RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

Rajasthan Board RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 8. Students can also read RBSE Class 8 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 8 Science Notes to understand and remember the concepts easily. Browsing through class 8 science chapter 14 extra questions that includes all questions presented in the textbook.

RBSE Class 8 Science Chapter 3 Important Questions संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

बहुचयनात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
एस्टर का बहुलक है।
(अ) रेयॉन
(ब) नाइलॉन
(स) पॉलिएस्टर
(द) ऐक्रिलिक
उत्तर:
(स) पॉलिएस्टर

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

प्रश्न 2. 
अग्निरोधक प्लास्टिक का उदाहरण है।
(अ) मेलामाइन
(ब) पॉलिथीन
(स) पी.वी.सी.
(द) नाइक्रोम
उत्तर:
(अ) मेलामाइन

प्रश्न 3. 
जल निकास व्यवस्था में सर्वाधिक बाधक है।
(अ) कृषि अपशिष्ट 
(ब) प्लास्टिक अपशिष्ट
(स) पशु अपशिष्ट
(द) रेडियोधर्मी अपशिष्ट
उत्तर:
(ब) प्लास्टिक अपशिष्ट

प्रश्न 4. 
निम्नलिखित में से कौन जैव अनिम्नीकरणीय पदार्थ है।
(अ) कागज
(ब) सूती कपड़ा
(स) प्लास्टिक थैलियाँ
(द) लकड़ी
उत्तर:
(अ) कागज

प्रश्न 5. 
विशिष्ट प्लास्टिक जिस पर तेल और जल चिपकता नहीं है, वह है।
(अ) रेयॉन
(ब) पी.वी.सी.
(स) मेलामाइन
(द) टेफ्लान
उत्तर:
(द) टेफ्लान

रिक्त स्थानों की पूर्ति:

प्रश्न 1.
नाइलॉन एक .................. निर्मित रेशा है।
उत्तर:
मानव

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

प्रश्न 2. 
बैकेलाइट ऊष्मा और विद्युत का .................... है।
उत्तर:
कुचालक

प्रश्न 3. 
.....................अपघटित होने में कई वर्ष ले लेता है।
उत्तर:
प्लास्टिक

प्रश्न 4. 
एक उत्तरदायी नागरिक के रूप में ................... सिद्धान्त को याद रखना चाहिए।
उत्तर:
5R

सत्य / असत्य:

निम्नलिखित कथनों पर सत्य (T) अथवा असत्य (F) अंकित कीजिए:

प्रश्न 1.
कपास एक बहुलक है जो सेलुलोज कहलाता है।
उत्तर:
सत्य

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

प्रश्न 2. 
रेयॉन एक प्राकृतिक रेशा है।
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 3. 
मेलामाइन एक बहुउपयोगी पदार्थ है।
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 4. 
टेफ्लॉन एक विशिष्ट प्लास्टिक है जिस पर तेल और जल चिपकता नहीं है।
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 5. 
प्लास्टिक से पर्यावरण्ण को कोई खतरा नहीं है।
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 6. 
हमें यथासम्भव प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए।
उत्तर:
सत्य

'कॉलम - A' में दिए गए शब्दों का मिलान 'कॉलम - B' से कीजिए:

प्रश्न 1. 

 कॉलम - A

कॉलम - B

(i) कपास

(a) काष्ठ लुगदी

(ii) रेलॉन

(b) पॉलिएस्टर

(iii) टेरीलीन

(c) सेलुलोज

(iv) पीवीसी

(d) पॉलिथीन

उत्तर:

 कॉलम - A

कॉलम - B

(i) कपास

(c) सेलुलोज

(ii) रेलॉन

(a) काष्ठ लुगदी

(iii) टेरीलीन

(b) पॉलिएस्टर

(iv) पीवीसी

(d) पॉलिथीन


RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

प्रश्न 2.

कॉलम - A

कालम - B

(i) परिधान

(a) पीवीसी

(ii) खित्नौने

(b) मेलामाइ

(iii) रसोई के बर्तन

(c) टेरीलीन

(iv) बिजली के स्विच

(d) बैकेलाइट

उत्तर:

कॉलम - A

कालम - B

(i) परिधान

(c) टेरीलीन

(ii) खित्नौने

(a) पीवीसी

(iii) रसोई के बर्तन

(b) मेलामाइ

(iv) बिजली के स्विच

(d) बैकेलाइट


प्रश्न 3. 

