RBSE Class 8 Social Science Important Questions Civics Chapter 3 हमें संसद क्यों चाहिए?

Rajasthan Board RBSE Class 8 Social Science Important Questions Civics Chapter 3 हमें संसद क्यों चाहिए? Important Questions and Answers. 

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 8. Students can also read RBSE Class 8 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 8 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these class 8 history chapter 6 questions and answers in hindi and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Civics Chapter 3 हमें संसद क्यों चाहिए?

बहुचयनात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
सबसे पहले कब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मांग की कि विधायिका में निर्वाचित सदस्य होने चाहिए और उन्हें बजट पर चर्चा करने एवं प्रश्न पूछने का अधिकार मिलना चाहिए-
(अ) सन् 1885 में 
(ब) 1946 में 
(स) सन् 1947 में 
(द) 1950 में 
उत्तर:
(अ) सन् 1885 में 

प्रश्न 2. 
भारत स्वतन्त्र हुआ-
(अ) 15 अगस्त, 1947 को 
(ब) 26 जनवरी, 1950 को 
(स) 15 अगस्त, 1942 को 
(द) 26 जनवरी, 1885 को 
उत्तर:
(अ) 15 अगस्त, 1947 को 

प्रश्न 3. 
किन आम चुनावों में पहली बार पूरे देश में ई.वी.एम. का इस्तेमाल किया गया? 
(अ) सन् 1984 के चुनावों में 
(ब) सन् 1962 के चुनावों में 
(स) सन् 1967 के चुनावों में 
(द) सन् 2004 के चुनावों में 
उत्तर:
(द) सन् 2004 के चुनावों में 

प्रश्न 4. 
जनता द्वारा चुने गये लोकसभा के प्रतिनिधियों को कहा जाता है-
(अ) पार्षद
(ब) सांसद 
(स) विधायक 
(द) पंच
उत्तर:
(ब) सांसद 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Civics Chapter 3 हमें संसद क्यों चाहिए?

प्रश्न 5. 
सरकार बनाने के लिए निर्वाचित 543 लोकसभा सदस्यों में से किसी दल के पास कम से कम कितने सदस्य होने चाहिए? 
(अ) 172
(ब) 372 
(स) 272
(द) 292 
उत्तर:
(स) 272

प्रश्न 6. 
राज्यसभा में राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किये जाते हैं-
(अ) 2 सदस्य 
(ब) 12 सदस्य 
(स) 10 सदस्य 
(द) 5 सदस्य 
उत्तर:
(ब) 12 सदस्य 

प्रश्न 7. 
भारत में लोकसभा में सत्ताधारी दल का मुखिया होता हैं-
(अ) लोकसभा सभापति 
(ब) प्रधानमंत्री 
(स) राष्ट्रपति
(द) उपराष्ट्रपति
उत्तर:
(ब) प्रधानमंत्री 

प्रश्न 8. 
लोकतंत्र का प्रस्थान बिंदु होता है-
(अ) सहमति का विचार 
(ब) असहमति का विचार 
(स) अनिच्छा 
(द) केवल सक्षम लोगों की भागीदारी 
उत्तर:
(अ) सहमति का विचार 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Civics Chapter 3 हमें संसद क्यों चाहिए?

प्रश्न 9. 
राज्यसभा में कुल कितने सदस्य होते हैं? 
(अ) 543
(ब) 545 
(स) 233 
(द) 245 
उत्तर:
(द) 245 

प्रश्न 10. 
भारतीय संसद के कितने सदन हैं? 
(अ) एक
(ब) दो 
(स) तीन
(द) चार
उत्तर:
(ब) दो 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. सहमति का विचार ............. का प्रस्थानबिंदु होता है। 
2. ........... लोकतंत्र के सिद्धान्तों में भारतीय जनता की आस्था का प्रतीक है। 
3. प्रधानमंत्री अपने दल के सांसदों में से ............. का चुनाव करता है। 
4. ........... के माध्यम से सांसद सरकार के कामकाज के बारे में जानकारियाँ हासिल करते हैं। 
5. संसद में विभिन्न ............ वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। 
उत्तर:
1. लोकतंत्र 
2. भारतीय संसद 
3. मंत्रियों 
4. प्रश्नकाल 
5. पृष्ठभूमि 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Civics Chapter 3 हमें संसद क्यों चाहिए?

