RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 8 कोशिका संरचना एवं प्रकार्य

Rajasthan Board RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 8 कोशिका  संरचना एवं प्रकार्य  Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 8. Students can also read RBSE Class 8 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 8 Science Notes to understand and remember the concepts easily. Browsing through class 8 science chapter 14 extra questions that includes all questions presented in the textbook.

RBSE Class 8 Science Chapter 8 Important Questions कोशिका  संरचना एवं प्रकार्य 

बहुचयनात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
जन्तु कोशिका में अनुपस्थित होती है।
(अ) प्लाज्मा झिल्ली 
(ब) कोशिका भित्ति
(स) कोशिका द्रव्य 
(द) केन्द्रक
उत्तर:

RBSE Class 8 Science Important Questions  Chapter 8 कोशिका  संरचना एवं प्रकार्य 

प्रश्न 2. 
सबसे बड़ी कोशिका का उदाहरण है।
(अ) श्वेत रुधिर कोशिका
(ब) लाल रुधिर कोशिका
(स) शुतुर्मुर्ग का अप्डा
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर:

प्रश्न 3. 
मानव शरीर की सबसे बड़ी कोशिका है।
(अ) तंत्रिका कोशिका 
(ब) पेशी कोशिका
(स) रूधिर कोशिका 
(द) गाल कोशिका 
उत्तर:

प्रश्न 4. 
आनुवंशिक गुण को जनक से अगली पीढ़ी में ले जाने का कार्य करते हैं।
(अ) रिक्तिका
(ब) कोशिका झिल्ली
(स) तारककाय
(द) गुणसूत्र
उत्तर:

प्रश्न 5. 
एक समान कोशिकाओं का ऐसा समूह जो एक विशिष्ट कार्य करता है, कहलाता है।
(अ) ऊतक
(ब) कोशिका
(स) अग
(द) सजीव
उत्तर:

रिक्त स्थानों की पूर्ति:

प्रश्न 1. 
मुर्गी का अण्डा एक ................ एकल है।
उत्तर:
कोशिका

RBSE Class 8 Science Important Questions  Chapter 8 कोशिका  संरचना एवं प्रकार्य

प्रश्न 2. 
केन्द्रक और कोशिका द्रव्य को अलग ...............  करती है।
उत्तर:
केन्द्रक झिल्ली

प्रश्न 3. 
.................. कोशिका में एक बड़ी केन्द्रीय रिक्तिका होती है।
उत्तर:
पादप

प्रश्न 4. 
हरे प्लैस्टिड्सं जिनमें ....................  पाया जाता है, क्लोरोप्लास्ट कहलाते हैं।
उत्तर:
क्लोरोफिल।

सत्य / असत्य:

निम्नलिखित कथनों में सही के लिए 'T' तथा गलत के लिए 'F' लिखिए:

प्रश्न 1. 
मुर्गी का अण्डा एक एकल कोशिका है।
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 2. 
सभी जीवों में कोशिकाओं की संख्या समान होती है।
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 3. 
बड़े जीवों में बड़ी तथा छोटे जीवों में छोटी कोशिकाएँ होती हैं।
उत्तर:
असत्य

RBSE Class 8 Science Important Questions  Chapter 8 कोशिका  संरचना एवं प्रकार्य

प्रश्न 4. 
अमीबा बहुकोशिक जीव है।
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 5
केन्द्रक और कोशिका द्रव्य को केन्द्रक झिल्ली अलग करती है।
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 6. 
पादप कोशिका जन्तु कोशिका से भिन्न होती है। 
उत्तर:
सत्य

'कॉलम - A' में दिए गए शब्दों का मिलान ' कॉलम - B' से कीजिए:

प्रश्न 1.