 कीलम - A

कॉलम - B

(i) नाइलॉन

(a) पॉलि + एस्टर

(ii) टेरीलीन

(b) पॉलि + एथीन

(iii) पॉलिकॉट

(c) पॉलिएस्टर + कपास

(iv) मेलामाइन

(d) कोयला + जल + वायु

उत्तर:

 कीलम - A

कॉलम - B

(i) नाइलॉन

(d) कोयला + जल + वायु

(ii) टेरीलीन

(a) पॉलि + एस्टर

(iii) पॉलिकॉट

(c) पॉलिएस्टर + कपास

(iv) मेलामाइन

(b) पॉलि + एथीन


प्रश्न 4. 

कौलम - A

कॉलम - B

(i) अग्निसह प्लास्टिक

(a) कपास

(ii) जैव निम्नीकरणीय

(b) नाइलॉन

(iii) थर्मोप्लास्टिक

(c) मेलामाइन

(iv) प्रबल व प्रत्यास्थ

(d) पॉलिथीन

उत्तर:

कौलम - A

कॉलम - B

(i) अग्निसह प्लास्टिक

(c) मेलामाइन

(ii) जैव निम्नीकरणीय

(a) कपास

(iii) थर्मोप्लास्टिक

(b) नाइलॉन

(iv) प्रबल व प्रत्यास्थ

(d) पॉलिथीन


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
कपास क्या है?
उत्तर:
कपास एक बहुलक है जो सेलुलोज कहलाता है। सेलुलोज ग्लूकोज इकाइयों द्वारा निर्मित होता है।

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

प्रश्न 2. 
रेयॉन क्या है ?
उत्तर:
रेयॉन प्राकृतिक स्रोत काष्ठ लुगदी से तैयार किया जाता है। यह एक मानव निर्मित रेशा है।

प्रश्न 3. 
नाइलॉन का निर्माण किन-किन पदार्थों से होता है?
उत्तर:
नाइलॉन का निर्माण कोयले, जल और वायु से किया गया है। यह प्रथम पूर्ण रूप से संश्लेषित रेशा है।

प्रश्न 4. 
पैराशूट तथा रस्सियाँ किस कृत्रिम रेशे से बनाई जाती हैं?
उत्तर:
नाइलॉन से। क्योंकि यह रेशा काफी मजबूत होता है।

प्रश्न 5. 
मोहन के पास एक शर्ट ऐसी है जिसमें सलवटें नहीं पड़ती हैं। बताओ यह किसकी बनी होगी?
उत्तर:
मोहन की शर्ट पॉलिएस्टर की बनी होगी क्योंक इससे बने कपड़ों में सलवटें नहीं पड़ती हैं।

प्रश्न 6. 
जैव अनिम्नीकरणीय पदार्थों के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:

  1. प्लास्टिक 
  2. एलुमिनियम के डिब्बे।

प्रश्न 7. 
थर्मोप्लास्टिक के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:

  1. पॉलिथीन 
  2. पीवीसी (PVC)।

प्रश्न 8. 
आग बुझाने वाले कर्मचारियों के परिधान अग्निरोधक होते हैं। यह परिधान किसके बने होते हैं?
उत्तर:
आग बुझाने वाले कर्मचारियों के परिधान पर मेलामाइन प्लास्टिक की परत चढ़ी होती है, जो उन्हें अग्निरोधक बनाती है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
थर्मोसेटिंग प्लास्टिक किसे कहते हैं? इसके दो उदाहरण भी दीजिए।
उत्तर:
थर्मोसेटिंग प्लास्टिक-ऐसे प्लास्टिक जिन्हें एक बार साँचे में ढाल दिया जाता है तो फिर ऊष्मा देकर उन्हें नर्म नहीं किया जा सकता, थर्मोसेटिंग प्लास्टिक कहलाते हैं।
उदाहरण:

  1. बैकेलाइट 
  2. मेलामाइन।

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

प्रश्न 2. 
निम्न पदार्थों को उनके अपह्रासित होने के गुण के आधार पर जैव निम्नीकरणीय व जैव अनिम्नीकरणीय प्रकृति में वर्गीकृत कीजिए।
(i) सब्जी और फलों के छिलके 
(ii) काँच के टुकड़े
(iii) टिन का डिब्बा 
(iv) कागज 
(v) प्लास्टिक
(vi) लकड़ी।
उत्तर:

जैव निम्नीकरणीय

जैव अनिम्नीकरणीय

(i) सब्जी और फलों के छिलंके

(ii) काँच के टुकड़े

(iv) कागज

(iii) टिन का डिब्बा

(vi) लकड़ी

(v) प्लास्टिक


प्रश्न 3. 
बहुलक (Polymer) से क्या आशय है? समझाइए।
अथवा
बहुलक किसे कहते हैं? दो पादप बहुलकों के नाम लिखें। 
उत्तर:
बहुलक: इसे अंग्रेजी में पॉलीमर कहले हैं, जिसका आशय है अनेक इकाई। अतः बहुलक वह पदार्थ है जो बहुत-सी छोटी इकाइयों के दोहराने से बनते हैं। प्रकृति में पाये जाने वाला कपास भी एक बहुलक है। इसे सेलुलोज भी कहते हैं। यह ग्लूकोज की कई इकाइयों के द्वारा बनता है।

दो पादप बहुलक:

  1. कपास (सेलुलोज) 
  2. स्टार्च। 

प्रश्न 4. 
रेयॉन (Rayon) कैसे तैयार करते हैं? इसका क्या उपयोग है? चार संश्लेषित रेशों के नाम लिखिए। इनमें से किसी एक का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
उत्तर:
चार संश्लेषित रेशों के नाम:

  1. रे यॉन 
  2. नाइलॉन 
  3. पालिएस्टर 
  4. ऐक्रिलिक.।

रेयॉन: इसका रेशा रेशम के समान होता है। इसको काष्ठ लुगदी के रासायनिक उपचार से तैयार करते हैं। यह एक मानव निर्मित रेशा है।

उपयोग: यह रेशम से सस्ता है किन्तु इसे रेशम रेशों के समान बुना जा सकता है तथा इसे रंगों की कई किस्मों में रंगा जा सकता है। इसे कपास के साथ मिलाकर रेशम की चादर बना सकते हैं तथा ऊन के साथ मिलांकर इससे कालीन या गलीचा तैयार कर सकते हैं।

प्रश्न 5. 
नाइलॉन (Nylon) के मुख्य गुण लिखिए।
उत्तर:
नाइलॉन के गुण:

  1. नाइलॉन के रेशे बहुत मजबूत होते हैं। ये प्रत्यास्थ तथा हल्के भी होते हैं।
  2. ये कम पानी सोखते हैं तथा घुलने में सुगम हैं तथा जल्दी सूख जाते हैं।
  3. इससे बने कपड़े सिलवट प्रतिरोधी होते हैं तथा अधिक समय तक स्थायी रहते हैं।

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

प्रश्न 6. 
नाइलॉन के महत्त्वपूर्ण उपयोग लिखिए।
उत्तर:
नाइलॉन का उपयोग उन वस्तुओं को बनाने के लिए किया जाता है जहाँ अत्यधिक मजबूत रेशों की आवश्यकता होती है। जैसे:

  1. नाइलॉन रेशों का, उपयोग मछली पकड़ने के जाल, पैराशूट का कपड़ा, रस्सियाँ, जुराबें तथा अन्य वस्त्र बनाने के लिए किया जाता है।
  2. नाइलॉन रेशों का उपयोग दाँत साफ करने के बुश, कारों की सीट के पट्टे, स्लीपिंग बैग (शयन थैला), परदा आदि बनाने में किया जाता है।
  3. नाइलॉन के धागे इस्पात के तारों से मजबूत होते हैं

अतः चट्टानों पर चढ़ने हेतु रस्सों का निर्माण इससे किया जाता है।

प्रश्न 7. 
पॉलिएस्टर (Polyester) रेशों के महत्त्वपूर्ण गुण लिखिए।
उत्तर:
पॉलिएस्टर रेशों के महत्त्वपूर्ण गुण निम्नलिखित हैं।

  1. पॉलिएस्टर रेशे बहुत मजबूत होते हैं इसलिए पॉलिएस्टर से बने वस्त्र अत्यधिक टिकाऊ होते हैं जो लम्बे समय तक चलते हैं।
  2.  पॉलिएस्टर रेशे बहुत कम पानी सोखते हैं. इसलिए पॉलिएस्टर से बने कपड़े धोने के पश्चात् जल्दी ही सूख जाते हैं।
  3. पॉलिएस्टर के रेशे स्थायी क्रीज बनाए रखते हैं।
  4. पॉलिएस्टर रेशों पर कपड़ों में लगने वाले कीड़ों (शलभ) तथा साधारण रसायनों का कोई असर नहीं होता।
  5. नाइलॉन रेशों का उपयोग मछली पकड़ने के जाल, पैराशूट का कपड़ा, रस्सियाँ, जुराबें तथा अन्य वस्त्र बनाने