सही या गलत बताइए-

1. हमारा देश भारत 26 जनवरी, 1950 को आजाद हुआ। 
2. लोकसभा के लिए हर छः साल में चुनाव करवाये जाते हैं। 
3. भारतीय संसद में राष्ट्रपति और दो सदन होते हैं। 
4. भारत का प्रधानमंत्री लोकसभा में सभी दलों का मुखिया होता है। 
5. जब संसद का सत्र चल रहा होता है तो उसमें सबसे पहले प्रश्नकाल होता है। 
उत्तर:
1. गलत 
2. गलत 
3. सही 
4. गलत 
5. सही। 

सही मिलान कीजिए-

(अ)

(ब) 

भारतीय संसद का अंग

2   

लोकसभा में सत्ताधारी दल का मुखिया

543  

लोकसभा में निर्वाचित सदस्यों की संख्या

राष्ट्रपति

राज्यसभा में निर्वाचित सदस्यों की संख्या

प्रधानमंत्री 

लोकसभा में मनोनीत सदस्यों की संख्या

233

उत्तर:

(अ)

(ब) 

भारतीय संसद का अंग

राष्ट्रपति    

लोकसभा में सत्ताधारी दल का मुखिया

प्रधानमंत्री  

लोकसभा में निर्वाचित सदस्यों की संख्या

543

राज्यसभा में निर्वाचित सदस्यों की संख्या

233 

लोकसभा में मनोनीत सदस्यों की संख्या

2

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Civics Chapter 3 हमें संसद क्यों चाहिए?

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने विधायिका में निर्वाचित सदस्य होने की मांग कब रखी? 
उत्तर:
सन् 1885 में। 

प्रश्न 2. 
सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार से क्या आशय है? 
उत्तर:
सभी वयस्क नागरिकों को वोट देने का अधिकार। 

प्रश्न 3. 
भारतीय संसद के लिए निर्वाचित प्रतिनिधि क्या कहलाता है? 
उत्तर:
सांसद।

प्रश्न 4. 
भारतीय संसद के लिए निर्वाचित सदस्यों की अधिकतम संख्या क्या है? 
उत्तर:
543 निर्वाचित सदस्य। 

प्रश्न 5. 
लोकतंत्र के पीछे मूल सोच क्या होती है? 
उत्तर:
लोकतंत्र के पीछे मूल सोच यह होती है कि व्यक्ति या नागरिक ही सबसे महत्वपूर्ण है।

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Civics Chapter 3 हमें संसद क्यों चाहिए?

प्रश्न 6. 
भारतीय संसद लोकतंत्र के किन सिद्धान्तों में भारतीय जनता की आस्था का प्रतीक है? 
उत्तर:
लोकतंत्र के ये सिद्धान्त हैं-

  • निर्णय प्रक्रिया में जनता की हिस्सेदारी और 
  • सहमति पर आधारित शासन। 

प्रश्न 7. 
भारतीय संसद के कितने अंग हैं? 
उत्तर:
भारतीय संसद के तीन अंग हैं-

  • राष्ट्रपति 
  • राज्य सभा और 
  • लोकसभा। 

प्रश्न 8. 
कौनसे राजनीतिक दल विपक्षी दल कहलाते हैं? 
उत्तर:
संसद में बहुमत प्राप्त करने वाले दल या गठबंधन का विरोध करने वाले सभी राजनीतिक दल विपक्षी दल कहलाते हैं। 

प्रश्न 9. 
कार्यपालिका किसे कहते हैं? 
उत्तर:
कार्यपालिका ऐसे लोगों का समूह होती है जो संसद द्वारा बनाए गए कानूनों को लागू करने के लिए मिलकर काम करते हैं। 

प्रश्न 10. 
राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव कौन करता है? 
उत्तर:
राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य करते हैं। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Civics Chapter 3 हमें संसद क्यों चाहिए?