कॉलम - A

कॉलम - B

(i) रक्त कोशिका 

(a) तर्कुरूपी

(ii) तंत्रिका कोशिका 

(b) चपटी

(iii) पेशी कोशिका

(c) गोलाकार

(iv) त्वचा कोशिका 

(d) लम्बी

उत्तर:

कॉलम - A

कॉलम - B

(i) रक्त कोशिका 

(c) गोलाकार

(ii) तंत्रिका कोशिका 

(d) लम्बी

(iii) पेशी कोशिका

(a) तर्कुरूपी

(iv) त्वचा कोशिका 

(b) चपटी


RBSE Class 8 Science Important Questions  Chapter 8 कोशिका  संरचना एवं प्रकार्य

प्रश्न 2. 

कॉलम - A

कॉलम - B

(i) कोशिका झिल्ली 

(a) कोशिका की सुरक्षा

(ii) कोशिका भित्ति

(b) कोशिका पर नियंत्रण

(iii) केन्द्रक

(c) प्रकाश संश्लेषण

(iv) प्लैस्टिड

(d) आवागमन का नियमन

उत्तर:

कॉलम - A

कॉलम - B

(i) कोशिका झिल्ली 

(d) आवागमन का नियमन

(ii) कोशिका भित्ति

(a) कोशिका की सुरक्षा

(iii) केन्द्रक

(b) कोशिका पर नियंत्रण

(iv) प्लैस्टिड

(c) प्रकाश संश्लेषण



प्रश्न 3. 

कॉलम - A

कॉलम - B

(i) जीन

(a) सजीवों की संरचनात्मक इकाई

(ii) प्रोकैरियोटिक

(b) आनुवंशिकता की इकाई 

(iii) यूकैरियोटिक

(c) केन्द्रक झिल्ली अनुपस्थित

(iv) कोशिका

(d) केन्द्रक झिल्ली उपस्थित

उत्तर:

कॉलम - A

कॉलम - B

(i) जीन

(b) आनुवंशिकता की इकाई 

(ii) प्रोकैरियोटिक

(c) केन्द्रक झिल्ली अनुपस्थित

(iii) यूकैरियोटिक

(d) केन्द्रक झिल्ली उपस्थित

(iv) कोशिका

(a) सजीवों की संरचनात्मक इकाई

 

अतिलघूतारात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1 
एक कोशिका से बने दो जीवों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  1. अमीबा
  2. पैरामीशियम।

RBSE Class 8 Science Important Questions  Chapter 8 कोशिका  संरचना एवं प्रकार्य

प्रश्न 2. 
कोशिका के प्रमुख घटकों के नाम लिखिए। 
उत्तर:
कोशिका के मूल घटक:

  1. कोशिका झिल्ली, 
  2. कोशिका द्रव्य, 
  3. केन्द्रक।

प्रश्न 3. 
जीव द्रव्य से क्या आशय है?
उत्तर:
जीव द्रव्य: सजीव कोशिका के समग्र संघटक को जीवद्रव्य के नाम से जाना जाता है। यह कोशिका का जीवित पदार्थ है।

प्रश्न 4. 
ऐसे दो जीवों के नाम लिखिए जो प्रोकैरियोटिक कोशिका के बने हैं।
उत्तर:

  1. जीवाणु, 
  2. नील हरित शैवाल।

प्रश्न 5. 
अमीबा में पादाभ का क्या कार्य है?
उत्तर:
अमीबा में पादाभ के द्वारा गति होती है तथा भोजन ग्रहण करने में भी पादाभ सहयोगी है।

प्रश्न 6. 
अमीबा व श्वेत रक्त कोशिका एककोशीय हैं, क्या दोनों समान हैं?
उत्तर:
अमीबा पूर्ण विकसित जीव है जो स्वतन्त्र अस्तित्व रखता है जबकि श्वेत रुधिर कोशिका रुधिर का एक भाग है, यह स्वतन्न नहीं है। अतः दोनों समान नहीं हैं।

प्रश्न 7. 
सामान्यतया कोशिकाओं की आकृति कैसी होती है?
उत्तर:
कोशिकाएँ सामान्यतः गोलीय, चपटी गोल अथवा लम्बी होती हैं।

