाय 
उत्तर:
(द) मुस्लिम समुदाय 

प्रश्न 3. 
आदिवासी समूह औरों से बिल्कुल अलग दिखाई देता है क्योंकि-
(अ) उनके भीतर ऊँच-नीच का फर्क बहुत कम होता है। 
(ब) उनके भीतर ऊँच-नीच का फर्क बहुत अधिक होता है।
(स) वे ईसाई धर्म को ही मानने वाले होते हैं। 
(द) वे अंग्रेजी भाषा पर अपना अधिकार रखते हैं। 
उत्तर:
(अ) उनके भीतर ऊँच-नीच का फर्क बहुत कम होता है।

प्रश्न 4. 
खनन और खनन परियोजनाओं के कारण विस्थापित होने वालों में आदिवासियों का प्रतिशत है-
(अ) दस 
(ब) बीस 
(स) पचास
(द) सत्तर
उत्तर:
(स) पचास

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Civics Chapter 7 हाशियाकरण की समझ

प्रश्न 5. 
अल्पसंख्यक की अवधारणा का सम्बन्ध है-
(अ) बाकी जनसंख्या की तुलना में कम जनसंख्या का होना 
(ब) सत्ता और संसाधनों तक कम पहुँच का होना 
(स) सामाजिक और सांस्कृतिक पृथकता का होना 
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी 

प्रश्न 6. 
2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या में मुसलमानों की संख्या है-
(अ) 2%
(ब) 3.4% 
(स) 14.2%
(द) 82% 
उत्तर:
(स) 14.2%

प्रश्न 7. 
आदिवासियों की अधिक जनसंख्या वाला राज्य है-
(अ) छत्तीसगढ़ 
(ब) हरियाणा 
(स) पंजाब 
(द) उत्तर प्रदेश 
उत्तर:
(अ) छत्तीसगढ़ 

प्रश्न 8. 
न्यामगिरी किस समुदाय का पवित्र पर्वत है? 
(अ) भील
(ब) गौंड 
(स) संथाल
(द) डोंगरिया कोंड 
उत्तर:
(द) डोंगरिया कोंड 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Civics Chapter 7 हाशियाकरण की समझ

प्रश्न 9. 
किस राज्य में 60 से ज्यादा अलग-अलग जनजातीय समूह रहते हैं? 
(अ) झारखंड 
(ब) गुजरात 
(स) उड़ीसा
(द) राजस्थान 
उत्तर:
(स) उड़ीसा

प्रश्न 10. 
सच्चर समिति का गठन कब किया गया? 
(अ) 1992
(ब) 1996 
(स) 2005
(द) 2008 
उत्तर:
(स) 2005

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये-

1. .......... का मतलब होता है कि जिसे किनारे या हाशिये पर ढकेल दिया गया हो।
2. भारत की लगभग .......... आबादी आदिवासियों की है। 
3. आदिवासी अकसर अपने पुरखों की, गाँव और ............. की उपासना करते हैं। 
4. हमारा संविधान धार्मिक और भाषायी .............. को सुरक्षा प्रदान करता है। 
5. दूसरे अल्पसंख्यकों की तरह ............... के भी कई रीति-रिवाज और व्यवहार मुख्यधारा के मुकाबले काफी अलग हैं। 
उत्तर:
1. हाशियाई 
2. 8 प्रतिशत 
3. प्रकृति 
4. अल्पसंख्यकों 
5. मुसलमानों। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Civics Chapter 7 हाशियाकरण की समझ

सही या गलत बताइए-

1. देश के बहुत सारे महत्त्वपूर्ण खनन एवं औद्योगिक क्षेत्र आदिवासी इलाकों में है। 
2. आदिवासियों का एक ही जनजातीय धर्म होता है। 
3. आदिवासियों में संथाली बोलने वालों की संख्या सबसे कम है। 
4. अपनी जमीन और जंगलों से बिछड़ने पर आदिवासी समुदाय आजीविका और भोजन के अपने मुख्य स्रोतों से वंचित हो जाते हैं। 
5. हाशियाई समुदाय अपनी सांस्कृतिक विशिष्टता बनाये रखना चाहते हैं। 
उत्तर:
1. सही 
2. गलत 
3. गलत 
4. सही 
5. सही। 

