RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 8 राशियों की तुलना

Rajasthan Board RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 8 राशियों की तुलना Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 8. Students can also read RBSE Class 8 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 8 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Practicing the class 8 maths chapter 6 try these solutions will help students analyse their level of preparation.

RBSE Class 8 Maths Chapter 8 Important Questions राशियों की तुलना

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
एक टोकरी में 15 सेब और 5 संतरे हैं, तो संतरों की संख्या का सेबों की संख्या से अनुपात होगा
(अ) 1 : 3
(ब) 15 : 5
(स) 3 : 1
(द) 5 : 20
उत्तर:
(अ) 1 : 3

प्रश्न 2.
3400 का 20% होगा
(अ) 340
(ब) 680
(स) 20
(द) 2720
उत्तर:
(ब) 680

RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 8 राशियों की तुलना

प्रश्न 3.
एक जीन्स का अंकित मूल्य 220 रुपए है। इस पर 20% बट्टा दिया जाता है। विक्रय मूल्य होगा
(अ) \(\frac{220 \times 20}{100}\)
(ब) \(\frac{220 \times 120}{100}\)
(स) \(\frac{220 \times 80}{100}\)
(द) \(\frac{220 \times 10}{80}\)
उत्तर:
(स) \(\frac{220 \times 80}{100}\)

प्रश्न 4.
P = मूलधन, R = ब्याज की दर तथा n = समय होने पर चक्रवृद्धि ब्याज का सूत्र दीजिए यदि ब्याज वार्षिक संयोजित होता हो
(अ) P+ \(\left(1+\frac{\mathrm{R}}{100}\right)^{n}\)
(ब) P × \(\left(1+\frac{\mathrm{R}}{100}\right)^{2 n}\)
(स) P × \(\left(1+\frac{\mathrm{R}}{100}\right)^{n}\)
(द) \(\frac{P \times R \times n}{100}\)
उत्तर:
(स) P × \(\left(1+\frac{\mathrm{R}}{100}\right)^{n}\)

प्रश्न 5.
8% वार्षिक की दर से 20000 रुपए का 2 वर्ष के लिए चक्रवृद्धि ब्याज होगा
(अ) 3200 रुपए
(ब) 1728 रुपए
(स) 1600 रुपए
(द) 3328 रुपए
उत्तर:
(द) 3328 रुपए

प्रश्न 6.
यदि ब्याज तिमाही संयोजित होता है तो समय अवधि हो जाती है
(अ) दुगुनी
(ब) चार गुनी
(स) तिगुनी
(द) कोई बदलाव नहीं होता है
उत्तर:
(ब) चार गुनी

प्रश्न 7.
अंकित मूल्य पर दी गई छूट कहलाती है
(अ) लाभ
(ब) हानि
(स) विक्रय मूल्य
(द) बट्टा
उत्तर:
(द) बट्टा

RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 8 राशियों की तुलना

प्रश्न 8.
निम्नलिखित में से सही है
(अ) बट्टा = अंकित मूल्य + विक्रय मूल्य
(ब) बट्टा = अंकित मूल्य - विक्रय मूल्य
(स) बट्टा = अंकित मूल्य + क्रय मूल्य
(द) बट्टा = अंकित मूल्य - क्रय मूल्य
उत्तर:
(ब) बट्टा = अंकित मूल्य - विक्रय मूल्य

प्रश्न 9.
170 का 10% है
(अ) 17
(ब) 1.7
(स) 7
(द) 1
उत्तर:
(अ) 17

रिक्त स्थानों की पर्ति कीजिए

प्रश्न 1.
अंकित मूल्य पर दी गई छूट ____________ कहलाती है।
उत्तर:
बट्टा

प्रश्न 2.
आजकल वस्तु के मूल्य में बिक्री कर ____________ के नाम से जुड़ता है।
उत्तर:
Value Added Tax (VAT)

प्रश्न 3.
पिछले वर्ष की कुल राशि (A = P + I) पर परिकलित किया गया ब्याज ____________ कहलाता है।
उत्तर:
चक्रवृद्धि ब्याज