प्रश्न 8. 
जन्तु कोशिका की अपेक्षा पादप कोशिका बाहा वायुमंडल में होने वाले परिवर्तनों को सुगमता से सहन कर लेती है, क्यों?
उत्तर:
पादप कोशिका में कोशिका भित्ति के पाए जाने के कारण वह वायुमंडल में होने वाले परिवर्तनों को सुगमता से सहन कर लेती है।

प्रश्न 9.
पादपों में हरितलवक का क्या कार्य है?
उत्तर:
पादपों में हरितलवक प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में सहयोग करता है।

RBSE Class 8 Science Important Questions  Chapter 8 कोशिका  संरचना एवं प्रकार्य

प्रश्न 10. 
कोशिका द्रव्य में पाए जाने वाले किन्हीं दो कोशिकांगों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. माइटोकॉन्ड्रिया
  2. राइबोसोम।

लघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
अमीबा एककोशिकीय जीव होते हुए भी एक जगह से दूसरी जगह गति किस प्रकार से करता है? अमीबा का नामांकित चित्र भी बनाइए।
उत्तर:
अमीबा एककोशिकीय जीव होते हुए भी एक जगह से दूसरी जगह गति कर पाता है। इसमें इसके पादाभ सहायता करते हैं। अमीबा के मुख्य शरीर से बाहर की ओर परिवर्ती लम्बाई के प्रवर्ध उभरते हैं, इन्हें ही पादाभ कहते हैं। गति के समय ये बनते एवं बिगड़ते रहते हैं।
RBSE Class 8 Science Important Questions  Chapter 8 कोशिका  संरचना एवं प्रकार्य  1

RBSE Class 8 Science Important Questions  Chapter 8 कोशिका  संरचना एवं प्रकार्य

प्रश्न 2. 
कोशिका की खोज किस प्रकार हुई? समझाइए। 
उत्तर:
कोशिका की खोज: वैज्ञानिक राबर्ट हुक ने 1665 में कॉर्क के स्लाइस का सामान्य आवर्धक यन्त्र की सहायता से अध्ययन किया। उन्होंने कॉर्क की स्लाइस में अनेक कोष्ठयुक्त अथवा विभाजित बक्से देखे। ये बक्से मधुमक्षी के छते के समान दिखाई दिए। उन्होंने यह भी देखा कि एक कोष्ठ अथवा बॉक्स दूसरे से एक दीवार अथवा विभाजन पट्टी द्वारा अलग है। हुक ने प्रत्येक कोष्ठ को कोशिका का नाम दिया। हुक द्वारा देखी गई ये बक्सेनुमा संरचनाएँ वास्तव में मुत कोशिकाएँ र्थी।

प्रश्न 3. 
बहुकोशिक तथा एककोशिक जीवों को समझाइए। 
उत्तर:
बहुकोशिक जीव: वे जीव जिनका शरीर एक से अधिक कोशिकाओं का बना होता है, बहुकोशिक जीव कहलाते हैं। होटे जीवों में कोशिकाओं की कम संख्या उनके क्रियाकलापों को किसी प्रकार प्रभावित नहीं करती। सभी बहुकोशिक जीव जीवन का प्रारम्भ एक कोशिका से ही करते हैं, जो एक निषेचित अण्डा है। निषेचित अण्डा गुणन करता है तथा वृद्धि और परिवर्धन के साथ कोशिकाओं की संख्या बढ़ती जाती है। एककोशिक जीव-एक कोशिका से बने जीव एककोशिक जीव कहलाते हैं। ये जीव एक ही कोशिका में वे सभी क्रियाएँ करते हैं, जो बहुकोशिक जीव अपनी अनेक कोशिकाओं से करते हैं।

प्रश्न 4. 
एककोशिक अमीबा की आकृति अनियमित होती है। इससे इसको क्या लाभ है?
उत्तर:
अमीबा की आकृति बदलने का कारण उसमें पादाभ का निर्माण होना है। पादाभ की सहायता से अमीबा गति करता है तथा इनकी सहायता से यह भोजन भी ग्रहण करता है।