सही मिलान कीजिए-

(अ)

(ब)

किनारे पर ढकेल देना

मुख्यधारा 

विकास परियोजनाओं हेतु जबरन घर-बार से उजाड़ देना

हाशियाकरण

समाज का केन्द्र

घेटोआइजेशन

एक ही समुदाय का इलाका या बस्ती

विस्थापन

उत्तर:

(अ)

(ब)

किनारे पर ढकेल देना

हाशियाकरण 

विकास परियोजनाओं हेतु जबरन घर-बार से उजाड़ देना

विस्थापन 

समाज का केन्द्र

मुख्यधारा

एक ही समुदाय का इलाका या बस्ती

घेटोआइजेशन

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Civics Chapter 7 हाशियाकरण की समझ

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
आदिवासी शब्द का क्या अर्थ है? 
उत्तर:
आदिवासी शब्द का मतलब है 'मूल निवासी'।

प्रश्न 2. 
आदिवासी किन-किन की उपासना करते हैं? 
उत्तर:
आदिवासी सामान्यतः अपने पुरखों की, गाँव और प्रकृति की उपासना करते हैं। 

प्रश्न 3. 
आदिवासी कौन लोग हैं?
उत्तर:
आदिवासी ऐसे समुदाय हैं जो जंगलों के साथ जीते आए हैं और आज भी उसी तरह जी रहे हैं। 

प्रश्न 4. 
भारत के किन राज्यों में आदिवासियों की संख्या अधिक है? 
उत्तर:
भारत के छत्तीसगढ़, झारखण्ड, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, आन्ध्रप्रदेश, पश्चिमी बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैण्ड एवं त्रिपुरा राज्यों में आदिवासियों की संख्या अधिक है। 

प्रश्न 5. 
भारत में कौनसी भाषा बोलने वाले आदिवासियों की संख्या सर्वाधिक है? 
उत्तर:
भारत में संथाली भाषा बोलने वाले आदिवासियों की संख्या सबसे ज्यादा है। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Civics Chapter 7 हाशियाकरण की समझ

प्रश्न 6. 
आदिवासी समुदाय बड़ी-बड़ी रियासतों और रजवाड़ों के अधीन क्यों नहीं रहे?
उत्तर:
आदिवासी समुदाय बड़ी-बड़ी रियासतों और रजवाड़ों के अधीन इसलिए नहीं रहे क्योंकि उनका जंगलों पर पूरा नियन्त्रण था। 

प्रश्न 7. 
जब आदिवासियों को उनकी जमीन से हटाया जाता है तो वे क्या-क्या गँवा देते हैं? 
उत्तर:
आदिवासियों को जब उनकी जमीन से हटाया जाता है तो वे अपनी आमदनी के स्रोत, परम्पराएँ तथा रीतिरिवाज गँवा देते हैं। 

प्रश्न 8. 
भारत में सबसे कम साक्षरता किस धार्मिक समुदाय की है? 
उत्तर:
भारत में सबसे कम साक्षरता मुस्लिम समुदाय की है। 

प्रश्न 9. 
किस धार्मिक समुदाय की साक्षरता सबसे अधिक है?
उत्तर:
जैन समुदाय की। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
घेटोआइजेशन से क्या आशय है? 
उत्तर:
घेटोआइजेशन शब्द ऐसे इलाके या बस्ती के लिए इस्तेमाल होता है जिसमें मुख्य रूप से एक ही समुदाय के लोग रहते हैं। घेटोआइजेशन इस स्थिति तक पहुँचने वाली प्रक्रिया को कहा जाता है। यह प्रक्रिया विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक कारणों पर आधारित हो सकती है। भय या दुश्मनी किसी समुदाय को एकजुट होने के लिए मजबूर कर सकती है क्योंकि अपने समुदाय के लोगों के बीच रहने पर उन्हें ज्यादा राहत मिलती है। इस समुदाय के पास आमतौर पर वहाँ से निकल पाने के ज्यादा विकल्प नहीं होते हैं जिसके कारण वह शेष समाज से कटता चला जाता है।

