RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 5 कोयला और पेट्रोलियम

Rajasthan Board RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 5 कोयला और पेट्रोलियम Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 8. Students can also read RBSE Class 8 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 8 Science Notes to understand and remember the concepts easily. Browsing through class 8 science chapter 14 extra questions that includes all questions presented in the textbook.

RBSE Class 8 Science Chapter 5 Important Questions कोयला और पेट्रोलियम

बहुचयनात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
अक्षय प्राकृतिक संसाधन हैं।
(अ) सूर्य का प्रकाश 
(ब) कोयला
(स) प्राकृतिक गैस 
(द) पेट्रोलियम
उत्तर:
(अ) सूर्य का प्रकाश 

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 5 कोयला और पेट्रोलियम

प्रश्न 2. 
निम्न में से कौनसा जीवाश्म ईंधन हैं।
(अ) कोयला
(ब) पेट्रोलियम
(स) प्राकृतिक गैस 
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी 

प्रश्न 3. 
मृत वनस्पति के धीमे प्रक्रम द्वारा कोयले में परिवर्तन को कहते हैं।
(अ) ऑक्सीकरण
(ब) कार्बनीकरण
(स) अपचयन
(द) हाइड्रोजनीकरण 
उत्तर:
(ब) कार्बनीकरण

प्रश्न 4. 
नैपथलीन की गोलियाँ बनाई जा सकती हैंं।
(अ) कोलतार से 
(ब) कोयले से 
(स) कोक से 
(द) कोयला गैस से 
उत्तर:
(स) कोक से 

प्रश्न 5. 
PCRA का सम्बन्थ हैं।
(अ) अच्छी शिक्षा से
(ब) पेट्रोल / डीजल बचाने से
(स) वाहन चालन से
(द) पेट्रोलियम के परिष्करण से
उत्तर:
(अ) अच्छी शिक्षा से

रिक्त स्थानें की पूर्ति:

प्रश्न 1. 
................. इक इंधन समाप्त होने वाले संसाधन हैं।
उत्तर:
जीवाश्म

प्रश्न 2. 
.................... एक अप्रिय गंध वाला काला गाढ़ा द्रव होता है।
उत्तर:
 कोलतार

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 5 कोयला और पेट्रोलियम 

प्रश्न 3. 
पेट्रोलियम गहरे रंग का .................... है।
उत्तर:
तेलीय द्रव

प्रश्न 4. 
विश्व का पहला तेल कुआँ ................ में ड्रिल किया गया था।
उत्तर:
पेनसिलवेनिया

प्रश्न 5. 
कोयले के प्रक्रमण द्वारा कोक बनाते समय ...................... प्राप्त होती है।
उत्तर:
कोयला गैस।

सत्य / असत्य:

निम्नलिखित कथन सही है तो 'T' तथा यदि गलत है तो 'F ' लिखिए:

प्रश्न 1.
कोयला एक जीवाशम ईंधन नहीं है।
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 2. 
कोक एक कठोर, सरंध्र और काला पदार्थ है।
उत्तर:
सत्य

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 5 कोयला और पेट्रोलियम

प्रश्न 3. 
कोलतार एक सुर्गंधित काला गाढ़ा द्रव होता है।
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 4. 
मिट्टी का तेल स्टोव, लैम्प और जेट वायुयान के लिए ईंधन के रूप में काम आता है।
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 5. 
मृत जीवों का ईंधन में परिवर्तन तुरन्त हो जाता है।
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 6. 
भारत में प्राकृतिक गैस के विशाल भण्डार है।
उत्तर:
सत्य

'कॉलम - A' में दिए गए शब्दों का मिलान 'कॉलम - B' से कीजिए:

प्रश्न 1. 

कौलम - A

कौलम - B

(i) पेट्रोल

(a) सड़क निर्माण

(ii) बिटुमेन

(b) वैसलीन

(iii) पैराफिन मोम

(c) वायुयान के लिए ईंधन

(iv) मिट्टी का तेल

(d) मोटर ईंधन

उत्तर:

कौलम - A

कौलम - B

(i) पेट्रोल

(d) मोटर ईंधन

(ii) बिटुमेन

(a) सड़क निर्माण

(iii) पैराफिन मोम

(b) वैसलीन

(iv) मिट्टी का तेल

(c) वायुयान के लिए ईंधन

 

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 5 कोयला और पेट्रोलियम

प्रश्न 2. 