प्रश्न 8. 
पॉलिएस्टर के महत्त्वपूर्ण उपयोग लिखिए। 
उत्तर:
पॉलिएस्टर के उपयोग:

  1.  इसका उपयोग बोतलें, बर्तन, फिल्म, तार और अन्य उत्पादों के निर्माण में होता है। पेट (PET) एक सामान्य प्रकार का पॉलिएस्टर है जो हमारे दैनिक जीवन में उपयोग में आता है। इससे ये पात्र बनते हैं।
  2. पॉलिकॉट, पॉलिएस्टर और कपास़ का मिश्रण है जिससे कपड़े बनाए जाते हैं।
  3. पॉलिवूल, पॉलिएस्टर और ऊन का मिश्रण है जिससे ऊनी वस्त्र बनाए जाते हैं।

प्रश्न 9. 
ऐक्रिलिक क्या है? इसकां क्या उपयोग है? 
उत्तर:
ऐक्रिलिक (Acrylic): यह भी एक संश्लेषित रेशा है। यह ऊन के समान दिखने वाला रेशा है। इससे तैयार वस्त्र सस्ते व टिकाऊ होते हैं।

उपयोग:
ऐक्रिलिक से शाल, कम्बल, स्वेटर आदि सर्दियों में काम आने वाले वस्त्र निर्मित किए जाते हैं। ये रेशे कई रंगों में उपलब्ध हैं। इससे बनने वाले वस्त्र अधिक टिकाऊ और पहुँच के भीतर होते हैं।

प्रश्न 10. 
प्राकृतिक रेशों तथा संश्लिष्ट रेशों में मुख्य अन्तर बताइए।
उत्तर:

प्राकृतिक रेशे (रूई, ऊन तथा रेशम )

संश्लिष्ट रेशे ( नाइलॉन तथा पॉलिएस्टर)

1. प्राकृतिक रेशे कम मजबूत होते हैं इसलिए प्राकृतिक रेशों से बने कपड़े कम टिकाऊ होते हैं और जल्दी फट जाते हैं।

1. संश्लेषित रेशे बहुत अधिक मजबूत होते हैं। संश्लेषित रेशों से बने कपड़े अत्यन्त टिकाऊ होते हैं जो लम्बे समय तक चलते हैं।

2. प्राकृतिक रेशे बहुत अधिक पानी सोखते हैं जिस कारण प्राकृतिक रेशों से बने कपड़े धोने के पश्चात् जल्दी नहीं सूखते।

2. संश्लेषित रेशे बहुत कम पानी सोखते हैं, इसलिए संश्लेषित रेशों से बने कपडे धोने के पश्चात् जल्दी सूख जाते हैं

3. प्राकृतिक रेशे, कपड़ों के कीड़ों (शलभ) तथा साधारण रसायनों के प्रभाव से खराब हो जाते हैं।

3. संश्लेषित रेशों पर कपड़ों के कीड़ों (शलभ) तथा साधारण रसायनों का कोई असर नहीं होता।


प्रश्न 11. 
प्लास्टिक क्या है? इसकी क्या विशेषता है? 
उत्तर:
प्लास्टिक: प्लास्टिक एक बहुलक है किन्तु सभी प्लास्टिक में इकाइयों की व्यवस्था एक ही प्रकार नहीं होती है, कुछ में यह रैखीय होती है तथा कुछ में यह तिर्यकबद्ध होती है।
विशेषताएँ:

  1. प्लास्टिक आसानी से साँचे में ढाले जा सकते हैं अर्थात् इन्हें कोई भी आकार दिया जा सकता है।
  2. प्लास्टिक का पुनःचक्रण सम्भव है अर्थात् इसे पुन: प्रयुक्त किया जा सकता है।
  3. इसे रंग सकते हैं, पिघला सकते हैं।
  4. प्लास्टिक विद्युत का कुचालक है।

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

प्रश्न 12. 
प्लास्टिक कितने प्रकार के होते हैं? प्रत्येक प्रकार के प्लास्टिक के दो - दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
प्लास्टिक दो प्रकार के होते हैं:

  1. थर्मोप्लास्टिक 
  2. थर्मोसैटिंग प्लास्टिक। 

थर्मोप्लास्टिक के उदाहरण हैं:

  1. पॉलीथीन तथा
  2. पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC)।

थर्मोसैटिंग प्लास्टिक के उदाहरण हैं:

  1. बैकेलाइट तथा 
  2. मैलामाइन।

प्रश्न 13. 
क्या प्लास्टिक ऊष्मा व विद्युत का कुचालक है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
प्लास्टिक ऊष्मा व विद्युत का कुचालक है। यही और खाना बनाने वाले पात्रों के हत्थे इसके बने होते हैं। प्लास्टिक से ढंके बिजली के तार को छूने पर करंट नहीं आता है तथा खाना बनाने के पात्रों के हत्थे बहुत देरी से तथा कम गर्म होते हैं।

प्रश्न 14. 
जैवव निम्नीकरणीय एवं जैव अनिम्नीकरणीय से क्या आशय है?
उत्तर:
जैव निम्नीकरणीय-वे पदार्थ जो प्राकृतिक प्रक्रिया, जैसे जीवाणु की क्रिया द्वारा अपघटित हो जाते हैं, जैव निम्नीकरण कहलाते हैं। जैव अनिम्नीकरणीय-वे पदार्थ जो प्राकृतिक प्रक्रियाओं द्वारा सरलता से विघटित नहीं होते, जैव अनिम्नीकरणीय कहलाते हैं।

प्रश्न 15. 
प्लास्टिक अपशिष्ट पर्यावरण प्रदूषण कैसे करते हैं? समझाइए।
उत्तर:
हम जानते हैं कि प्लास्टिक अपघटित होने में कई वर्ष लेता है। यह पर्यावरण प्रदूषण का कारण बनता है। इसको यदि जलाया जाये तो भी पूर्णतः जलने में काफी समय लेता है तथा इस क्रिया में भारी मात्रा में विषैल़ी गैस को उत्सर्जित करता है, जो पर्यावरण प्रदूषण का कारण बनती है।

प्रश्न 16. 
रेशा - विवेक (Fibre - Wise) की मुख्य बातें बतलाइए।
उत्तर:
रेशा - विवेक की मुख्य बातें निम्न प्रकार हैं।

  1. प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग करने के उपरान्त उन्हें जलाशयों में अथवा सड़क पर नहीं फेंकें।
  2. खरीददारी के लिए जाते समय एक सूती कपड़े का थैला या जूट का थैला लेकर जाएँ।
  3. प्लास्टिक पदार्थों का उपयोग कम से कम करें।

इनके स्थान पर स्टील के बर्तन अधिक उपयोग में लाएँ। 

प्रश्न 17. 
5R सिद्धान्त क्या है?
उत्तर 5R सिद्धान्त मनुष्य में पर्यावरण हितैषी आदतें विकसित करने के लिए बनाया गया सिद्धान्त है। यह निम्न प्रकार है।
(1) R- (Reduce): उपयोग कम करिए
(2) R-(Reuse): पुन: उपयोग करिए
(3) R-(Recycle): पुनःचक्रित करिए
(4) R-(Recover): पुनः प्राप्त करिए।
(5) R-(Refuse): उपयोग ना करना।

निबन्धात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
प्लास्टिक के अभिलाक्षणिक गुणों का वर्णन करिए।
उत्तर:
प्लास्टिक के अभिलाक्षणिक गुण निम्न प्रकार:

  1. प्लास्टिक अनभिक्रियाशील (Non - reactive) है: प्लास्टिक जल और वायु से अभिक्रिया नहीं करते। उनका संक्षारण आसानी से नहीं होता है। इसलिए इनका उपयोग बहुत से रसायनों सहित, विभिन्न प्रकार के पदार्थो के संचयन हेतु किया जाता है।
  2. प्लास्टिक हल्का, प्रबल और चिरस्थायी (Durable) है: प्लास्टिक अत्यन्त हल्का, प्रबल, चिरस्थायी है तथा इसे विभिन्न आकारों में ढाला जा सकता है। ये धातुओं की अपेक्षा अधिक सस्ते होते हैं। इस कारण से उद्योगों और घरेलू कार्यों में इनका उपयोग विस्तृत पैमाने पर किया जाता है।
  3. प्लास्टिक ऊष्मा एवं विद्युत का कुचालक हैप्लास्टिक ऊष्मा एवं विद्युत के कुचालक हैं। इसलिए बिजली के तार प्लास्टिक से ढके रहते हैं तथा खाना बनाने वाले पात्रों के हत्थे इससे बने होते हैं।

RBSE Class 8 Science Important Questions Chapter 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