प्रश्न 4.
ब्याज का संयोजन ____________ होने पर ब्याज दर आधी हो जाती है।
उत्तर:
अर्द्धवार्षिक।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
1 : 4 को प्रतिशत में परिवर्तित कीजिए।
उत्तर:
1: 4 = \(\frac{1}{4} \times \frac{100}{100}=\frac{25}{100}\) = 25% 

RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 8 राशियों की तुलना

प्रश्न 2.
375 रुपए का 15% ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
375 रुपए का 15% = \(\frac{15}{100}\) × 375 = 56.25 

प्रश्न 3.
रामू ने एक गीजर 10% कर (VAT) सहित 2200 रुपए में खरीदा। वैट के जुड़ने से पहले का गीजर का मूल्य ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
वैट जुड़ने से पहले गीजर का मूल्य = \(\frac{100}{110}\) × 2200 रुपए = 2000 रुपए 

प्रश्न 4.
रूपान्तरण अवधि किसे कहते हैं?
उत्तर:
वह समय अवधि जिसके पश्चात् प्रत्येक बार नया मूलधन बनाने के लिए ब्याज को जोड़ा जाता है, रूपान्तरण अवधि कहलाती है।

प्रश्न 5.
ब्याज अर्धवार्षिक संयोजित करने पर समय अवधि तथा दर पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
यदि ब्याज अर्धवार्षिक संयोजित होता है तो समय अवधि दुगुनी तथा ब्याज की दर आधी कर दी जाती है।

प्रश्न 6.
यदि ब्याज को तिमाही संयोजित किया जाए तो समय अवधि तथा ब्याज दर में क्या बदलाव आते हैं?
उत्तर:
यदि ब्याज को तिमाही संयोजित किया जाए तो समय अवधि चार गुनी हो जाती है तथा ब्याज दर एकचौथाई कर दी जाती है।

प्रश्न 7.
12,600 रुपए का 2 वर्ष के लिए 10% वार्षिक दर से चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए जबकि ब्याज वार्षिक संयोजित होता है।
उत्तर:
मिश्रधन = 12600\(\left(1+\frac{10}{100}\right)^{2}\)
= 12600 × \(\frac{110}{100} \times \frac{110}{100}\) = 15246 रुपए
चक्रवृद्धि ब्याज = 15246 - 12600 = 2646 रुपए

RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 8 राशियों की तुलना

प्रश्न 8.
एक कार 3,00,000 रुपए में खरीदी गई एक वर्ष पश्चात् इसके मूल्य का 6% अवमूल्यन हो गया। एक वर्ष के बाद इसका मूल्य ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
1 वर्ष के अन्त में कार का मूल्य
= 3,00,000(1 - \(\frac{6}{100}\)) रुपए
= 3,00,000 × \(\frac{94}{100}\) = 2,82,000 रुपए 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
रेहाना ने एक कूलर 10% वैट (Value Added Tax) सहित ₹ 3300 में खरीदा। वैट के जुड़ने से पहले . का कूलर का मूल्य ज्ञात कीजिए।
हल:
मूल्य में वैट भी शामिल है।
अतः 10% वैट का अर्थ है कि यदि वैट रहित मूल्य ₹ 100 है तो वैट सहित मूल्य ₹ 110 है। अब यदि वैट सहित मूल्य ₹ 110 है तो वास्तविक मूल्य ₹ 100 है।
अतः जब कर सहित मूल्य ₹ 3300 है तो वास्तविक मूल्य \(\frac{100}{110}\) × ₹ 3300 = ₹ 3000

प्रश्न 2.
शाहिद ने एक वस्तु ₹ 784 में खरीदी जिसमें 12% जी.एस.टी. सम्मिलित था। जी.एस.टी. जोड़ने से पहले वस्तु का मूल्य क्या था?
हल:
मान लीजिए कि वस्तु का प्रारम्भिक मूल्य ₹ 100 है। जी.एस.टी. 12% । जी.एस.टी. सम्मिलित करने पर मूल्य = ₹(100 + 12) = ₹ 112 । जब बिक्री मूल्य ₹ 112 है तो प्रारम्भिक मूल्य ₹ 100 है। अतः जब विक्रय मूल्य ₹ 784 है, तो प्रारम्भिक मूल्य = ₹ \(\frac{100}{112}\) × ₹ 784 = ₹ 700

Prasanna
Last Updated on May 19, 2022, 3:23 p.m.
Published May 19, 2022