कॉलम - A

कॉलम - B

(i) कोयला

(a) काला गाढ़ा द्रव

(ii) कोक

(b) सरंध्र काला

(iii) कोलतार

(c) गहरे रंग का तेलीय द्रव

(iv) पेट्रोलियम

(d) पत्थर जैसा कठोर

उत्तर:

कॉलम - A

कॉलम - B

(i) कोयला

(d) पत्थर जैसा कठोर

(ii) कोक

(b) सरंध्र काला

(iii) कोलतार

(a) काला गाढ़ा द्रव

(iv) पेट्रोलियम

(c) गहरे रंग का तेलीय द्रव


प्रश्न 3.

कॉलम - A

कॉलम - B

(i) लंदन

(a) प्राकृतिक गैस

(ii) पेनसिलवेनिया

(b) प्रथम तेल कुआ

(iii) असम

(c) पेट्रोलियम

(iv) कृष्णा गोदावरी डेल्टा

(d) कोयला - गैस

उत्तर: 

कॉलम - A

कॉलम - B

(i) लंदन

(d) कोयला - गैस

(ii) पेनसिलवेनिया

(b) प्रथम तेल कुआ

(iii) असम

(a) प्राकृतिक गैस

(iv) कृष्णा गोदावरी डेल्टा

(c) पेट्रोलियम


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
अक्षय प्राकृतिक संसाधन से क्या आशय है?
उत्तर:
वे संसाधन जो प्रकृति में असीमित मात्रा में उपस्थित हैं और मानवीय क्रियाकलापों से समाप्त होने वाले नहीं है, अक्षय प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं।

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 5 कोयला और पेट्रोलियम

प्रश्न 2. 
परिष्करण (Refining) से क्या आशय है?
उत्तर:
पेट्रोलियम के विभिन्न संघटको//प्रभाजों को पृथक् करने का प्रक्रम परिष्करण कहलाता है।

प्रश्न 3. 
अधिक व्यावसायिक महत्त्व के कारण 'पेट्रोलियम' किस नाम से जाने जाते हैं?
उत्तर:
काला सोना' नाम से।

प्रश्न 4. 
CNG का पूरा नाम क्या है?
उत्तर:
संपीडित प्राकृतिक गैस (Compressed Natural Gas)

प्रश्न 5. 
घरों में उपयोगी पेट्रोलियम गैस का नाम लिखिए। 
उत्तर:
LPG (द्रवित पेट्रोलियम गैस)।

प्रश्न 6. 
दो जीवाशम ईंधन के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  1. कोयला 
  2. पेट्रोलियम।

प्रश्न 7. 
हमारे देश में प्राकृतिक गैस के भण्डार कहाँ हैं?
उत्तर:
हमारे देश में त्रिपुरा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कृष्णा-गोदावरी डेल्टा में प्राकृतिक गैस प्रचुर मात्रा में पायी जाती है।

प्रश्न 8. 
PCRA से क्या आशय है?
उत्तर:
पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान समिति को संक्षिप्त रूप में PCRA कहते हैं।

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 5 कोयला और पेट्रोलियम

प्रश्न 9. 
प्राकृतिक गैस से प्राप्त हाइड्रोजन गैस का क्या उपयोग किया जाता है?
उत्तर:
प्राकृतिक गैस से प्राप्त हाइड्रोजन गैस का उपयोग उर्वरकों (यूरिया) के उत्पादन हेतु किया जाता है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
कोयले के प्रक्रमण से प्राप्त किन्हीं दो उत्पादों के नाम व एक - एक उपयोग लिखिए।
उत्तर:
कोयले के प्रक्रमण से प्राप्त उत्पाद (कोई बो) एवं उनका उपयोग:

  1. कोक: इस्पात के औद्योगिक निर्माण में इसका उपयोग किया जाता है।
  2. कोलतार: संश्लेषित रंग निर्माण में कोलतार का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 2. 
प्रकृति में पाये जाने वाले प्राकृतिक संसाधनों को कितने वर्गों में बाँटा गया है? प्रत्येक को समझाइए।
उत्तर:
प्रकृति में पाये जाने वाले प्राकृतिक संसाधनों को दो वर्गों में बाँटा गया है।

  1. अक्षय प्राकृतिक संसाधन: ये संसाधन प्रकृति में असीमित मात्रा में उपस्थित हैं और मानवीय क्रियाकलापों से समाप्त होने वाले नहीं हैं; जैसे - सूर्य का प्रकाश, वायु।
  2. समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन: प्रकृति में इन स्रोतों की मात्रा सीमित है। ये मानवीय क्रियाकलापों द्वारा समाप्त हो सकते हैं। इन संसाधनों के उदाहरण हैं वन, वन्यजीव, खनिज, कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि।

प्रश्न 3. 
कोलतार क्या है? इसका क्या महत्त्व है?
उत्तर:
कोयले के प्रक्रमण द्वारा कोलतार प्राप्त किया जाता है। यह एक अप्रिय गंध वाला काला गाढ़ा द्रव होता है। यह लगभग 200 पदार्थों का मिश्रण होता है। महत्त्व - कोलतार से प्राप्त उत्पादों का दैनिक जीवन में काफी उपयोग होता है। इससे हमें संश्लेषित रंग, औषधि, विस्फोटक, सुगंध, प्लास्टिक, पेन्ट, फोटोग्रैफिक सामग्री, छत निर्माण सामग्री आदि विशाल मात्रा में प्राप्त होती है। नैफ्थलीन की गोलियों का निर्माण भी कोलतार से होता है जिनका उपयोग मॉथ और कीट भगाने में किया जाता है।

प्रश्न 4. 
पेट्रोलियम क्या है? इसके परिष्करण से कौनकौन से पदार्थ प्राप्त होते हैं?
उत्तर:
पेट्रोलियम: पेट्रोलियम गहरे रंग का तेलीय द्रव है। इसकी गंध अप्रिय होती है। पेट्रोलियम के परिष्करण से हमें पेट्रोलियम गैस, पेट्रोल, डीजल, स्नेहक तेल, पैराफिन मोम आदि प्राप्त होता है। पेट्रोलियम का परिष्करण पेट्रोलियम परिष्करणी में सम्पादित किया जाता है।

प्रश्न 5. 
पेट्रोरसायन से क्या आशय है? समझाइए।
उत्तर:
पेट्रोरसायन: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस से अनेक उपयोगी पदार्थ प्राप्त किए जाते हैं, इन्हें पेट्रोरसायन कहते हैं। इनका उपयोग अपमार्जक, रेशे (पीलिएस्टर, नाइलॉन, एक्रिलिक आदि), पॉलीथीन और अन्य मानव निर्मित प्लास्टिक आदि के औद्योगिक निर्माण में किया जाता है। प्राकृतिक गैस से प्राप्त हाइड्रोजन गैस का उपयोग उर्वरकों (यूरिया) के उत्पादन हेतु किया जाता हैं।

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 5 कोयला और पेट्रोलियम

प्रश्न 6. 
जागरूक नागरिक होने के नाते आप वाहन चालकों को ईंधन बचाने हेतु क्या - क्या सुझाव टेंगे?
अथवा
पी.सी.आर.ए. (P.C.R.A.) का पूरा नाम लिखिए एवं पेट्रोल/डीजल बचाने हेतु इनके द्वारा दिये गये चार उपाय लिखिए।
अथवा
पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान समिति (PCRA) द्वारा पेट्रोल - डीजल बचत के लिए दिए गए सुझावों को लिखिए।
उत्तर:
पी.सी.आर.ए. (P.C.R.A.) का पूरा नाम पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान समिति है। इसके द्वारा पेट्रोल / डीजल बचाने के निम्न सुझाव दिये गये हैं।