प्रश्न 2. 
प्लास्टिक के विभिन्न क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण उपयोग लिखिए।
उत्तर:
विभिन्न क्षेत्रों में प्लास्टिक के उपयोग अग्र प्रकार है।
1. चिकित्सा के क्षेत्र में:
प्लास्टिक का स्वास्थ्य देखभाल उद्योग में व्यापक उपयोग होता है। दवा की गोलियों को पैक करने में यह उपयोगी है। घावों को सींने हेतु धागे व सिरिंजों का निर्माण प्लास्टिक से होता है। इसके साथ चिकित्सकों के दस्ताने एवं विविध प्रकार के चिकित्सीय यंत्रों के निर्माण में उपयोगी है।

2. भोजन पकाने में:
माइक्रोवेव ओवन में भोजन पकाने हेतु विशिष्ट प्लास्टिक पात्र उपयोग में लेते हैं। माइक्रोवेव ओवन में ऊष्मा खाद्य पदार्थों को पका देती है परन्तु प्लास्टिक पात्र को प्रभावित नहीं करती। टेफ्लॉन का उपयोग भोजन पकाने के पात्रों में करते हैं जिससे जल व तेल इन पात्रों पर नहीं चिपकता है जिससे भोजन जलने से बच जाता है।

3. अभिनसह (Fire - proof) प्लास्टिक:
वैसे संश्लेषित रेशे आग में जल जाते हैं किन्तु आग बुझाने वाले कर्मचारियों के परिधानों पर मेलामाइन प्लास्टिक की परत चढ़ाने पर परिधानों पर आग नहीं लगती तथा वे अग्निरोधक बन जाते हैं।

प्रश्न 3. 
जैव निम्नीकरणीय (Biodegradable) एवं जैव अनिम्नीक रणीय (Non - biodegradable) पदार्थों को सारणीबद्ध रूप में समझाइए।
उत्तर:

अपशिष्ट के प्रकार

अपह्रासित होने में लगने वाला अनुमानित समय

पदार्थ की प्रकृति

1. सब्जी और फलों के छिलके, बचा हुआ भोजन आदि

1 से 2 सप्ताह

जैव निम्नीकरणीय

2. कागज

 सूती

 कपड़ा

लकड़ी

ऊनी वस्त्र

टिन,ऐलुमिनियम

एवं अन्य धातुओं

के डिब्बे

10 से 30 दिन

 2 से 5 माह

10 से 15 वर्ष

लगभग 1 वर्ष

100 से 500 वर्ष

जैव निम्नीकरणीय

जैव निम्नीकरणीय

जैव निम्नीकरणीय

जैव निम्नीकरणीय

जैवअनिम्नीकरणीय

3. प्लास्टिक की थैलियाँ

कई वर्ष

जैव अनिम्नीकरणीय


प्रश्न 4. 
प्लास्टिक अपशिष्टों का निस्तारण क्यों कठिन है? इससे पर्यावरण को क्या हानि होती है?
उत्तर:
प्लास्टिक अपशिष्टों के निस्तारण में कठिनाई तथा पर्यावरण को हानि - पॉलीथीन तथा प्लास्टिक का उपयोग अब व्यापक रूप से बढ़ गया है। संश्लेषित प्लास्टिक एवं पॉलीथीन जैव निम्नीकरण योग्य न होने के कारण वर्षों तक पारिस्थितिक तन्त्र के लिए खतरा बने रहते हैं। यह अपघटित होने में हजारों वर्षों का समय ले लेता है। इससे पर्यावरण दूषित होता है। इसको जलाते समय भी यह पूर्णतया जलने में लम्बा समय लेता है तथा विषैली गैसें छोड़ता है।

नगरीय पर्यावरण में पॉलीथीन का उपयोग एक बड़ी समस्या है। इनके उपयोग के बाद इन्हें नाले - नालियों, नदियों, तालाबों, खुले स्थानों एवं उपजाऊ मृदा पर फेंक दिया जाता है। फलस्वरूप नालियाँ अवरुद्ध हो जाती हैं जिससे अनेक प्रकार के जीवाणुओं की उत्पत्ति होती है। सड़कों, गलियों तथा खुले स्थानों में चारों ओर गंन्दा जल - मल फैला रहता है जिससे आवागमन बाधित हो जाता है। इससे नगरीय जीवन नारकीय हो गया है। वर्तमान में प्लास्टिक का उपयोग पर्यावरण को बहुत हानि पहुँचा रहा है।

Prasanna
Last Updated on May 21, 2022, 10:03 a.m.
Published May 20, 2022