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
स्पष्ट कीजिये कि सहमति का विचार लोकतंत्र का प्रस्थान बिन्द होता है। 
उत्तर:
सहमति का अर्थ है-चाह, स्वीकृति और लोगों की हिस्सेदारी। लोगों का निर्णय ही लोकतांत्रिक सरकार का गठन करता है और उसके काम-काज के बारे में फैसला देता है। इसके पीछे मूल सोच यह होती है कि व्यक्ति या नागरिक ही सबसे महत्वपूर्ण है और सैद्धान्तिक स्तर पर सरकार एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों में इन नागरिकों की आस्था होनी चाहिए। इससे स्पष्ट होता है कि सहमति का विचार लोकतंत्र का प्रस्थान बिन्दु है। 

प्रश्न 2. 
व्यक्ति सरकार को अपनी मंजूरी कैसे देता है? 
उत्तर:
व्यक्ति चुनाव के माध्यम से सरकार को अपनी मंजूरी देता है। लोग संसद के लिए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं। इन्हीं निर्वाचित प्रतिनिधियों में से एक समूह सरकार बनाता है। जनता द्वारा चुने गये सभी प्रतिनिधियों के समूह को संसद कहते हैं। संसद सरकार को नियंत्रित करती है और उसका मार्गदर्शन करती है। इस प्रकार अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों के माध्यम से ही लोग सरकार बनाते हैं और उस पर नियंत्रण रखते हैं। 

प्रश्न 3. 
भारत में सरकार का निर्माण किस प्रकार होता है?
उत्तर:
लोकसभा में बहुमत प्राप्त राजनैतिक दल सरकार बनाता है। यदि लोकसभा में किसी एक राजनैतिक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है तो कई राजनैतिक दल मिलकर बहुमत का दावा करते हैं। बहुमत प्राप्त दल या गठबंधन का नेता राष्ट्रपति के सम्मुख सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत करता है और राष्ट्रपति उसे प्रधानमंत्री नियुक्त करता है। प्रधानमंत्री की सलाह से राष्ट्रपति अन्य मंत्रियों की नियुक्ति करता है। इस प्रकार भारत का प्रधानमंत्री लोकसभा में सत्ताधारी दल का मुखिया होता है। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Civics Chapter 3 हमें संसद क्यों चाहिए?

प्रश्न 4. 
राज्यसभा की भूमिका को स्पष्ट कीजिये। 
उत्तर:
राज्यसभा भारतीय संसद का उच्च या द्वितीय सदन है। यह सभा देश के राज्यों की प्रतिनिधि के रूप में काम करती है। इसके प्रमुख कार्य ये हैं-

  • राज्यसभा भी कोई कानून बनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकती है। 
  • किसी विधेयक को कानून के रूप में लागू करने के लिए यह जरूरी है कि उसे राज्यसभा की भी मंजूरी मिल चुकी हो। 
  • राज्यसभा लोकसभा द्वारा पारित कानूनों की समीक्षा करती है और अगर ज़रूरत हुई तो उसमें संशोधन करती है। 

प्रश्न 5. 
प्रश्नकाल क्या है? 
उत्तर:
प्रश्नकाल-जब संसद का सत्र चल रहा होता है तो उसमें सबसे पहले प्रश्नकाल होता है। प्रश्नकाल एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है। इसके माध्यम से सांसद सरकार के कामकाज के बारे में जानकारियाँ हासिल करते हैं। इसके माध्यम से संसद कार्यपालिका को नियंत्रित करती है। इसमें पूछे जाने वाले विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से सरकार को उसकी खामियों के प्रति आगाह किया जाता है। इसमें विपक्षी दल सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की कमियां सामने लाते हैं। सांसदों के प्रश्नों से सरकार को भी महत्वपूर्ण फीडबैक मिलता है। 

प्रश्न 6. 
संसद में कौन लोग होते हैं? 
उत्तर:
संसद में विभिन्न पृष्ठभूमि के लोग होते हैं। वर्तमान में संसद में शहरी पृष्ठभूमि वाले तथा ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले दोनों तरह के लोग हैं। इसमें राष्ट्रीय राजनीतिक दलों तथा क्षेत्रीय राजनैतिक दलों दोनों के सदस्य हैं। इसमें अगड़ी जातियों, दलित, पिछड़ी जातियों और अल्पसंख्यकों की राजनीतिक हिस्सेदारी स्पष्ट दिखाई देती है। आरक्षण के माध्यम से अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों की सीटें निश्चित की गई हैं तथा महिलाओं के लिए भी सीटों के आरक्षण का सुझाव पेश किया गया है। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Civics Chapter 3 हमें संसद क्यों चाहिए?

