RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 4 प्रायोगिक ज्यामिती

Rajasthan Board RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 4 प्रायोगिक ज्यामिती Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 8. Students can also read RBSE Class 8 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 8 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Practicing the class 8 maths chapter 6 try these solutions will help students analyse their level of preparation.

RBSE Class 8 Maths Chapter 4 Important Questions प्रायोगिक ज्यामिती

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
एक अद्वितीय चतुर्भुज प्राप्त करने के लिए कुल मापों की आवश्यकता है
(अ) दो
(ब) तीन
(स) चार 
(द) पाँच
उत्तर:
(द) पाँच

RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 4 प्रायोगिक ज्यामिती

प्रश्न 2.
चतुर्भुज के आमने-सामने के बिन्दुओं को मिलाने वाली रेखा को कहते हैं
(अ) भुजा
(ब) कर्ण
(स) विकर्ण
(द) आधार 
उत्तर:
(स) विकर्ण

प्रश्न 3.
ऐसा समान्तर चतुर्भुज जिसकी चारों भुजाएँ बराबर हों, कहलाता है
(अ) त्रिभुज
(ब) समचतुर्भुज
(स) आयत
(द) समलम्ब चतुर्भुज
उत्तर:
(ब) समचतुर्भुज

प्रश्न 4.
यदि किसी आकृति की रचना के लिए चार भुजाएँ तथा एक विकर्ण दिया हो तो बनने वाली आकृति होगी-
(अ) त्रिभुज
(ब) चतुर्भुज
(स) पंचभुज
(द) षट्भुज
उत्तर:
(ब) चतुर्भुज

प्रश्न 5.
एक चतुर्भुज के चारों कोणों का योग होता है
(अ) 240°
(ब) 360°
(स) 180° 
(द) 280°
उत्तर:
(ब) 360°

प्रश्न 6.
यदि किसी आकृति के दो विकर्ण तथा तीन भुजाएँ दी गई हों, तो प्राप्त आकृति होगी
(अ) पंचभुज
(ब) त्रिभुज
(स) समषट्भुज
(द) चतुर्भुज
उत्तर:
(द) चतुर्भुज

RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 4 प्रायोगिक ज्यामिती

प्रश्न 7.
सामने दिए चित्र समान्तर चतुर्भुज में भुजा BC व DC का माप क्रमशः है
RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 4 प्रायोगिक ज्यामिती 1
(अ) 9 सेमी. व 2 सेमी.
(ब) 3 सेमी. व 6 सेमी. 
(स) 4 सेमी. व 5 सेमी.
(द) 7 सेमी. व 7.7 सेमी.
उत्तर:
(स) 4 सेमी. व 5 सेमी.

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

प्रश्न 1.
यदि समान्तर चतुर्भुज के विकर्ण परस्पर लम्बवत् हों, तो वह एक ________ होता है।
उत्तर:
समचतुर्भुज

प्रश्न 2.
यदि चतुर्भुज के विकर्ण परस्पर समद्विभाजित करते हों, तो वह ________ होता है।
उत्तर:
समान्तर चतुर्भुज

प्रश्न 3.
एक आयत एवं वर्ग का प्रत्येक कोण ________ का होता है।
उत्तर:
90°

प्रश्न 4.
समान्तर चतुर्भुज की सम्मुख भुजाएँ ________ होती हैं।
उत्तर:
बराबर

प्रश्न 5.
एक ऐसा समान्तर चतुर्भुज जिसकी चारों भुजाएँ बराबर हों, वह ________ कहलाता है।
उत्तर:
समचतुर्भुज।

RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 4 प्रायोगिक ज्यामिती

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
आयत की रचना हेतु आवश्यक दो शर्त लिखिए।
उत्तर:
(i) दो संलग्न भुजाएँ दी हों।
(ii) एक भुजा और विकर्ण दिया हो।

प्रश्न 2.
वर्ग की परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
एक ऐसा चतुर्भुज जिसकी चारों भुजाएँ तथा कोण परस्पर बराबर हों, वर्ग कहलाता है। 

प्रश्न 3. 
यदि एक समान्तर चतुर्भुज के दो विकर्ण समान हों, तो वह आकृति कौनसी आकृति होगी?
उत्तर:
आयत।

प्रश्न 4.
समचतुर्भुज की परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
एक ऐसा चतुर्भुज जिसकी चारों भुजाएँ बराबर हों लेकिन सभी कोण बराबर न हों, समचतुर्भुज कहलाता है।

प्रश्न 5.
समलम्ब चतुर्भुज की परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
ऐसा चतुर्भुज जिसकी केवल दो भुजाएँ समान्तर हों, समलम्ब चतुर्भुज कहलाता है।

प्रश्न 6.
समान्तर चतुर्भुज के गुणधर्म लिखिए।
उत्तर:

  • सम्मुख भुजाओं का प्रत्येक युग्म बराबर होता है।
  • सम्मुख कोणों का प्रत्येक युग्म बराबर होता है।
  • विकर्ण परस्पर समद्विभाजित करते हैं लेकिन बराबर नहीं होते हैं।

प्रश्न 7.
वे दो भुजाएँ जिनका कोई उभयनिष्ठ बिन्दु न हो, चतुर्भुज की क्या कहलाती हैं?
उत्तर:
चतुर्भुज की सम्मुख भुजाएँ।

Prasanna
Last Updated on May 19, 2022, 12:16 p.m.
Published May 19, 2022