RBSE Class 8 Science Important Questions  Chapter 8 कोशिका  संरचना एवं प्रकार्य

प्रश्न 5. 
कोशिका को आकृति देने का कार्य कौन करता है?
उत्तर:
कोशिका को आकृति प्रदान करने का कार्य एक झिल्ली द्वारा होता है। यह झिल्ली कोशिका को आकृति देने के साथ कोशिकांगों की रक्षा भी करती है तथा कोशिका में पदार्थों के आवागमन का भी निर्धारण करती है। पादप कोशिका में इस झिल्ली के बाहर एक आवरण और पाया जाता है जिसे कोशिका भित्ति कहते हैं। यह पादप कोशिका को आकार देने के साथ उसको दृढ़ता भी प्रदान करती है।

प्रश्न 6. 
कोशिका भित्ति की संरचना तथा कार्य बताइए। 
उत्तर:
कोशिका भित्ति (Cell Wall):
कोशिका झिल्ली के बाहर पादप कोशिका में एक और परत होती है, जिसे कोशिका भित्ति कहते हैं। यह सेल्यूलोज की बनी होती है। कार्य - कोशिका भित्ति पादप कोशिका को निश्चित आकार तथा आकृति बनाए रखने में सहायक होती है। कोशिका भित्ति कोशिका को बाह्य आघातों से बचाती है। यह वायुमंडलीय परिकर्तन से भी पादपों की रक्षा करती है।

प्रश्न 7. 
कोशिका भित्ति तथा कोशिका झिल्ली में अन्तर बताइये।
उत्तर:

कोशिका भित्ति (Cell wall)

कोशिका झिल्ली (Cell membrane)

1. केवल पौधों की कोशिकाओं में पाई जाती है।

1. मुख्यतया जंतु कोशिकाओं में पाई जाती है।

2. सेल्यूलोज की बनी होती है।

2. प्रोटीन, लिपिड व जल से निर्मित होती है।

3. मोटी तथा सख्त होती है।

3. स्वभाव में अत्यधिक महीन व लचीली होती है।

4. यह वरणात्मक पारगम्य नहीं होती है।

4. वरणात्मक पारगम्य झिल्ली होती है।


प्रश्न 8. 
प्रोकैरियोटिक कोशिका एवं यूकैरियोटिक कोशिका क्या है?
अथवा
प्रोकैरियोटिक कोशिका किसे कहते हैं? दो प्रोकैरियोटिक जीवों के नाम लिखिए।
उत्तर:
प्रोक़रियोटिक कोशिका:
इस तरह की कोशिका में केन्द्रक सुसंगठित नहीं होता तथा केन्द्रक झिल्ली भी अनुपस्थित होती है। इसमें कोशिकांग झिल्ली द्वारा परिबद्ध नहीं होते हैं। 
उदाहरण:

  1. जीवाणु, 
  2. नीले हरे शैवाल। ऐसी कोशिकाओं वाले जीवों को प्रोकैरियोट्स कहते हैं। 

युकैरियोटिक कोशिका: इसमें झिल्लीयुक्त सुसंगठित केन्द्रक पाया जाता है तथा इसके कोशिकांग झिल्ली द्वारा परिबद्ध होते हैं। जैसे - प्याज की झिल्ली एवं गाल (कपोल) में यूकैरियोटिक कोशिका पाई जाती है। ऐसी कोशिकाओं वाले जीवों को यूकैरियोट्स कहते हैं। 

