RBSE Class 8 Hindi Vyakaran वाक्य रचना

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Hindi Vyakaran वाक्य रचना Questions and Answers, Notes Pdf.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 8 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 8 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Students can access the class 8 hindi chapter 10 question answer and deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran वाक्य रचना

प्रश्न 1. 
निम्नलिखित सर्वनाम शब्दों का प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइए
(क) वह
(ख) तुम 
(ग) मैं
(घ) यह 
उत्तर : 
(क) वह - वह लड़का बहुत चतुर है।
(ख)तुम - तुम अपना काम करो। 
(ग) मैं - मैं रोजाना व्यायाम करता हूँ। 
(घ) यह - यह काम मैं करूँगा। 

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran वाक्य रचना

प्रश्न 2. 
इन शब्दों का प्रयोग कर एक - एक सार्थक वाक्य बनाइए
(अ) खुशहाली 
(ब) उज्ज्वल 
(स) निर्माण 
(द) विज्ञान।
अथवा
निम्नांकित शब्दों का सहायता से एक - एक वाक्य बनाइएराम, दौड़ना, तुम, मिठाई।। 
उत्तर : 
(अ) खुशहाली - सुभागी के परिश्रम से परिवार में खुशहाली आ गई। 
(ब) उज्ज्वल - परिश्रम से व्यक्ति का भविष्य उज्ज्वल बनता है।
(स) निर्माण - कॉलोनी में चिकित्सा भवन का निर्माण हो रहा है। 
(द) विज्ञान - आज का युग विज्ञान का युग है।
अथवा 
उत्तर : 

  • राम - मर्यादा पुरुषोत्तम राम की हिन्दू घर - घर में पूजा की जाती है। 
  • दौड़ना - प्रात:काल दौड़ना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। 
  • तुम - तुम अनुशासन का हमेशा पालन करो। 
  • मिठाई - ज्यादा मिठाई खाना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। 

प्रश्न 3. 
निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग कर एक - एक सार्थक वाक्य बनाइए
उत्तर : 

  1. प्रतिष्ठा - हमें हमेशा अपनी प्रतिष्ठा का ध्यान रखना चाहिए।
  2. अकस्मात् - वे अकस्मात् हमारे घर आ गए। 
  3. उपचार - हमें हमेशा योग्य चिकित्सक से ही उपचार कराना चाहिए। 
  4. गोबर - गाय के गोबर से खाद बनती है। 
  5. निर्मल - हमें निर्मल जल ही पीना चाहिए। 
  6. अवैध - हमें शिक्षित होने के कारण अवैध कार्य कभी भी नहीं करने चाहिए। 
  7. अनुसंधान - देश की प्रगति के लिए विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान करते रहना चाहिए। 
  8. संवलन - हमें ईश्वर का संवलन हमेशा प्राप्त होता रहे, यही हमारी इच्छा है। 
  9. मेधावी - राम हमारी कक्षा का मेधावी छात्र है। 
  10. श्रृंगार - श्रृंगार स्त्रियों का आभूषण है। 
  11. उत्कण्ठा - हमारी उत्कण्ठा है कि तुम सदा सत्पथ पर चलो।
  12. हरीतिमा - वाटिका की हरीतिमा देखकर मन मोहित हो गया। 
  13. तारीफ - हमेशा दूसरों की तारीफ करनी चाहिए।
  14. भाल - हमें अपना भाल मातृभूमि की सेवा में समर्पित करने हेतु सदा तत्पर रहना चाहिए। 
  15. सुमन - सुमन भगवान के चरणों में ही चढ़ाने चाहिए। 
  16. जीवन - जीवन में परोपकार करते रहना चाहिए। 
  17. विशाल - हमारे विद्यालय का भवन विशाल है।
  18. अर्जित - सुखी जीवन के लिए धन अर्जित करना चाहिए। 
  19. चर - राम हमारा सज्जन चर है।
  20. स्मृतियाँ - महापुरुषों की स्मृतियाँ हमारी प्रेरणा है। 
  21. समक्ष - मेरे समक्ष बैठ कर पढ़ो। 
  22. पंथ - महापुरुषों द्वारा निर्देशित पंथ पर चलना चाहिए। 
  23. दासता - हमें दासतापूर्ण जीवन जीना नहीं चाहिए। 
  24. दीप्ति - आपके मुख मण्डल की दीप्ति अनोखी
  25. कृति - 'लहर' जयशंकर प्रसाद की अनुपम कृति है। 
  26. साहस - व्यक्ति साहस के बल पर ही आगे बढ़ता है। 
  27. प्रत्यूष - प्रत्यूष में ही उठना चाहिए। 
  28. पैतृक - यह हमारा पैतृक पेशा है। 
  29. विकास - जीवन में हमेशा विकास करने की सोच रखनी चाहिए। 
  30. उद्यमी - मनुष्य को उद्यमी होना चाहिए। 

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran वाक्य रचना

प्रश्न 4. 
निम्नांकित शब्दों की सहायता से एक - एक वाक्य बनाइए। 
उत्तर : 
शब्द       वाक्य - रचना 

  1. बालक - यह बालक बहुत चतुर है। 
  2. पढ़ना - तुम प्रतिदिन कितने घण्टे पढ़ते हो? 
  3. आप - आप मुझसे बड़े हो। 
  4. लिखना - वह पत्र लिख रहा है। 
  5. कृष्ण - कृष्ण हिन्दू संस्कृति के आदर्श हैं।
  6. भागना - हमें भय से भागना नहीं चाहिए। 
  7. हम - हम वीरता के पुजारी हैं।
  8. चढ़ाई - हमें हिमालय पर चढ़ाई 
  9. सोच - समझ कर करनी चाहिए। 
  10. धरती - धरती हमारी माता है।
  11. कूदना - कूदना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। 
  12. वे - वे भोजन करते हैं। 
  13. पढ़ते - वे नियमित पढ़ते हैं। 
  14. देवता - देवता हमारे आराध्य हैं। 
  15. हँसना - स्वास्थ्य के लिए हँसना लाभदायक
  16. वह - वह हमेशा सत्य बोलता है। 
  17. लम्बाई - मनुष्य की लम्बाई उसकी शोभा होती है। 
  18. मातृभूमि - हमें मातृभूमि से प्यार करना चाहिए। 
  19. पीया - राम ने प्रात:काल दूध पीया। 
  20. सिलाई - मीरां घर में ही सिलाई करती है।
  21. महेश - महेश अच्छा लड़का है। 
  22. खेलता - हरि खेलता है। 
  23. आज - आज आप क्या कर रहे हैं? 
  24. नमकीन - नमकीन ज्यादा नहीं खाना चाहिए। 
  25. चन्द्रमा - चन्द्रमा रात में प्रकाश देता है।
Prasanna
Last Updated on June 14, 2022, 3:57 p.m.
Published June 14, 2022