RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 10 ठोस आकारों का चित्रण

Rajasthan Board RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 10 ठोस आकारों का चित्रण Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 8. Students can also read RBSE Class 8 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 8 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Practicing the class 8 maths chapter 6 try these solutions will help students analyse their level of preparation.

RBSE Class 8 Maths Chapter 10 Important Questions ठोस आकारों का चित्रण

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
समतलीय आकृतियाँ कहलाती हैं-
(अ) बहुआयामी
(ब) त्रि-विमीय
(स) द्वि-विमीय
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं ।
उत्तर:
(स) द्वि-विमीय

प्रश्न 2.
द्वि-विमीय आकृति का उदाहरण है
(अ) बेलन
(ब) वर्ग
(स) शंकु
(द) घन
उत्तर:
(ब) वर्ग

RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 10 ठोस आकारों का चित्रण

प्रश्न 3.
प्रत्येक ठोस बहुभुजीय क्षेत्रों से मिलकर बनता है, ये क्षेत्र कहलाते हैं
(अ) किनारे
(ब) शीर्ष
(स) फलक
(द) घनाभ
उत्तर:
(स) फलक

प्रश्न 4.
ऑयलर सूत्र होता है
(अ) F + V = E + 2
(ब) F - V = E - 2
(स) V + E = F + 2
(द) V - E = F - 2 
उत्तर:
(अ) F + V = E + 2

प्रश्न 5.
किसी आकृति के किनारे या कोर जिन बिन्दुओं पर मिलते हैं, वे कहलाते हैं
(अ) फलक
(ब) सतह
(स) शीर्ष 
(द) पिरामिड 
उत्तर:
(स) शीर्ष 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

प्रश्न 1.
घनाभ एक ___________ आकृति होती है।
उत्तर:
त्रि-विमीय

प्रश्न 2.
भिन्न-भिन्न स्थानों से 3D वस्तुओं के___________ दृश्य मिलते हैं।
उत्तर:
भिन्न-भिन्न

प्रश्न 3.
किसी भी बहुफलक के लिए F+ V =  ___________ सत्य होता है।
उत्तर:
E + 2

RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 10 ठोस आकारों का चित्रण

प्रश्न 4.
एक ___________ में कोई सन्दर्भ या परिप्रेक्ष्य नहीं होता है।
उत्तर:
मानचित्र

प्रश्न 5.
एक चित्र खींचने के लिए ___________ अतिमहत्त्वपूर्ण है, परन्तु यह एक मानचित्र के लिए अनुकूल नहीं है।
उत्तर:
परिप्रेक्ष्य।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
त्रि-विमीय आकार किसे कहते हैं?
उत्तर:
ठोसों के ऐसे आकार जिनमें लम्बाई, चौड़ाई व ऊँचाई या गहराई जैसे तीन मापन पाए जाते हों, त्रि-विमीय आकार कहलाते हैं।

प्रश्न 2.
द्वि-विमीय आकार को परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
समतलीय आकारों के ऐसे आकार जिनमें लम्बाई और चौड़ाई जैसे दो मापन होते हैं, वे द्वि-विमीय आकार कहलाते हैं।

प्रश्न 3.
द्वि-विमीय आकारों के तीन उदाहरण लिखिए।
उत्तर:
त्रिभुज, आयत एवं वृत्त आदि।

प्रश्न 4.
त्रि-विमीय आकारों के तीन उदाहरण लिखिए।
उत्तर:
घन, गोला एवं बेलन आदि।

प्रश्न 5.
प्रिज्म की परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
एक ऐसा बहुफलक जिसका आधार और ऊपरी सिरा सर्वांगसम बहुभुज तथा उसके अन्य फलक समान्तर चतुर्भुजों के आकार के हों, प्रिज्म कहलाता है। 

प्रश्न 6.
पिरामिड किसे कहते हैं?
उत्तर:
एक ऐसा बहुफलक जिसका आधार एक बहुभुज तथा इसके पार्श्व फलक एक शीर्ष वाले त्रिभुज होते हैं, पिरामिड कहलाता है।

RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 10 ठोस आकारों का चित्रण

प्रश्न 7.
समबहुफलक को परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
एक ऐसा बहुफलक जिसके सभी फलक सर्वांगसम समबहुभुजों से बने हों तथा प्रत्येक शीर्ष पर मिलने वाले फलकों की संख्या समान हो, समबहुफलक कहलाता है।

Prasanna
Last Updated on May 19, 2022, 3:08 p.m.
Published May 19, 2022