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Civics Chapter 7 हाशियाकरण की समझ

प्रश्न 2. 
आदिवासियों के धर्म पर एक टिप्पणी लिखिए। 
उत्तर:
आदिवासियों के बहुत सारे जनजातीय धर्म होते हैं। उनके धर्म इस्लाम, हिन्दू, ईसाई आदि धर्मों से बिल्कुल अलग हैं। वे प्रायः अपने पुरखों की, गाँव और प्रकृति की उपासना करते हैं। प्रकृति से जुड़ी आत्माओं में पर्वत, नदी, पशु आदि की आत्माएँ हैं। ये विभिन्न स्थानों से जुड़ी होती हैं और इनका वहीं निवास माना जाता है। ग्राम आत्माओं की अक्सर गाँव की सीमा के भीतर निर्धारित पवित्र लता कुंजों में पूजा की जाती है जबकि पुरखों की उपासना घर में ही की जाती है।

प्रश्न 3. 
आदिवासियों के विस्थापन के कारणों को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
आदिवासियों को अनेक कारणों से अपनी जमीन से विस्थापित होना पड़ा है। यथा-
(1) आदिवासी इलाकों में खनिज पदार्थों और अन्य प्राकृतिक संसाधनों की भरमार रही है। इसीलिए इन जमीनों को खनन और अन्य विशाल औद्योगिक परियोजनाओं के लिए बार-बार छीना गया है। सरकारी आँकड़ों से पता चलता है कि खनन और खनन परियोजनाओं के कारण विस्थापित होने वालों में 50 प्रतिशत से ज्यादा केवल आदिवासी रहे हैं। 

(2) आदिवासियों की बहुत सारी जमीन देश भर में बनाए गए सैकड़ों बाँधों के जलाशयों में डूब चुकी है। इन जगहों से उन्हें विस्थापित होना पड़ा है। 

(3) भारत में 104 राष्ट्रीय पार्क और 543 वन्य जीव अभयारण्य हैं। इनका कुल क्षेत्रफल 1,59419 वर्ग किलोमीटर है। ये ऐसे इलाके हैं जहाँ मूल रूप से आदिवासी रहा करते थे। अब उन्हें वहाँ से उजाड़ दिया गया है। 

(4) जनजातीय भूमि पर कब्जा करने में शक्तिशाली गुटों-सरकारी अधिकारियों, पूँजीपतियों और साहूकारों ने भी उनके भोलेपन का शोषण कर उनकी भूमि को हथियाया है और जिसके कारण भी उन्हें वहाँ से विस्थापित होना पड़ा है। 

प्रश्न 4. 
विस्थापित होने के बाद आदिवासियों की स्थिति में आये परिवर्तन को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
अपनी जमीन और जंगलों से बिछुड़ने पर आदिवासी समुदाय आजीविका और भोजन के अपने मुख्य स्रोतों से वंचित हो जाते हैं। अपने परम्परागत निवास स्थानों के छिनते जाने की वजह से बहुत सारे आदिवासी काम की तलाश में शहरों का रुख कर रहे हैं। वहाँ उन्हें छोटे-मोटे उद्योगों, इमारतों या निर्माण स्थलों पर बहुत मामूली वेतन वाली नौकरियाँ करनी पड़ती हैं। इस तरह वे गरीबी और लाचारी के जाल में फँसते चले जाते हैं। विस्थापित होने के कारण अपनी आय के स्रोतों को गँवाने के साथ-साथ वे अपनी परम्पराएँ और रीति-रिवाज भी गँवा देते हैं जो उनके जीने और अस्तित्व के स्रोत हैं। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Civics Chapter 7 हाशियाकरण की समझ