RBSE Class 8 Science Important Questions  Chapter 8 कोशिका  संरचना एवं प्रकार्य

प्रश्न 9. 
निम्न शब्दों की परिभाषा लिखिए:
(क) जीव द्रव्य 
(ख) कोशिका द्रव्य 
(ग) केन्द्रिका द्रव्य।
उत्तर:
( क) जीव द्रव्य (Protoplasm): सजीव कोशिका के समग्र संघटक को जीवद्रव्य के नाम से जाना जाता है। यह जीवन का आधार है और कोशिका झिल्ली से परिबद्ध होता है। इसमें कोशिका द्रव्य और केन्द्रिका द्रव्य दोनों आते हैं। यह कोशिका का जीवित पदार्थ कहलाता है। 

(ख) कोशिका द्रव्य (Cytoplasm): यह केन्द्रक और कोशिका झिल्ली के बीच पाया जाता है, जिसमें कई छोटे कोशिकांग अथवा अंगक पाए जाते हैं। यहाँ प्रोटीन का संश्लेषण और ग्लूकोलिसिस जैसे प्रक्रम होते हैं।

(ग) केन्द्रिका द्रव्य (Nucleoplasm): यह केन्द्रक में पाया जाता है। इसमें क्रोमैटिन पदार्थ और केन्द्रिका होते हैं। यह कोशिका विभाजन में तर्कु (spindle) बनाता है। 

निबन्धात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
कोशिका की संरचना को निम्न घटकों के आधार पर समझाइए।
(A) कोशिका झिल्ली, 
(B) कोशिका द्रव्य,
(C) केन्द्रक।
अथवा
कोशिका की संरचना का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
कोशिका की संरचना-कोशिका की संरचना के तीन मुख्य घटक हैं:
(A) कोशिका झिल्ली, 
(B) कोशिका द्रव्य तथा 
(C) केन्द्रक। इनका वर्णन निम्न प्रकार है
(A) कोशिका झिल्ली (Cell membrane):
कोशिका द्रव्य और केन्द्रक कोशिका झिल्ली के अन्दर परिबद्ध होते हैं। कोशिका झिल्ली एक कोशिका को दूसरी कोशिका एवं घेरे हुए माध्यम से अलग करती है। कोशिका झिल्ली को प्लाज्मा झिल्ली भी कहते हैं। यह सरंंध्र होती है तथा विभिन्न पदार्थों के कोशिका में आवागमन का नियमन करती है। पादपों में कोशिका झिल्ली के बाहर एक आवरण पाया जाता है, जिसे कोशिका भित्ति कहते हैं।

(B) कोशिका द्रव्य (Cytoplasm):
यह एक जैली जैसा पदार्थ है, जो कोशिका झिल्ली एवं केन्द्रक के बीच पाया जाता है। कोशिका के अन्य संघटक अथवा कोशिकांग कोशिका द्रव्य में पाए जाते हैं।

(C) केन्द्रक (Nucleus): [नोट-पाठ्यपुस्तक के प्रश्नों में प्रश्न 3 (ख) का उत्तर देखें।]

RBSE Class 8 Science Important Questions  Chapter 8 कोशिका  संरचना एवं प्रकार्य

प्रश्न 2. 
पादप कोशिका एवं जन्तु कोशिका में निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर तुलना कीजिए।
1. कोशिका झिल्ली, 
2. कोशिका भित्ति, 
3. केन्द्रक,
4. केन्द्रक झिल्ली, 
5. कोशिका द्रव्य, 
6. प्लैस्टिड,
7. रिक्तिका।
उत्तर:

कोशिका का भाग

पादप कोशिका

जन्तु कोशिका

1. कोशिका झिल्ली

उपस्थित

उपस्थित

2. कोशिका भित्ति

उपस्थित

अनुपस्थित

3. केन्द्रक

कोशिका भित्ति

मध्य में होता है।

4. केन्द्रक झिल्ली

के पास होता है

उपस्थित

5. कोशिका द्रव्य

उपस्थित

उपस्थित

6. प्लैस्टिड

उपस्थित

अनुपस्थित

7. रिक्तिकाएँ

उपस्थित

प्रायः अनुपस्थित

Prasanna
Last Updated on May 21, 2022, 4:58 p.m.
Published May 21, 2022