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
संसद का गठन किस प्रकार होता है? 
उत्तर:
भारतीय संसद-भारतीय संसद देश की सर्वोच्च कानून निर्मात्री संस्था है। इसके तीन अंग हैं-
(1) राष्ट्रपति, 
(2) लोकसभा और 
(3) राज्यसभा। 

(अ) लोकसभा-लोकसभा में कुल 545 सदस्य होते हैं। इसमें 543 निर्वाचित सदस्य और 2 मनोनीत सदस्य होते हैं। संसद के सदस्यों का निर्वाचन सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर जनता द्वारा किया जाता है। आमतौर पर लोकसभा के लिए हर पांच साल में चुनाव करवाए जाते हैं। देश को बहुत सारे निर्वाचन क्षेत्रों में बाँट दिया गया है। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से एक व्यक्ति को संसद में भेजा जाता है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार आमतौर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य होते हैं। 

(ब) राज्यसभा-राज्यसभा मुख्य रूप से देश के राज्यों की प्रतिनिधि के रूप में काम करती है। राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य करते हैं। राज्यसभा में 233 निर्वाचित सदस्य होते हैं और 12 सदस्य राष्ट्रपति की ओर से मनोनीत किये जाते हैं। 

(स) लोकसभा की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष करते हैं और राज्यसभा की अध्यक्षता राज्यसभा के सभापति करते हैं जो देश के उपराष्ट्रपति होते हैं। 

RBSE Class 8 Social Science Important Questions Civics Chapter 3 हमें संसद क्यों चाहिए?

प्रश्न 2. 
संसद की भूमिका को स्पष्ट कीजिये।
अथवा
संसद के प्रमुख कार्यों की विवेचना कीजिये। 
उत्तर:
संसद की भूमिका
या
संसद के प्रमुख कार्य 
संसद के प्रमुख कार्य अग्रलिखित हैं-

(1) राष्ट्रीय सरकार का चुनाव करना-संसद के दो सदन हैं-(1) लोकसभा और (2) राज्यसभा। लोकसभा में जिस राजनीतिक दल का बहुमत होता है, उसका नेता राष्ट्रपति के सम्मुख सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत करता है और राष्ट्रपति उसे प्रधानमंत्री के पद पर नियुक्त करता है तथा प्रधानमन्त्री की सलाह से वह अन्य मंत्रियों की नियुक्ति करता है। इस प्रकार कार्यपालिका की नियुक्ति लोकसभा का एक महत्वपूर्ण कार्य होता है। 

यदि लोकसभा में किसी एक राजनैतिक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाता है तो कई राजनैतिक दल मिलकर स्पष्ट बहुमत का निर्माण कर अपना नेता चुनते हैं और एक गठबंधन सरकार बना लेते हैं तथा साझा मुद्दों पर कार्य करते हैं।

(2) सरकार को नियंत्रित करना, मार्गदर्शन देना और जानकारी देना-प्रश्नकाल के माध्यम से सांसद सरकार के कामकाज के बारे में जानकारियां हासिल करते हैं। सवालों के माध्यम से सरकार को उसकी कमियों के प्रति आगाह किया जाता है। विपक्षी दलों के संसद-सदस्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की कमियों को सामने लाते हैं और अपनी नीतियों के लिए जन समर्थन जुटाते हैं। सांसदों के प्रश्नों के चलते सरकार चुस्त बनी रहती है। इसके अतिरिक्त वित्त से संबंधित सभी मामलों में संसद की मंजूरी सरकार के लिए महत्वपूर्ण होती है। इस प्रकार संसद सरकार को नियंत्रित करती है, उसका मार्गदर्शन करती है और उसको सूचित करती है। 

(3) कानून बनाना-भारतीय संसद देश की सर्वोच्च कानून निर्मात्री संस्था है। कानून बनाना संसद का एक महत्वपूर्ण कार्य है।

admin_rbse
Last Updated on June 4, 2022, 6:37 p.m.
Published June 4, 2022