  1. जहाँ तक सम्भव हो गाड़ी समान और मध्यम गति से चलाएँ।
  2. यातायात लाइटों पर अथवा जहाँ आपको प्रतीक्षा करनी हो, गाड़ी का इंजन बन्द कर देना चाहिए।
  3. टायरों का दाब सही रखना चाहिए।
  4. गाड़ी का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करना चाहिए।

प्रश्न 7. 
जीवाश्म ईंधनों का अत्यावश्यक होने पर ही उपयोग क्यों करना चाहिए?
उत्तर:
जीवाश्म ईंधन सीमित हैं। अत्यावश्यक होने पर ही इनका उपयोग करने पर हमें निम्न लाभ होंगे:

  1. इनके कम उपयोग से पर्यावरण बेहतर बनेगा।
  2. विश्व ऊष्णन का खतरा कम होगा।
  3. इन इंधनों की उपलब्धता लम्बे समय तक रहेगी।

निबन्धात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
पेट्रोलियम के विभिन्न संघटक तथा उनके उपयोग को एक सारणी बनाकर प्रदर्शित कीजिए। 
उत्तर:
पेट्रोलियम के विभिन्न संघटक और उनके उपयोग:

पेट्रोलियम के संघटक

उपयोग

1. द्रव रूप में पेट्रेलियम गैस (LPG)

1. घरों और उद्योगों में ईंधन के रूप में।

2. पेट्रोल

2.  मोटर ईंधन, वैमानिक ईंधन, शुष्क धुलाई के लिए विलायक।

3. मिट्टी का तेल

3. स्टोव, लैम्प और जेट वायुयान के लिएं ईंधन।

4. डीजल

4. भारी मोटर वाहनों और विद्युत जनित्रों के लिए ईंधन।

5. स्नेहक तेल

5. स्नेहन के रूप में।

6. पैराफिन मोम

6. मरहम, मोमबत्ती, वैसलीन आदि में।

7. बिटुमेन

7. पेन्ट एवं सड़क निर्माण में।

 

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 5 कोयला और पेट्रोलियम

प्रश्न 2. 
कोयले के विभिन्न उपयोग लिखिए। एलपीजी को कोयले से एक अच्छा ईंधन क्यों समझा जाता है?
उत्तर:
कोयले के महत्त्वपूर्ण उपयोग निम्नलिखित हैं।

  1. कोयले का उपयोग घरों तथा उद्योगों में ईंधन के रूप में किया जाता है।
  2. कोयले का उपयोग कोयला गैस बनाने के लिए किया जाता है।
  3. कोयले का उपयोग कोक बनाने के लिए किया जाता है।
  4. कोयले का उपयोग कोलतार बनाने के लिए किया जाता है और यह कोलतार, बेन्जीन, टॉलूईन, एनिलीन, नैफ्थेलीन तथा ऐन्थ्रासीन जैसे महत्वपूर्ण कार्बन यौगिकों का स्रोत है।
  5. कोयले का उपयोग संश्लिष्ट पेट्रोल तथा संश्लिष्ट प्राकृतिक गैस बनाने के लिए किया जाता है।

एलपीजी को एक अच्छा ईंधन समझे जाने के निम्नलिखित कारण हैं।

  1. एलपीजी बिना धुआँ उत्पन्न किए जलती है जिससे वायु का प्रदूषण नहीं होता।
  2. एलपीजी का ऊष्मीय मान उच्च होता है जिससे वह जलने पर अत्यधिक ऊष्मा उत्पन्न करती है।
  3. एलपीजी पूर्णतया जलती है और कोई अवशेष नहीं छोड़ती।
  4. एलपीजी आसानी से जलती है।
  5. एलपीजी के जलने से कोई हानिकारक गैस नहीं बनती।

इसके विपरीत कोयले के जलने से अत्यधिक धुआँ उत्पन्न होता है जिससे वायु का प्रदूषण होता है। कोयले का ऊष्मीय मान अपेक्षाकृत कम होता है। कोयला पूर्णतया नहीं जलता और काफी मात्रा में राख पीछे छोड़ता है। कोयला आसानी से नर्ही जलता और कोयले के जलने से कुछ हानिकारक गैसें भी उत्पन्न होती हैं।

Prasanna
Last Updated on May 23, 2022, 10:04 a.m.
Published May 20, 2022