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
मुसलमान और हाशियाकरण पर एक निबन्ध लिखिए। 
उत्तर:
मुसलमान और हाशियाकरण 
2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या में मुसलमानों की संख्या 14.2 प्रतिशत है। उन्हें हाशियायी समुदाय माना जाता है क्योंकि दूसरे समुदायों के मुकाबले उन्हें सामाजिक-आर्थिक विकास में अन्य समुदाय जितने लाभ नहीं मिले हैं। 

मुसलमानों के हाशियाकरण की स्थिति को निम्न बिन्दुओं के अन्तर्गत स्पष्ट किया गया है-
1. मूलभूत सुविधाओं की दृष्टि से मुसलमानों की तुलनात्मक स्थिति-वर्ष 2008-09 के आँकड़ों के अनुसार मुस्लिम परिवार अन्य समुदायों की तुलना में अधिक कच्चे घरों में रहते थे। उनके 67.5 प्रतिशत घरों में ही बिजली थी जबकि हिन्दू घरों में 75.2% घरों में बिजली थी। इसी प्रकार 35.8% मुसलमान ही जहाँ पाइप के पानी का प्रयोग करते हैं, वहाँ 43.7 प्रतिशत हिन्दू लोग पाइप के पानी का प्रयोग करते हैं। इससे स्पष्ट होता है कि मकान, पानी और बिजली जैसी सुविधाओं में मुसलमान हिन्दुओं से काफी पिछड़े हुए हैं। 

2. साक्षरता की स्थिति-2011 की जनगणना के अनुसार मुस्लिम समुदाय की साक्षरता की दर अन्य समुदायों की तुलना में कम है। भारत में हिन्दू, ईसाई, सिक्ख, बौद्ध और जैन समुदायों की साक्षरता दर जहाँ क्रमश: 63%, 74%, 67%, 71% तथा 86% है, वहीं मुसलमानों की साक्षरता दर 57 प्रतिशत है जो काफी कम है। 

3. सरकारी नौकरियों में मुसलमानों का प्रतिशत-2006 की एक रिपोर्ट के आँकड़ों के अनुसार भारत में मुसलमानों की जनसंख्या जहाँ 13.5 प्रतिशत है, वहाँ भारत में मुसलमान आई.ए.एस. 3 प्रतिशत, आईपीएस 4 प्रतिशत, आईएफएस 1.8 प्रतिशत, पी.एस.यू. 3.3 प्रतिशत, राज्यस्तरीय पीएसयू 10.8 प्रतिशत तथा बैंक सेवाओं में 2.2 प्रतिशत है। 

इससे स्पष्ट होता है कि भारत में मुसलमान विकास के विभिन्न संकेतकों पर पिछड़े हुए हैं। विभिन्न सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक संकेतकों के हिसाब से मुसलमानों की स्थिति अनुसूचित जाति और जनजाति जैसे अन्य हाशियायी समुदायों से मिलती-जुलती है। 

4. हाशियाकरण के अन्य पहलू-मुसलमानों के आर्थिकसामाजिक हाशियाकरण का अन्य पहलू मुसलमानों के रीतिरिवाज हैं। दूसरे अल्पसंख्यकों की तरह मुसलमानों के भी कई रीति-रिवाज और व्यवहार मुख्यधारा के मुकाबले काफी अलग हैं। कुछ मुसलमानों में बुर्का, लम्बी दाढ़ी और फैज टोपी का चलन दिखाई देता है। बहुत सारे लोग सभी मुसलमानों को इन्हीं निशानियों से पहचानने की कोशिश करते हैं। इसी कारण अक्सर उन्हें अलग नजर से देखा जाता है। कुछ लोग मानते हैं कि वे 'हम बाकी लोगों' जैसे नहीं हैं। अक्सर यही सोच उनके साथ गलत व्यवहार करने और भेदभाव का बहाना बन जाती है।

admin_rbse
Last Updated on June 6, 2022, 7:16 p.m.
Published June 6, 2022