RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 2 एक चर वाले रैखिक समीकरण

Rajasthan Board RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 2 एक चर वाले रैखिक समीकरण Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 8. Students can also read RBSE Class 8 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 8 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Practicing the class 8 maths chapter 6 try these solutions will help students analyse their level of preparation.

RBSE Class 8 Maths Chapter 2 Important Questions एक चर वाले रैखिक समीकरण

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
रैखिक समीकरण की आवश्यक शर्त है
(अ) चर की अधिकतम घात 1 होना
(ब) चर की अधिकतम घात 2 होना
(स) चर की अधिकतम घात 3 होना
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) चर की अधिकतम घात 1 होना

प्रश्न 2.
पक्षान्तरण करते समय '+' का चिह्न बदलता है
(अ) '×' में
(ब) '÷' में ।
(स) '-' में
(द) वही रहता है। 
उत्तर:
(स) '-' में

RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 2 एक चर वाले रैखिक समीकरण

प्रश्न 3.
3x = 21 में x का मान होगा
(अ) 7
(ब) 24
(स) 18
(द) 63
उत्तर:
(अ) 7

प्रश्न 4.
रैखिक समीकरण का हल हो सकती है
(अ) कोई भी प्राकृत संख्या
(ब) कोई भी परिमेय संख्या
(स) कोई भी पूर्ण संख्या
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ब) कोई भी परिमेय संख्या

प्रश्न 5.
x - 4 = 5 का हल होगा
(अ) 4 × 5
(ब) \(\frac{5}{4}\)
(स) 5 - 4
(द) 5 + 4
उत्तर:
(द) 5 + 4

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

प्रश्न 1.
समीकरणों में सदैव ________ का चिह्न प्रयुक्त होता है।
उत्तर:
'='

प्रश्न 2.
संख्याओं की भाँति ही चरों को भी एक पक्ष से दूसरे पक्ष में ________ किया जा सकता है।
उत्तर:
पक्षान्तरित

प्रश्न 3.
समीकरण के दोनों पक्षों पर एक जैसी ही गणितीय संक्रियाएँ करते हैं जिससे समीकरण का ________ बना रहे। 
उत्तर:
सन्तुलन

प्रश्न 4.
रैखिक समीकरणों की उपयोगिता उनके विविध ________ में है।
उत्तर:
अनुप्रयोगों।

RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 2 एक चर वाले रैखिक समीकरण

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
बीजीय समीकरणों में LHS से क्या आशय है?
उत्तर:
बीजीय समीकरणों में LHS से आशय समता के बाईं ओर वाले व्यंजक से है।

प्रश्न 2.
2x - 3 = 7 का हल ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
2x = 7 + 3
2x = 10
x= \(\frac{10}{2}\) = 5 

प्रश्न 3.
रैखिक समीकरणों से कौनसी समस्याएं हल की जा सकती हैं?
उत्तर:
रैखिक समीकरणों के उपयोग से संख्याओं, आयु, परिमापों तथा मुद्रा के रूप में प्रयोग होने वाले सिक्कों व नोटों पर आधारित अनेक प्रकार की समस्याएँ हल की जा सकती हैं।

प्रश्न 4.
हल कीजिए-2x - 3 = x + 2
उत्तर:
2x - x = 2 + 3
= 5

प्रश्न 5. 
\(\frac{15}{4}\) - 7x = 9 की जाँच कीजिए यदि x = \(-\frac{3}{4}\) हो।
उत्तर:
बायाँ पक्ष (LHS) = \(\frac{15}{4}\) - 7 × \(\left(-\frac{3}{4}\right)\)
= \(\frac{15}{4}+\frac{21}{4}=\frac{36}{4}\) = 9 = दायाँ पक्ष

Prasanna
Last Updated on May 19, 2022, 12:10 p.m.
Published May 19, 2022